डेली करेंट अफेयर्स और GK | 23 और 24 अगस्त 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 26 Aug 2020 14:08 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. 23 अगस्तः गुलामों के व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

  • गुलामों के व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस, प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को मनाया जाता है।
  • इस दिन को यूनेस्को द्वारा ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार की याद में मनाने के लिए नामित किया गया है।
  • यह तिथि इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि 22 अगस्त से 23 अगस्त, 1791 की रात के दौरान, सेंट डोमिंगु, जो कि अब हैती के रूप में जाना जाता है, द्वीप पर, एक विद्रोह शुरू हुआ, जो अंततः ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार के उन्मूलन का एक प्रमुख कारक था।
  • इस वर्ष हाल ही में अमेरिका में पुलिस के हाथों जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।
  • एक अनुमान के अनुसार लगभग 1525 से 1866 तक 12 मिलियन से अधिक दासों को जबरन पश्चिम अफ्रीका से अमेरिका ले जाया गया था।
  • यात्रा के दौरान 2 मिलियन लोग कुपोषण या खसरा, स्कर्वी और चेचक जैसी बीमारियों से मर गए थे और जो जीवित थे, वे भयानक रूप से अस्वच्छ जीवन की स्थिति और शारीरिक शोषण का शिकार बन गये।

2. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लोगों को नुआखाई त्यौहार की बधाई दी।

  • 23 अगस्त 2020 को नुआखाई त्यौहार के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लोगों को नुआखाई त्यौहार की बधाई दी।
  • नुआखाई खाद्यान्न की पूजा के लिए एक प्राचीन त्यौहार है, यह प्रकृति के साथ मनुष्य के घनिष्ठ संबंध को दर्शाता है।
  • नुआखाई-
    • नुआखाई या नवाखाई एक कृषि त्यौहार है जिसे मुख्य रूप से भारत में पश्चिमी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के लोगों द्वारा मनाया जाता है।
    • नुआखाई मौसम के नए चावल का स्वागत करने के लिए मनाया जाता है।
    • यह भाद्रपद महीने के चंद्र पखवाड़े के पंचमी तिथि पर मनाया जाता है, जो गणेश चतुर्थी त्यौहार के एक दिन बाद पड़ती है।  
    • नुआखाई त्यौहार वैदिक काल से ही मनाया जाता रहा है, जहां ऋषियों द्वारा बताये गये पञ्चयज्ञ में से एक था प्रलम्बन यज्ञ, जिसका अर्थ है नई फसलों की कटाई और उन्हें देवी को अर्पित करना जैसा कि नुआखाई पर्व में किया जाता है।

(Source: News on AIR)

3. राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड मध्य प्रदेश के विजयपुर में एक जैविक अपशिष्ट कनवर्टर संयंत्र स्थापित करेगा।

  • राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड, मध्य प्रदेश के विजयपुर में उर्वरक विभाग के तहत एक सार्वजनिक उपक्रम, जैविक अपशिष्ट कनवर्टर(OWC) संयंत्र स्थापित करेगा।
  • यूनिट में एकत्र किए गए बायोडिग्रेडेबल कचरे को जैविक अपशिष्ट कनवर्टर संयंत्र में ले जाया जाएगा, जहां इसे नॉन बायोडिग्रेडेबेल भागों से अलग किया जाएगा। उपयोग के लिए इससे खाद तैयार करने में लगभग 10 दिन लगेंगे।
  • इस परियोजना का उद्देश्य बागवानी कचरे सहित टाउनशिप में उत्पन्न होने वाले जैव अवशिष्ट कचरे के लगभग 2000 किलोग्राम का प्रति दिन पुनर्चक्रण करना और इसे खाद के रूप में उपयोग करने के लिए बदल देना है।
  • नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL)-
    • यह एक मिनिरत्न कंपनी है।
    • यह रासायनिक उर्वरक, जैव उर्वरक और औद्योगिक रसायन के उत्पादन कार्य में संलग्न है।
    • इसका मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में है।
    • इसकी स्थापना 1 सितंबर 1979 में की गई थी।

