डेली करेंट अफेयर्स और GK | 28 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 10:07 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. विश्व हेपेटाइटिस दिवसः 28 जुलाई।

  • हर साल 28 जुलाई को वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन नोबेल-पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस(HBV) की खोज की थी।
  • उन्होंने वायरस के लिए परीक्षण और टीका भी विकसित किया था।
  • इस वर्ष इस दिन की थीमः हेपेटाइटिस-मुक्त भविष्य है।
  • वर्ष 2019 में इस दिन की थीम थी-हेपेटाइटिस को खत्म करने के लिए निवेश।
  • हेपेटाइटिस-
    • हेपेटाइटिस यकृत की सूजन का कारक है, जो लिवर कैंसर सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती है।
    • हेपेटाइटिस वायरस के पांच मुख्य प्रकार होते हैं- ए, बी, सी, डी और ई।
    • हेपेटाइटिस बी और सी एक साथ, हर साल 1.4 मिलियन लोगों की मृत्यु का कारण बनते हैं।
    • यहां तक की कोविड-19 महामारी के बीच, भी वायरल हेपेटाइटिस हर दिन हजारों लोगों की जान ले रहा है।
    • डब्ल्यूएचओ का उद्देश्य 2030 तक वायरल हेपेटाइटिस को एक सार्वजनिक खतरे के रूप में समाप्त करना है।

2. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवसः 28 जुलाई।

  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है।
  • यह दिवस प्राकृतिक संसाधनों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।
  • साथ ही यह लोगों को पृथ्वी के शोषण के कारण तेजी से घट रहे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।
  • संरक्षण केवल नैतिकता का सवाल नहीं है, बल्कि हमारे अपने अस्तित्व का सवाल है ”- दलाई लामा।

3. भारत ने बांग्लादेश को 10 ब्रॉडगेज डीजल रेल इंजन भेंट किए।

  • हाल ही में भारत ने बांग्लादेश को 10 ब्रॉडगेज डीजल रेल इंजन भेंट किए हैं।
  • बांग्लादेश रेल विभाग की आवश्‍यकता को ध्‍यान में रखते हुए भारत ने इन इंजनों में आवश्‍यक बदलाव किए हैं।
  • इनसे बांग्लादेश में यात्रियों की संख्‍या में इजाफा होगा और मालवहन में भी वृद्धि होगी।
  • इसके साथ ही भारत की ओर से बांग्लादेश को दी जाने वाली मदद का एक वादा पूरा हो गया है।
  • अक्‍टूबर 2019 में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान यह वादा किया गया था।

(Source: News on AIR)

4. भारत ने पाकिस्तान के लाहौर में गुरूद्वारे को मस्जिद में बदलने जाने के प्रयास का विरोध किया है।

  • भारत ने पाकिस्तान के लाहौर में गुरूद्वारे को मस्जिद शहीद गंज के स्थान के रूप में  बदलने जाने के प्रयास का विरोध किया है।
  • यह गुरुद्वारा शहीदी अस्थान पाकिस्तान के लाहौर में नौलखा बाज़ार में भाई तारू सिंह जी की शहादत का स्थल है।
  • गुरुद्वारा एक ऐतिहासिक स्थान है जहां भाई तारु जी ने 1745 में सर्वोच्च बलिदान दिया था।
  • गुरुद्वारा श्रद्धा का स्थान है और सिख समुदाय द्वारा पवित्र माना जाता है। ।
  • भाई तारू सिंह-
    • एक प्रमुख सिख शहीद थे, उन्हें सिख मूल्यों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने के लिए जाना जाता  है।
    • उनका जन्म 6 अक्टूबर 1720 को अमृतसर शहर में हुआ था।
    • उनकी मृत्यु 1 जुलाई 1745 को लाहौर, पाकिस्तान में हुई थी।

5. भारतीय मानक ब्यूरो के मोबाइल ऐप बीआईएस-केयर का शुभारंभ किया गया।

  • हाल ही में उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने भारतीय मानक ब्यूरो के मोबाइल ऐप बीआईएस-केयर का शुभारंभ किया।
  • साथ ही उन्होंने ई-बीआईएस के मानकीकरण, अनुरूपता मूल्यांकन और प्रशिक्षण पर तीन पोर्टल भी शुरू किए।
  • मोबाइल एप्लिकेशन बीआईएस-केयर को किसी भी एंड्रॉइड फोन पर संचालित किया जा सकता है।
  • उपभोक्ता इस एप्लिकेशन के माध्यम से आईएसआई-चिह्नित और हॉलमार्क वाले उत्पादों की प्रामाणिकता की जांच कर सकते हैं।
  • ग्राहक इस माध्यम का उपयोग करके शिकायतें भी दर्ज कर सकते हैं।
  • सरकार ने देश में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए ये कदम उठाए हैं।
  • भारतीय मानक ब्यूरो-
    • यह उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में काम करने वाला राष्ट्रीय मानक निकाय है।
    • यह भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 1986 द्वारा स्थापित किया गया था।
    • इसे भारतीय मानक ब्यूरो एक्ट 2016 के द्वारा भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय के रूप में घोषित किया गया था।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

