डेली करेंट अफेयर्स और GK | 18 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 18 Jun 2020 21:23 PM IST

Main Headlines:

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. जम्मू और कश्मीर को तीन प्रतिष्ठित दीन दयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • हाल ही में जम्मू और कश्मीर को तीन प्रतिष्ठित दीन दयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • जम्मू और कश्मीर को देश के 9 केंद्रशासित प्रदेशों में से चुना गया है।
  • जम्मू और कश्मीर को यह पुरस्कार ग्राम पंचायतों के सामाजिक-आर्थिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किये गये हैं।
  • पंचायत रैथल, पंचायत बडकाना, और पंचायत मीज को सामाजिक आर्थिक सेवाओं के लिए सेवाओं के वितरण में सुधार लाने में अपने काम की मान्यता देने के लिए सबसे अच्छी पंचायतों में शामिल किया गया।
  • कुछ समय पहले जम्मू और कश्मीर सरकार को केंद्रीय मंत्रालय द्वारा केन्द्र शासित प्रदेशों के तीन अलग-अलग राष्ट्रीय पुरस्कारों नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार, बाल सुलभ ग्राम पंचायत पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

2. भारत मॉस्को में सैन्य परेड में भाग लेने के लिए 75 सदस्यीय त्रि-सेवा दल को रूस भेजेगा।

  • भारत मास्को में सैन्य परेड में भाग लेने के लिए 75 सदस्यीय त्रि-सेवा दल को रूस भेजेगा।
  • मॉस्कों में यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 24 जून को आयोजित की जायेगी। 
  • परेड रूसी और अन्य मैत्रीपूर्ण लोगों द्वारा किए गए वीरतापूर्ण कार्य और बलिदानों का सम्मान करेगी।
  • द्वितीय विश्व युद्ध, एक वैश्विक युद्ध था जो 1939 से 1945 तक चला था।
  • इसमें दुनिया के अधिकांश देश जिनमें सभी महाशक्तियां शामिल थीं, दो सैन्य गठजोड़ों- मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र में बंट गई थी।

3. भारत आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया।

  • हाल ही में भारत आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है।
  • भारत 193 सदस्यीय महासभा में 184 वोटों से जीता है।
  • भारत को दो साल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है।
  • भारत का दो साल का कार्यकाल 1 जनवरीए 2021 से शुरू होगा।
  • भारत के साथ आयरलैंड, मैक्सिको और नॉर्वे ने भी सुरक्षा परिषद के चुनाव जीते है।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद:
    • यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है, जो अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी है।
    • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
    • यह 24 अक्टूबर 1945 को स्थापित किया गया था।

(स्रोत- आकाशवाणी)

4. आई ए इ ए (IAEA) ने ईरान के अघोषित परमाणु प्रोग्राम पर जांच बैठक आयोजित की।

  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के अघोषित परमाणु प्रोग्राम पर जांच बैठक आयोजित की है।
  • इस बैठक में पाया गया कि-
    • ईरान ने 2015 में हुए परमाणु समझौते का अनुपालन नहीं किया।
    • ईरान के परमाणु ईंधन भंडार में भी काफी वृद्धि हुई है।
    • ईरान ने निरीक्षकों को उन दो साइटों तक पहुँचने नहीं दिया, जिन्हें एजेंसी देखना चाहती थी।
    • साथ ही ईरान ने 2000 के दशक की शुरुआत में संभावित अघोषित परमाणु सामग्री के उपयोग के बारे में सवालों के उत्तर देने में असफल रहा।
  • अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA):
    • यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने और परमाणु हथियारों सहित किसी भी सैन्य उद्देश्य के लिए इसके उपयोग को रोकना चाहता है।
    • इसे 29 जुलाई 1957 को एक स्वायत्त संगठन के रूप में स्थापित किया गया था।
    • इसका मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया में है।

(स्रोत: आई ए इ ए)

5. अंतरराष्ट्रीय बिजनेस स्कूल ने विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2020 जारी किया।

  • हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बिजनेस स्कूल ने विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2020 जारी किया है।
  • इस सूची में 63 देशों को विभिन्न आर्थिक आयामों के आधार पर रैंक प्रदान की गई है।
  • पहली बार यह सूचकांक 1989 में प्रकाशित किया गया था।
  • सूचकांक के प्रमुख बिंदु:
    • इस सूचकांक में सिंगापुर शीर्ष पर है।
    • सूचकांक में भारत को 43 वां स्थान प्राप्त हुआ है।
    • डेनमार्क दूसरे स्थान पर आ गया है, अमेरिका 10 वें स्थान पर आ गया है।
    • जबकि चीन 14 वें स्थान से 20 वें स्थान पर खिसक गया है। ब्रिक्स देशों में, चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर है उसके बाद रूस 50 वें स्थान पर, ब्राजील 56 वें और दक्षिण अफ्रीका 59 वें स्थान पर है।

