डेली करेंट अफेयर्स और GK | 22 अगस्त 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 26 Aug 2020 13:44 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. 22 अगस्तः धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के पीड़ितों के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

  • प्रत्येक वर्ष 22 अगस्त को धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के पीड़ितों के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन की स्थापना धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के बढ़ते मामलों के लिए एक सीधी प्रतिक्रिया है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय अपराधों की सबसे गंभीर अभिव्यक्तियां जैसे मानवता के खिलाफ अपराध, युद्ध अपराध और यहां तक कि नरसंहार शामिल हैं।
  • पिछले कुछ वर्षों में, धर्म या विश्वास के आधार पर बड़े पैमाने पर सीरिया, इराक, म्यांमार, नाइजीरिया और चीन में अत्याचार के कई मामले देखे गये हैं।

2. पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।

  • हाल ही में पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • वह अशोक लवासा का स्थान लेंगे।
  • राजीव कुमार, झारखंड कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
  • राजीव कुमार को विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक नीति और प्रशासन में तीन दशकों का अनुभव है। उन्होंने 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को चार में विलय करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।
  • चुनाव आयोग-
    • यह एक स्वायत्त संवैधानिक निकाय है।
    • यह भारत में संघ और राज्य चुनाव प्रक्रियाओं के संचालन के लिए उत्तरदायी निकाय है।
    • संविधान के अनुच्छेद 324 से 329 में आयोग और इसके सदस्यों की शक्तियां, कार्य, कार्यकाल, पात्रता आदि से संबंधित प्रावधान है।
    • आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं, जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
    • इनका कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो, तक होता है।

(Source: News on AIR)

3. केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हरित पथ मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

  • हाल ही में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हरित पथ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
  • यह ऐप देश भर में हरित राजमार्गों के निर्माण की सुविधा के लिए विकसित किया गया है।
  • यह ऐप भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने विकसित किया है।
  • एनएचएआई ने हाल ही में एक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान, हरित भारत संकल्प भी शुरू किया था, जिसके तहत उसने 25 दिनों में 25 लाख से अधिक पौधों को पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पर लगाया गया है।
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)-
    • यह भारत सरकार की एक स्वायत्त एजेंसी है।
    • यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है।
    • इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास और रखरखाव है।
    • इसकी स्थापना 1988 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

(Source: News on AIR)

4. बुजुर्ग लोगों के बीच कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए बीसीजी वैक्सीन की प्रभावकारिता का मूल्यांकन किया जायेगा।

  • बुजुर्ग लोगों के बीच कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए बीसीजी वैक्सीन की प्रभावकारिता का मूल्यांकन करने के लिए एक अध्ययन किया जायेगा। 
  • यह अध्ययन मुंबई नागरिक निकाय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा किया जायेगा।
  • अध्ययन में 60-75 वर्ष के बीच के बुजुर्ग व्यक्ति शामिल होंगे जो कोविड-19 से पीड़ित नहीं हैं।
  • बीसीजी (BCG) वैक्सीन-
    • इसका पूर्ण रूप बैसिलस-कैलमेट-गुएरिन वैक्सीन है।
    • यह सामान्य रूप से बच्चों को तपेदिक से सुरक्षा के लिए दी जाती है।
  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)-
    • जैव चिकित्सा अनुसंधान, समन्वय और संवर्धन के लिए भारत में शीर्ष निकाय है।
    • दुनिया में सबसे पुराने और सबसे बड़े चिकित्सा अनुसंधान निकायों में से एक है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसकी स्थापना वर्ष 1911 में की गई थी।

(Source: News on AIR)

5. चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की।

  • हाल ही में चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की है।
  • यह सीट 1 अगस्त 2020 को अमर सिंह की मृत्यु के कारण रिक्त हो गई थी।
  • उप चुनाव-
    • इसे विशेष चुनाव के रूप में भी जाना जाता है।
    • यह एक चुनाव है जिसका उपयोग आम चुनावों के बीच रिक्त हुए किसी एक कार्यालय को भरने के लिए किया जाता है।
    • ज्यादातर मामलों में ये चुनाव पदधारी व्यक्ति के मरने या इस्तीफा देने के बाद होते हैं, लेकिन ये तब भी होते हैं जब पद पर बने रहने के लिए पदधारी व्यक्ति अयोग्य हो जाता है।
  • राज्य सभा-
    • राज्य सभा एक स्थायी निकाय है, और इसका विघटन नहीं हो सकता है। हालाँकि, हर दूसरे वर्ष एक तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं, और उनकी जगह नए चुने गए सदस्यों को नियुक्त किया जाता है।
    • राज्य सभा में अधिकतम 250 सदस्य होते हैं, इसमें से 238 सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, और 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामित होते हैं।
    • प्रत्येक सदस्य छह वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है।
    • भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष होता है।

(Source: News on AIR)

 

6. आसियान-भारत नेटवर्क ऑफ थिंक टैंक की 6 वीं गोल मेज सम्मेलन का आयोजन किया गया।

  • हाल ही में आसियान-भारत नेटवर्क ऑफ थिंक टैंक (AINTT) की 6 वीं गोल मेज सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
  • इसका आयोजन भारत और थाईलैंड के विदेश मंत्रालय साझेदारी में कर रहे हैं।
  • इस दो दिवसीय गोल मेज सम्मेलन का विषय-आसियान-भारत, पोस्ट कोविड एरा में सुदृढ़ीकरण साझेदारी  है।
  • इसका उद्घाटन भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और थाईलैंड के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री श्री डॉन प्रमुदविनई ने संयुक्त रूप से किया।
  • साथ ही आसियान महासचिव श्री लिम जॉक होई ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
  • गोल मेज सम्मेलन में शिक्षा, उद्योग, सरकार और राजनयिक समुदाय के 400 से अधिक लोग शामिल हुए।
  • आसियान-भारत नेटवर्क ऑफ थिंक टैंक 2009 में थाईलैंड में 7 वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में स्थापित किया गया था।
  • दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ (ASEAN)-
    • एक क्षेत्रीय अंतर सरकारी संगठन है, जो अंतर-सरकारी और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देता है।  
    • इसमें दक्षिण पूर्व एशिया के 10 देश शामिल हैं- इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, वियतनाम, ब्रुनेई, म्यांमार (बर्मा), कंबोडिया, लाओस।
    • इसका मुख्यालय जकार्ता, इंडोनेशिया में है।
    • इसकी स्थापना 8 अगस्त 1967 को की गई थी।

(Source: News on AIR)

7. म्यांमार की सरकार और 10 सशस्त्र जातीय समूहों के मध्य राष्ट्रीय युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

  • हाल ही में म्यांमार की सरकार और 10 सशस्त्र जातीय समूहों के मध्य राष्ट्रीय युद्धविराम समझौते (NCA) पर हस्ताक्षर किये गये हैं।
  • इस समझौते में वर्ष 2020 के बाद के विभिन्न प्रक्रियाओं के कार्यान्वयन के लिए रूपरेखा और लोकतांत्रिक संघीय संघ की स्थापना के लिए बुनियादी सिद्धांत भी शामिल हैं।
  • यूनियन पीस एकॉर्ड, नामक इस शांति समझौते में एनसीए को लागू करने के लिए 15 प्रावधान हैं।
  • इनमें सेना की तैनाती, सरकारी सैनिकों और अन्य लोगों के बीच सशस्त्र समूहों के बीच झड़पों से निपटने के लिए प्रोटोकॉल शामिल हैं।
  • वर्तमान में एनसीए पर हस्ताक्षर करने वाली सरकार और सशस्त्र जातीय समूहों के बीच शांति प्रक्रिया का चौथा दौर आयोजित किया जा रहा है।
  • म्यांमार में शांति प्रक्रिया की शुरुआत 2011 में राष्ट्रपति थीन सीन द्वारा देश में सक्रिय जातीय सशस्त्र समूहों के साथ लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए की गई थी।
  • म्यांमार-
    • इसे पूर्व में बर्मा के नाम से जाना जाता था, यह एक दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र है।
    • इसकी राजधानी नाएप्यीडॉ और मुद्रा बर्मी कयात है।

