डेली करेंट अफेयर्स और GK | 24 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 10:03 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code HOLI24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. फार्मा कंपनी सिप्ला कोविड-19 के मरीजों के लिये फेविपिरवीर लॉन्च करने के लिय तैयार है।

  • फार्मा कंपनी सिप्ला कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए एंटी वायरल दवा फेविपिरवीर लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
  • एंटी-वायरल दवा फेविपिरवीर ने कोविड -19 रोगियों के इलाज के लिए नैदानिक ​​परीक्षणों में आशाजनक परिणाम दिखाए हैं।
  • भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ने देश में फ़ेवीपिरवीर के लिए प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की अनुमति प्रदान की है।
  • शीर्ष सरकारी शोध संस्थान, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (C.S.I.R), ने सिप्ला को इस दवा के विकास के लिए लागत प्रभावी तकनीक हस्तांतरित की है।

2. सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) नियम, 2008 में संशोधन किया गया।

  • हाल ही में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) नियम, 2008 में संशोधन किया गया है।
  • इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी तंबाकू उत्पादों के लिए स्वास्थ्य चेतावनी के नए सेटों को अधिसूचित कर दिया है।
  • इसमें कहा गया है, सिगरेट या किसी भी तंबाकू उत्पाद के निर्माण, उत्पादन और आपूर्ति में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लगे किसी भी व्यक्ति को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी तंबाकू उत्पाद पैकेजों में स्वास्थ्य चेतावनी निर्दिष्ट है।
  • यह नई चेतावनी 1 दिसंबर 2020 से लागू होगी।
  • इसके अनुसार तम्बाकू उत्पादों के पैक्स पर मुद्रित होने वाले टेक्स्ट संदेश है -तंबाकू दर्दनाक मौत का कारण बनता है।
  • निर्धारित प्रावधान का उल्लंघन कारावास या जुर्माने के साथ दंडनीय अपराध है।

3. सीपीसीबी ने कोविड-19 कचरे के निपटान पर नए दिशानिर्देश जारी किए।

  • हाल ही में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ने कोविड-19 के कचरे के निपटान पर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
  • इन निर्देश में कहा गया है कि-
    • सभी के द्वारा उपयोग किए जाने वाले मास्क और दस्ताने, संक्रमित या नहीं है, उन्हें बंद करने से पहले कम से कम 72 घंटे के लिए कागज़ की थैलियों में काटकर रख देना चाहिए।
    • क्वारंटीन केंद्रों और घरों से उत्पन्न सामान्य ठोस अपशिष्ट और बायोमेडिकल अपशिष्ट मिश्रित ना किये जाए, उन्हें अलग से एकत्र किया जाना चाहिए।
    • सीपीसीबी ने अपशिष्ट उत्पादन को कम करने के लिए, जैव-अवक्रमित या गैर-डिस्पोजेबल कटलरी के उपयोग की भी सिफारिश की है।
    • अलगाव कोच, जिसमें रेल कोच जैसी अस्थायी स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं, को  कोविड-19 कचरे को इकट्ठा करने और संग्रहीत करने के लिए एक समर्पित बिन का उपयोग करने के लिए, अलग-अलग रंग के कोडित डिब्बे रखने की सलाह दी गई है।
  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-
    • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत एक वैधानिक संगठन है।
    • इसकी स्थापना 1974 में जल अधिनियम, 1974 के तहत की गई थी।
    • सीपीसीबी को वायु अधिनियम, 1981 के तहत शक्तियां और कार्य भी सौंपे गए हैं।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

(Source: News on AIR)

4. रीवा गांगुली दास को सरकार ने विदेश मंत्रालय में सचिव पूर्व के रूप में नियुक्त किया।

  • हाल ही में सरकार ने रीवा गांगुली दास को विदेश मंत्रालय में सचिव पूर्व के रूप में नियुक्त किया है।
  • वर्तमान में वे बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त हैं।
  • सुश्री दास 1986 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं।
  • वह सुश्री विजय ठाकुर सिंह का स्थान लेंगी, जो इस वर्ष 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं।

