डेली करेंट अफेयर्स और GK | 30 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 10:58 AM IST

Main Headlines:

Celebrate India's Epic T20 Win get 35% Off
Use Coupon code INDIAT20

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. 30 जुलाईः मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस।

  • मानव तस्करी के खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पीड़ितों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हर साल 30 जुलाई को मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस मनाया जाता है।
  • वर्ल्ड डे अगेंस्ट ट्रैफिकिंग इन पर्सन्स 2020 की थीम मानव तस्करी पर पहले रेसपोंडर्स पर केंद्रित हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में पहली बार 30 जुलाई को मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस के रूप में नामित किया था।
  • संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स एंड क्राइम (UNODC) के अनुसार, 2003 से दुनिया भर में तस्करी के 2 लाख से अधिक पीड़ितों का पता चला है।
  • वैश्विक स्तर पर, सरकारें तस्करी के शिकार व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।
  • यूएन ने मानव तस्करी और समाज पर इसके प्रभावों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए द ब्लू हार्ट कैंपेन  भी शुरू किया है, ताकि सरकारों, नागरिक समाज, कॉर्पोरेट क्षेत्र और व्यक्तियों की भागीदारी को प्रोत्साहित कर इस अपराध को रोका जा सके।

2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

  • हाल ही में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • नई शिक्षा नीति को टीएसआर सुब्रहमण्यम रिपोर्ट (2016) और के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा प्रस्तुत नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रारूप साथ ही ऑनलाइन प्राप्त सुझावों के आधार पर बनाया गया है।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में निम्नलिखित बातों पर जोर दिया गया है-
    • उच्च शिक्षा संस्थाओं के लिए एकल विनियामक बनाना।
    • एम.फिल पाठ्यक्रमों को समाप्त करना।
    • बोर्ड परीक्षाओं को ज्यादा महत्व न देना।
    • विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन।
  • साथ ही अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय को शिक्षा मंत्रालय का नाम दिया गया है।
  • नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य-
    • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सकल नामांकन दर को 2020-2035 तक बढ़ा कर 50% करना। 2018 में यह दर 26.3% थी।
    • उच्च शिक्षा संस्थानों में कम से कम 3.5 करोड़ नई सीटें बढ़ाई जाएंगी।
    • व्यापक आधार वाली, बहु-विषयक, समग्र स्नातक शिक्षा का प्रावधान, जिसमें पाठ्यक्रम लचीला, रचनात्मक और व्यावसायिक शिक्षा से समन्वित होगा।
    • साथ ही स्नातक की शिक्षा तीन या चार साल की हो सकती है, इस पाठ्यक्रम में विभिन्न स्तरों पर प्रमाणपत्र और डिप्लोमा के साथ बाहर भी आया जा सकेगा।
    • पांचवीं कक्षा तक मातृभाषा या क्षेत्रीय भाषाएं शिक्षा का माध्यम होंगी।
    • छठी कक्षा से बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा भी दी जाएगी।
  • अगले 15 वर्षों में कालेजों को विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध करने की प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दिया जाएगा।

(Source: News on AIR)

3. इस वर्ष प्रधानमंत्री पुरस्‍कारों में नमामि गंगे परियोजना को भी शामिल किया गया।

  • इस वर्ष प्रधानमंत्री पुरस्‍कारों में नमामि गंगे परियोजना को भी शामिल किया गया है।
  • नमामि गंगे परियोजना को लोक प्रशासन के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री पुरस्‍कारों में शामिल किया गया है।
  • नमामि गंगे परियोजना-
    • इस परियोजना को 2014 में लॉन्च किया गया था।
    • इस कार्यक्रम को नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा और इसके राज्य समकक्ष संगठनों के द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
    • राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन का उद्देश्‍य गंगा को निर्मल और अविरल बनाना है।
    • साथ ही इसका उद्देश्‍य गंगा और इसकी सहायक नदियों के आस-पास एक ऐसा सामाजिक-आर्थिक जोन विकसित करना है जिससे आत्‍मनिर्भर भारत अभियान को बल मिल सके।

4. ब्रजेंद्र नवनीत ने अपने पद के परिचय पत्र, विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक रॉबर्टो अज़ेवेडो को प्रस्तुत किए।

