डेली करेंट अफेयर्स और GK | 18 अगस्त 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 20 Aug 2020 22:03 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. महान भारतीय शास्‍त्रीय संगीतकार पंडित जसराज का अमेरिका के न्‍यू जर्सी शहर में निधन।

  • हाल ही में महान भारतीय शास्‍त्रीय संगीतकार पंडित जसराज का अमेरिका के न्‍यू जर्सी शहर में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।
  • पंडित जसराज का संगीत का सफर लगभग आठ दशक का रहा है।
  • हालांकि वे मेवाती घराने से थे लेकिन उन्‍हें खयाल की परम्‍परागत गायकी और ठुमरी के लिए भी जाना जाता है।
  • पंडित जसराज ने ऑस्‍कर पुरस्कृत फिल्‍म ‘लाइफ ऑफ पाई’ में अपनी आवाज दी थी।
  • भारत सरकार ने उन्‍हें 1975 में पद्मश्री, 1990 में पद्मभूषण और वर्ष 2000 में पद्मविभूषण से सम्‍मानित किया था।
  • 1987 में उन्‍हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्‍कार से भी सम्मानित किया गया था।

(Source: News on AIR)

2. जनजातीय स्‍वास्‍थ्‍य और पोषण से संबंधित “स्‍वास्‍थ्‍य” नामक ई-पोर्टल का उदघाटन किया गया।

  • हाल ही में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनजातीय स्‍वास्‍थ्‍य और पोषण से संबंधित ई-पोर्टल “स्‍वास्‍थ्‍य” का उदघाटन किया।
  • यह पोर्टल देश की जनजातीय आबादी के कल्याण के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने की दिशा में एक पहल है।
  • इस पोटर्ल पर भारत की जनजातीय आबादी के स्‍वास्‍थ्‍य और पोषण से संबंधित सभी सूचनाएं एक ही स्‍थान पर उपलब्‍ध कराई गई है।
  • स्‍वास्‍थ्‍य पोर्टल में देश के विभिन्‍न भागों के जनजातीय लोगों के इलाज के नए-नए तरीकों और उनसे संबंधित केस स्‍टडी को संकलित किया गया है ताकि लोग एक-दूसरे के अनुभवों का लाभ ले सकें।

(Source: News on AIR)

3. ओडिशा में निर्माणाधीन दीघा-गोपालपुर तटीय राजमार्ग एक आर्थिक गलियारे के रूप में काम करेगा।

  • हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ओडिशा में निर्माणाधीन दीघा-गोपालपुर तटीय राजमार्ग एक आर्थिक गलियारे के रूप में काम करेगा।
  • यह मुख्यतः पारादीप और धामरा के दो प्रमुख बंदरगाहों के बीच काम करेगा।
  • यह कृषि वस्तुओं और मत्स्य उत्पादों के परिवहन की सुविधा के अलावा, तटीय राजमार्ग चक्रवात और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • प्रस्ताव के अनुसार 451 किलोमीटर लंबा तटीय राजमार्ग बनाया जाएगा और इसका नाम 516-ए रखा जाएगा।
  • यह ओडिशा के गोपालपुर से पश्चिम बंगाल के दीघा तक 415 किलोमीटर में बनाया जायेगा।
  • पहले चरण में गोपालपुर से रतनपुर तक 240 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 2,196 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा।

4. उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने अटल नवाचार उपलब्धि संस्थान रैंकिंग जारी की।

  • भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने अटल नवाचार उपलब्धि संस्थान रैंकिंग (ARIIA) जारी की है।
  • एआरआईआईए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक पहल है, जिसे एआईसीटीई और मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ द्वारा लागू किया गया है।
  • यह देश में छात्रों और संकायों के बीच नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता विकास से संबंधित संकेतकों के आधार पर उच्च शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों को प्रणालीबद्ध रैंकिंग प्रदान करता है।
  • एआरआईआईए 2020 में छह पुरस्कार श्रेणियां हैं -
    • केंद्र द्वारा वित्त पोषित संस्थान
    • राज्य द्वारा वित्त पोषित विश्वविद्यालय
    • राज्य द्वारा वित्त पोषित स्वायत्त संस्थान
    • निजी/डीम्ड विश्वविद्यालय
    • निजी संस्थान
    • केवल महिलाओं वाले उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए एक विशेष श्रेणी- इस विशेष श्रेणी का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और नवाचार व उद्यमिता के क्षेत्र में लैंगिक समानता लाना है।
  • आईआईटी-मद्रास एआरआईआईए 2020 (ARIIA 2020) के तहत सर्वश्रेष्ठ केन्द्र पोषित संस्थान श्रेणी में फिर से शीर्ष संस्थान बन गया है। आईआईटी मद्रास के बाद आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली का स्थान रहा।
  • यदि वैश्विक स्तर पर बात करें तो पिछले 5 वर्षों में, भारत ने वैश्विक नवाचार सूचकांक में 29 पायदान की छलांग लगाई है। भारत 2014 में वैश्विक नवाचार सूचकांक में 81वें स्थान पर था, जबकि 2019 में देश ने 52वां पायदान हासिल किया है।

(Source: News on AIR)

5. लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर आर के माथुर ने सिंधु नदी पर डबल लेन मोटरेबल पुल का उद्घाटन किया।

  • हाल ही में लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर आर के माथुर ने चोगलामसर में सिंधु नदी पर 60 मीटर के डबल लेन मोटरेबल पुल का उद्घाटन किया।
  • साथ ही उन्होंने यह पुल को जनता को समर्पित किया।
  • यह पुल लेह शहर के साथ पांच प्रमुख गांवों को जोड़ता है।
  • सेंट्रल रोड फंड के तहत 8.21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से यह पुल बनाया गया है।
  • सेंट्रल रोड फंड (CRF), सेंट्रल रोड फंड एक्ट 2000 के तहत बनाया गया एक नॉन-लैप्सेबल फंड है।
  • सिंधु नदी-  
    • यह दुनिया की सबसे बड़ी नदी घाटियों में से एक है।
    • इस नदी का उद्गम तिब्बत क्षेत्र में बोखार चू के पास एक ग्लेशियर से होता है, जो मानसरोवर झील के पास कैलाश मानसरोवर श्रेणी में है। यह नदी अंततः अरब सागर में अपना जल विसर्जित करती है।
    • झेलम, चेनाब, रावी, ब्यास, सतलुज, श्योक, गिलगित और हुंजा आदि इसकी प्रमुख सहायक नदियां हैं।

(Source: News on AIR)

6. प्रसिद्ध कर्नाटक संगीतज्ञ और प्रसिद्ध वीणा वादक डॉ. बी शिव कुमार का निधन।

  • हाल ही में प्रसिद्ध कर्नाटक संगीतज्ञ और प्रसिद्ध वीणा वादक डॉ. बी शिव कुमार का त्रिची में निधन हो गया।
  • वह 53 वर्ष के थे।
  • डॉ. शिव कुमार ने श्री आर कृष्णमूर्ति, श्रीमती रंगनायकी राजगोपालन और एन रविकिरन जैसे दिग्गजों से संगीत की बारीकियों को सीखा था।
  • डॉ. शिव कुमार ने भारती दासन विश्वविद्यालय से संगीत में एमए किया है और संगीत में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।
  • उन्हें तमिल इयाल इसाई नाटका संगम पुरस्कार और रागम तानम पल्लवी प्रस्तुति के लिए तमिल इसाई संगम से भी पुरस्कार प्रदान किये गये हैं।

(Source: News on AIR)

7. आईएसए द्वारा प्रथम विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का आयोजन 8 सितंबर 2020 को किया जाएगा।

