डेली करेंट अफेयर्स और GK | 31 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 09 Apr 2021 12:27 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code HOLI24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. भारतीय लोक संगीतकार सोनम सेरिंग लेप्चा का निधन।

  • हाल ही में भारतीय लोक संगीतकार सोनम सेरिंग लेप्चा का निधन हो गया है। वे 92 वर्ष के थे।
  • वह लेप्चा लोगों के बीच ऑल इंडिया रेडियो पर अपनी आवाज़ देने वाले पहले व्यक्ति थे और उन्हें लेपचा संस्कृति के पुनरुत्थान का श्रेय दिया गया।
  • लेप्चा भारतीय राज्य सिक्किम की स्वदेशी संस्कृतियों में से एक है।
  • उन्हें संगीत जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

(Source: News on AIR)

2. मॉरीशस में सुप्रीम कोर्ट की नई इमारत का उद्घाटन किया गया।

  • मॉरीशस में सुप्रीम कोर्ट की नई इमारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के उनके समकक्ष प्रवीण जुगनाथ के साथ संयुक्त रूप से किया।
  • मॉरीशस में यह नई इमारत भारत की विकास साझेदारी के तहत पूरी की गई एक अन्य ऐतिहासिक परियोजना है।
  • यह परियोजना निर्धारित समय पर और प्रारंभिक अनुमानों से कम लागत पर पूरी कर ली गई है।
  • यह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में ऐसी परियोजनाओं को लागू करने की भारत की क्षमता का एक उदाहरण है।
  • यह परियोजना भारत द्वारा 2015 में अपनाये गये विज़न एसएजीएआर (SAGAR) का एक उदाहरण है।
  • एसएजीएआर (SAGAR) विजन- हिंद महासागर क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकास पर जोर देता है।
  • भारत ने विकास साझेदारी के तहत श्रीलंका में एक प्रमुख आवास परियोजना, अफगानिस्तान में संसद भवन, नाइजर में महात्मा गांधी कन्वेंशन सेंटर और नेपाल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जैसी विविध परियोजनाएं पूरी की हैं।

(Source: News on AIR)

3. आत्मानिर्भर भारत के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर सीआईआई नेशनल डिजिटल सम्मेलन का उद्घाटन।

  • हाल ही में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आत्मानिर्भर भारत के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर सीआईआई नेशनल डिजिटल सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य एक एकल खिड़की अवधारणा को प्राप्त करना है, ताकि उद्योग जगत के लिए नीतियों का सरलीकरण किया जा सके।
  • इस अवसर पर उन्होनें कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों के भीतर ऑप्टिक फाइबर से पूरे देश को कवर करना है।

(Source: News on AIR)

4. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने सेंबकॉर्प के अत्याधुनिक एसईसीआई 1, 2 और 3 पवन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

  • हाल ही में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने संबकॉर्प के अत्याधुनिक एसईसीआई 1, 2 और 3 पवन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया है।
  • सेंबकॉर्प एनर्जी इंडिया लिमिटेड, सेंबकॉर्प उद्योग की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने अपनी नवीनतम 800 मेगा वाट पवन ऊर्जा परियोजनाओं को पूरा कर लिया है। इससे भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता 1,730 मेगावाट हो गई है।
  • सेंबकॉर्प एनर्जी इंडिया लिमिटेड(S.E.I.L)-
    • भारत में एक प्रमुख स्वतंत्र बिजली उत्पादक कंपनी है।
    • 2008 में नई दिल्ली में इसकी स्थापना की गई थी।
    • इसका मुख्यालय गुड़गांव, भारत में स्थित है।

(Source: News on AIR)

5. जिन लीकुन को दूसरी बार एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक का अध्यक्ष चुना गया है।

  • हाल ही में जिन लीकुन को दूसरी बार एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक का अध्यक्ष चुना गया है।
  • उनका दूसरा पांच साल का कार्यकाल 16 जनवरी, 2021 से शुरू होगा।
  • यह निर्णय हाल ही में एआईआईबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वार्षिक बैठक में लिया गया।
  • 2021 की एआईआईबी की वार्षिक बैठक की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात द्वारा 27-28 अक्टूबर, 2021 को दुबई में की जाएगी।
  • एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB)-
    • यह एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जो एशिया में सामाजिक और आर्थिक परिणामों को बेहतर बनाने के लिए एक मिशन है।
    • जनवरी 2016 में इसका परिचालन शुरू हुआ।
    • इसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में है।
    • एआईआईबी के अब दुनिया भर में 103 स्वीकृत सदस्य हैं।