(Source: News on AIR)

6. न्यूजीलैंड ने हांगकांग के साथ अपनी प्रत्यर्पण संधि को निलंबित कर दिया।

  • हाल ही में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने बताया कि हांगकांग के साथ अपनी प्रत्यर्पण संधि को निलंबित कर दिया है।
  • हांगकांग के लिए एक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित करने के चीन के फैसले के बाद न्यूजीलैंड ने कई अन्य बदलाव भी किए हैं।
  • बीजिंग ने इस महीने की शुरुआत में पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश, हांगकांग पर नया कानून लागू किया था।
  • इस कानून का हांगकांग समेत अन्य कई पश्चिमी देशों ने विरोध किया था।
  • इसके बावजूद चीन में हांगकांग में अधिक आधिकारिक ट्रैक पर वित्तीय केंद्र की स्थापना की है।
  • ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यू.के. सभी ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधियों को निलंबित कर दिया था।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हांगकांग के लिए तरजीही आर्थिक उपचार समाप्त कर दिया है।
  • हांगकांग राष्ट्रीय सुरक्षा कानून-
  • हांगकांग में चीन का विवादास्पद नया कानून बीजिंग को निम्नलिखित अधिकार देता है-
    • वित्तीय क्षेत्र में अभूतपूर्व न्यायिक अधिकार।
    • बहुत गंभीर अपराधों पर चीनी क्षेत्राधिकार।
    • विदेशी गैर सरकारी संगठनों और समाचार संगठनों की स्थिति की जांच।
    • जूरी के बिना गुप्त परीक्षण।
    • एक राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की स्थापना।

(Source: The Hindu)

7. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने राज्य में निःशुल्क फेस मास्क वितरण की योजना शुरू की।

  • हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने राज्य में निःशुल्क फेस मास्क वितरण की योजना शुरू की है।
  • तमिलनाडु में कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
  • इस योजना के तहत, राज्य में 2.08 करोड़ राशन कार्ड से जुड़े 6.74 करोड़ व्यक्तियों को दोबारा उपयोग किये जा सकने वाले 2 फेस मास्क वितरित किए जाएंगे।
  • पहले चरण में, निगमों (ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन को छोड़कर) में 69 लाख से अधिक परिवारों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को 4.44 करोड़ से अधिक फेस मास्क वितरित करने की सरकार की योजना है।
  • तमिलनाडु-
    • यह दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली के हिंदू मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
    • पम्बन द्वीप पर, रामनाथस्वामी मंदिर एक तीर्थस्थल है।
    • मुख्यमंत्री: एडप्पादी के. पलानीस्वामी
    • राजधानी: चेन्नई

(Source: The Hindu)

8. लड़ाकू विमान राफेल का पहला बेड़ा फ्रांस से भारत के लिए रवाना।

  • हाल ही में लड़ाकू विमान राफेल का पहला बेड़ा फ्रांस से भारत के लिए रवाना किया गया है।
  • इसमें से पांच विमान 29 जुलाई 2020 को भारत पहुंचेगें। 
  • इन विमानों को तत्काल हरियाणा के अंबाला में वायु सेना की 17वीं बटालियन में आधिकारिक रूप से शामिल किया जाएगा।
  • इन विमानों को फ्रांस की कंपनी दसाल्‍ट ने बनाया है।
  • दस विमानों की डिलीवरी निर्धारित अवधि के अनुसार पूरी हो रही है। पांच विमान प्रशिक्षण के लिए फ्रांस में ही रहेंगे।
  • भारत 2016 में हुए 59,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीद रहा है।
  • भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच हुए समझौते के तहत ये सभी 36 विमान 2021 के आखिर तक सौंपे जाने हैं।
  • पहला राफेल विमान अक्‍टूबर 2019 में भारत को सौंपा गया था।

(Source: News on AIR)

9. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मौसम मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।

  • हाल ही में पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मौसम मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया है।
  • पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय ने 27 जुलाई को अपने स्‍थापना दिवस समारोहों के दौरान इस ऐप का शुभारंभ किया है।
  • इस ऐप का डिजाइन इस बात को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है कि मौसम संबंधी जानकारी और पूर्वानुमान का पता बड़े ही सरल तरीके से किया जा सके।
  • इसकी सहायता से उपयोगकर्ता मौसम के पूर्वानुमान, रडार से लिए गए चित्र और विषम मौसम संबंधी बाधाओं की जानकारी प्राप्‍त कर सकते है।
  • यह मोबाइल ऐप प्‍लेस्‍टोर और ऐपस्‍टोर दोनों पर उपलब्ध है।

(Source: News on AIR)

10. देश में दवा तथा चिकित्‍सा उपकरण विकसित करने के लिए फार्मास्‍क्‍यूटिकल विभाग की चार योजनाएं जारी की गईं।

