डेली करेंट अफेयर्स और GK | 16 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 16 Jun 2020 23:05 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने एक बहु-स्थान दावा निपटान सुविधा शुरू की।

  • हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने बहु-स्थान दावा निपटान सुविधा शुरू की है।
  • यह सुविधा इपीएफओ द्वारा देश भर में अपने किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय से ऑनलाइन दावों के निपटान की अनुमति देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।
  • भविष्य निधि, पेंशन, आंशिक निकासी और स्थानांतरण दावों सहित सभी प्रकार के ऑनलाइन दावों का निपटारा इस पहल के तहत किया जाएगा।
  • इस कदम से राष्ट्रव्यापी दावा निपटान से संबंधित कार्यभार को समान रूप से वितरित किया जायेगा, जिससे प्रक्रिया निपटान में देरी को कम किया जा सकेगा।
  • यह पहल कार्यबल के उचित जुड़ाव के माध्यम से फास्ट-ट्रैकिंग निपटान प्रक्रिया के लिए ईपीएफओ को सक्षम बनाती है।
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO):
    • यह कर्मचारी भविष्य निधि और विविध नियम अधिनियम, 1952 द्वारा गठित एक सांविधिक निकाय है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1952 में की गई थी।

(स्रोत- आकाशवाणी)

2. आईसीएमआर ने आरटी-पीसीआर  परीक्षण के संयोजन में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के उपयोग की सिफारिश की।

  • हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कोविड-19 के निदान के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण के संयोजन में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के उपयोग की सिफारिश की है।
  • आईसीएमआर ने कहा है कि किसी व्यक्ति का कोविड-19 तेज एंटीजन टेस्ट द्वारा नकारात्मक आने पर, भी संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पुनः उनका आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जाएगा, जबकि एक सकारात्मक परीक्षण को एक सही सकारात्मक माना जाना चाहिए और पुनः पुष्टि की आवश्यकता नहीं है।
  • रैपिड एंटीजन टेस्ट किट प्रयोगशाला परीक्षण के बिना तीव्र निदान सुनिश्चित करता है।
  • रैपिड एंटीजन टेस्ट किट कोरेना वायरस के विशिष्ट एंटीजन के गुणात्मक पता लगाने के लिए एक तीव्र क्रोमैटोग्राफिक इम्यूनो टेस्ट है। इसे दक्षिण कोरिया स्थित कंपनी द्वारा विकसित किया गया है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च:
    • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, जैव चिकित्सा अनुसंधान के निर्माण, समन्वय और संवर्धन के लिए भारत में शीर्ष निकाय है।
    • यह विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े चिकित्सा अनुसंधान निकायों में से एक है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1911 में की गई थी।
    • संस्था के महासचिव और महानिदेशक डॉ.बलराम भार्गव है।

3. मध्य प्रदेश में मुहल्ला और कॉलोनी स्तर पर ऑक्सीमीटर्स प्रदान करने की योजना।

  • मध्य प्रदेश में राज्य सरकार मुहल्लों और कॉलोनी के स्तर पर ऑक्सीमीटर्स  प्रदान करने की योजना बना रही है।
  • राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते केस को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।
  • ऑक्सीमीटर्स न केवल कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद करेगा, बल्कि सर्वेक्षण कार्य को भी आसान बना देगा।
  • ऑक्सीमीटर्स या पल्स ऑक्सीमीटर एक छोटा हल्का उपकरण है जिसका उपयोग शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा की निगरानी के लिए किया जाता है।
  • मध्य प्रदेश:
    • मध्य प्रदेश का देश में क्षेत्रफल के मामले में राजस्थान के बाद दूसरा स्थान है।
    • प्रदेश की राजधानी भोपाल है।
    • यहाँ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्यपाल लालजी टंडन हैं।
    • राज्य का राजकीय पशु बारासिंहा है।
    • मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी एशियाई पैराडाइज फ्लाईकैचर (दूधराज) है।

4. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भारतीय गैस एक्सचेंज लॉन्च किया।

  • हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय गैस एक्सचेंज (IGX) लॉन्च किया।
  • यह पहला देशव्यापी ऑनलाइन डिलीवरी-आधारित गैस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है।ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बाजार सहभागियों को मानकीकृत गैस अनुबंधों में व्यापार करने में सक्षम करेगा।
  • आईजीएक्स पूरी तरह से वेब.आधारित इंटरफ़ेस के साथ स्वचालित है और यह ग्राहकों को सहज व्यापार का अनुभव प्रदान करेगा। यह देश को प्राकृतिक गैस के मुक्त बाजार मूल्य निर्धारण की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।
  • आईजीएक्स को आईइएक्स (IEX) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में शामिल किया गया है। आईइएक्स भारत का ऊर्जा बाजार मंच है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

