डेली करेंट अफेयर्स और GK | 24 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 25 Jun 2020 17:46 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत का समर्थन किया।

  • हाल ही में रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत का समर्थन किया है।
  • रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यह बात रूस-भारत-चीन के रक्षा मंत्रियों की त्रिपक्षीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के दौरान कही।
  • यूएनएससी में पांच स्थायी सदस्य और 10 गैर-स्थायी सदस्य होते हैं।
  • हाल ही में भारत दो साल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है।
  • भारत का दो साल का कार्यकाल 1 जनवरी 2021 से शुरू होगा।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)-
    • यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
    • इसका मुख्य कार्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
    • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को की गई थी।
    • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

(Source: News on AIR)

2. भारत सरकार, नई दिल्ली में, पाकिस्तान के उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 50% कम करेगी।

  • हाल ही में भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 50%  कम करने का निर्णय लिया है।
  • साथ ही भारतीय उच्चायोग भी अगले सात दिन में इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या में 50 % कम करने वाला है।
  • भारत सरकार ने यह निर्णय निम्न कारणों से लिया है-
    • उच्चायोग में काम करने वाले पाकिस्तानी अधिकारियों का व्यवहार विएना संधि के अनुसार ना होना।
    • पाकिस्तान का सीमा पार से हिंसा और आतंकवाद को समर्थन करना।
    • पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाना।
  • वियना संधि-
    • वियना संधि या वियना सम्मेलन राजनयिक संबंधों पर एक अंतरराष्ट्रीय संधि है।
    • यह दो स्वतंत्र देशों के बीच राजनयिक संबंधों के लिए मानक को परिभाषित करती है।
    • वियना संधि पर 1961 में हस्ताक्षर किये गये थे, और यह 24 अपैल 1964 से प्रभाव में आयी थी।

(Source: News on AIR)

3. भारत, फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी में 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान करेगा।

  • भारत ने आने वाले दो वर्षों में फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी में 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान करने का निर्णय लिया है।
  • इस निर्णय की सूचना आभासी मंत्रिस्तरीय वचन सम्मेलन को संबोधित करते हुए, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने दी।
  • साथ ही भारत नियमित रूप से अनुकूलित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अलावा, फिलिस्तीनी युवाओं और अधिकारियों को 250 वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करता है।
  • इसके अतिरिक्त भारत अगले सप्ताह फिलिस्तीन को एक मेडिकल शिपमेंट भी भेज रहा है।
  • संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA)-
    • यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है।
    • इसका उद्देश्य निकट पूर्व में फिलिस्तीनी शरणार्थियों के राहत और मानव विकास कार्य का समर्थन करना है।
    • संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी, शरणार्थी की परिभाषा के तहत उन फिलिस्तीनी को कवर करती है जो 1948 के फिलिस्तीन युद्ध के दौरान अपने घरों से बेघर हो गये थे।
    • इसकी स्थापना दिसंबर 1949 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय अम्मान, जॉर्डन में स्थित है।
    • संस्था के वर्तमान कमिश्नर-जनरल फिलिप लाजारिनी है।

(Source: News on AIR)

4. रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय विदेश मंत्री स्तर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा संपन्न।

  • हाल ही में रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय विदेश मंत्री स्तर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा संपन्न हुई।
  • बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक टिकाऊ विश्व व्यवस्था के निर्माण के लिए निम्न बातों पर बल दिया-
    • अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करना।
    • साझेदारों के वैध हितों को मान्यता देना।
    • बहुपक्षवाद का समर्थन करना।
    • आम अच्छाई को बढ़ावा देना आदि।
  • रूस-भारत-चीन की यह सत्रहवीं त्रिपक्षीय विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक थी।
  • 27 फरवरी 2019  को 16 वीं आरआईसी विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक वुझेन, चीन में संपन्न हुई थी, जिसमें भारत की तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हिस्सा लिया था।

(Source: News on AIR)

5. यूएनएचआरसी ने म्यांमार से रोहिंग्याओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव पारित किया।