(Source: News on AIR)

4. अरामको ने चीन में 10 बिलियन डॉलर की रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स बनाने के सौदे को निलंबित किया।

  • हाल ही में सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको ने चीन में 10 बिलियन डॉलर की रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स बनाने के एक सौदे को निलंबित कर दिया है।
  • अरामको ने यह निर्णय बाजार की अनिश्चित स्थितियों को देखते हुए लिया है।  
  • इस संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर फरवरी 2019 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की चीन यात्रा के दौरान किए गए थे
  • वर्तमान समय में तेल की कीमतों में अप्रत्याशित कमी और कोरोना महामारी के कारण ऊर्जा मांग पर प्रभाव ने दुनिया भर में ऊर्जा कंपनियों की परियोजनाओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।
  • सऊदी अरब-
    • पश्चिमी एशिया का एक देश है, जो कि अरब प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्से में फैला हुआ है।
    • इसकी राजधानी रियाद और मुद्रा सऊदी रियाल है।
    • सऊदी अरब की सीमा जॉर्डन और इराक से उत्तर में, कुवैत से उत्तर-पूर्व में, कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात से पूर्व में, ओमान से दक्षिण-पूर्व  में और  यमन से दक्षिण में मिलती है।

(Source: News on AIR)

5. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत सभी पात्र विकलांगों को शामिल करने का निर्णय लिया।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत सभी पात्र विकलांगों को शामिल करने का निर्णय लिया है।
  • इस उद्देश्य हेतु केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों और संघ शासित प्रदेशों को निर्देश दिये हैं।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (2013)-
    • यह अधिनियम संसद द्वारा 10 सितंबर, 2013 को पारित किया गया था।
    • इसका उद्देश्य भारत के लोगों को भोजन और पोषण सुरक्षा प्रदान करना है।
    • अधिनियम ग्रामीण आबादी के 75% तक और शहरी आबादी के 50% लोगों को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्रदान करता है। इस प्रकार इसके अंतर्गत लगभग दो-तिहाई आबादी को सम्मिलित किया जाता है।
    • पात्र व्यक्ति, प्रति माह 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति व्यक्ति अनुदानित मूल्य पर प्राप्त करने का हकदार होता है।
    • इसके अंतर्गत चावल 3 रू प्रति किलोग्राम, गेहूं 2 रू प्रति किलोग्राम और मोटे अनाज 1 रू प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराये जाते हैं।

(Source: News on AIR)

6. लद्दाख के सोनम ग्यालत्सान को 2020 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के लिए चुना गया।

  • हाल ही में लद्दाख के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक सोनम ग्यालत्सान को 2020 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के लिए चुना गया है।
  • वह लेह-लद्दाख के खारू ब्लॉक में मिडिल स्कूल टकनाक शक्ति के प्रमुख शिक्षक हैं।
  • श्री सोनम ग्यालत्सान ने सरकारी स्कूलों के बारे में ग्रामीणों के बीच विश्वास बनाने, स्कूल में छात्रों की सुविधा और परिणामों में सुधार करने के लिए सभी प्रयास किए हैं, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
  • शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा गठित एक स्वतंत्र जूरी ने शिक्षकों को नवाचार और समर्पण के साथ शिक्षण के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता के लिए चुना है।

7. सोफिया पोपोव ने महिला ब्रिटिश ओपन जीता।

  • हाल ही में सोफिया पोपोव ने महिला ब्रिटिश ओपन जीत लिया है और  इस प्रमुख खिताब पर कब्जा करने वाली जर्मनी की पहली महिला गोल्फर बन गई है।
  • विश्व की 304 नंबर की खिलाड़ी सोफिया पोपोव ने स्कॉटलैंड के रॉयल ट्रॉन में थाईलैंड की जैस्मिन सुवानापुरा को हराकर यह खिताब जीता है।
  • ब्रिटिश ओपन-
    • इसे ओपन चैम्पियनशिप या द ओपन के रूप में जाना जाता है। यह सबसे प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंटो में से एक है।
    • यह दुनिया का सबसे पुराना गोल्फ टूर्नामेंट है।
    • इसे 1860 में स्थापित किया गया था।

