डेली करेंट अफेयर्स और GK | 19 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 21 Jun 2020 08:41 AM IST

Main Headlines:

Happy June get 35% Off
Use Coupon code JUNE25

half yearly financial awareness mcqs june dec 2024 Rs.99/- Read More
current affairs for ssc and railway exams 2025 Rs.99/- Read More
current affairs book of last six months january august 2024 in hindi Rs.199/- Read More
current affairs book of last six months january august 2024 Rs.199/- Read More


Half Yearly (Jan- June 2024 , Detailed)
2024 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. 41 कोयला खदानों के वाणिज्यिक खनन के लिए नीलामी की शुरूआत।

  • हाल ही में सरकार ने 41 कोयला खदानों के वाणिज्यिक खनन के लिए नीलामी की शुरूआत की है।
  • प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा नीलामी की शुरूआत की।
  • इस अवसर पर उन्होंनं देश को विश्व का सबसे बडा कोयला निर्यातक बनाने का लक्ष्य रखा है।
  • भारत कोयला भंडार की दृष्टि से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है और दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
  • परंतु फिर भी कोयला आयात करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • वाणिज्यिक कोयला खनन की शुरूआत, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए बडा कदम है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

2. डॉ. हर्षवर्द्धन ने देश की पहली कोविड-19 जांच मोबाइल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

  • हाल ही में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन ने देश की पहली कोविड-19 जांच मोबाइल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
  • यह कोविड-19 के नमूनों की जांच के लिए एक प्रभावी कदम है।
  • इसे आई-लैब, संक्रामक रोग नैदानिक प्रयोगशाला, नाम दिया गया है।
  • इससे देश के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में भी कोविड-19 के नमूनों की जांच करने में आसानी होगी। 
  • इस प्रयोगशाला का संचालन जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सहायता से किया जा रहा है।
  • इसकी क्षमता प्रतिदिन 50 आरटी-पीसीआर और 300 एलिसा जांच करने की है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

3. मुंबई में मोबाइल एप्लिकेशन एयर-वेंटी लॉन्च।

  • हाल ही में मुंबई में नागरिक निकाय द्वारा मोबाइल एप्लिकेशन एयर-वेंटी लॉन्च किया गया है।
  • इस एप का उद्देश्य आईसीयू बेड और वेंटिलेटर के समग्र आंकड़े प्रदान करना है।
  • यह एप सरकार और निजी अस्पतालों में भरे हुए और खाली आई सी यू बेड और वेंटीलेटर के साथ स्थान के नक्शे की जानकारी भी उपलब्ध कराएगा।
  • टेलीफोन कॉल के माध्यम से अस्पताल से संपर्क करने की क्षमता और ईमेल भी उपलब्ध है।
  • इस एप को ऑक्टवेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, प्रोबिटी सॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।
  • इस एप को लॉन्च करने का उद्देश्य कोविड-19 के रोगियों द्वारा आईसीयू बेड और वेंटिलेटर वाले अस्पतालों की तलाश में व्यर्थ होने वाले समय को बचाकर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।
  • यह ऐप शहर के आपदा नियंत्रण कक्ष के डैशबोर्ड से जुड़ा है और इसके लिंक को मुंबई नागरिक निकाय के ऐप के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है।

4. तमिलनाडु सरकार ने नौकरी चाहने वालों की सहायता के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया है।

  • हाल ही में कोविड-19 के परिदृश्य में तमिलनाडु सरकार ने नौकरी चाहने वालों की सहायता के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया है।
  • यह पोटर्ल तमिलनाडु सरकार के रोजगार और प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया है।
  • इसे तमिलनाडु प्राइवेट जॉब्स पोर्टल का नाम दिया गया है, यह एक अनोखा कदम है।
  • इस पोटर्ल के द्वारा नौकरी चाहने वालों को डिजिटल रूप से नौकरी प्रदाताओं से जोड़ा जाएगा।
  • यह पोर्टल ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित करने की सुविधा भी प्रदान करता है।
  • योजना का अधिक विवरण ऑनलाइन के साथ-साथ रोजगार और प्रशिक्षण विभाग के जिला कार्यालयों से भी उपलब्ध है।
  • तमिलनाडु:
    • दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु, अपने द्रविड़ शैली के हिंदू मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
    • मदुरै में, मीनाक्षी अम्मन मंदिर में उच्च गोपुरम टॉवर हैं जो रंगीन आकृतियों के साथ अलंकृत हैं।
    • राज्य की राजधानी चेन्नई और मुख्यमंत्री . के. पलानीस्वामी है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