 

 

6. यमुना नदी में अमोनिया का उच्च स्तर, पता चलने के बाद दिल्ली जल बोर्ड ने जल उत्पादन क्षमता में कमी की।

  • हाल ही में यमुना नदी में अमोनिया का उच्च स्तर, पता चलने के बाद दिल्ली जल बोर्ड ने जल उत्पादन क्षमता में 25% की कमी कर दी है।
  • भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार, पीने के पानी में अमोनिया की स्वीकार्य अधिकतम सीमा 0.5 पीपीएम है। डीजेबी वर्तमान में लगभग 0.9 पीपीएम के इलाज की क्षमता रखता है।
  • वर्तमान में दिल्ली जल बोर्ड के पास अमोनिया के उपचार के लिए कोई विशिष्ट तकनीक नहीं है। इसका एकमात्र समाधान तीन जल उपचार संयंत्रों-वज़ीराबाद, चंद्रावल और ओखला में उत्पादन को कम करना है, जो काफी हद तक प्रदूषक से प्रभावित हैं।
  • अमोनिया-
    • अमोनिया एक रंगहीन गैस है और इसका उपयोग उर्वरक, प्लास्टिक, सिंथेटिक फाइबर, रंजक और अन्य उत्पादों के उत्पादन में एक औद्योगिक रसायन के रूप में किया जाता है।
    • अमोनिया जैविक अपशिष्ट पदार्थ के टूटने से पर्यावरण में स्वाभाविक रूप से मुक्त होती है और औद्योगिक अपशिष्टों के माध्यम से या मल द्वारा संदूषण के माध्यम से जमीन और सतह के जल स्रोतों में मिल जाती है।
  • यमुना-
    • गंगा नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है।
    • यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है।
    • चंबल, सिंध, बेतवा और केन इसकी महत्वपूर्ण सहायक नदियाँ हैं।

(Source: Indian Express)

7. विज्ञान और पर्यावरण केंद्र द्वारा डेयरी क्षेत्र में एंटीबायोटिक के उपयोग पर एक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रकाशित।

  • हाल ही में विज्ञान और पर्यावरण केंद्र द्वारा डेयरी क्षेत्र में एंटीबायोटिक के उपयोग पर एक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रकाशित की गई।
  • इसी विषय पर सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट ने एक ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया।
  • बैठक में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, विश्व स्वास्थ्य संगठन, पशुपालन और डेयरी विभाग  के विशेषज्ञों ने भाग लिया।
  • बैठक में कहा गया कि-
    • भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है, दूध बच्चों के लिए, भारतीय आहार का एक अभिन्न हिस्सा है।
    • भारत ने 2018-19 में 188 मिलियन टन दूध का उत्पादन किया था।
    • दूध जो सीधे उपभोक्ताओं को बेचा जाता है और पैकेट में बिकने वाले प्रसंस्कृत दूध का परीक्षण नहीं किया जाता है।
    • यह दूध एंटीबायोटिक अवशेषों के लिए अनियंत्रित ही रहता है। यह एक चिंताजनक विषय है, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है।

(Source: The Hindu)

8. बोत्सवाना के ओकावांगो डेल्टा में सैकड़ों हाथियों की पिछले कुछ माह में रहस्यमय तरीके से मौत।

  • बोत्सवाना के ओकावांगो डेल्टा में सैकड़ों हाथियों की पिछले कुछ माह में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है।
  • परंतु उनकी मौत का रहस्य अभी अनसुलझा ही है।
  • अवैध शिकार और एंथ्रेक्स को संभावित कारण होने से इंकार कर दिया गया है।
  • अन्य संभावनाओं में एक नोवेल वायरस और विषाक्तता की जांच की जा रही है।
  • जांच में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, ब्रिटेन और यू.एस. की प्रयोगशाला मदद कर रही हैं।
  • ओकावांगो डेल्टा-
    • यह डेल्टा कालाहारी रेगिस्तान का हिस्सा है।
    • इस डेल्टा में स्थायी दलदली भूमि और मौसमी बाढ़ के मैदान शामिल हैं।
    • यह दुनिया की सबसे बड़ी लुप्तप्राय प्रजातियों में से कुछ का घर है।
  • बोत्सवाना-
    • यह दक्षिणी अफ्रीका का एक देश है।
    • इसके 70% क्षेत्र पर कालाहारी रेगिस्तान का विस्तार है।
    • इसकी राजधानी गेबोरोन और मुद्रा बोत्सवाना पुला है।
    • 2013 के हवाई सर्वेक्षण के अनुसार बोत्सवाना में हाथियों की दुनिया की सबसे अधिक 1,56,000 आबादी है।