  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) द्वारा प्रथम विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का आयोजन 8 सितंबर 2020 को किया जाएगा।
  • इस आयोजन का उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीकों के साथ-साथ अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों को प्रयोग में लाना है, जो सौर ऊर्जा का अधिक कुशलता से उपयोग करने की दिशा में प्रयासों को गति प्रदान करेंगे।
  • भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी प्रथम विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन भाषण देंगे। 
  • नोबेल विजेता डॉ. एम. स्टेनली व्हिटिंगम उद्घाटन समारोह के दौरान की-नोट संबोधन प्रस्तुत करेंगे।
  • इस सम्मेलन में वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास की दुनिया के उच्च स्तर के गणमान्य व्यक्ति और सीईओ भाग लेने वाले हैं।
  • इस सम्मेलन में कम लागत, नवीन और सस्ती सौर प्रौद्योगिकियों पर विचार-विमर्श किया जायेगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA)-
    • इसे 2015 में पेरिस में कोप-21 के दौरान प्रधान मंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया था।
    • गठबंधन का उद्देश्य सौर ऊर्जा के तीव्र और बड़े पैमाने पर उपयोग के माध्यम से पेरिस जलवायु समझौते के कार्यान्वयन में योगदान करना है।
    • इस समूह में अब तक वे देश सदस्य हो सकते थे, जो कर्क व मकर रेखा के बीच स्थित हों।

8. कर्नाटक में मैसूरु और बीदर के बीच एक औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा।

  • कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. सी. एन. अश्वथनारायण ने कहा है कि मैसूरु और बीदर के बीच एक औद्योगिक गलियारा बनाएगा।
  • इससे राज्य उद्योग और वाणिज्य के विकास को बढ़ाने का लक्ष्य हासिल करने में सरलता होगी।
  • यह बेंगलुरु-चेन्नई और बेंगलुरु.-मुंबई गलियारों के मॉड्यूल के अनुरूप बनाया जायेगा।
  • यह कॉरिडोर कर्नाटक सरकार को आने वाले पांच वर्षों में उसके सकल घरेलू उत्पाद(GDP) को 35 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचानें के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा।
  • हाल ही में कर्नाटक सरकार ने अंतरराज्यीय विकास को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं।

9. हरियाणा में शिशु मृत्यु दर 4.6% तक घट गई है।

  • हाल ही में हरियाणा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्पष्ट किया कि राज्य में शिशु मृत्यु दर 4.6% तक घट गई है।
  • उनके अनुसार वर्ष 2020 में अप्रैल से जून के बीच राज्य में 1,208 शिशुओं की मौत हुई, जबकि 2019 में इसी अवधि में 1,264 मौतें हुईं थी।
  • इन 1208 शिशुओं में, 649 बालक और 559 बालिकायें शामिल थीं।
  • शिशु मृत्यु दर-
    • शिशु मृत्यु, 1 वर्ष से कम उम्र के छोटे बच्चों की मृत्यु है।
    • शिशु मृत्यु दर, प्रति 1000 जीवित जन्मों में एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु की संख्या है।

(Source: The Hindu)

10. ओडिशा के 11 वीं सदी के लिंगराज मंदिर को एक नया रूप दिया जायेगा।

  • हाल ही में ओडिशा सरकार ने 11 वीं सदी के लिंगराज मंदिर को नया रूप देने के लिए एक पुनर्विकास योजना को मंजूरी दी है।
  • इसके तहत मंदिर के चारों ओर 66 एकड़ में, फैले 55 मीटर ऊंचे मंदिर के परिधीय क्षेत्र जिसे “एकाम्रवन क्षेत्र” कहा जाता है, में पुनर्विकास कार्य किया जायेगा।
  • लिंगराज मंदिर-
    • यह एक हिंदू मंदिर है जो शिव को समर्पित है।
    • भारतीय राज्य ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सबसे पुराने मंदिरों में से एक है।
    • यह कलिंग वास्तुकला शैली में बनाया गया है।
    • ऐसा माना जाता है कि मंदिर का निर्माण सोमवंशी राजवंश के राजाओं द्वारा किया गया था जिसमें बाद में गंगा शासकों के द्वारा और निर्माण करवाया गया।

(Source: The Hindu)

11. राकेश अस्थाना को सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।

  • हाल ही में राकेश अस्थाना को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • वे 1984 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
  • वह 31 जुलाई 2021 तक इस पद पर रहेंगे।
  • श्री अस्थाना वर्तमान में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
  • वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।
  • साथ ही 1986 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी, वी एस के कौमुदी गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किये गये हैं।
  • इसके अलावा उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी एमडी जावेद अख्तर को महानिदेशक, अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड नियुक्त किया गया है।