(Source: News on AIR)

8. स्वचालित मुद्रा सैनिटाइजिंग उपकरण “नोट्सक्लीन” डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया।

  • हाल ही में हैदराबाद स्थित, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन(DRDO), लैब ने स्वचालित मुद्रा सैनिटाइजिंग उपकरण  “नोट्सक्लीन” विकसित किया है।
  • यह आत्म निर्भर भारत के दृष्टिकोण से प्रभावित उपकरण है।
  • इस डिवाइस के इनपुट स्लॉट में सिर्फ नोट के ढीले बंडल को रखना होता है। यह एक-एक करके नोटों को चुनता है और उन्हें पूर्ण कीटाणुशोधन के लिए यूवीसी लैंप की एक श्रृंखला से गुजरता है।
  • हाल ही में डीआरडीओ ने अल्ट्रावॉयलेट सैनीजाइजर ध्रुवस  भी विकसित किया गया है। इसे मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, करेंसी नोट, चेक लीफ, चालान, पासबुक, पेपर और लिफाफों को सैनिटाइज करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)-
    • यह भारत सरकार की एक एजेंसी है। यह भारत में सेना के अनुसंधान और विकास कार्य से संबंधित है।
    • जी. सतीश  रेड्डी इस संगठन के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
    • इसकी स्थापना 1958 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

(Source: News on AIR)

9. व्‍यापार और अर्थव्यवस्था में सुरक्षित कामकाज शुरू करने में सुविधा के लिए आरोग्य सेतु एप में एक नया फीचर जोड़ा गया।

  • हाल ही में आरोग्य सेतु एप ने व्‍यापार और अर्थव्यवस्था में सुरक्षित कामकाज शुरू करने में सहायतार्थ एक नया तकनीकी समाधान शुरू किया है।
  • नई ओपन एप्‍लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस सेवा, संगठनों  को अपने कर्मचारियों की आरोग्य सेतु ऐप की स्थिति (स्टेटस) की जांच करने में सक्षम बनाएगी।
  • आरोग्य सेतु की ओपन एपीआई सेवा से कोविड​​-19 संक्रमण के जोखिम से बचा जा सकेगा और व्यवसायों तथा अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में भी मदद मिलेगी।
  • नई सेवा का लाभ उन संगठनों और व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा लिया जा सकता है, जो भारत में 50 से अधिक कर्मचारियों के साथ पंजीकृत हैं।
  • ये संगठन नई तकनीक का इस्‍तेमाल कर हर समय अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य स्थिति की आसानी से जाँच कर सकते हैं।
  • आरोग्य सेतु ऐप 2 अप्रैल 2020 को लॉन्च किया गया था। वर्तमान में आरोग्य सेतु ऐप के 15 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं।

(Source: News on AIR)

10. केरल में पहली बार ड्रैगनफ्लाई महोत्सव मनाया जायेगा।

  • केरल राज्य में पहली बार ड्रैगनफ्लाई महोत्सव मनाया जायेगा।
  • इसे थुम्बी महोत्सवम 2020 के रूप में भी जाना जाता है।
  • इसका उद्देश्य ड्रैगनफ्लाईज़ और डैम्सेल्फलाईस के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • यह राष्ट्रीय ड्रैगनफ्लाई महोत्सव का तीसरा संस्करण है, जिसे अगस्त 2020 में ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।
  • इस महोत्सव को केरल में वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर- इंडिया स्टेट यूनिट और सोसाइटी फॉर ओडोनेट स्टडीज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।
  • यह राष्ट्रीय जैव विविधता बोर्ड, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और आईयूसीएन-सीईसी के सहयोग से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी और इंडियन ड्रैगनफ्लाई सोसाइटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ड्रैगनफली महोत्सव का एक भाग है।
  • ड्रैगनफ्लाईज़ किसी क्षेत्र में पारिस्थितिक स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण जैव-संकेतक के रूप में भी कार्य करते हैं।

