डेली करेंट अफेयर्स और GK | 20 जनवरी 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 22 Jan 2021 22:17 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: महत्वपूर्ण दिन

1. नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन हर साल 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।

  • सरकार ने घोषणा की है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन हर साल 23 जनवरी को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।
  • यह दिन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके उल्लेखनीय योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जाएगा। उन्हें राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए याद किया जाता है।
  • यह दिन युवाओं को विपत्ति का सामना करने के प्रेरित करेगा।
  • सरकार 23 जनवरी 2021 से देश भर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं वर्षगांठ मना रही है।
  • सुभाष चंद्र बोस:
    • उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था।
    • उन्हें 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।
    • उन्होंने 1939 में फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
    • वह आजाद हिंद फौज के नेता थे।

Parakram Diwas

(Source: News on AIR)

 

विषय: समाचार में व्यक्तित्व

2. प्रसिद्ध भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ वी शांता का निधन हो गया।

  • प्रसिद्ध भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट और अद्यार कैंसर संस्थान की अध्यक्षा डॉ वी शांता का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • डॉ वी शांता ने ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में योगदान के लिए मैग्सेसे, पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
  • अद्यार कैंसर संस्थान के विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उन्होंने  अपना जीवन कैंसर अनुसंधान और उपचार के लिए समर्पित कर दिया था।
  • वह कैंसर संस्थान (डब्ल्यूआईए) चेन्नई के अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष थी।
  • कैंसर: यह बीमारियों का एक बड़ा समूह है। इसमें, कोशिकाएं अपनी सामान्य सीमाओं से परे असामान्य रूप से विकसित होती हैं, जो शरीर के आसपास के हिस्सों पर घातक हमला करती हैं और अन्य अंगों में प्रवेश करती हैं।

oncologist Dr. V Shanta

(Source: News on AIR)

 

विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

3. जो बाइडेन 20 जनवरी को अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

  • 20 जनवरी को, जो बाइडेन अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे और कमला हैरिस 49 वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
  • अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश, जॉन रॉबर्ट्स शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह का स्थान यूएस कैपिटोल  बिल्डिंग, अमेरिकी विधायिका (जिसे अमेरिकी कांग्रेस कहा जाता है) होगा।
  • कमला हैरिस (कमला देवी हैरिस) अमेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल वाली पहली महिला अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनेंगी।
  • डॉ जिल बाइडेन (जिल ट्रेसी बिडेन) जो बिडेन (जोसेफ रॉबिनेट बिडेन) की पत्नी है। भारतीय-अमेरिकी माला अडिगा को जो बाइडेन ने अपनी पत्नी जिल बिडेन के नीति निदेशक के रूप में नियुक्त किया था।
  • दो भारतीय-अमेरिकियों को जो बिडेन द्वारा व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास) की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद  में नियुक्त किया गया था।
  • इनके नाम तरुण छाबड़ा और सुमोना गुहा हैं। शांति कलथिल का नाम भी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में जो बिडेन द्वारा शामिल किया गया है।

46th president of us

विषय: राष्ट्रीय समाचार

4. केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू को आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

  • युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू को आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • उनके पास आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार तब तक होगा, जब तक श्रीपाद येसो नाइक काम शुरू नहीं कर देते।
  • आयुष मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपाद येसो नाइक को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सड़क दुर्घटना के बाद उनका इलाज किया जा रहा है।
  • केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री भी हैं।

kiren rijiju additional charge of ministry of ayush

(Source: News on AIR)

विषय: सरकारी योजनाएं और पहल

5. उत्तर प्रदेश में छह लाख लाभार्थियों को पीएमएवाई-जी के तहत  लगभग 2,691 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

  • उत्तर प्रदेश में 6 लाख लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत लगभग 2,691 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वित्तीय सहायता जारी करेंगे। वह यूपी के बुंदेलखंड इलाके के चित्रकूट जिले की एक महिला के साथ बात करेंगे।
  • पिछले साल उत्तर प्रदेश ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा पीएमएवाई-जी के कार्यान्वयन के लिए नौ राष्ट्रीय पुरस्कार जीते।
  • पीएमएवाई-जी के तहत घर का न्यूनतम आकार 25 वर्ग मीटर है। इंदिरा आवास योजना  में, यह 20 वर्ग मीटर था।
  • प्रधान मंत्री आवास योजना - ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) 20 नवंबर, 2016 को पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई थी। यह 1 अप्रैल 2016 से प्रभावी हुई। सरकार ने नीचे दिए गए दो चरणों में 2022 तक 2.95 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा है।
    • पहला चरण: 3 वर्षों (2016-17 से 2018-19) में 1.00 करोड़ घरों का निर्माण
    • दूसरा चरण: 3 वर्षों (2019-20 से 2021-22) में 1.95 करोड़ घरों का निर्माण

 Pradhan Mantri Aawas Yojna - Gramin

(Source: News on AIR)

विषय: राज्य समाचार / गुजरात

6. गुजरात सीएम द्वारा 'हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट मिशन' (बागायत विकास मिशन) घोषित किया गया ।

  • गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा 'हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट मिशन' (बागायत विकास मिशन) की घोषणा की गई है।
  • इसका उद्देश्य बागवानी और औषधीय फसलों की खेती में लगे किसानों की आय को दोगुना करना है।
  • बागायत विकास मिशन के तहत, सरकार अपनी अपशिष्ट भूमि को औषधीय और बागवानी खेती के लिए 30 साल के पट्टे पर देगी।
  • गुजरात सरकार अपने आई-खेडुत पोर्टल पर भूमि ब्लॉकों की सूची जारी करेगी। कच्छ, सुरेंद्रनगर, पाटन, साबरकांठा और बनासकांठा जिलों को मिशन के पहले चरण में शामिल किया जाएगा।
  • गुजरात:
    • यह भारत का एक तटीय राज्य है। इसकी राजधानी गांधीनगर है।
    • राज्यपाल: आचार्य देव व्रत, मुख्यमंत्री: विजय रूपानी
    • गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात में स्थित है।
    • सीमावर्ती राज्य: राजस्थान (उत्तर पूर्व में), महाराष्ट्र (दक्षिण-पूर्व में), मध्य प्रदेश (पूर्व में)
       

Horticulture Development Mission

(Source: News on AIR)

विषय: खेल

7. ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती।

  • भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से जीत ली है।
  • भारत ने चौथा टेस्ट 3 विकेट से जीतकर ट्रॉफी जीती है। भारत ने पांचवें दिन 328 रन के लक्ष्य का पीछा किया है।
  • पिछले 32 वर्षों में यह पहली बार था जब ऑस्ट्रेलिया गाबा में कोई मैच हार गया। यह गाबा में भारत की पहली जीत है।
  • ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार और पैट कमिंस को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार दिया गया।
  • भारत ने 2018-19 में भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी।
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज़ है। इसका नाम ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर और भारत के सुनील गावस्कर के नाम पर रखा गया है।

India wins Border-Gavaskar Trophy

(Source: News on Air)

विषय: रक्षा

8. भारत, फ्रांस जोधपुर में द्विपक्षीय हवाई अभ्यास करेंगे।

  • भारतीय वायु सेना (IAF) और फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष सेना जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर द्विपक्षीय हवाई अभ्यास एक्स डेजर्ट नाइट -21 आयोजित करेंगे।
  • यह 20 से 24 जनवरी तक आयोजित होने वाली है।
  • बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा संबंधों का प्रतिनिधित्व करने के लिए पहली बार राफेल विमान को दोनों ओर से अभ्यास में शामिल किया जाएगा।
  • फ्रांस एयरबस ए-330 मल्टी-रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी), ए-400एम सामरिक परिवहन विमान और लगभग 175 वायुसैनिक के साथ भाग लेगा जबकि भारतीय वायु सेना मिराज 2000, सु -30 एमकेआई, आईएल -78 फ्लाइट के दौरान ईंधन भरने वाले विमान, एडब्ल्यूएसीएस तथा एईडब्ल्यू एंड सी विमान के साथ भाग लेगा।
  • भारतीय और फ्रांस वायु सेना ने 2019 में फ्रांस के मोंट-द-मारसन एयरबेस में ‘गरुड़’ वायु अभ्यास का छठा संस्करण आयोजित किया था।
  • यह अभ्यास भारत और फ्रांस के बीच ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान के माध्यम से रक्षा संबंधों को बढ़ावा देगा।

अभ्यास

देश

सेना

शक्ति

इंडिया -फ्रांस

थल सेना

वरुण

नौसेना

गरुड़

वायु सेना

Ex Desert Knight-21

(Source: News on AIR)

विषय: रिपोर्ट और संकेत

9. नीति आयोग भारत इनोवेशन इंडेक्स 2020 का दूसरा संस्करण लॉन्च करेगा।

  • नीति आयोग भारत इनोवेशन इंडेक्स 2020 का दूसरा संस्करण जारी करेगा। इसे  नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार द्वारा जारी किया जाएगा।
  • यह भारत के 29 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों की नवाचार क्षमताओं और प्रदर्शन के अध्ययन पर आधारित है। यह उनकी नवाचार नीतियों की ताकत और कमजोरी को भी उजागर करता है।
  • रैंकिंग की इस पद्धति में राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को 17 'प्रमुख राज्यों', 10 'उत्तर-पूर्व और पहाड़ी राज्यों' और 9 शहरों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है।
  • राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दो श्रेणियों- परिणाम और शासन के आधार पर स्थान दिया गया है। यह राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए 36 संकेतक और 4 समग्र संकेतकों का उपयोग करता है।
  • भारत इनोवेशन इंडेक्स 2020 ने नवाचार को मापने के लिए वैश्विक मापदंडों को भी शामिल किया है। यह विभिन्न कारकों पर भी विचार करता है जो देश, राज्य और जिला स्तर पर नवाचार में मदद करते हैं।
  • इस सूचकांक का पहला संस्करण अक्टूबर 2019 में लॉन्च किया गया था।
  • नीति आयोग:
    • इसका गठन 1 जनवरी 2015 को हुआ था। इसने योजना आयोग की जगह ली।
    • प्रधानमंत्री पदेन अध्यक्ष होते हैं और उपाध्यक्ष की नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।
    • राजीव कुमार नीति आयोग के वर्तमान उपाध्यक्ष हैं। अमिताभ कांत इसके सीईओ हैं।

विषय: किताबें और लेखक

10. गोवा के मुख्यमंत्री ने पुस्तक ‘मनोहर पर्रिकर -ऑफ द रिकॉर्ड’ का विमोचन किया।

  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक किताब 'मनोहर पर्रिकर- ऑफ द रिकॉर्ड' का विमोचन किया।
  • इसे वामन सुभा प्रभु ने लिखा है।
  • यह स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के साथ लेखक की यादों का संग्रह है।
  • इस पुस्तक में लेखक ने मनोहर पर्रिकर के अनदेखे व्यक्तित्व का वर्णन किया है।
  • मनोहर पर्रिकर:
    • वह गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
    • उन्होंने 2014 से 2017 तक रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
    • उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
    • वह एक राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले IITian थे।
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x