6. डेक्सामेथासोन का उपयोग वर्षों से खिलाड़ियों द्वारा किया जाता है।

  • डेक्सामेथासोन का उपयोग वर्षों से खिलाड़ियों द्वारा चोटों से उनके पुनर्वास में तेजी लाने और संक्रमण से उबरने के लिए किया जाता है।
  • हाल ही में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने डेक्सामेथासोन को नोवेल कोरोनवायरस के खिलाफ लड़ाई में अभी तक की सबसे बड़ी सफलता बताया है।
  • डेक्सामेथासोन कोविड-19 रोगियों में सबसे गंभीर रूप से बीमार लोगों की मृत्यु दर में लगभग एक तिहाई से कटौती करने के लिए उपयोगी पाया गया था।
  • डेक्सामेथासोन एक कॉर्टिकोस्टेरॉइड है, जो आसानी से उपलब्ध दवा है जो शरीर में उन पदार्थों को छोड़ने से रोकती है जो सूजन का कारण बनते हैं। इसका प्रभाव अक्सर एक दिन के भीतर देखा जाता है, और लगभग तीन दिनों तक रहता है।
  • यह दवा विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में है।
  • स्पेन के खिलाड़ी और रियल मैड्रिड स्टार सर्जियो रामोस से लेकर मलेशियाई बैडमिंटन के दिग्गज ली चोंग वेई तक और सबसे हाल ही में भारतीय जैवलिन थ्रोअर दविंदर सिंह कांग को पकड़ा गया था, क्योंकि वे इस दवा का इस्तेमाल कर रहे थे।
  • हालांकि, एथलीटों को केवल प्रतियोगिता के दौरान डेक्सामेथासोन का उपयोग करने से रोक दिया जाता है। यदि पदार्थ एक प्रतियोगिता से पहले पाया जाता है, तो इसे डोपिंग अपराध नहीं माना जाएगा।

7. दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के मध्य संयुक्त संपर्क कार्यालय का विध्वंस।

  • हाल ही में दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के मध्य संयुक्त संपर्क कार्यालय का विध्वंस हो गया है।
  • संयुक्त संपर्क कार्यालय का विध्वंस प्योंगयांग और सियोल के बीच संबंधों में हालिया गिरावट के बाद हुआ है।
  • उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच संचार को सुविधाजनक बनाने के लिए 2018 में काओसोंग में संपर्क कार्यालय स्थापित किया गया था।
  • उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ कासॉन्ग में सीमा के किनारे एक औद्योगिक टाउनशिप के साथ विकसित इस कार्यालय को ध्वस्त कर दिया है, जिससें इन दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
  • उत्तर कोरिया ने यह कदम दक्षिण कोरिया की अंतर-कोरियाई आर्थिक परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने में असमर्थता के बाद उठाया है, जो संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के साथ, अमेरिका के दबाव में प्योंगयांग के लिए फायदेमंद थी।

8. केंद्र सरकार जल जीवन मिशन के लिए लगभग 30,000 करोड़ रुपये आवंटित किये।

  • हाल ही में केंद्र सरकार अपने प्रमुख कार्यक्रम जल जीवन मिशन के लिए लगभग 30,000 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं।
  • यह धनराशि जल जीवन मिशन योजना के तहत वित्त वर्ष 2020-21 में राज्यों को प्रदान की जाएगी।
  • इस निर्णय के पीछे सरकार का उद्देश्य कोविड-19 के कारण विभिन्न शहरों से गांव वापिस आये प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में पानी की समस्या को भी हल करना है।
  • हाल ही में केंद्र द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम पर भी 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए गये हैं।
  • जल जीवन मिशन:
    • इस मिशन की घोषणा अगस्त 2019 में की गई थी।
    • मिशन का मुख्य उद्देश्य 2024 तक सभी ग्रामीण घरों में पाइप जलापूर्ति द्वारा जल प्रदान करना है।
    • इसके लिए जल शक्ति मंत्रालय एक नोडल एजेंसी है।