  • हाल ही में रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौडा ने देश में दवा तथा चिकित्‍सा उपकरण विकसित करने के लिए फार्मास्‍क्‍यूटिकल विभाग की चार योजनाएं जारी कीं।
  • ये योजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण और आत्‍मनिर्भर भारत अभियान के अनुरूप हैं।
  • इनमें से दो दवा निर्माण और दो चिकित्‍सा उपकरण निर्माण क्षेत्र के लिए हैं।
  • इससे देश में ए पी आई दवा निर्माण और महत्‍वपूर्ण चिकित्‍सा उपकरण बनाने की दिशा में मदद मिलेगी।
  • भारत को दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है और कोरोना महामारी के दौरान यह सिद्ध हो गया है। परंतु यह चिंता का विषय है कि भारत को दवाओं के निर्माण में उपयोगी कच्‍चे माल के लिए आयात पर निर्भर रहना पडता है।

(Source: News on AIR)

11. औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण नाग नदी बेहद प्रदूषित हो गई है।

  • हाल ही में, बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने कहा कि औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण नाग नदी बेहद प्रदूषित हो गई है।
  • अतः अदालत ने नागरिक अधिकारियों को नदी को पुनर्जीवित करने की तैयारी और मंजूरी के बारे में अपनी व्यापक योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
  • नाग नदी-
    • नागपुर शहर का नाम इसी नदी के नाम पर रखा गया है।
    • नाग नदी पश्चिमी नागपुर में अंबाझरी झील से निकलती और अंत में कान्हन नदी में मिल जाती है।
    • पीली इसकी प्रमुख सहायक नदी है।

12. हरिकेन हान्ना ने टेक्सास को प्रभावित किया।

  • हाल ही में, टेक्सास में तूफान हान्ना के कारण तेज हवाओं व बारिश से भूस्खलन हो गया है।
  • इस बीच प्रशांत महासागर में आया तूफान डगलस हवाई द्वीप से टकराने से बच गया और यह द्वीप से दूर हट गया।
  • हरिकेन-
    • यह एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात है जो अटलांटिक महासागर और उत्तरपूर्वी प्रशांत महासागर में होता है।
    • ये भूमध्य रेखा के पास गर्म समुद्र सतह पर उत्पन्न होते हैं।
    • तूफान आमतौर पर भूमध्य रेखा के उत्तर और दक्षिण में 5 से 15 डिग्री अक्षांश के बीच होता है।
    • उष्णकटिबंधीय चक्रवात को ऑस्ट्रेलिया में विली विली और भारत में चक्रवात, चीन और जापान में टाईफून कहा जाता है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हेपेटाइटिस के संबंध में कौन सा कथन सत्य नहीं है?

  1. हर साल 30 जुलाई को वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है।
  2. विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2020 की थीम-हेपेटाइटिस मुक्त भविष्य है।
  3. डॉ. बारूक ब्लमबर्ग ने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज की थी।
  4. वडब्ल्यूएचओ का उद्देश्य 2030 तक वायरल हेपेटाइटिस को एक सार्वजनिक खतरे के रूप में समाप्त करना है।

2. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 28 जुलाई
  2. 29 जुलाई
  3. 27 जुलाई
  4. 26 जुलाई

3. हाल ही में भारत ने किस देश को 10 ब्रॉडगेज डीजल रेल इंजन भेंट किए हैं?

  1. भूटान
  2. बांग्लादेश
  3. नेपाल
  4. अफगानिस्तान

4. गुरुद्वारा शहीदी अस्थान जिसे पाकिस्तान मस्जिद में बदलने का प्रयास कर रहा है, पाकिस्तान के किस प्रांत में स्थित है?

  1. इस्लामाबाद
  2. बलुचिस्तान
  3. लाहौर
  4. कराची

5. भारतीय मानक ब्यूरो किस वर्ष स्थापित किया गया था?

  1. 1981
  2. 1986
  3. 1991
  4. 1996

6. निम्नलिखित में से किन देशों ने हांगकांग के साथ अपनी प्रत्यर्पण संधि को निलंबित कर दिया है?

1. न्यूजीलैंड

2. ऑस्ट्रेलिया

3. कनाडा

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. उपरोक्त सभी

7. हाल ही में किस राज्य में निःशुल्क फेस मास्क वितरण की योजना शुरू की गई है?

  1. कर्नाटक
  2. मध्य प्रदेश
  3. केरल
  4. तमिलनाडु

8. भारत ने किस वर्ष फ्रांस से 36 राफेल विमान खरादने का सौदा किया था?

  1. 2015
  2. 2016
  3. 2018
  4. 2019

9. हाल ही में पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के किस मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया है?

  1. बादल
  2. तूफान
  3. मौसम
  4. बिजली

10. औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण प्रदूषित नाग नदी किस राज्य में बहती है?

  1. बिहार
  2. राजस्थान
  3. महाराष्ट्र
  4. गुजरात

11. इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?

1. हाल ही में हरिकेन हान्ना ने टेक्सास को प्रभावित किया है।

2. उष्णकटिबंधीय चक्रवात को चीन में विली विली कहा जाता है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

 

उत्तर-

1. A

2. A

3. B

4. C

5. B

6. D

7. D

8. B

9. C

10. C

11. B

 

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x