5. अरुणाचल प्रदेश में मछली की एक नई प्रजाति खोजी गई है।

  • हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में मछली की एक नई प्रजाति खोजी गई है।
  • इसे डॉ. केशव कुमार झा, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रमुख, जूलॉजी विभाग, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, पासीघाट के द्वारा खोजा गया है।
  • मछली की इस नई प्रजाति का नाम शिज़ोथोरैक्स सिकुयिरुमेन्सिसे रखा गया है।
  • इस मछली की प्रजाति का नाम उन नदियों के नाम से पड़ा है जहां यह पाई गई थी।

6. पुलाद, केरल में मालाबार ग्लाइडिंग मेंढक देखा गया।

  • हाल ही में पुलाद, केरल में मालाबार ग्लाइडिंग मेंढक देखा गया।
  • पश्चिमी घाट के जंगलों की बारिश के लिए यह उभयचर स्थानिक है।
  • मेंढक के शरीर की लंबाई 10 सेंटीमीटर मिली है, यह सबसे बड़े मेंढकों में से एक है।
  • उंगलियां और पैर की उंगलियां पेड़ की शाखाओं से जुड़ने और चलने के लिए चिपक की तरह होती हैं। नर मादा से छोटे होते हैं।
  • वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन, विकासात्मक गतिविधियों, जहरीले रसायनों के कारण मालाबार ग्लाइडिंग मेंढक की आबादी घट रही है।
  • इनका आईयूसीएन स्टेटस लीस्ट कंसर्न है।

(स्रोत- द हिंदू)

7. ब्रिटेन ने जेट जीरो योजना की घोषणा की।

  • हाल ही में ब्रिटेन ने जेट जीरो योजना की घोषणा की है।
  • इस योजना का उद्देश्य विमानन उत्सर्जन को कम करना है।
  • यूके का लक्ष्य कार्बन-फ्री ट्रांसलेटैटिक उड़ानों को बनाने के लिए विमानन से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को एक पीढ़ी के भीतर कम करना है। इसके लिए जेट जीरो काउंसिल बनाने के लिए की बात भी कही गई है।
  • विमानन उत्सर्जन वर्तमान में वैश्विक ग्रीनहाउस गैसों के 2% से अधिक के लिए जिम्मेदार है, और 2005 के बाद से यह 70% तक बढ़ गया है।
  • ब्रिटेन:
    • ब्रिटेन या यूनाइटेड किंगडम पश्चिमोत्तर यूरोप में एक द्वीप राष्ट्र है।
    • यह, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड से बना है।
    • इसकी राजधानी लंदन और मुद्रा पाउंड स्टर्लिंग है।

8. कर्नाटक सरकार बंदर पार्क स्थापित करने की योजना बना रही है।

  • कर्नाटक की राज्य सरकार शरवती बैकवाटर क्षेत्र में निर्जन द्वीपों पर एक बंदर पार्क स्थापित करने की योजना बना रही है।
  • यह निर्णय हाल के दिनों में मलनाड क्षेत्र में कृषि और वृक्षारोपण की फसलों पर बंदरों के हमले के कारण परेशान किसानों द्वारा कई विरोध प्रदर्शनों के कारण लिया गया है।
  • अतः कर्नाटक सरकार ने समस्या के समाधान के लिये पार्क की स्थापना का निर्णय लिया है।
  • हालांकि राज्य सरकार की योजना का पर्यावरणविदों ने विरोध किया है, क्योंकि शरवती बैकवाटर क्षेत्र जैव-विविधता में समृद्ध हैं और बंदर पार्क की स्थापना के कारण पारिस्थितिक असंतुलन हो सकता है।
  • इसके लिए 2020-21 के बजट में ₹ 6.25 करोड़ का आवंटन किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि हिमाचल प्रदेश में, बंदरों के लिए अत्याधुनिक बंदर नसबंदी और पुनर्वास केंद्र हैं।

9. ब्रिटेन में कोरोनावायरस के नये टीके का परीक्षण मनुष्यों पर प्रारंभ।

  • हाल ही में ब्रिटेन में कोरोनावायरस के नये टीके का परीक्षण मनुष्यों पर प्रारंभ हो गया है।
  • इस टीके को इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने बनाया है।
  • इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन में अपने प्रायोगिक कोरोनावायरस वैक्सीन की दो खुराक के साथ 300 स्वस्थ लोगों का टीकाकरण किया है।
  • अब तक इस वैक्सीन का केवल जानवरों और प्रयोगशाला में परीक्षण किया गया है, जहां यह देखा गया है, कि संक्रमितों की तुलना में एंटीबॉडी के उच्च स्तर का उत्पादन किया है।
  • यह टीका वायरस के आनुवंशिक कोड के सिंथेटिक किस्में के आधार का उपयोग करके बनाया गया है।
  • लगभग एक दर्जन वैक्सीन वर्तमान में हजारों लोगों में परीक्षण के प्रारंभिक चरण में हैं।