(Source: Indian Express)

11. तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने ऐतिहासिक चोरा संग्रहालय को मस्जिद में परिवर्तित करने का निर्णय लिया।

  • हाल ही में तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने ऐतिहासिक चोरा संग्रहालय को मस्जिद में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।
  • इससे कुछ समय पूर्व ही तुर्की के प्रसिद्ध हागिया सोफिया संग्रहालय को भी मुस्लिम पूजा के लिए खोल दिया गया था।
  • चोरा संग्रहालय -
    • यह 534 ईस्वी में बीजेन्टियन साम्राज्य के दौरान एक चर्च के रूप में बनाया गया था।
    • 11 वीं शताब्दी में, इसकी आंतरिक दीवारें, खंभों और गुंबद मोज़ाइक और भित्तिचित्रों पर बाइबिल की कहानियों को दर्शाया गया था।
    • ओटोमन साम्राज्य की विजय के बाद 1511 में यह एक मस्जिद में बदल दिया गया।
    • 1945 में, इसे एक संग्रहालय में बदल दिया गया था।

(Source: Indian Express)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. गुलामों के व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष किस दिन मनाया जाता है?

  1. 22 अगस्त
  2. 23 अगस्त
  3. 25 अगस्त
  4. 29 अगस्त

2. नुआखाई या नवाखाई एक कृषि त्यौहार है, यह मुख्य रूप से भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?

  1. मणिपुर
  2. केरल
  3. बिहार
  4. ओडिशा

3. राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड किस राज्य में जैविक अपशिष्ट कनवर्टर संयंत्र स्थापित करेगा?

  1. कर्नाटक
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश
  4. गुजरात

4. हाल ही में ............................की तेल कंपनी अरामको ने चीन में 10 बिलियन डॉलर की रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स बनाने के एक सौदे को निलंबित कर दिया है?

  1. अमेरिका
  2. रूस
  3. सऊदी अरब
  4. कुवैत

5. हाल ही में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत किसे शामिल करने का निर्णय लिया है?

  1. सभी पात्र विकलांगों
  2. सभी पात्र छात्रों
  3. सभी पात्र बालिकाओं
  4. सभी पात्र विधवा महिलाओं

6. हाल ही में सोनम ग्यालत्सान को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। वे किस क्षेत्र में शिक्षण कार्य करते हैं?

  1. मिजोरम
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. उत्तराखंड
  4. लद्दाख

7. हाल ही में सोफिया पोपोव, महिला ब्रिटिश ओपन खिताब पर कब्जा करने वाली किस देश की पहली महिला गोल्फर बन गई है?

  1. फ्रांस
  2. स्पेन
  3. जर्मनी
  4. पोलैंड

8. स्वचालित मुद्रा सैनिटाइजिंग डिवाइस नोट्सक्लीन किस संस्था के द्वारा विकसित किया गया है?

  1. आई आई एस सी बैंग्लुरू
  2. डीआरडीओ, हैदराबाद
  3. आई आई टी, कानपुर
  4. इसरो

9. इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

1. हाल ही में आरोग्य सेतु एप ने व्‍यापार और अर्थव्यवस्था में सुरक्षित कामकाज शुरू करने में सहायतार्थ एक नया तकनीकी समाधान शुरू किया है।

2. 25 से अधिक कर्मचारियों वाले संगठन और व्यावसायिक संस्थाएं इस नई सेवा का लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

10. किस राज्य में पहली बार ड्रैगनफ्लाई महोत्सव मनाया जायेगा?

  1. केरल
  2. आंध्र प्रदेश
  3. अरूणाचल प्रदेश
  4. असम

11. हाल ही में ऐतिहासिक चोरा संग्रहालय को मस्जिद में परिवर्तित किया गया है, यह किस देश में स्थित है?

  1. कतर
  2. ओमान
  3. यमन
  4. तुर्की

 

उत्तर-

1. B

2. D

3. C

4. C

5. A

6. D

7. C

8. B

9. B

10. A

11. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x