12. आईआईएमसी ने 17 अगस्त 2020 को अपना 56वां स्थापना दिवस मनाया।

  • भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के द्वारा 17 अगस्त 2020 को अपना 56वां स्थापना दिवस मनाया गया।
  • देश भर में आईआईएमसी के क्षेत्रीय केंद्रों और दिल्ली स्थित मुख्यालय में ऑनलाइन कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई।
  • आईआईएमसी के चेयरमैन और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव श्री अमित खरे द्वारा इस अवसर पर व्याख्यान दिया गया।
  • भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC)-
    • भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित और प्रचारित, सीखने का एक भारतीय मीडिया केंद्र है।
    • यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त समाज है।
    • 1965 में तत्कालीन सूचना और प्रसारण मंत्री प्रभारी, इंदिरा गांधी ने औपचारिक रूप से संस्थान का उद्घाटन किया था।
    • इसका मुख्य संस्थान नई दिल्ली में है इसके अतिरिक्त पांच क्षेत्रीय संस्थान आइजोल (मिजोरम), अमरावती (महाराष्ट्र),  ढेंकनाल (ओडिशा),  जम्मू (जम्मू-कश्मीर) और कोट्टायम (केरल) में स्थित हैं।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में पंडित जसराज का अमेरिका के न्‍यू जर्सी शहर में निधन हो गया। वे एक महान ______थे।

  1. शास्‍त्रीय संगीतकार
  2. तबला वादक
  3. शहनाई वादक
  4. कथक नृत्यक

2. हाल ही में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनजातीय स्‍वास्‍थ्‍य और पोषण से संबंधित कौन सा ई-पोर्टल शुरू किया है?

  1. स्‍वास्‍थ्‍य
  2. हेल्थ
  3. मानस
  4. चरक

3. दीघा-गोपालपुर तटीय राजमार्ग के संबंध में क्या सही है?

1. यह पारादीप और धामरा के दो प्रमुख बंदरगाहों के बीच आर्थिक गलियारे के रूप में काम करेगा।

2. 451 किलोमीटर लंबे तटीय राजमार्ग का नाम 516-ए रखा जाएगा।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

4. अटल नवाचार उपलब्धि संस्थान रैंकिंग 2020 में कितनी पुरस्कार श्रेणियां हैं?

  1. 4
  2. 5
  3. 6
  4. 3

5. हाल ही में चोगलामसर, लद्दाख में किस नदी पर 60 मीटर के डबल लेन मोटरेबल पुल का उद्घाटन किया गया?

  1. सिंधु
  2. झेलम
  3. चेनाब
  4. रावी

6. डॉ. बी शिव कुमार का हाल ही में निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंधित थे?

  1. संगीत
  2. वैज्ञानिक
  3. चित्रकार
  4. अभिनेता

7. आईएसए द्वारा प्रथम विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का आयोजन कब किया जायेगा?

  1. 8 सितंबर 2020
  2. 10 सितंबर 2020
  3. 11 सितंबर 2020
  4. 12 सितंबर 2020

8. कर्नाटक में _________के बीच एक औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा?

  1. मैसूरु और बेंगलुरु
  2. मैसूरु और बीदर
  3. बेंगलुरु और बीदर
  4. मैसूरु और बेलारी

9. कितने वर्ष से कम उम्र के छोटे बच्चों की मृत्यु को शिशु मृत्यु कहा जाता है?

  1. 5
  2. 3
  3. 2
  4. 1

10. लिंगराज मंदिर के संबंध में क्या सही नहीं है?

1. यह एक हिंदू मंदिर है जो शिव को समर्पित है।

2. यह द्रविड़ वास्तुकला शैली में बनाया गया है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

11. हाल ही में किसे सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

  1. राकेश अस्थाना
  2. वी एस के कौमुदी
  3. जावेद अख्तर
  4. विकास खन्ना

12. आईआईएमसी ने 17 अगस्त 2020 को अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है?

  1. 56वां
  2. 58वां
  3. 59वां
  4. 60वां

 

उत्तर-

1. A

2. A

3. C

4. C

5. A

6. A

7. A

8. B

9. D

10. B

11. A

12. A

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x