5. बायोडिग्रेडेबल फेस मास्क, पवित्रपट्टि डी आई ए टी द्वारा विकसित।

  • हाल ही में डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी (DIAT) ने बायोडिग्रेडेबल फेस मास्क, पवित्रपट्टि विकसित किया है।
  • यह फेस मास्क आयुर्वेदिक उत्पादों के नैनोफाइबर पर आधारित है, जो वायरस न्यूट्रलाइजर के रूप में कार्य करता है और बैक्टीरिया का प्रतिरोध करता है।
  • मास्क को हर्बल अर्क जैसे नीम तेल, हल्दी, कृष्णा तुलसी, अजवाईन, काली मिर्च, गोंद अरबी, लौंग, चंदन और केसर से बनाया जाता है।
  • इसे आयुष मंत्रालय के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
  • पवित्रपट्टि स्व-देखभाल के लिए प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले एजेंटों से एडिटिव्स का उपयोग करता है।
  • इस उत्पाद को नियमित रूप से वायु-जनित माध्यम के किसी भी प्रकार के संचारी रोगों से बचाने के लिए मास्क के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

6. झारखंड में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का उपयोग प्रतिबंधित।

  • हाल ही में झारखंड सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • साथ ही महामारी रोग अधिनियम, 1897 के तहत सार्वजनिक रूप से थूकना भी प्रतिबंधित कर दिया है।
  • इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने अधिकारियों को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन और आपूर्ति और वितरण का निषेध, अधिनियम, 2003 के तहत प्रवर्तन दस्तों के गठन का भी निर्देश दिया है।
  • हालांकि, झारखंड सरकार ने राज्य में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सरकार ने प्रतिबंध नहीं लगाया है।
  • सार्वजनिक रूप से थूकना संक्रमण फैलने का एक प्रमुख कारण माना जाता है। अंधाधुंध थूकने के कारण,कोविड-19, इन्सेफेलाइटिस और तपेदिक जैसे रोगों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है।
  • किसी भी व्यक्ति को आदेश का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188, 268, 269 और 270 के तहत सजा दी जाएगी।
  • झारखंड:
    • पूर्वी भारत का एक राज्य है। यह 15 नवंबर 2000 को संघ के 28 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।
    • झारखंड की राजधानी रांची है।
    • झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं।
    • झारखंड का राज्य पशु हाथी, राज्य पक्षी कोयल, राज्य वृक्ष साल और राज्य पुष्प पलाश है।

7. ईरान की नौसेना ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।

  • हाल ही में ईरान की नौसेना ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है।
  • ईरान की नौसेना ने उत्तरी हिंद महासागर में युद्ध के दौरान और खाड़ी के प्रवेश द्वार के पास स्थानीय रूप से बनाई गई क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • ईरान ने यह परीक्षण-फायरिंग 2015 के परमाणु समझौते को किनारे रख कर की है।
  • 2015 परमाणु संधि:
    • संयुक्त समझौता योजना, जिसे आमतौर पर ईरान सौदे के रूप में जाना जाता है, इसे 14 जुलाई, 2015 को ईरान, अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस, यू.के, जर्मनी और यूरोपीय संघ के बीच हस्ताक्षरित किया गया था। 
    • हाल ही में अमेरिका इस डील से बाहर आ गया था।
    • इस संधि की अवधि इस वर्ष अक्टूबर में समाप्त होने वाली है, अमेरिका जिसे आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
  • ईरान:
    • यह पश्चिमी एशिया का एक देश है।
    • इसकी राजधानी तेहरान और मुद्रा ईरानी रियाल है।

8. लोकप्रिय होता एक्सोनः एक प्रकार का किण्वित सोयाबीन।

  • हाल के समय में एक्सोन काफी लोकप्रिय हो गया है।
  • यह नागालैंड में कई आदिवासी समुदायों विशेषकर सेमा जनजाति द्वारा खाया जाने वाला किण्वित सोयाबीन है।
  • एक्सोन का स्थानीय रूप से अकुनी भी कहा जाता है, जो अपने विशिष्ट स्वाद और गंध के लिए जाना जाता है।
  • इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र में अचार, चटनी या करी बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।
  • यह किण्वित सोयाबीन पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ पूर्वी एशियाई देशों जैसे कि नेपाल, भूटान, जापान, कोरिया, चीन, म्यांमार, वियतनाम और इंडोनेशिया में भी उपयोग किया जाता है।

