डेली करेंट अफेयर्स और GK | 20 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Jun 2021 16:26 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पक्षियों की दो नई प्रजातियां पाई गई हैं।

  • हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में तीन दिवसीय विशाल पक्षी गणना आयोजित की गई।
  • ये गणना वन्यजीव संरक्षण और लद्दाख पक्षी क्लब ने आयोजित की थी।
  • पक्षीविदों के तीन समूहों और वन्यजीव विशेषज्ञों ने लद्दाख में पक्षियों की कुल 87 तरह की विभिन्न प्रजातियों की गिनती की।
  • गणना के दौरान लद्दाख में पक्षियों की दो नई प्रजातियां लाल गले वाली सारिका और  सुरमीला जल पक्षी लद्दाख क्षेत्र में पहली बार पाई गई हैं।
  • दूसरी तरफ, कॉमन रोज़ फिंच और ग्रे हेरान प्रजातियां लद्दाख में इस बार पहले आ गई हैं।

 

2. अप्रैल 2020 के पहले सप्ताह तक केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण का गठन किया जाएगा।

  • खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि इस साल अप्रैल के पहले सप्ताह तक केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण का गठन कर दिया जाएगा।
  • यह प्राधिकरण उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के अंतर्गत गठित किया जाएगा।
  • यह प्राधिकरण उपभोक्ता अधिकारों, अनुचित व्यापार व्यवहारों और भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े मुद्दों का समाधान करेगा और नकली तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए जुर्माना लगाएगा।
  • साथ ही प्राधिकरण के अंतर्गत एक अन्वेषण शाखा बनायी जाएगी जो अनुचित व्यापार व्यवहारों और भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े मामलों की जांच करेगी।
  • उपभोक्ता संरक्षण कानून से जुड़े नियमों को डेढ़ महीने के भीतर अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
  • इस अवसर पर नई-कॉमर्स और सीधे बिक्री को विनियमित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया क्योंकि इन क्षेत्रों के लिए अभी तक कोई विनियामक निकाय नहीं है।

 

3.सरकार ने स्वदेशी गायों पर शोध करने के लिए कार्यक्रम ‘सूत्र-पिक’ (SUTRA PIC) का अनावरण किया।

  • सरकार ने स्वदेशी गायों पर शोध करने के लिए एक कार्यक्रम ‘सूत्र-पिक’ (SUTRA PIC)  का अनावरण किया है।
  • SUTRA PIC-साइंटिफिक थ्रू रिसर्च ऑग्मेंटेशन - प्राइम प्रोडक्ट्स फ्रॉम इंडिजेनस काऊस
  • कार्यक्रम ‘सूत्र-पिक’ (SUTRA PIC) विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के नेतृत्व में है।
  • इसका उद्देश्य पंचगव्य उत्पादों को विकसित करने के साथ-साथ देशी गायों की नस्लों की आनुवंशिक गुणवत्ता में सुधार करना है।
  • पंचगव्य एक आयुर्वेदिक रामबाण औषधि है और गाय (गव्य) के पांच (पंच) उत्पादों का मिश्रण है - दूध, दही, घी, गोबर और मूत्र।

 

4. फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप के लिए भारत के पांच मेजबान शहरों के नामों की घोषणा।

  • केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप के लिए पांच मेजबान शहरों के नामों की घोषणा की।
  • विश्व कप के ये मैच देश के पांच शहरों- अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुम्बई में आयोजित किए जाएंगे।
  • फाइनल 21 नवम्बर को नवी मुम्बई में होगा।
  • प्रतियोगिता इस वर्ष 2 नवम्बर से शुरू हो रही है।
  • साथ ही विश्व कप टूर्नामेंट का आधिकारिक स्लोगन- किक ऑफ द ड्रीम भी लॉन्च किया गया।
  • भारत की अंडर-17 महिला टीम पहली बार फीफा प्रतियोगिता में भाग ले रही है।

  

5. अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए गठित श्री राम जन्मभूमि न्यास की पहली बैठक नई दिल्ली में हुई।

  • हाल ही में अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए गठित श्री राम जन्मभूमि न्यास की पहली बैठक नई दिल्ली में हुई।
  • बैठक में फैसला लिया गया कि मंदिर निर्माण के बारे में निर्णय लेने के लिए एक समिति बनाई जाएगी, जिसके प्रमुख प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा होंगे।
  • साथ ही महंत नृत्य गोपाल दास को न्यास का अध्यक्ष और चंपत राय को महासचिव बनाया गया है।
  • 15 सदस्यीय न्यास का गठन नवंबर में अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुपालन में किया गया है।

 

6. ब्रिटेन ने देश की नई अंक आधारित वीजा प्रणाली के शुभारंभ की घोषणा की।

  • ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने देश की नई अंक आधारित वीजा प्रणाली के शुभारंभ की घोषणा की है।
  • इसके तहत विशिष्ट कौशल, योग्यताओं, वेतन और व्यवसाय के लिए अंक दिए जाएंगे। सबसे अधिक या पर्याप्त अंक प्राप्त करने वालों को ही वीजा दिया जाएगा।
  • इस वीजा प्रणाली का उद्देश्य भारत सहित दुनियाभर के 'होनहार और श्रेष्ठ' लोगों को आकर्षित करना है।
  • नई प्रणाली पहली जनवरी 2021 से लागू होगी तब तक ब्रेक्जिट के बाद का संक्रमण काल समाप्त हो जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि ब्रिटेन पिछले महीने यूरोपीय संघ से अलग हो गया था।

