डेली करेंट अफेयर्स और GK | 19 अगस्त 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 20 Aug 2020 22:02 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. विश्व फोटोग्राफी दिवसः 19 अगस्त।

  • विश्व फोटोग्राफी दिवस प्रतिवर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है।
  • वर्ल्ड फोटोग्राफी डे की शुरुआत डागूएरीओटाइप (Daguerreotype) में हुई है। 1837 में, लुईस डागुएरे और जोसेफ नीसपोर निएपे ने डागूएरीओटाइप विकसित किया था।
  • डागूएरीओटाइप पहली सफल फोटोग्राफिक प्रक्रिया थी। 19 अगस्त को, फ्रांसीसी सरकार द्वारा डागूएरीओटाइप का पेटेंट खरीदा गया था।
  • 1861 में, थोमस सटन ने पहली टिकाऊ रंगीन तस्वीर ली थी।

2. विश्व मानवतावादी दिवसः 19 अगस्त।

  • विश्व मानवतावादी दिवस 19 अगस्त को प्रतिवर्ष मनाया जाता है ताकि काम के दौरान मारे गए और घायल हुए मानवीय कार्यकर्ताओं को याद किया जा सके।
  • विश्व मानवतावादी दिवस की घोषणा इराक के बगदाद में कैनल होटल पर 19 अगस्त 2003 के बम हमले की याद में की गई थी।
  • हमले के दौरान, ब्राजील के संयुक्त राष्ट्र के राजनयिक और मानवतावादी सर्जियो विएरा डी मेलो भी मारे गए थे।
  • 2009 में, 19 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व मानवतावादी दिवस के रूप में घोषित किया गया था।
  • इस साल के विश्व मानवतावादी दिवस पर ऐसे फ्रंट-लाइन हेल्थ वर्कर्स, रियल-लाइफ हीरोज, जिसमें डॉक्टर और नर्स, दाइयाँ और समुदाय के स्वयंसेवक शामिल हैं, जो अपने जीवन को जोखिम में डालकर यह सुनिश्चित करते हैं कि कोविड-19 महामारी और अन्य सभी आपात स्थिति में सभी को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच प्राप्त हो, को सम्मानित किया जा रहा हैं 
  • विश्व मानवतावादी दिवस 2020 का विषय रियल लाइफ हीरोज है।

3. डीआरडीओ ने यू वी ब्लास्टर नामक एक सैनिटाइटर टावर विकसित किया।

  • हाल ही में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन(DRDO) ने यूवी ब्लास्टर नाम का एक सैनिटाइटर टावर विकसित किया है।
  • इस अल्ट्रा वायलेट आधारित क्षेत्र सैनिटाइटर को डीआरडीओ की दिल्ली स्थित प्रमुख प्रयोगशाला, लेजर साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (LASTEC) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
  • यह उपकरण उच्च तकनीकी सतहों जैसे कि प्रयोगशालाओं और कार्यालयों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, कंप्यूटरों और अन्य ऐसे उपकरणों के लिए उपयोगी है जो रासायनिक तरीकों से कीटाणुशोधन के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
  • साथ ही यह उत्पाद हवाई अड्डों, शॉपिंग मॉल, महानगरों, होटलों, कारखानों और कार्यालयों आदि जैसे बड़े प्रवाह वाले क्षेत्रों के लिए भी प्रभावी है।
  • यूवी आधारित क्षेत्र सैनिटाइटर का उपयोग लैपटॉप या मोबाइल फोन के माध्यम से वाईफाई लिंक का उपयोग करके रिमोट ऑपरेशन द्वारा किया जा सकता है।
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)-
    • भारत सरकार की एक एजेंसी है, यह भारत में सेना के अनुसंधान और विकास कार्य से संबंधित है।
    • जी. सतेश रेड्डी इस संगठन के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
    • इसकी स्थापना 1958 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

(Source: News on AIR)

4. उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति 2020 की घोषणा की।

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति 2020 की घोषणा की है।
  • यह नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के ज़ीरो आयात को प्राप्त करने के दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए घोषित की गई है।
  • इस नीति का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में 40,000 करोड़ रुपये के निवेश को आमंत्रित करना और चार लाख प्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न करना है। ।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति 2017 की घोषणा की थी।ये तीनों क्षेत्र दुनिया में उभरते हुए मोबाइल विनिर्माण हब में से एक हैं। भारत में निर्मित सभी मोबाइल फोन का 60% से अधिक यूपी से है।
  • नई इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति 2020 को अब पूरे राज्य में विस्तारित कर दिया गया है।
  • क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के लिए, बुंदेलखंड और पूर्वांचल क्षेत्रों में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए निवेशकों को भूमि सब्सिडी की दर दोगुनी प्रदान की गई है।
  • इस नई इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति के साथ राज्य सरकार एक नया ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाना चाहती है।