  • ब्रजेंद्र नवनीत ने अपने पद के परिचय पत्र, विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक रॉबर्टो अज़ेवेडो को प्रस्तुत किए हैं।
  • हाल ही में ब्रजेंद्र नवनीत को विश्व व्यापार संगठन में भारत के नए राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • विश्व व्यापार संगठन (WTO)-
    • यह एक अंतर सरकारी संगठन है जो विभिन्न राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के नियमन के लिए उत्तरदायी है।
    • मुख्यालय- जिनेवा, स्विट्जरलैंड
    • स्थापना- 1 जनवरी 1995

5. पीएफसी और आईआईटी कानपुर के मध्य स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी से संबंधित समझौता किया गया।

  • हाल ही में पावर फाइनेंस कार्पोरेशन और आईआईटी कानपुर के मध्य स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए गये हैं।
  • इस समझौते का उद्देश्य आईआईटी कानपुर को स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी के बारे में अनुसंधान और विकास के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने में सहायता करना है।
  • इस समझौते के तहत पीएफसी, आईआईटी कानपुर को 2 करोड़ 38 लाख 97 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा।
  • परियोजना के तहत आईआईटी कानपुर 90 प्रतिभागियों को स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी के बारे में प्रशिक्षण देगा। इसमें से चुने हुए 9 प्रतिभागियों को फेलोशिप भी मिलेगी और उन्हें आईआईटी-कानपुर का स्टार्ट-अप नवसृजन और इन्क्यूबेशन सेंटर उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहन और मदद दी जायेगी।
  • पावर फाइनेंस कार्पोरेशन (PFC)-
    • विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
    • इसे 1986 में स्थापित किया गया था।
    • यह भारतीय विद्युत क्षेत्र की वित्तीय रीढ़ है।

(Source: News on AIR)

6. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डिजिटल शिक्षा 2020 पर एक रिपोर्ट प्रस्‍तुत की।

  • हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डिजिटल शिक्षा 2020 पर एक रिपोर्ट प्रस्‍तुत की है।
  • इस रिपोर्ट में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के शिक्षा विभागों द्वारा घर पर बच्चों को सुलभ और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनाई गई नई विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
  • मंत्रालय के द्वारा शिक्षकों, विद्वानों और छात्रों को सीखने में मदद करने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं जैसे कि दीक्षा प्लेटफॉर्म, स्वयं प्रभा टीवी चैनल, ऑन एयर-शिक्षा वाणी और ई-पाठशाला आदि।
  • छात्र सोशल मीडिया टूल जैसे कि व्हाट्सएप ग्रुप, यूट्यूब चैनल और गूगल के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं का भी उपयोग कर रहे हैं।

(Source: News on AIR)

7. भारत और जिम्‍बाब्‍वे के मध्य पारंपरिक चिकित्‍सा प्रणालियों और होम्योपैथी के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति।

  • हाल ही में भारत और जिम्‍बाब्‍वे के मध्य पारंपरिक चिकित्‍सा प्रणालियों और होम्योपैथी के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति बनी है।
  • साथ ही अब इसके लिए केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भी मंजूरी दे दी है।
  • भारत और जिम्‍बाब्‍वे के मध्य इस विषय पर 3 नवंबर 2018 को समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए थे।
  • समझौता ज्ञापन का मुख्‍य उद्देश्‍य गुणवत्‍ता और आपसी लाभ के आधार पर पारंपरिक चिकित्‍सा प्रणाली के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है।
  • जिम्बाब्वे-
    • यह दक्षिणी अफ्रीका में एक लैंडलॉक देश है।
    • इसकी राजधानी हरारे और मुद्रा यूनाइटेड स्टेट्स डॉलर है।

(Source: News on AIR)

8. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी, बेंगलुरु में लाइफ साइंसेज पार्क की आधारशिला रखी।

  • हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी, बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित लाइफ साइंसेज पार्क की आधारशिला रखी।
  • इस पार्क का पहला चरण सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल के आधार पर दिसंबर 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है।
  • दुनिया के सर्वश्रेष्ठ जैव प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे से लैस लाइफ साइंसेज पार्क में 50,000 से अधिक रोजगार पैदा करने की क्षमता है।
  • साथ ही यहां 150 से अधिक कंपनियों का घर होने का अनुमान है।
  • एशिया के जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कर्नाटक की 9% बाजार हिस्सेदारी है जबकि भारत में कुल 35 % है।

(Source: News on AIR)