5. ब्रिक्स देशों के व्यापार मंत्रियों की 10 वीं बैठक आभासी मोड में संपन्न।

  • हाल ही में ब्रिक्स देशों के व्यापार मंत्रियों की 10 वीं बैठक आभासी मोड में संपन्न हुई।
  • भारत की ओर से वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक में हिस्सा लिया।
    • वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी देशों से अपने व्यापार में पारदर्शिता बढ़ाने और एक प्रमुख व्यापार भागीदार के रूप में अपनी भूमिका को खोने से रोकने के लिए विश्वास बनाने का आह्वान किया है।
    • उन्होंने बौद्धिक संपदा की रक्षा के लिए विश्व व्यापार संगठन के नियमों द्वारा बनाई गई सस्ती कीमतों पर दवाओं की पहुंच में कई बाधाओं को दूर करने का भी आह्वान किया, ताकि इस कारण से वैश्विक स्तर पर कोरोना की दवाओं की पहुंच में कोई बाधा ना आये।
  • ब्रिक्स (BRICS)-
    • ब्रिक्स पांच प्रमुख उभरते देशों-ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका द्वारा बनाया गया एक समूह है।
    • मूल रूप से 2006 में पहले चार को ब्रिक के रूप में वर्गीकृत किया गया था, 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने से यह ब्रिक्स बन गया।
    • यह देश एक साथ मिलकर 42% जनसंख्या, 23% वैश्विक जीडीपी, 30% भौगोलिक क्षेत्र और 18% वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

(Source: News on AIR)

6. मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने पहली बार इंडियन स्कोलास्टिक असेसमेंट टेस्ट (IND SAT) 2020 आयोजित किया।

  • हाल ही में मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम के तहत पहली बार इंडियन स्कोलास्टिक असेसमेंट टेस्ट 2020 आयोजित किया।
  • यह चुनिंदा भारतीय विश्वविद्यालयों में अध्ययन के लिए विदेशी छात्रों को छात्रवृत्ति और प्रवेश प्रदान करने के लिए आयोजित एक परीक्षा है।
  • परीक्षा, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा प्रचलित इंटरनेट मोड में आयोजित की गई थी।
  • इसमें नेपाल, इथियोपिया, बांग्लादेश, भूटान, युगांडा, तंजानिया, रवांडा, श्रीलंका, केन्या, जाम्बिया, इंडोनेशिया और मॉरीशस के लगभग 5000 उम्मीदवार शामिल हुए।
  • इंड सैट स्कोर, फॉर इंडिया प्रोग्राम के तहत छात्रवृत्ति के आवंटन के लिए स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में छात्रवृत्ति और प्रवेश के लिए मेधावी छात्रों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एक मानदंड के रूप में काम करेगा।

(Source: News on AIR)

7. 23 जुलाईः राष्ट्रीय प्रसारण दिवस।

  • 23 जुलाई को हर साल भारत में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन 1927 में एक निजी इंडियन ब्रोडकास्टिंग कंपनी ने बॉम्बे स्टेशन से देश में पहला रेडियो प्रसारण शुरू किया था।
  • भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में बोलने की शक्ति और अभिव्यक्ति की आजादी की अपनी विशिष्टता है। 
  • रेडियो, एक प्रसारण माध्यम के रूप में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सशक्त उदाहरण है।
  • वर्तमान में रेडियो ज्ञान, सूचना और मनोरंजन का प्रभावी तथा विश्वसनीय माध्यम है।
  • गुग्लिल्मो मार्कोनी, जो कि एक इतालवी आविष्कार थे, ने 1890 के दशक में रेडियो की खोज की थी।

(Source: News on AIR)

8. भारतीय थलसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के लिए औपचारिक मंजूरी पत्र जारी।

  • हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय थलसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के लिए औपचारिक सरकारी मंजूरी पत्र जारी कर दिया है।
  • इस आदेश से सेना की 10 शाखाओं में लघु सेवा कमीशन की महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया जा सकेगा।
  • इन शाखाओं में आर्मी एयर डिफेंस, सिग्नल्स, इंजीनियर्स, आर्मी एविएशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियर्स, आर्मी सर्विस कार्प्स, आर्मी आर्डिनेंस कार्प्स और इंटेलिजेंस कार्प्स शामिल हैं।
  • जज एंड एडवोकेट जनरल और आर्मी एजुकेशनल कार्प में महिला अधिकारियों को पहले ही स्थायी कमीशन दिया जा रहा है।
  • इसी के साथ सेना में महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी देने का रास्ता खुल गया है।

(Source: News on AIR)

9. पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली में राष्ट्रीय ट्रांजिट पास प्रणाली का लोकार्पण किया।

  • हाल ही में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन में राष्ट्रीय ट्रांजिट पास प्रणाली का प्रायोगिक रूप से लोकार्पण किया है।
  • राष्ट्रीय पास प्रणाली वनोपज के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करती है।
  • यह प्रणाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कथित कम्फर्ट ऑफ मूवमेंट का हिस्सा है।
  • लोग अपने मोबाइल फोन से पास के लिए आवेदन कर सकते हैं और साथ ही अपने मोबाइल फोन में ई पास प्राप्त कर सकते हैं, जो कि डिजिटल इंडिया मूवमेंट की ओर एक और कदम है।

(Source: News on AIR)

10. तुर्कमेनिस्तान को विश्व व्यापार संगठन में ऑब्जर्वर का दर्जा दिया गया।

  • हाल ही में तुर्कमेनिस्तान को विश्व व्यापार संगठन जनरल काउंसिल द्वारा ऑब्जर्वर का दर्जा दिया गया है।
  • इसी के साथ तुर्कमेनिस्तान व्यापार संगठन के साथ औपचारिक संबंध स्थापित करने वाला अंतिम पूर्व सोवियत गणराज्य बन गया है।
  • तुर्कमेनिस्तान ने मई में ऑब्जर्वर की स्थिति के लिए एक अनुरोध दायर किया था।
  • पड़ोसी मध्य एशियाई देश-कजाकिस्तान, किर्गिज़ गणराज्य, ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि उज्बेकिस्तान 1994 के बाद से विश्व व्यापार संगठन में पदप्राप्ति के बातचीत कर रहा है।
  • तुर्कमेनिस्‍तान-
    • यह मध्य एशिया का एक देश है, जो कैस्पियन सागर और काराकुम रेगिस्तान से घिरा है।
    • इसकी राजधानी अश्गाबात और मुद्रा तुर्कमेनिस्तान मनत है।

(Source: News on AIR)