(Source: News on AIR)

5. माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने इस्तीफे की घोषणा की।

  • हाल ही में माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने सैन्य तख्तापलट के बीच अपने इस्तीफे की घोषणा की है।
  • माली में दो महीने से अधिक के नियमित प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति कीता को अंतिम कार्यकाल के समाप्त होने से तीन साल पहले पद छोड़ने का निर्णय लेना पड़ा।
  • इतना ही नहीं देश में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में विद्रोही सैनिकों ने उनके आवास का घेराव किया और हवा में गोलीबारी करते हुए उन्हें और प्रधानमंत्री बौबोऊ सिस्से को बंधक बना लिया है।
  • माली-
    • यह पश्चिम अफ्रीका में एक लैंडलॉक देश है।
    • माली अफ्रीका का आठवाँ सबसे बड़ा देश है। 
    • इसकी राजधानी बमाको और मुद्रा पश्चिम अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक है।

(Source: News on AIR)

6. मध्य प्रदेश में एक संकल्प-बुजर्गो के नाम अभियान चलाया जा रहा है।

  • मध्य प्रदेश में, कोरोना संक्रमण के बीच छतरपुर पुलिस द्वारा एक अनूठा अभियान “एक संकल्प-बुजर्गो के नाम अर्थात् बड़ों के लिए प्रतिबद्धता” चलाया जा रहा है।
  • इस अभियान के तहत पुलिस बुजुर्गों के खानपान से लेकर उनके स्वास्थ्य तक का ध्यान रख रही है।
  • यह महाअभियान वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान घरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है।
  • प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी छतरपुर पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की है।
  • मध्य प्रदेश-
    • मध्य प्रदेश का देश में क्षेत्रफल के मामले में राजस्थान के बाद दूसरा स्थान है।
    • प्रदेश की राजधानी भोपाल है।
    • यहाँ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल हैं।
    • राज्य का राजकीय पशु बारासिंहा है।
    • मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी एशियाई पैराडाइज फ्लाईकैचर (दूधराज) है।
    • राज्य का राजकीय फूल पलाश है।

 

(Source: News on AIR)

7. मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु के थुथुकुड्डी में स्टैरलाइट कॉपर स्मेल्टर प्लांट की सीलिंग को बरकरार रखा है।

  • हाल ही में मद्रास उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में तमिलनाडु के थुथुकुड्डी में स्टैरलाइट कॉपर स्मेल्टर प्लांट की सीलिंग को बरकरार रखा है।
  • राज्य सरकार ने पर्यावरण प्रदूषण का कारण बताते हुए इस संयंत्र को पिछले साल अप्रैल में बंद कर दिया था।
  • हालांकि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने संयंत्र के मालिक वेदांत समूह के पक्ष में फैसला दिया था।
  • लेकिन शीर्ष अदालत ने यह कहते हुए टाल दिया कि उसके पास आदेश जारी करने की कोई शक्ति नहीं है।
  • स्टैरलाइट कॉपर-
    • यह वेदांता लिमिटेड के स्वामित्व वाली कंपनी स्टैरलाइट इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी है।
    • स्टैरलाइट ने 1998 से 2018 तक, थूथुकुड्डी में भारत में सबसे बड़ा तांबा स्मेल्टर प्लांट संचालित किया।
    • संयंत्र में एक रिफाइनरी, एक फॉस्फोरिक एसिड संयंत्र और एक सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र भी शामिल था।

(Source: News on AIR)

8. सत्यपाल मलिक को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

  • हाल ही में सत्यपाल मलिक को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • वर्तमान में वे गोवा के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं।
  • अब उन्हें मेघालय के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने कर्तव्यों के अलावा गोवा के राज्यपाल के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे।
  • मेघालय-
    • पूर्वोत्तर भारत में एक पहाड़ी राज्य है।
    • यह भारतीय राज्य असम से उत्तर और उत्तर-पूर्व और बांग्लादेश से दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में घिरा है।
    • राजधानी: शिलांग                               
    • मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा

(Source: News on AIR)

9. क्रिकेटर रोहित शर्मा को भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए अनुशंसित किया गया।

  • हाल ही में क्रिकेटर रोहित शर्मा को भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए अनुशंसित किया गया है।
  • साथ ही एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगट, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मारियाप्पन थंगावेलू की भी खेल रत्न पुरस्कारों के लिए सिफारिश की गई है।
  • राजीव गांधी खेल रत्न-
    • यह भारत गणराज्य का सर्वोच्च खेल सम्मान है।
    • यह पुरस्कार युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
    • इस पुरस्कार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर प्रारंभ किया गया है।
    • वर्ष 1991-92 में प्रथम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विश्वनाथन आनंद को प्रदान किया गया था।

(Source: News on AIR)

10. इलेक्‍ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्‍वदेशी माइक्रो प्रोसेसर चैलेंज-इनोवेट सॉल्यूशंस का शुभारंभ किया गया।

  • हाल ही में भारत के इलेक्‍ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आत्‍मनिर्भर भारत के लिए स्‍वदेशी माइक्रो प्रोसेसर चैलेंज-इनोवेट सॉल्यूशंस का शुभारंभ किया है।
  • हाल ही में आईआईटी मद्रास और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग ने ओपन सोर्स आर्किटेक्चर का उपयोग करके शक्ति और वीईजीए नामक दो माइक्रोप्रोसेसर विकसित किए हैं।
  • स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर चैलेंज, इन माइक्रोप्रोसेसरों का उपयोग करके विभिन्न प्रौद्योगिकी उत्पादों को विकसित करने के लिए इनोवेटरों, स्टार्टअप्‍स और छात्रों को आमंत्रित करता है।
  • यह प्रतियोगिता 10 महीने चलेगी और इसका समापन जून 2021 में होगा।

11. अशोक लवासा ने चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया।

  • हाल ही में अशोक लवासा ने चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री लवासा ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
  • उन्होंने यह इस्तीफा एशियाई विकास बैंक में उपाध्यक्ष के रूप में शामिल होने के लिए दिया है।
  • हाल ही में एडीबी ने अपने उपाध्यक्ष पद पर अशोक लवासा की नियुक्ति की घोषणा की थी।
  • एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB)-
    • यह एक क्षेत्रीय विकास बैंक है।
    • इसकी स्थापना 19 दिसंबर 1966 को की गई थी।
    • इसका मुख्यालय मंडलायुंग, फिलीपींस में स्थित है।
    • संस्था के वर्तमान अध्यक्ष मात्सुगु असकवा है।

12. डॉ. हर्षवर्धन ने इंडियन रेडक्रॉस में थैलीसीमिया स्क्रीनिंग और परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया।

  • हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय मुख्यालय में थैलीसीमिया स्क्रीनिंग और परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया है।
  • इस पहल के माध्यम से इस बीमारी की रोकथाम के लिए आम लोगों को जागरूक करने में सहायता होगी।
  • वर्तमान समय में दुनिया के लगभग 270 मिलियन लोग थैलीसीमिया से पीड़ित हैं। दुनिया में थैलीसीमिया मेजर बच्चों की सबसे बड़ी संख्या भारत में है जिनकी संख्या लगभग 1 से 1.5 लाख है।
  • थैलीसीमिया मेजर के साथ लगभग 10,000-15,000 बच्चों का जन्म प्रत्येक वर्ष होता है। ऐसे बच्चों के लिए उपलब्ध इलाज केवल बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन ही है।
  • थैलेसीमिया-
    • यह एक अनुवांशिक रक्त विकार है।
    • इसमें ऑक्सीजन-युक्त प्रोटीन (हीमोग्लोबिन) और लाल रक्त कोशिकाओं की शरीर में कमी हो जाती हैं।इससे शरीर में थकान और कमजोरी  होती है और शरीर का विकास समुचित प्रकार से नहीं हो पाता है।
    • इसके हल्के रूपों को उपचार की आवश्यकता नहीं हो सकती है।
    • हर साल इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है।

13. धनवंतरी रथ के द्वारा आयुर्वेद को दिल्ली पुलिस के परिवारों के लिए सुलभ बनाया गया।