9. मिजोरम में ग्रीन-एजी प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया।

  • हाल ही में मिजोरम के कृषि मंत्री सी लालरिन्सांगा ने राज्य में ग्रीन-एजी प्रोजेक्ट लॉन्च किया है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य देश की खाद्य सुरक्षा से समझौता किए बिना कृषि के सतत परिवर्तन को प्रोत्साहित करना है।
  • यह परियोजना पश्चिम मिजोरम ममित जिले में डम्पा टाइगर रिजर्व और 30 गांवों को कवर करते हुए राज्य के दक्षिणी हिस्से में लुंगलेई जिले में थोरंगट्लंग वन्यजीव अभयारण्य में लागू की जाएगी।
  • मिजोरम उन पांच राज्यों में शामिल है, जहां ग्रीन-एज प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। अन्य राज्य मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तराखंड हैं।
  • ग्रीन-एजी प्रोजेक्ट-
    • इस प्रोजेक्ट को वैश्विक पर्यावरण सुविधा द्वारा वित्त पोषित किया जाता है, जबकि कृषि, सहयोग और किसान कल्याण विभाग इसकी राष्ट्रीय निष्पादन एजेंसी है।
    • यह परियोजना भारतीय कृषि में जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और स्थायी भूमि प्रबंधन उद्देश्यों और प्रथाओं को एकीकृत करती है।
    • इन सभी राज्यों में यह पायलट परियोजना 31 मार्च, 2026 को समाप्त होगी।

10. अमेरिका में एस्ट्रोजन परियोजना प्रारंभ की गई।

  • हाल ही में अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी और उसके ऐतिहासिक खगोल विज्ञान प्रभाग द्वारा एस्ट्रोजन परियोजना लॉन्च की गई है।
  • यह शिक्षाविदों के लिए एक वंशावली परियोजना है। विशेषकर उनके लिए जिसने एस्ट्रोनॉमी से संबंधित शोधों पर डॉक्टरेट अर्जित किया है।
  • परियोजना इन शिक्षाविदों को उनके पूर्वजों का पता लगाने की अनुमति देती है।
  • हालांकि, शैक्षणिक वंशावली में, एक व्यक्ति के माता-पिता उनके थीसिस सलाहकार ही होते हैं।
  • इसके लिए प्रयुक्त डेटाबेस 33,000 से अधिक खगोलविदों, उनके सलाहकारों और विश्वविद्यालयों और उनके शोध प्रबंधों के लिंक के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

11. एनटीपीसी सिम्हाद्रि संयंत्र रेल साइकिल का विकास किया।

  • हाल ही में विशाखापत्तनम के पास एनटीपीसी सिम्हाद्रि संयंत्र ने एक रेल साइकिल विकसित की है।
  • इस तरह का यह पहला मॉडल है।
  • इसके द्वारा वर्षा के दौरान आपातकालीन स्थानों तक आसानी से पहुंचा सकता है।
  • रेल साइकिल, एक हल्के वजन की संरचना है यह कोविड-19 के कारण बंद सेक्शन या कम ट्रैफ़िक वाले ट्रैक पर गश्त के लिए उपयोगी होगी।
  • एनटीपीसी लिमिटेड-
    • विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम है।
    • यह भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है।
    • कंपनी की स्थापना 7 नवंबर 1975 को हुई थी।

(Source: The Hindu)

12. केंद्र सरकार द्वारा भारत में बाघों, सह-शिकारियों और शिकार की स्थिति पर नवीनतम रिपोर्ट जारी की गई है।

  • हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा भारत में बाघों, सह-शिकारियों और शिकार की स्थिति पर नवीनतम रिपोर्ट जारी की गई है।
  • इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व में बाघों के लिए शिकार बहुत कम है।
  • अतः रिजर्व फ़ॉरेस्ट में बाघों की आबादी के स्वास्थ्य और विकास के लिए शिकार की आबादी पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है।
  • साथ ही पार्क के अंदर मानवविज्ञानी दबाव, जैसे पशुओं का चरना और जंगली जानवरों का शिकार आदि को को नियंत्रित करना अनिवार्य है।
  • नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व-
    • यह भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।
    • यह रिजर्व आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पांच जिलों में फैला है। इस क्षेत्र में ज्यादातर नल्लामाला हिल्स हैं।
    • कृष्णा नदी रिजर्व से होकर बहती है।