(Source: The Hindu)

9. चंबल-ग्वालियर बेल्ट का बिहड़ क्षेत्र को कृषि के लिए प्रेयरी घास के मैदान व पारिस्थितिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

  • चंबल-ग्वालियर बेल्ट का बिहड़ का अद्वितीय भौगोलिक क्षेत्र, जो कभी खूंखार डकैतों के लिए जाना जाता था, अब कृषि के लिए प्रेयरी घास के मैदान व पारिस्थितिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • इस कार्य के लिए विश्व बैंक कृषि मंत्रालय का सहयोग कर रहा है।
  • इस परियोजना में प्रस्तावित सुधारों से न केवल कृषि विकास और पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि यह लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा और इस क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगा।
  • इससे पहले, केंद्र ने 1971 में एक मेगा रेललाइन रिक्लेमेशन परियोजना शुरू की थी।
  • चंबल-ग्वालियर बेल्ट-
    • यह तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज, खड़ी, मिट्टी की पहाड़ियों से बनी नालियाँ हैं।
    • इसमें राजस्थान के बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिले, उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और जालौन जिला और मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना और श्योपुर जिले शामिल हैं।

(Source: Daily Pioneer)

10. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करने वाले अकेले वैश्विक नेता हो सकते हैं।

  • 75 वर्ष में पहली बार कोविड-19 महामारी के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा का वार्षिक सत्र ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, क्योंकि यह सत्र हर साल न्यूयॉर्क में होता है, अतः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करने वाले अकेले वैश्विक नेता हो सकते हैं।
  • इसी के साथ 30 सितंबर को जैव विविधता पर शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
  • 1 अक्टूबर को महिलाओं पर चौथे विश्व सम्मेलन की 25 वीं वर्षगांठ पर महासभा की उच्च स्तरीय बैठक का भी आयोजन किया जाएगा।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा-
    • संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
    • इसके वर्तमान अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद-बंदे हैं।
    • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
    • इसकी स्थापना 1945 में की गई थी।

(Source: The Hindu)

11. आंध्र विश्वविद्यालय ने आईएनएस विश्वकर्मा के साथ पीजी कोर्स के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • हाल ही में आंध्र विश्वविद्यालय ने आईएनएस विश्वकर्मा  के साथ पीजी कोर्स के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • इसके तहत विशेष ड्यूटी शिप राइट अधिकारियों को शिपबिल्डिंग टेक्नोलॉजी में पीजी डिप्लोमा दिया जाएगा।
  • इससे पहले, आंध्र विश्वविद्यालय और आईएनएस विश्वकर्मा ने हाल ही में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के पतवार नाविकों की बी.एससी डिग्री के लिए भी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

12. मरईमलाई नगर, चेन्नई में वाटर एटीएम का उद्घाटन किया गया।

  • हाल ही में मरईमलाई नगर, चेन्नई में वाटर एटीएम का उद्घाटन किया गया है।
  • वाटर एटीएम के द्वारा सस्ता पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
  • वैश्विक आपूर्तिकर्ता अल्फा लावाल द्वारा एटीएम का शुभारंभ किया गया है।
  • इसकी 1,000 लीटर प्रति घंटे की प्रसंस्करण क्षमता है।
  • प्रत्येक संयंत्र एक दिन में आठ घंटे के लिए चालू होगा।
  • निवासी प्रीलोडेड कार्ड के द्वारा 20 लीटर का एक कैन जल 7 रूपये की लागत से ले सकते हैं।
  • प्रत्येक परिवार रोजाना दो कैन पानी एकत्र कर सकता है।
  • एकत्र की गई राशि का उपयोग संयंत्र के रखरखाव और संयंत्र ऑपरेटर के वेतन में किया जाएगा।
  • भूजल स्तर में गिरावट के कारण बहुत से लोगों की सस्ता, स्वच्छ पेयजल की पहुंच नहीं थी।
  • इसी तरह की सुविधाएं अन्य गांवों और नगरपालिकाओं में भी जल्द ही स्थापित की जाएंगी।