(Source: News on AIR)

8. मध्यप्रदेश नवगठित राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान करेगा।

  • हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही नौकरी देने का फैसला किया है।
  • मध्यप्रदेश ऐसा निर्णय लेने वाला पहला राज्य बन गया है।
  • इस निर्णय के बाद, राज्य के युवाओं को राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए कोई अलग परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • एनआरए मेरिट के आधार पर निर्धारित श्रेणियों में राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
  • मध्य प्रदेश-
    • मध्य प्रदेश का देश में क्षेत्रफल के मामले में राजस्थान के बाद दूसरा स्थान है।
    • प्रदेश की राजधानी भोपाल है।
    • यहाँ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल हैं।
    • राज्य का राजकीय पशु बारासिंहा है।
    • मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी एशियाई पैराडाइज फ्लाईकैचर (दूधराज) है।
    • राज्य का राजकीय फूल पलाश है।

(Source: News on AIR)

9. सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 की घोषणा की।

  • हाल ही में भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 की घोषणा की है।
  • यह पुरस्कार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन से वर्चुअल मोड के माध्यम से एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में प्रदान किये जायेंगे।
  • इसके अंतर्गत प्रदान किये गये प्रमुख पुरस्कार-
  • क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा-एथलीट मरियप्पन थंगावेलु, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, पहलवान विनेश फोगट और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा।
  • 27 खिलाड़ियों को चार वर्षों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • लाइफ-टाइम श्रेणी में, द्रोणाचार्य पुरस्कार तीरंदाजी के लिए धर्मेंद्र तिवारी, एथलेटिक्स के पुरुषोत्तम राय, बॉक्सिंग के लिए शिव सिंह, हॉकी के लिए रोमेश पठानिया, कबड्डी में कृष्ण कुमार हुड्डा, पैरा पावरलिफ्टिंग के लिए विजय भालचंद्र मुनीश्वर, टेनिस के लिए नरेश कुमार को दिया जाएगा।
  • रेगुलर कैटेगरी में द्रोणाचार्य अवार्ड हॉकी के लिए जूड फेलिक्स सेबेस्टियन, मल्लखंभ के लिए योगेश मालवीय, शूटिंग के लिए जसपाल राणा और पैरा बैडमिंटन के लिए गौरी खन्ना को दिया जाएगा।
  • लक्ष्य संस्थान और सेना के खेल संस्थान को नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और पोषण के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में ओवरऑल टॉप परफॉर्मिंग यूनिवर्सिटी के लिए माका ट्रॉफी दी जायेगी।

10. राजस्थान में इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ किया गया।

  • हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ किया है।
  • इस योजना का उद्देश्य गरीबों को 8 रुपये प्रति थाली में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
  • हालांकि प्रत्येक प्लेट की कीमत 20 रुपये होगी, लेकिन राज्य सरकार प्रति वर्ष 100 करोड़ रुपये के अनुमानित खर्च के साथ 12 रुपये प्रति प्लेट की सब्सिडी देगी।
  • योजना के हिस्से के रूप में, प्रत्येक प्लेट में 100 ग्राम दालें, 100 ग्राम सब्जियां, 250 ग्राम चपाती और अचार होंगे। योजना राज्य में प्रति दिन 1.34 लाख लोगों को भोजन परोसने का लक्ष्य रखती है।
  • यह योजना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती (सद्भावना दिवस) 20 अगस्त 2020 पर शुरू की गई और इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है।

(Source: Indian Express)

11. भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया एक आपूर्ति श्रृंखला संधि पर काम कर रहे हैं।

  • हाल ही में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया ने चीन का मुकाबला करने के लिए एक आपूर्ति श्रृंखला संधि पर काम करने का निर्णय लिया है।
  • जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया व्यापार और भू राजनीतिक तनाव के क्षेत्र में चीन के प्रभुत्व का मुकाबला करने के लिए मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण करना चाहते हैं।
  • हालांकि यह वार्ता वर्तमान में एक कार्य स्तर पर है, लेकिन जापान इसे आगे उच्च स्तर पर लाना चाहता है।
  • जापान, ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका दक्षिणी प्रशांत महासागर क्षेत्र में चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता या क्वाड के सदस्य हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा परामर्श के लिए एक लचीला समूह है।

