डेली करेंट अफेयर्स और GK | 1 अगस्त 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 20:50 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code HOLI24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs in hindi july december 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. केवीआईसी ने आईटीबीपी को सरसों के तेल की आपूर्ति के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • हाल ही में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने आईटीबीपी को सरसों के तेल की आपूर्ति के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • आईटीबीपी सभी अर्धसैनिक बलों की ओर से प्रावधानों की खरीद के लिए मृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त नोडल एजेंसी है।
  • आईटीबीपी जल्द ही 1200 क्विंटल उच्च गुणवत्ता की कच्ची घानी सरसों के तेल की आपूर्ति करने का आदेश देगा, जिसकी आपूर्ति केवीआईसी द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम इकाइयों के माध्यम से की जाएगी।
  • यह ज्ञापन भारत को आत्मानिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।
  • हाल ही में गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भारत भर में सीएपीएफ कैंटीन के माध्यम से केवल स्वदेशी उत्पाद बेचना अनिवार्य कर दिया था।
  • केवीआईसी ने हाल ही में परीक्षण के लिए सीआरपीए कैंटीन के लिए अन्य उत्पादों के बीच शहद, अचार, खाद्य तेल, अगरबत्ती, पापड़, आंवला कैंडी और कपास तौलिए जैसे उत्पादों की आपूर्ति की थी।

2. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के ब्‍यूरो की बैठक का वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के द्वारा आयोजन किया गया।

  • हाल ही में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के ब्‍यूरो की बैठक का वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के द्वारा आयोजन किया गया।
  • केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के द्वारा बैठक की अध्‍यक्षता की।
  • बैठक में डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना महामारी जैसी स्थिति से निपटने के लिए वैश्‍विक स्‍तर पर समय से, पर्याप्‍त और समन्‍वित कार्रवाई की जरूरत है।
  • डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने संचारी और गैर-संचारी बीमारियों के खतरे से निपटने के लिए सभी देशों से बड़े स्‍तर पर सहयोग का आह्वान किया।
  • साथ ही उन्‍होंने ऐसी बीमारियों से निपटने के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के सदस्‍य देशों से वैश्‍विक स्‍तर पर सहयोग और समन्‍वय के बहुस्‍तरीय गठबंधन बनाने का अनुरोध किया।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन-
    • यह अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
    • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
    • इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 में हुई थी।

(Source: News on AIR)

3. माई जी ओ वी डॉट इन मंच के द्वारा आत्‍मनिर्भर भारत लोगो डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की गई।

  • हाल ही में माई जी ओ वी डॉट इन मंच ने अपनी वेबवाइट पर आत्‍मनिर्भर भारत लोगो डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है।
  • यहां भारतीय नागरिक ऑन लाइन माध्‍यम से बिना किसी परेशानी के अपनी प्रविष्टियां पोस्‍ट कर सकते हैं।
  • सरकार ने आत्‍मनिर्भर भारत अभियान को विशेष पहचान देने के लिए एक लोगो विकसित करने की योजना बनाई है।
  • यह लोगो देश के नागरिकों से प्राप्‍त रचनाशील और नई जानकारी पर आधारित होगा।
  • सर्वश्रेष्ठ विजेता के रूप में चुने गए लोगो के लिए 25,000 रूपए का नकद पुरस्‍कार प्रदान किया जाएगा।
  • MyGov पहल-
    • 26 जुलाई 2014 में नागरिक केन्द्रित इस प्‍लेटफॉर्म की शुरूआत लोगों को सरकार के साथ जोड़ने, सशक्‍त बनाने और देश में सुशासन को बढावा देने के उद्देश्‍य से की गई थी।
    • यह उपयोगकर्ताओं को विभिन्न स्वरूपों में दस्तावेज़ अपलोड करने की भी अनुमति देता है।
    • वेबसाइट को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा होस्ट और प्रबंधित किया जाता है।

4. पंद्रहवें वित्त आयोग द्वारा स्थापित कृषि निर्यात पर उच्च स्तरीय समूह ने आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

  • हाल ही में पंद्रहवें वित्त आयोग द्वारा स्थापित कृषि निर्यात पर उच्च स्तरीय समूह (HLEG) ने आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
  • कृषि निर्यात को प्रोत्साहित करने और उच्च आयात प्रतिस्थापन को सक्षम करने हेतु फसलों को बढ़ावा देने के लिए राज्यों को बेहतर प्रदर्शन प्रोत्साहन देने की सिफारिश करने के लिए उच्च स्तरीय समूह की स्थापना की गई थी।
  • एचएलईजी की सिफारिशें इस प्रकार हैं-
    • मांग चालित दृष्टिकोण और 22 फसल मूल्य श्रृंखलाओं पर ध्यान देना।
    • सभी हितधारकों से भागीदारी के साथ राज्य के नेतृत्व वाली निर्यात योजना का निर्माण।
    • निजी क्षेत्र के दिग्गजों को ड्राइविंग परिणामों और कृषि निर्यात योजना के निष्पादन में एक एंकर की भूमिका निभाने का सुझाव।
  • इन सिफारिशों के कार्यान्वयन के बाद उत्पन्न अतिरिक्त निर्यात से देश में अनुमानित 7 से 10 मिलियन नौकरियां पैदा होने की संभावना है।
  • साथ ही इससे कृषि उत्पादकता और किसान आय भी बढ़ेगी।