  • हाल ही में यूएनएचआरसी ने म्यांमार से रोहिंग्याओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव पारित किया है।
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 47 सदस्यों में से 37 ने प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया।
  • इस प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने म्यांमार से रोहिंग्याओं के स्वैच्छिक, सुरक्षित, गरिमापूर्ण और टिकाऊ वापसी का संकल्प लिया है।
  • म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं, जिनके खिलाफ मानव अधिकारों के उल्लंघन और दुर्व्यवहार के मूल कारण को संबोधित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
  • साथ ही इस प्रस्ताव में हिंसा और मानवाधिकारों के उल्लंघन की पृष्ठभूमि में म्यांमार से भागे रोहिंग्या शरणार्थियों को शामिल करने के अपने मानवीय प्रयासों के लिए बांग्लादेश की सराहना भी की गई है।
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC)-
    • यह संयुक्त राष्ट्र का एक निकाय है।
    • इसका उद्देश्य दुनिया भर में मानवाधिकारों को बढ़ावा देना और उनकी रक्षा करना है।
    • इसमें 47 सदस्य तीन साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं।
    • इसकी स्थापना 15 मार्च 2006 को की गई थी।
    • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

(Source: News on AIR)

6. गोल्डन ग्लोब अवार्ड समारोह अगले साल फरवरी तक के लिए स्थगित।

  • हाल ही में फिल्म और टेलीविजन का वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड समारोह अगले साल फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
  • अब इनका वितरण हर साल की तरह जनवरी के पहले रविवार को ना होकर 28 फरवरी 2021  में किया जायगा।
  • यह निर्णय कोरोनवायरस की वैश्विक महामारी के कारण लिया गया है।
  • गोल्डन ग्लोब अवार्ड-
    • यह अवार्ड फिल्म और टेलीविजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये हर साल प्रदान किये जाते हैं।
    • पहली बार ये अवार्ड 20 जनवरी 1944 को प्रदान किये गये थे।
    • हॉलीवुड विदेशी प्रेस एसोसिएशन द्वारा इन्हें प्रदान किया जाता है।

(Source: News on AIR)

7. भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (IIM-A) ने एंडोमेंट फंड लॉन्च किया।

  • हाल ही में भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद ने आई आई एम अहमदाबाद एंडोमेंट फंड लॉन्च किया है।
  • इसकी शुरूआत 10 संस्थापक पूर्व छात्रों से 100 करोड़ रुपये की प्रारंभिक प्रतिबद्धता के साथ की गई है। ।
  • एंडोमेंट का लक्ष्य पाँच साल की अवधि में 1000 करोड़ रुपये जुटाना है।
  • इस फंड के द्वारा संस्थान का वित्तीय स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जाएगा। यह कोष संस्थान के दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने और अपनी स्वायत्ता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • इस प्रकार का बेंचमार्क स्थापित करने और अन्य संस्थानों को प्रेरित करने वाला, आई आई एम अहमदाबाद भारत का पहला प्रबंधन स्कूल है।
  • आई आई एम अहमदाबाद की स्थापना 1961 में की गई थी।

(Source: News on AIR)

8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु ने नैनोजाइम विकसित किया।

  • हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु ने नैनोजाइम विकसित किया है।
  • यह नैनोजाइम बैक्टीरिया के सेल झिल्ली को सीधे उसके फॉस्फेटिपिड्स को लक्षित करके नष्ट कर सकते हैं।
  • नैनोजाइम, नैनोमैटीरियल हैं, जो रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया श्रेणी की कोशिका झिल्ली को विघटित कर सकते हैं।
  • यह अध्ययन हाल ही में एप्लाइड बायोमेट्रिक्स जर्नल में प्रकाशित किया गया था।
  • इस नैनोजाइम को टाइफाइड, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, पेचिश, हैजा और निमोनिया आदि के बैक्टीरिया नष्ट करने में सक्षम पाया गया है।
  • यह माना जा रहा है कि यह नैनोजाइम उन एंटीबायोटिक्स की जगह ले सकते हैं जो अप्रभावी हो गए हैं क्योंकि कई बैक्टीरिया ने अपने स्वयं के एंजाइम का उत्पादन करके उनके लिए प्रतिरोध विकसित कर लिया है।