13. 1998 में चोरी हुई राजस्थान मंदिर की नटसा मूर्ति भारत लौटी।

  • हाल ही में 1998 में चोरी हुई राजस्थान मंदिर की नटसा मूर्ति भारत लौट आई है।
  • 1998 में संदिग्ध चोरों ने इसे चोरी करके नकली मूर्ति से बदल दिया था और देश से बाहर बेंच दी थी।
  • आखिरकार, लंदन के एक कलेक्टर जे. कास्मिन, जिन्हें 2003 में यह मुर्ति मिली थी, ने उस समय इसे भारतीय उच्चायोग को सौंप दिया।
  • वर्तमान में यह भारतीय उच्चायोग, लंदन में थी।
  • नटसा मूर्ति-
    • 4 फीट की ऊंचाई की सुंदर शिव प्रतिमा है, इसमें दाहिने पैर के पीछे नंदी का एक सुंदर चित्रण दिखाया गया है।
    • इसे दुर्लभ सैंडस्टोन से नौवीं शताब्दी में बनाया गया था।
    • यह प्रतिहार शैली में बनी एक दुर्लभ मूर्ति है।
    • मूल रूप से घाटेश्वर मंदिर, बरोली राजस्थान से इसका संबंध था।

(Source: The Hindu)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 30 जुलाई
  2. 20 जुलाई
  3. 10 जुलाई
  4. 5 जुलाई

2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में निम्नलिखित में से किन बिंदुओं को समाहित किया गया है?

  1. उच्च शिक्षा संस्थाओं के लिए एकल विनियामक बनाना।
  2. एम. फिल पाठ्यक्रमों को समाप्त करना।
  3. विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन।
  4. उपरोक्त सभी

3. नमामि गंगे परियोजना को किस वर्ष लॉन्च किया गया था?

  1. 2012
  2. 2016
  3. 2014
  4. 2018

4. हाल ही में ब्रजेंद्र नवनीत को किस संस्था में भारत के नए राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है?

  1. विश्व व्यापार संगठन
  2. विश्व स्वास्थ्य संगठन
  3. विश्व बैंक
  4. संयुक्त राष्ट्र

5. पावर फाइनेंस कार्पोरेशन के संबंध में क्या सही नहीं है?

  1. विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
  2. इसे 1996 में स्थापित किया गया था।
  3. यह भारतीय विद्युत क्षेत्र की वित्तीय रीढ़ है।
  4. हाल ही में पावर फाइनेंस कार्पोरेशन और आईआईटी कानपुर के मध्य स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए गये हैं।

6. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. हाल ही में भारत और जिम्‍बाब्‍वे के मध्य पारंपरिक चिकित्‍सा प्रणालियों और होम्योपैथी के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति बनी है।

2. यह उत्तरी अफ्रीका में एक लैंडलॉक देश है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

7. हाल ही में लाइफ साइंसेज पार्क की आधारशिला कहाँ रखी गई है?

  1. दिल्ली
  2. बेंगलुरू
  3. मुंबई
  4. चेन्नई

8. ग्रीन-एजी प्रोजेक्ट वर्तमान में किस राज्य में नहीं चल रहा है?

  1. मध्य प्रदेश
  2. ओडिशा
  3. राजस्थान
  4. बिहार

9. हाल ही में एस्ट्रोजन परियोजना किस देश की एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी द्वारा शुरू की गई है?

  1. ब्रिटेन
  2. भारत
  3. फ्रांस
  4. अमेरिका

10. हाल ही में रेल साइकिल का विकास किस संस्था ने किया है?

  1. डी आर डी ओ
  2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
  3. एनटीपीसी
  4. इसरो

11. नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व के संबंध में क्या सही नहीं है?

  1. यह भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।
  2. यह रिजर्व आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पांच जिलों में फैला है।
  3. इस क्षेत्र में ज्यादातर अनाईमुडी हिल्स हैं।
  4. हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व में बाघों के लिए शिकार बहुत कम है।

12. हाल ही में 1998 में चोरी हुई राजस्थान मंदिर की नटसा मूर्ति भारत लौट आई है, यह किस देवता की मूर्ति है?

  1. विष्णु
  2. शिव
  3. ब्रह्मा
  4. इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर

1.  A

2. D

3. C

4. A

5. B

6. A

7. B

8. D

9. D

10. C

11. C

12. B

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x