12. केरल का नमथ बसई कार्यक्रम आदिवासी बच्चों को स्कूल वापस लाने में सफल रहा है।

  • हाल ही में यह देखा गया है कि केरल का नमथ बसई कार्यक्रम आदिवासी बच्चों को स्कूल वापस लाने में सफल रहा है।
  • यह केरल सरकार का आदिवासियों को उनकी मातृभाषा में पढ़ाने का कार्यक्रम है।
  • यह समग्र शिक्षा केरल, द्वारा कार्यान्वित कार्यक्रम है, जिसके तहत सैकड़ों आदिवासी बच्चों को उनकी मात्र भाषा में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है।
  • एसएसके ने लगभग 50 लैपटॉप विशेष रूप से नमथ बसई के लिए वितरित किए हैं, जिसके द्वारा प्री-रिकॉर्डेड कक्षाएं एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से दी जाती हैं।
  • नमथ बसई को वायनाड और इडुक्की के आदिवासी इलाकों में भी पेश किया जा रहा है। इडुक्की में ओराली, मुतवन और पनिया भाषाओं में कक्षाएं दी जाती हैं।

(Source: The Hindu)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. प्रत्येक वर्ष किस दिन धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के पीड़ितों के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?

  1. 22 अगस्त
  2. 24 अगस्त 
  3. 26 अगस्त
  4. 20 अगस्त

2. हाल ही में किसे नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है?

  1. अशोक लवासा
  2. राजीव कुमार
  3. राजेंद्र कुमार
  4. विशाल कुमार

3. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा हरित पथ मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है?

  1. केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय
  2. पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  3. गृह मंत्रालय
  4. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय

4. बीसीजी वैक्सीन सामान्य रूप से बच्चों को किस बीमारी से सुरक्षा के लिए दी जाती है?

  1. पीलिया
  2. तपेदिक
  3. हिपेटाइटिस-बी
  4. रोटा वायरस

5. भारत में उप चुनाव इनमें से किस स्थिति में आयोजित किये जाते हैं?

  1. पदधारी व्यक्ति की मृत्यु
  2. पदधारी व्यक्ति के इस्तीफा देने के बाद
  3. पदधारी के व्यक्ति अयोग्य हो जाने पर
  4. उपरोक्त सभी

6. आसियान-भारत नेटवर्क ऑफ थिंक टैंक किस वर्ष स्थापित किया गया था?

  1. 2012
  2. 2005
  3. 2009
  4. 2015

7. इनमें से कौन सा कथन सही है?

1. हाल ही में म्यांमार की सरकार और 10 सशस्त्र जातीय समूहों के मध्य राष्ट्रीय युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये गये हैं।

2. म्यांमार एक मध्य पूर्व एशियाई राष्ट्र है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

8. नवगठित राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान करने का निर्णय लेने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?

  1. केरल
  2. कर्नाटक
  3. मध्य प्रदेश
  4. गुजरात

9. 2020 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाली मनिका बत्रा किस खेल से संबंधित हैं?

  1. टेबल टेनिस
  2. हॉकी
  3. क्रिकेट
  4. कुश्ती

10. हाल ही में इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ किस राज्य में किया गया है?

  1. राजस्थान
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छत्तीसगढ़
  4. मणिपुर

11. चीन का मुकाबला करने के लिए एक आपूर्ति श्रृंखला संधि पर कौन से देश काम कर रहे हैं?

  1. जापान
  2. भारत
  3. ऑस्ट्रेलिया
  4. ब्रिटेन
  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1, 2 और 3
  4. उपरोक्त सभी

12. आदिवासी बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा देने के लिए नमथ बसई कार्यक्रम किस राज्य में चलाया जा रहा है?

  1. केरल
  2. कर्नाटक
  3. मिजोरम
  4. नागालैंड

 

उत्तर-

1. A

2. B

3. A

4. B

5. D

6. C

7. A

8. C

9. A

10. A

11. C

12. A

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x