9. आयुष मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड द्वारा कोविड-19 के लिए उपयोगी बताई जा रही नई दवा का विवरण मांगा।

  • हाल ही में आयुष मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड द्वारा कोविड-19 के लिए उपयोगी बताई जा रही नई दवा का विवरण मांगा है।
  • ज्ञातव्य है कि हाल ही में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने कोरोनिल और स्वसरी नाम की दवायें बनायी है, जिन्हें पतंजलि द्वारा कोविड-19 के उपचार में उपयोगी बताया जा रहा है।
  • इस पर आयुष मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड से दवा का नाम और उसे बनाने में इस्तेमाल किए गए पदार्थों आदि से संबंधित विवरण जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा है।
  • साथ ही आयुष मंत्रालय ने कम्पनी से इस दवा के अनुसंधान और परीक्षण का प्रमाण भी मांगा है।
  • इसके अतिरिक्त क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री इंडिया (CTRI) का पंजीकरण और अध्ययन के परिणाम का ब्यौरा भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
  • मंत्रालय ने उत्तराखंड सरकार की दवाओं को लाइसेंस जारी करने वाली एजेंसी से भी आग्रह किया है कि वह इस दवा से संबंधित लाइसेंस की प्रतियां और इसे स्वीकृति प्रदान करने का ब्यौरा भी उपलब्ध कराए।
  • इसके अलावा, संबंधित आयुर्वेदिक दवा निर्माण कंपनी को सूचित किया गया है कि आयुर्वेदिक दवाओं सहित दवाओं के ऐसे विज्ञापनों को ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 के प्रावधानों के तहत विनियमित किया जाता है।

(Source: The Hindu)

10. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एच-1 बी वीजा पर रोक लगा दी है।

  • हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एच-1 बी वीजा पर इस साल के अंत तक के लिए रोक लगा दी है।
  • यह निर्णय 24 जून से प्रभावी होगा।
  • अमेरिका में काम करने की उम्मीद कर रहे भारत के टेक वर्कर्स के लिए यह बड़ा झटका है।
  • इसके साथ ही एच-4 वीजा, एल वीजा, एच-2बी ओर जे वीजा पर भी साल के अंत तक के लिए रोक लगा दी गई है।
  • ट्रम्प ने महामारी के दौरान अमेरिकी नौकरियों की रक्षा करने के लिए यह निर्णय लिया है, लेकिन तकनीकी उद्योग के साथ-साथ राजनेताओं भी द्वारा इसकी आलोचना की गई है।

वीजा

धारक

एच-1 बी

तकनीकी वर्कर्स

एल-1 वीजा

इंट्रा-कंपनी ट्रांसफर

एच-4

एच-1 बी  के आश्रित

एच-2बी

गैर-कृषि श्रमिक

जे-1 वीजा

अनुसंधान विद्वानों, प्रोफेसरों

11. चीन ने जापान के सेनकाकू द्वीप समूह पर अपना अधिकार जताया।

  • हाल ही में चीन ने गलवान घाटी के मुद्दे पर भारत के साथ हिसंक झड़प के बाद अब जापान के सेनकाकू द्वीप समूह पर अपना अधिकार जताया है।
  • यह द्वीप ऊटसुरी, मिनामिकोजिमा और किताकोजिमा नामक द्वीपों का समूह है, जिसे जापान में सेनकाकू के रूप में और चीन में दियाओयू के रूप में जाना जाता है।
  • सेनाकाकू द्वीप श्रृंखला जापान द्वारा 1972 से प्रशासित किया गया है, लेकिन इसकी कानूनी स्थिति अब तक विवादित है।
  • कुछ समय पहले जापान ने विवादित निर्जन द्वीप श्रृंखला को कवर करने वाले प्रशासनिक क्षेत्र का नाम टोनोशीरो से टोनोशीरो सेनकाकू बदलने के लिए एक विधेयक पारित किया। द्वीप समूह टोक्यो के दक्षिण-पश्चिम में 1,931 किमी दूर है।
  • द्वीपों को "अंतर्निहित क्षेत्र" कहते हुए, चीन ने टोक्यो को यथास्थिति में किसी भी बदलाव के खिलाफ चेतावनी दी है।