10. चीन ने बीडौ नेविगेशन नेटवर्क के अंतिम उपग्रह के प्रक्षेपण को रोक दिया।

  • हाल ही में चीन ने अनिश्चितकाल के लिए बीडौ नेविगेशन नेटवर्क के अंतिम उपग्रह के प्रक्षेपण को रोक दिया है।
  • यह प्रक्षेपण रॉकेट में तकनीकी समस्याओं के कारण रोका गया है।
  • यह चीनी नेविगेशन प्रणाली का 35 वां और अंतिम उपग्रह था।
  • यह यू.एस. के स्वामित्व वाली ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के लिए बीजिंग का जवाब था।
  • इसके पूरा होने के बाद, चीन का सैन्य संचार सिस्टम सुरक्षित हो जाता और विशेष रूप से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हथियारों के लक्ष्यीकरण में भी सुधार होगा।

(स्रोत- द हिंदू)

11. ऑस्कर पुरस्कार 2021 दो माह के लिए स्थगित।

  • हाल ही में ऑस्कर पुरस्कार 2021 कोविड-19 के कारण दो माह के लिए स्थगित कर दिये गये हैं।
  • हर साल फरवरी में आयोजित होने वाले ऑस्कर पुरस्कार 2021 में 25 अप्रैल को आयोजित किये जाएंगे।
  • इनके लिए पात्रता समयावधि को भी दो माह बढ़ा दिया गया है।
  • ऑस्कर पुरस्कार:
    • अकादमी पुरस्कार, को लोकप्रिय रूप से ऑस्कर के रूप में जाना जाता है।
    • यह फिल्म उद्योग में कलात्मक और तकनीकी योग्यता के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है।
    • इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जाता है।
    • पहली बार यह सम्मान 16 मई 1929 को प्रदान किये गये थे।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन एक ...................... निकाय है।

  1. सवैंधानिक
  2. सांविधिक
  3. अर्ध न्यायिक
  4. गैर संवैधानिक

2. हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कोविड-19 के निदान के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण के संयोजन में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के उपयोग की सिफारिश की है। यह किट किस देश द्वारा निर्मित है?

  1. अमेरिका
  2. चीन
  3. जापान
  4. दक्षिण कोरिया

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मुहल्ला और कॉलोनी स्तर पर ऑक्सीमीटर्स प्रदान करने की योजना बनाई है?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. मध्य प्रदेश
  3. गुजरात
  4. बिहार

4. हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कौन सा एक्सचेंज लॉन्च किया है?

  1. भारतीय गैस एक्सचेंज
  2. भारतीय पेट्रोलियम एक्सचेंज
  3. भारतीय ऑयल एक्सचेंज
  4. भारतीय इस्पात एक्सचेंज

5. हाल ही में खोजा गया शिज़ोथोरैक्स सिकुयिरुमेन्सिसे क्या है?

  1. एक मछली
  2. नया ग्रह
  3. नया इसरो का मिशन
  4. विज्ञान प्रयोगशाला

6. ग्लाइडिंग मेंढक के संबंध में क्या सही है?

  1. हाल ही में इसे केरल के पुलाद में देखा गया है।
  2. यह सबसे बड़े मेंढकों में से एक है।
  3. इनका आईयूसीएन स्टेटस लीस्ट कंसर्न है।
  4. उपरोक्त सभी सही है।

7. हाल ही में विमानन उत्सर्जन को कम करने के लिए जेट जीरो योजना किस देश ने शुरू की है?

  1. भारत
  2. ब्रिटेन
  3. फ्रांस
  4. इटली

8. ............................. राज्य सरकार बंदर पार्क स्थापित करने की योजना बना रही है।

  1. केरल
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कर्नाटक
  4. हिमाचल प्रदेश

9. बीडौ नेविगेशन नेटवर्क का संबंध किस देश से है?

  1. अमेरिका
  2. चीन
  3. जर्मनी
  4. कनाडा

10. ऑस्कर पुरस्कार पहली बार किस वर्ष प्रदान किये गये थे?

  1. 1945
  2. 1929
  3. 1956
  4. 1937

 

उत्तर

1. B

2. D

3. B

4. A

5. A

6.  D

7. B

8. C

9. B

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x