9. भारत और चीन की सेना के मध्य गलवान घाटी में हिंसक झड़प।

  • हाल ही में भारत और चीन की सेना के मध्य गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई है।
  • भारत के विदेश मंत्रालय ने इसके लिए चीनी सेना को उत्तरदायी बताया है।
  • भारत और चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता में लगे हुए हैं इसी बीच यह घटना सामने आयी है।
  • चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और भारतीय सेना आपस में भिड़ गईं और पत्थर, चाकू और डंडे का इस्तेमाल कर एक दूसरे पर हमला किया।
  • भारत और चीन 3,440 किमी अधिक सीमा साझा करते हैं। 
  • पिछले कुछ समय से भारत और चीन सीमा वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थित तीन बिंदुओं गलवान रिवर वैली, हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र और पैंगोंग झील पर अतिरेक नियंत्रण को लेकर दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
  • चीन:
    • चीन पूर्वी एशिया का एक देश है और दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यह क्षेत्रफल के मामले में विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है।
    • इसकी राजधानी बीजिंग और मुद्रा रेनमिनबी है।
    • भारत चीन के साथ 3488 किलोमीटर की सीमा साझा करता है, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश चीन के साथ सीमा बनाते हैं। 

(स्रोत: BBC)

10. 19 जूनः विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस।

  • विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 19 जून को आयोजित किया जाता है।
  • यह दिन सिकल सेल रोग के बारे में सार्वजनिक ज्ञान को बढ़ाने में मदद करने और इस बीमारी से पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • यह दिन पहली बार वर्ष 2008 में मनाया गया था।
  • इस दिन संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा आधिकारिक तौर पर एससीडी को सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता के रूप में मान्यता देते हुए एक प्रस्ताव अपनाया गया था।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह रोग दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रभावित करता है, जिसमें वयस्क और बच्चे दोनों शामिल हैं।
  • यह एक घातक रक्त विकार है, विभिन्न अफ्रीकी देशों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में समय से पहले मौत का एक मुख्य कारण है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. भारत कोयला भंडार की दृष्टि से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है।

2. भारत कोयला आयात करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

2. देश की पहली कोविड-19 जांच मोबाइल प्रयोगशाला का नाम क्या है?

  1. आई-लैब
  2. वाई-लैब
  3. साई-लैब
  4. फाई-लैब

3. हाल ही में मोबाइल एप्लिकेशन एयर-वेंटी किस शहर में लॉन्च किया गया है?

  1. दिल्ली
  2. मुंबई
  3. कोलकाता
  4. चेन्नई

4. तमिलनाडु किस शैली के हिंदु मंदिरों के लिए विशेष प्रसिद्ध है?

  1. द्रविड़
  2. नागर
  3. पंयाचतन
  4. बेसर

5. हाल ही में विकसित बायोडिग्रेडेबल फेस मास्क, पवित्रपट्टि के संबंध में क्या सही है?

  1. यह फेस मास्क आयुर्वेदिक उत्पादों के नैनोफाइबर पर आधारित है।
  2. इसे डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी ने बनाया है।
  3. पवित्रपट्टि स्व.देखभाल के लिए प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले एजेंटों से एडिटिव्स का उपयोग करता है।
  4. उपरोक्त सभी कथन सही है।

6. हाल ही में किस राज्य ने सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का उपयोग प्रतिबंधित किया है?

  1. झारखंड
  2. केरल
  3. आंध्र प्रदेश
  4. गुजरात

7. संयुक्त समझौता योजना 2015 में इनमें से कौन सा देश शामिल नहीं है?

  1. ईरान
  2. अमेरिका
  3. चीन
  4. भारत

8. हाल ही में चर्चा में रहने वाला एक्सोम क्या है?

  1. एक खाद्य पदार्थ
  2. एक जीव
  3. एक नया रेशा
  4. पृथ्वी का नया उपग्रह

9. हाल ही में गलवान घाटी में किन दो देशों के मध्य हिंसक झड़प हुई है?

  1. चीन और नेपाल
  2. चीन और भारत
  3. भारत और जापान
  4. भारत और पाकिस्तान

10. विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस प्रत्येक वर्ष किस दिन मनाया जाता है?

  1. 15 मई
  2. 12 जुलाई
  3. 16 सितंबर
  4. 19 जून

 

उत्तर

1. C

2. A

3. B

4. A

5. D

6.  A 

7. D

8. A

9. B

10. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x