 

7. पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में रन फॉर इंडिया टी का आयोजन।

  • त्रिपुरा में राज्य की चाय के साथ देशभर की चाय को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने के लिए आज सुबह रन फॉर इंडिया टी का आयोजन किया गया।
  • त्रिपुरा:
    • त्रिपुरा पूर्वोत्तर भारत में एक पहाड़ी राज्य है, जो बांग्लादेश से 3 तरफ से घिरा हुआ है, और आदिवासी संस्कृतियों और धार्मिक समूहों के विविध मिश्रण का घर है।
    • इसकी राजधानी अगरतला है।
    • मुख्य मंत्री : बिप्लब कुमार देब
    • राज्यपाल: रमेश बैस

 

8. 20 फरवरी 2020 अरूणाचल प्रदेश में 34वें स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया।

  • 20 फरवरी 2020 को अरूणाचल प्रदेश का 34 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
  • मुख्य समारोह ईटानगर के आईजी पार्क में हुआ।
  • ज्ञातव्य है कि अरूणाचल प्रदेश 20 फरवरी 1987 में राज्य बना था।
  • अरूणाचल प्रदेश:
    • अरुणाचल प्रदेश भारत का सबसे पूर्वी राज्य है।
    • इसकी राजधानी ईटानगर है।
    • मुख्य मंत्री : पेमा खांडू
    • राज्यपाल: बी डी मिश्रा।

 

9. सचिन तेंदुलकर को लॉरियस बेस्ट स्पोर्टिंग मोमेंट के लिए चुना गया है।

  • भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पिछले 20 वर्षों में लॉरियस बेस्ट स्पोर्टिंग मोमेंट के लिए चुना गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव वॉघ ने तेंदुलकर को यह ट्रॉफी प्रदान की। 
  • 2011 में विश्व कप में भारत की जीत के बाद टीम के खिलाडियों ने उन्हें कंधों पर बिठाकर घुमाया था। यह एक यादगार क्षण बन गया था। जिसके लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 

10. एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवानों ने ग्रीको-रोमन स्पर्धाओं में पांच पदक जीते।

  • एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में नई दिल्ली में भारतीय पहलवानों ने ग्रीको-रोमन स्पर्धाओं में पांच पदक जीते। आशू, आदित्य कुंडू और हरदीप ने अपने-अपने भार वर्गों में कांस्य पदक जीते हैं।
  • 87 किलोग्राम भार वर्ग में सुनील कुमार के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक और ग्रीको-रोमन स्पर्धा के 55 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन हालाकुर्की के कांस्य पदक जीतने के बाद भारत अब तक इन प्रतियोगिताओं में कुल पांच पदक जीत चुका है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में लाल गले वाली सारिका और सुरमीला जल पक्षी किस क्षेत्र में पहली बार पाई गई हैं?

A. लद्दाख

B. नागालैंड

C. कर्नाटक

D. मध्य प्रदेश

 

2. सरकार ने घोषणा की है कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण का गठन कर दिया जाएगा। यह प्राधिकरण किस अधिनियम के तहत गठित किया जाएगा?

A. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2016

B. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019

C. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2017

D. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2018

 

3. हाल ही में सरकार ने कार्यक्रम सूत्र-पिक का अनावरण किया है, इसका संबंध किस विषय से है?

A. स्वदेशी गायों पर शोध करना

B. विद्यार्थियों का तनाव कम करना

C. विकलांगजन की सहायता करना        

D. महिला सुरक्षा प्रदान करना

 

4. फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप भारत के पांच शहरों में आयोजित किये जाएंगें। इनमें से कौन उनमें शामिल नहीं है?

A. अहमदाबाद

B. भुवनेश्वर

C. गुवाहाटी

D. लखनऊ

 

5. हाल ही में अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए गठित श्री राम जन्मभूमि न्यास का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?

A. नृत्य गोपाल दास

B. चंपत राय

C. नृपेंद्र मिश्रा

D. अमित शुक्ला

 

6. हाल ही में किस देश ने नई अंक आधारित वीजा प्रणाली के शुभारंभ की घोषणा की है?

A. भारत

B. ब्राजील

C. अमेरिका

D. ब्रिटेन

 

7. बीते दिनों किस राज्य में रन फॉर इंडिया टी का आयोजन किया गया?

A. असम

B. कर्नाटक

C. त्रिपुरा

D. मणिपुर

 

8. 20 फरवरी 2020 को किस राज्य का 34 वां स्थापना दिवस मनाया गया?

A. अरूणाचल प्रदेश

B. उत्तर प्रदेश

C. मध्य प्रदेश

D. गुजरात

 

9. हाल ही में लॉरियस बेस्ट स्पोर्टिंग मोमेंट के लिए कौन चुना गया है?

A. विरेंद्र सहवाग

B. सचिन तेंदुलकर

C. विराट कोहली

D. रोहित शर्मा

 

10. नई दिल्ली में आयोजित की जा रही एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में सुनील कुमार ने कौन सा पदक हासिल किया है?

A. कांस्य पदक

B. रजत पदक

C. स्वर्ण पदक

D. कोई नहीं

 

उत्तर

1. A

2. B

3. A

4. D

5. A

6. D

7. C

8. A

9. B

10. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x