(Source: Hindustan Times)

12. इंडोनेशिया के माउंट मेरापी में दो लगातार विस्फोट।

  • हाल ही में इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माउंट मेरापी में दो विस्फोट लगातार हुए।
  • इन विस्फोटों से इंडोनेशिया की सांस्कृतिक राजधानी, योग्याकार्ता के पास कुछ गांवों पर ग्रे राख बिछ गई।
  • 2010 में माउंट मेरापी के विस्फोट में 300 से अधिक लोग मारे गए।
  • इंडोनेशिया रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जो प्रशांत महासागर के चारों ओर एक विशाल क्षेत्र है जहां कई टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं।
  • इसमें 17,000 से अधिक द्वीप और द्वीप समूह शामिल हैं, और लगभग 130 सक्रिय ज्वालामुखी यहां स्थित हैं।

(Source: Indian Express)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में किस देश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत का समर्थन किया है?

  1. रूस
  2. वियतनाम
  3. अमेरिका
  4. इटली

2. हाल ही में भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या में कितनी कमी करने का निर्णय लिया है?

  1. 20 %
  2. 30 %
  3. 40 %
  4. 50 %

3. संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1945
  2. 1956
  3. 1950
  4. 1949

4. हाल ही में रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय विदेश मंत्री स्तर की कौन सी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा संपन्न हुई?

  1. छठी
  2. दसवीं
  3. पहली
  4. सत्रहवीं

5. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में कितने सदस्य होते हैं?

  1. 102
  2. 95
  3. 47
  4. 83

6. गोल्डन ग्लोब अवार्ड पहली बार किस वर्ष प्रदान किये गये थे?

  1. 1930
  2. 1950
  3. 1944
  4. 1965

7. हाल ही में किस भारतीय प्रबंधन संस्थान ने एंडोमेंट फंड लॉन्च किया है?

  1. अहमदाबाद
  2. इंदौर
  3. कोलकाता
  4. कोझिकोड

8. हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु ने नैनोजाइम विकसित किया है, यह नैनोजाइम इनमें से किस रोग के बैक्टीरिया नष्ट कर सकता है?

  1. टाइफाइड
  2. गैस्ट्रोएंटेराइटिस
  3. पेचिश
  4. उपरोक्त सभी

9. हाल ही में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने कोविड-19 के उपचार के लिये कौन सी दवा विकसित की है?

  1. कोरोनिल
  2. स्वसरी
  3. फेबिफ्लू
  4. A और B दोनों

10. इनमें से कौन सही सुमेलित नहीं है?

वीजा          

धारक

  1. एच-1 बी      

तकनीकी वर्कर्स

  1. एच-4          

एच-1 बी के आश्रित

  1. एल वीजा        

गैर-कृषि श्रमिक

  1. एच-2बी        

इंट्रा-कंपनी ट्रांसफर

 

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 3 और 4
  4. 2 और 3

11. सेनकाकू द्वीप समूह विवाद किन दो देशों के मध्य चल रहा है?

  1. चीन-भारत
  2. चीन-जापान
  3. भारत-जापान
  4. जापान-ताइवान

12. माउंट मेरापी जिसमें हाल ही में दो लगातार विस्फोट हुए, किस देश में स्थित है?

  1. इटली
  2. वियतनाम
  3. इंडोनेशिया
  4. जापान

 

उत्तर

1. A

2. D

3. D

4. D

5. C

6. C

7. A

8. D

9. D

10. C

11. B

12. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x