(Source: The Hindu)

13. सूरज सोमन ने रसायन विज्ञान श्रेणी में सीएसआईआर यंग साइंटिस्ट अवार्ड जीता।

  • हाल ही में सूरज सोमन ने रसायन विज्ञान श्रेणी में सीएसआईआर यंग साइंटिस्ट अवार्ड जीता है।
  • यह पुरस्कार उन्हें 26 सितंबर 2020 को प्रदान किया जाएगा।
  • सूरज सोमन सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पप्पनमकोड, केरल के एक वैज्ञानिक है।
  • उन्हें डाई-सेंसिटिव सोलर सेल्स (DSC) पर उनके काम के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
  • डीएससी कम, कृत्रिम या अप्रत्यक्ष प्रकाश में भी काम करते हैं, जो उन्हें इनडोर उपयोग के लिए आदर्श बनाते हैं।

(Source: The Hindu)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. सोनम सेरिंग लेप्चा जिनका हाल ही में निधन हो गया, एक प्रसिद्ध_____________थे।

  1. वैज्ञानिक
  2. चित्रकार
  3. लोक संगीतकार
  4. नेता

2. हाल ही में किस देश में भारत के सहयोग से बनी सुप्रीम कोर्ट की नई इमारत का उद्घाटन किया गया है?

  1. नेपाल
  2. बांग्लादेश
  3. मॉरीशस
  4. मालदीव

3. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. सेंबकॉर्प एनर्जी इंडिया लिमिटेड के द्वारा निर्मित 3 पवन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया है।

2. इस कंपनी की स्थापना वर्ष 2000 में की गई थी।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

4. हाल ही में जिन लीकुन को दूसरी बार किस अंतरराष्ट्रीय बैंक का अध्यक्ष चुना गया है?

  1. एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक
  2. न्यू डेवलपमेंट बैंक
  3. विश्व बैंक
  4. एशियन डेवलपमेंट बैंक

5. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. हाल ही में यमुना नदी में अमोनिया का उच्च स्तर पाया गया है।

2. यमुना नदी, सोन की महत्वपूर्ण सहायक नदी है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

6. इनमें से कौन सा कथन गलत है?

  1. हाल ही में विज्ञान और पर्यावरण केंद्र द्वारा डेयरी क्षेत्र में एंटीबायोटिक के उपयोग पर एक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रकाशित की गई।
  2. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है।
  3. दूध जो सीधे उपभोक्ताओं को बेचा जाता है और पैकेट में बिकने वाले प्रसंस्कृत दूध का परीक्षण नहीं किया जाता है।
  4. उपरोक्त सभी सही हैं।

7. ओकावांगो डेल्टा किस देश में स्थित है, जहां हाल ही में सैंकड़ो हाथियों की रहस्यमय तीरके से मौत हो गई?

  1. चीन
  2. बोत्सवाना
  3. ब्राजील
  4. चिली

8. चंबल-ग्वालियर बेल्ट का विस्तार इनमें से किस राज्य में नहीं है?

  1. मध्य प्रदेश
  2. राजस्थान
  3. उत्तर प्रदेश
  4. झारखंड

9. संयुक्त राष्ट्र महासभा किस वर्ष स्थापित की गई थी?

  1. 1967
  2. 1945
  3. 1976
  4. 1939

10. हाल ही में किस विश्वविद्यालय ने आईएनएस विश्वकर्मा के साथ पीजी कोर्स के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

  1. आंध्र विश्वविद्यालय
  2. केरल विश्वविद्यालय
  3. कर्नाटक विश्वविद्यालय
  4. तमिलनाडु विश्वविद्यालय

11. मरईमलाई नगर, चेन्नई में वाटर एटीएम का उद्घाटन किया गया। ये संयंत्र एक दिन में कितने घंटे के लिए चालू होगा?

  1. 16
  2. 8
  3. 10
  4. 24

12. हाल ही में रसायन विज्ञान श्रेणी में सीएसआईआर यंग साइंटिस्ट अवार्ड किसने जीता है?

  1. विकास गुप्ता
  2. सूरज सोमन
  3. आदित्य शर्मा
  4. कल्पेश सिंह

 

उत्तर-

1. C

2. C

3. A

4. A

5. A

6. D

7. B

8. D

9. B

10. A

11. B

12. B

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x