(Source: News on AIR)

5. ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों का छठा सम्मेलन वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के द्वारा संपन्न।

  • हाल ही में ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों का छठा सम्मेलन वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के द्वारा संपन्न हुआ।  
  • इस बैठक की अध्यक्षता रूस के द्वारा की गई।
  • इस बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • इस अवसर पर श्री जावड़ेकर ने सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ब्रिक्स राष्ट्रों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का आह्वान किया।
  • साथ ही उन्होंने टिकाऊ शहरी प्रबंधन, समुद्री कूड़े, वायु प्रदूषण और नदियों की सफाई से संबंधित क्षेत्रों में भारत द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में भी विस्तार से बताया।
    • वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 2015 में भारत ने 10 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक की निगरानी शुरू की थी, वर्तमान में इसे 122 शहरों तक बढ़ा दिया गया है।
    • भारत ने वर्ष 2019 में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम शुरू किया था, जिसका लक्ष्य 2024 तक 2017-18 के सापेक्ष 20-30% तक कण प्रदूषण को कम करना है।
  • भारत 2021 में ब्रिक्स का अध्यक्ष पद ग्रहण करेगा।
  • ब्रिक्स (BRICS)-
    • ब्रिक्स पांच प्रमुख उभरते देशों-ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका  द्वारा बनाया गया एक समूह है।
    • मूल रूप से 2006 में पहले चार को ब्रिक के रूप में वर्गीकृत किया गया था, 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने से यह ब्रिक्स बन गया।
    • यह देश एक साथ मिलकर 42% जनसंख्या, 23% वैश्विक जीडीपी, 30% भौगोलिक क्षेत्र और 18% वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

(Source: News on AIR)

6. आईएसए ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को समूह में शामिल करने के उद्देश्य से रूपरेखा समझौते में संशोधन किया।

  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को समूह में शामिल होने में सक्षम बनाने के लिए रूपरेखा समझौते में संशोधन किया है।
  • इस संशोधन के अनुसमर्थन के बाद, संयुक्त राष्ट्र के वे सभी सदस्य देश भी अब अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हो सकेंगे जो कि ट्रोपिक्स से बाहर स्थित हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA)-
    • इसे 2015 में पेरिस में कोप-21 के दौरान प्रधान मंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया था।
    • गठबंधन का उद्देश्य सौर ऊर्जा के तीव्र और बड़े पैमाने पर उपयोग के माध्यम से पेरिस जलवायु समझौते के कार्यान्वयन में योगदान करना है।
    • इस समूह में अब तक वे देश सदस्य हो सकते थे, जो कर्क व मकर रेखा के बीच स्थित हों।

7. अमेरिका ने चीन की शिनजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स और उसके दो अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए गए।

  • हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल पोम्पिओ ने चीन की शिनजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स और उसके दो अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।
  • श्री पोम्पिओ ने शिनजियांग में उइहुर समुदाय पर गंभीर मानवाधिकारों के दुरुपयोग के कारण यह प्रतिबंध लगाए हैं।
  • इसके साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्री ने दुनिया भर के देशों से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की अपने ही नागरिकों के खिलाफ लगातार मानवाधिकारों के दुरुपयोग के लिए निंदा करने का आग्रह किया है।
  • उइहुर-
    • एक तुर्क-भाषी अल्पसंख्यक मुस्लिम समूह हैं।
    • यह मध्य और पूर्वी एशिया के सामान्य क्षेत्र से सांस्कृतिक रूप से संबद्ध हैं।
    • इन्हें उत्तर पश्चिमी चीन में शिनजियांग उइहुर स्वायत्त क्षेत्र के मूल निवासी के रूप में मान्यता प्राप्त है।

(Source: News on AIR)

8. मध्य प्रदेश में एक जन जागरूकता अभियान “एक मास्क अनेक ज़िन्दगी” का प्रारंभ किया गया।

  • कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क सबसे सरल और प्रभावी साधन हैं। इस धारणा को ध्यान में रखकर मध्य प्रदेश में एक जन जागरूकता अभियान “एक मास्क अनेक ज़िन्दगी” का प्रारंभ किया गया है।
  • यह अभियान 1 अगस्त से 15 अगस्त तक मध्य प्रदेश के कई जिलों संचालित किया जाएगा।
  • इस अभियान के दौरान, लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में बताया जाएगा।
  • नगर निगम द्वारा इसी थीम पर शहर में एक जन जागरूकता रथ भी चलाएगा।
  • इसके तहत मास्क बैंक की स्थापना भी की जाएगी। इस मास्क बैंक में, दाताओं से मास्क एकत्र करके गरीब लोगों को मुफ्त में वितरित किए जाएंगे।

9. नितिन गडकरी ने बिहार में गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु के अपस्ट्रीम कैरिजवे का उद्घाटन किया।

  • हाल ही में सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार में गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु के अपस्ट्रीम कैरिजवे का उद्घाटन किया।
  • यह 5.5 किलोमीटर से अधिक लंबा, चार लेन पुल पटना और हाजीपुर के बीच एनएच-19 पर स्थित है।
  • इसका निर्माण 1,742 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। पुल पर काम जून 2017 में शुरू किया गया था।
  • इसमें पुराने पुल के मौजूदा कंक्रीट अधिरचना को नए स्टील डेक अधिरचना द्वारा बदल दिया गया है। मौजूदा ढांचे में सुधार के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने वाला यह पहला पुल है।
  • साथ ही नितिन गडकरी ने पटना में गंगा नदी पर एक नए पुल की भी घोषणा की।

(Source: News on AIR)

10. बेंगलुरु में कोविड-19 रोगियों के लिए ‘कोविड रक्षा’ पहल का शुभारंभ किया गया।

  • हाल ही में बेंगलुरु में, कोविड-19 रोगियों के लिए कोविड रक्षा पहल का शुभारंभ किया गया है।
  • यह वन स्टॉप डिजिटल समाधान पहल है।
  • इसे बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्य की अगुआई में शुरू किया गया है।
  • इस पहल के द्वारा नागरिकों को कोविड- 19 लक्षणों की रिपोर्ट करने, परीक्षण करवाने और उपचार के लिए अस्पतालों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
  • कोविड रक्षा पहल अस्पताल या कोविड देखभाल केंद्र में स्थानांतरित होने तक घर पर रोगियों को आपातकालीन देखभाल भी प्रदान करेगा। विशेषज्ञ डॉक्टर ऐसे लोगों को टेली या वीडियो परामर्श प्रदान करेंगे।
  • 10 से अधिक स्टार्ट-अप और 300 स्वयंसेवक सिस्टम का इसका संचालन करेंगे।

(Source: News on AIR)

11. जून माह में आठ कोर इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योगों का उत्पादन 15% घट गया।

  • इस साल जून में लगातार चौथे महीने आठ कोर इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योगों का उत्पादन 15% घट गया है।
  • कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, इस्पात, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में गिरावट के कारण यह कमी आई है। जबकि जून 2019 में आठ प्रमुख क्षेत्रों में 1.2 प्रतिशत का विस्तार हुआ था।
  • इस साल मई में सेक्टर के आउटपुट में 22% की कमी आई है।
  • हाल ही में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार निम्न क्षेत्रों में गिरावट इस प्रकार हैं-
    • कोयला क्षेत्र का उत्पादन- 15.5%
    • कच्चे तेल का उत्पादन- 6 %
    • प्राकृतिक गैस का उत्पादन- 12 %
    • रिफाइनरी उत्पादों में- 8.9 %
    • इस्पात क्षेत्र का उत्पादन- 33.8 %
    • सीमेंट क्षेत्र का उत्पादन- 6.9 %
    • बिजली के उतपादन में- 11 %
  • औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में आठ कोर उद्योगों की हिस्सेदारी 40.27 % है।
  • आठ मुख्य उद्योग कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली हैं।

(Source: News on AIR)

12. नासा ने मंगल पर प्राचीन जीवन के संकेतों की तलाश करने के लिए मार्स रोवर पर्सिवरेंस लॉन्च किया।

  • हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल पर प्राचीन जीवन के संकेतों की तलाश करने के लिए मार्स रोवर पर्सिवरेंस (Perseverance) लॉन्च किया है।
  • यह रोवर अत्याधुनिक लैंडिंग तकनीकी से लैस है। इसके अलावा इस रोवर में कई कैमरे और 2 माइक्रोफोन लगे हैं, जो मंगल ग्रह की तस्वीरें और वहां की आवाज को रिकॉर्ड करेंगे।
  • इसमें लगे सुपर-सैंसिटाइज्ड सैंपल रिटर्न ट्यूब्स, चट्टानों से नमूने इकट्ठा करेंगे जिससे मंगल पर प्राचीन काल में मानव जीवन होने का सबूतों को ढूंढा जा सकेगा।
  • यह रोवर मंगल पर मौजूद जेसरो क्रेटर के पास लेंडिंग का प्रयास करेगा।
  • मंगल के एक अन्य क्रेटर गाले पर क्यूरियोसिटी रोवर पहले ही निगरानी कर रहा है।
  • इसी के साथ नासा ने इंजनयूटी हैलीकॉप्टर भी मंगल ग्रह पर भेजा है।
  • हाल ही में चीन और यू ए ई ने भी मंगल ग्रह पर अपने-अपने मिशन भेजें है।
  • नासा के दो अन्य लैंडर भी मंगल पर चल रहे हैं इसमें 2018 का इनसाइट और 2012 का क्यूरियोसिटी रोवर शामिल है। छह अन्य अंतरिक्ष यान कक्षा से ग्रह की खोज कर रहे हैं, जिसमें अमेरिका से तीन, यूरोप से दो और भारत से एक यान है।

(Source: The Hindu)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. हाल ही में खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने आईटीबीपी को सरसों के तेल की आपूर्ति के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

2. आईटीबीपी सभी अर्धसैनिक बलों की ओर से प्रावधानों की खरीद के लिए गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त नोडल एजेंसी है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

2. हाल ही में संपन्न हुई विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के ब्‍यूरो की बैठक की अध्यक्षता किस देश के स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा की गई?

  1. भारत
  2. फ्रांस
  3. चीन
  4. ब्रिटेन

3. माई जी ओ वी पहल के संबंध में क्या सही नही हैं?

  1. हाल ही में माई जी ओ वी डॉट इन मंच ने अपनी वेबवाइट पर आत्‍मनिर्भर भारत लोगो डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है।
  2. 26 जुलाई 2016 में इसका प्रारंभ किया गया था।
  3. यह उपयोगकर्ताओं को विभिन्न स्वरूपों में दस्तावेज़ अपलोड करने की भी अनुमति देता है।
  4. वेबसाइट को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा होस्ट और प्रबंधित किया जाता है।

4. हाल ही में पंद्रहवें वित्त आयोग द्वारा स्थापित कृषि निर्यात पर उच्च स्तरीय समूह (HLEG) ने आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। एचएलईजी ने इनमें से कौन सी सिफारिश की है?

1. मांग चालित दृष्टिकोण और 22 फसल मूल्य श्रृंखलाओं पर ध्यान देना।

2. सभी हितधारकों से भागीदारी के साथ राज्य के नेतृत्व वाली निर्यात योजना का निर्माण।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

5. भारत किस वर्ष ब्रिक्स का अध्यक्ष पद ग्रहण करेगा?

  1. 2022
  2. 2023
  3. 2021
  4. 2024

6. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन ने अपने रूपरेखा समझौते में संशोधन किया है।

2. इस संशोधन के अनुसमर्थन के बाद, संयुक्त राष्ट्र के केवल वे सदस्य देश अब अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हो सकेंगे जो कि ट्रोपिक्स से बाहर स्थित हैं।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

7. उइहुर, तुर्क-भाषी अल्पसंख्यक मुस्लिम समूह को किस देश के स्वायत्त क्षेत्र में मूल निवासी के रूप में मान्यता प्राप्त है?

  1. बहरीन
  2. तुर्की
  3. चीन
  4. कुवैत

8. हाल ही में एक मास्क अनेक ज़िन्दगी जन जागरूकता अभियान किस राज्य में चलाया गया है?

  1. केरल
  2. पंजाब
  3. मध्य प्रदेश
  4. बिहार

9. हाल ही में किस नदी पर बने महात्मा गांधी सेतु के अपस्ट्रीम कैरिजवे का उद्घाटन किया गया है?

  1. यमुना
  2. गंगा
  3. रावी
  4. ताप्ती

10. कोविड-19 रोगियों के लिए कोविड रक्षा पहल का शुभारंभ कहाँ किया गया है?

  1. दिल्ली
  2. चेन्नई
  3. कोलकाता
  4. बेंगलुरू

11. निम्नखित में से कौन सा उद्योग आठ कोर इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योगों में शामिल नहीं है?

  1. कोयला
  2. कच्चा तेल
  3. प्राकृतिक गैस
  4. रत्न और आभूषण

12. हाल ही में किस देश ने मार्स रोवर पर्सिवरेंस (Perseverance) लॉन्च किया है?

  1. अमेरिका
  2. जापान
  3. फ्रांस
  4. जर्मनी

 

उत्तर

1. C

2. A

3. B

4. C

5. C

6. A

7. C

8. C

9. B

10. D

11. D

12. A

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x