11. महाराष्ट्र में लोनार झील हेलोआर्किया नामक रोगाणुओं के कारण गुलाबी हो गई थी।

  • महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में लोनार झील के पानी का रंग नमक प्रेमी हेलोआर्किया रोगाणुओं की बड़ी मात्रा में उपस्थिति के कारण गुलाबी हो गया था।
  • यह अध्ययन हाल ही में पुणे स्थित आगरकर रिसर्च इंस्टीट्यूट ने की है।
  • कुछ समय पहले झील के पानी का रंग गुलाबी होने कारण इसने न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि प्रकृति के प्रति उत्साही वैज्ञानिकों को भी आश्चर्यचकित कर दिया है।
  • उसके बाद झील के पानी के नमूने एकत्र कर लिए गये थे और उन्हें नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (NEERI) और पुणे में आगरकर अनुसंधान संस्थान को जांच के लिए भेज दिया गया था।
  • प्रारंभ में वैज्ञानिकों को यह पिगमेंटेड ड्यूनालिएला शैवाल के कारण लगा था। परंतु बाद में सही कारण समझा में आया कि यह हेलोआर्किया रोगाणुओं के कारण हुआ है, जो एक गुलाबी रंगद्रव्य का उत्पादन करता है।
    • बारिश की अनुपस्थिति, कम मानवीय हस्तक्षेप और उच्च तापमान के परिणामस्वरूप पानी का वाष्पीकरण हुआ जिससे इसकी लवणता और पीएच में वृद्धि हुई।
    • लवणता और पीएच ने हेलोफिलिक या हेलोआर्किया रोगाणुओं के विकास की सुविधा प्रदान की थी।
  • झील का रंग अब मूल रूप में लौट रहा है क्योंकि बारिश के मौसम ने पानी की लवणता को कम कर दिया है।
  • उसके कारण लवणता और पीएच क्षारीयता के स्तर में भी कमी आई है और जल निकाय में हरी शैवाल बढ़ने लगी है।
  • कैरोटेनॉयड्स युक्त भोजन के कारण राजहंस पक्षी का रंग गुलाबी या लाल हो गया है।
    • यह बैक्टीरिया, जो एक गुलाबी वर्णक का उत्पादन करता है, इन पक्षियों द्वारा निगला जाता है।
    • इस कैरोटीनॉयड युक्त भोजन राजहंस का रंग भी झील के समान लाल या गुलाबी हो गया है।

(Source: The Hindu)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. इनमें से कौन सा किन सत्य नहीं है?

1. जल्द ही फार्मा कंपनी सिप्ला कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए एंटी वायरल दवा फाविपिरावीर  लॉन्च करेगी।

2. भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ने देश में फाविपिरावीर के पूर्ण उपयोग की अनुमति प्रदान की है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2
  4. कोई नहीं

2. हाल ही में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद पैकेजिंग और लेबलिंग नियम, 2008 में संशोधन किया गया है। इस नियम की नई चेतावनी कब से लागू होगी?

  1. 1 दिसंबर 2020
  2. 1 सितंबर 2020
  3. 1 जनवरी 2021
  4. 1 नवंबर 2020

3. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1979
  2. 1974
  3. 1970
  4. 1971

4. हाल ही में सरकार ने किसे विदेश मंत्रालय में सचिव पूर्व के रूप में नियुक्त किया है?

  1. रीवा गांगुली दास
  2. गीता कुमार
  3. सुब्बालक्ष्मी
  4. कविता सिंह चौहान

5. ब्रिक्स समूह में सबसे अंत में कौन सा देश शामिल हुआ था?

  1. रूस
  2. भारत
  3. चीन
  4. दक्षिण अफ्रीका

6. हाल ही में चर्चा में रहने वाला इंड सैट (IND-SAT) क्या है?

  1. सेटेलाइट
  2. नई तितली की प्रजाति
  3. एक पात्रता परीक्षा
  4. सुपर कंप्यूटर

7. हर साल किस दिन भारत में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है?

  1. 22 जुलाई
  2. 23 जुलाई
  3. 24 जुलाई
  4. 25 जुलाई

8. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय थलसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के लिए औपचारिक सरकारी मंजूरी पत्र जारी कर दिया है। इस आदेश के द्वारा सेना की कितनी शाखाओं में लघु सेवा कमीशन की महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया जा सकेगा?

  1. 7
  2. 3
  3. 8
  4. 10

9. हाल ही में किस देश को विश्व व्यापार संगठन में ऑब्जर्वर का दर्जा दिया गया है?

  1. वियतनाम
  2. तुर्कमेनिस्तान
  3. बहरीन
  4. कतर

10. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. महाराष्ट्र में लोनार झील हेलोआर्किया नामक रोगाणुओं के कारण गुलाबी हो गई थी।

2. यह रोगाणु उच्च लवणता में उत्पन्न होता है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2
  4. कोई नहीं

 

उत्तर

1. B

2. A

3. B

4. A

5. D

6. C

7. B

8. D

9. B

10. C

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x