  • हाल ही में दिल्ली पुलिस के परिवारों के लिए आयुर्वेद को सुलभ बनाने के लिए धनवंतरी रथ नामक मोबाइल इकाई का प्रारंभ किया गया है।
  • इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और दिल्ली पुलिस के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये हैं।
  • यह दिल्ली पुलिस की आवासीय कॉलोनियों में आयुर्वेद के प्रतिरोधात्मक एवं प्रोत्साहक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए शुरू की गई है।
  • इन सेवाओं को धनवंतरी रथ नामक मोबाइल इकाई और पुलिस कल्याण केंद्र के माध्यम से प्रदान किया जाएगा, जिन्हें आयुष मंत्रालय द्वारा समर्थित एआईआईए द्वारा पूरा किया जाना है।
  • धनवंतरी रथ, आयुर्वेद स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की मोबाइल इकाई में चिकित्सकों की एक टीम शामिल होगी जो नियमित रूप से दिल्ली पुलिस कॉलोनियों का दौरा करेंगी।
  • इन आयुर्वेद स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के माध्यम से विभिन्न रोगों की व्यापकता में कमी आने और अस्पतालों में रेफर किए जाने वाले रोगियों की संख्या में कमी आने की संभावना है, जिससे स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के साथ-साथ रोगियों के लिए लागत में कमी आएगी।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. विश्व फोटोग्राफी दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है?

  1. 19 अगस्त
  2. 18 अगस्त
  3. 17 अगस्त
  4. 16 अगस्त

2. _________ में 19 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व मानवतावादी दिवस के रूप में घोषित किया गया था?

  1. 2010
  2. 2009
  3. 2008
  4. 2005

3. हाल ही में डीआरडीओ द्वारा विकसित यू वी ब्लास्टर एक __________ है?

  1. सैनिटाइटर टावर
  2. कोविड-19 टेस्ट प्रयोगशाला
  3. पी पी ई किट
  4. एक प्रकार का बल्ला

4. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति 2020 की घोषणा की है।

2. इस नीति का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में 40, 000 करोड़ रुपये के निवेश को आमंत्रित करना और 4 लाख प्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न करना है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

5. हाल ही में इब्राहिम बाउबकर कीता ने सैन्य तख्तापलट के कारण किस देश के राष्ट्रपति पद से इस्तीफे की घोषणा की है?

  1. नाइजर
  2. माली
  3. घाना
  4. लीबिया

6. हाल ही में किस राज्य के एक पुलिस स्टेशन द्वारा एक संकल्प-बुजर्गो के नाम अभियान शुरू किया गया है?

  1. केरल
  2. बिहार
  3. मध्य प्रदेश
  4. राजस्थान

7. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. मद्रास उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में तमिलनाडु के थुथुकुड्डी में स्टैरलाइट कॉपर स्मेल्टर प्लांट की सीलिंग को बरकरार रखा है। 

2. यह भारत में सबसे बड़ा तांबा स्मेल्टर प्लांट है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

8. हाल ही में सत्यपाल मलिक को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है?

  1. मेघालय
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोवा
  4. गुजरात

9. इस वर्ष भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए इनमें से किसे अनुशंसित किया गया है?

  1. रोहित शर्मा
  2. विनेश फोगाट
  3. मनिका बत्रा
  4. उपरोक्त सभी

10. हाल ही में शक्ति और वीईजीए नामक दो माइक्रोप्रोसेसर किस संस्थान ने विकसित किए हैं?

  1. आईआईटी दिल्ली 
  2. आईआईटी मद्रास
  3. आईआईटी गोवाहाटी 
  4. आईआईटी मुंबई

11. हाल ही में अशोक लवासा को किस संस्था का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

  1. विश्व बैंक
  2. एडीबी
  3. आई एम एफ
  4. ए आई आई बी

12. इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

1. यह एक अनुवांशिक रक्त विकार है। 

2. थैलीसीमिया मेजर के साथ जन्में बच्चों के लिए उपलब्ध इलाज केवल बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन ही है।

3. हर साल इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 15 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है।

  1. केवल 1
  2. केवल 3
  3. 2 और 3
  4. 1 और 3

13. हाल ही में दिल्ली पुलिस के परिवारों के लिए आयुर्वेद को सुलभ बनाने के लिए ________ नामक मोबाइल इकाई का प्रारंभ किया गया है।

  1. स्वास्थ्य रथ
  2. धनवंतरी रथ
  3. मदद रथ
  4. चिकित्सा रथ

 

उत्तर-

1. A

2. B

3. A

4. C

5. B

6. C

7. C

8. A

9. D

10. B

11. B

12. B

13. B

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x