9. केरल सरकार ने फर्स्ट बेल नामक पहल शुरू की।

  • हाल ही में, केरल सरकार ने फर्स्ट बेल नामक एक पहल शुरू की है।
  • इस पहल के माध्यम से राज्य के स्कूली छात्रों के लिए वर्चुअल क्लास आयोजित की जा रही हैं।
  • इसका उद्देश्य कोविड-19 महामारी संकट के दौरान निर्बाध शिक्षा प्रदान करना है।
  • यह कक्षाएं केबल नेटवर्क, डायरेक्ट-टू-होम सेवाओं और इंटरनेट पर उपलब्ध मुफ्त, सार्वजनिक रूप से संचालित टेलीविजन चैनल पर संचालित की जा रही हैं।
  • सरकार इसके लिए काइट विक्टर्स चैनल का उपयोग कर रही है।
  • केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन ने कक्षाओं के संचालन के लिए समय सारिणी निकाली है।

10. ऑटिस्टिक प्राइड डेः 18 जून।

  • ऑटिस्टिक प्राइड डे हर साल 18 जून को मनाया जाता है।
  • इस दिन को चिह्नित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों में ऑटिज्म के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, 160 में से एक बच्चा ऑटिस्टिक है।
  • ऑटिज़्म मूल रूप से एक विकास विकार है जो किसी व्यक्ति की बातचीत और संवाद करने की क्षमता को प्रभावित करता है। विकार व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र पर सीधा प्रभाव डालता है और समग्र रूप से व्यक्ति के भावनात्मक, सामाजिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
  • पहला ऑटिस्टिक प्राइड डे ब्राजील में वर्ष 2005 में मनाया गया था।

11. खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी।

  • हाल ही में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की है कि खेलो इंडिया स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी।
  • इन सेंटर्स की स्थापना ओलंपिक खेलों में भारत के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की जाएगी।
  • इसके लिए पूरे देश में एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के प्रयासों के तहत प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में ऐसा एक सेंटर चिन्हित किया जाएगा।
  • खेल मंत्रालय ने पहले चरण में आठ राज्यों में सरकार के स्वामित्व वाली खेल सुविधाओं को चिन्हित किया है। जो इस प्रकार हैं-
    • संगी लाहेन खेल अकादमी, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश
    • जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय युवा केंद्र, बेंगलुरू, कर्नाटक
    • जी वी राजा सीनियर सेकेंडरी स्पोर्ट्स स्कूल, तिरुवनंतपुरम, केरल
    • खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इंफाल, मणिपुर
    • राजीव गांधी स्टेडियम, आइजोल, मिजोरम
    • स्टेट स्पोर्ट्स अकादमी, आईजी स्टेडियम, कोहिमा, नागालैंड
    • कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर, ओडिशा
    • रीजनल स्पोर्ट्स स्कूल, हकीमपेट, तेलंगाना

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में किस केंद्रशासित प्रदेश को ग्राम पंचायतों के सामाजिक-आर्थिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित दीन दयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

  1. जम्मू और कश्मीर
  2. दिल्ली
  3. चंडीगढ़
  4. दादर नागर हवेली

2. भारत किस देश की सैन्य परेड में भाग लेने के लिए 75 सदस्यीय त्रि-सेवा दल भेजेगा?

  1. रूस
  2. जर्मनी
  3. फ्रांस
  4. ब्रिटेन 

3. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1943
  2. 1945
  3. 1964
  4. 1975

4. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. वियना
  2. न्यूयॉर्क
  3. पेरिस
  4. रोम

5. हाल ही में जारी विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2020 में भारत को कौन सी रैंक प्राप्त हुई है?

  1. 50 वीं
  2. 45 वीं
  3. 43 वीं
  4. 35 वीं

6. हाल ही में कौन सी दवा को कोविड-19 रोगियों में सबसे गंभीर रूप से बीमार लोगों की मृत्यु दर में लगभग एक तिहाई से कटौती करने के लिए उपयोगी पाया गया है?

  1. रेमडीसीविर
  2. क्लोरोक्वीन
  3. एंथ्रासीन
  4. डेक्सामेथासोन

7. हाल ही में केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जल जीवन मिशन के तहत कितनी राशि आवंटित की है?

  1. 40,000 करोड़ रुपये
  2. 30,000 करोड़ रुपये
  3. 60,000 करोड़ रुपये
  4. 20,000 करोड़ रुपये

8. हाल ही में किस राज्य ने फर्स्ट बेल नामक पहल शुरू की है?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. गुजरात
  3. केरल
  4. असम

9. ऑटिस्टिक प्राइड डे हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 12 मई
  2. 18 जून
  3. 15 जुलाई
  4. 15 अगस्त

10. खेलो इंडिया स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना सरकार द्वारा इनमें से किन राज्यों में की जाएगी?

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. कर्नाटक
  3. केरल
  4. उपरोक्त सभी

 

उत्तर

1. A

2. A

3. B

4. A

5. C

6. D

7. B

8. C

9. B

10. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x