डेली करेंट अफेयर्स और GK | 25 अगस्त 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 09 Apr 2021 12:27 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. केन्‍द्र सरकार ने राष्‍ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद की स्‍थापना की।

  • हाल ही में केन्‍द्र सरकार ने एक अधिसूचना के द्वारा राष्‍ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद की स्‍थापना की है।
  • राष्‍ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद की संरचना-
    • सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री इसके पदेन अध्‍यक्ष और सामाजिक न्‍याय तथा अधिकारिता राज्‍य मंत्री इसके पदेन उपाध्‍यक्ष होंगे।
    • विभिन्‍न मंत्रालयों या विभागों के प्रतिनिधि
    • ट्रांसजेंडर समुदाय से पांच प्रति‍निधि
    • राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्‍ट्रीय महिला आयोग के प्रतिनिधि, राज्‍य सरकारों और संघ शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि
    • गैर सरकारी संगठनों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले विशेषज्ञ
    • पदेन सदस्‍यों को छोड़कर राष्‍ट्रीय परिषद के सदस्‍य का कार्यकाल नामित किये जाने की तारीख से तीन वर्ष के लिए होगा।
  • राष्‍ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद के कार्य-
    • सरकार को ट्रांसजेंडर व्‍यक्तियों के संदर्भ में नीतियां, कार्यक्रम, कानून और परियोजनाएं तैयार करने के बारे में सलाह देना।
    • ट्रांसजेंडरों को समान अवसर और पूर्ण भागीदारी प्रदान करने से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभाव का मूल्‍यांकन करना और उन पर निगरानी रखना।
    • ट्रांसजेंडरों से संबंधित मामलों का संचालन करने वाले सभी सरकारी विभागों और अन्‍य सरकारी और गैर सरकारी संगठनों की गति‍विधियों की समीक्षा करना और उनके बीच समन्‍वय करना।

2. गुजराती कवि, नाटककार और समाज सुधारक नर्मदाशंकर दवे की 187 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

  • 24 अगस्त 2020 को गुजराती कवि, नाटककार और समाज सुधारक नर्मदाशंकर दवे की 187 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
  • नर्मदाशंकर दवे का जन्म 24 अगस्त 1833 को सूरत में हुआ था।
  • वह एक दूरदर्शी रचनाकार, दार्शनिक, सामाजिक न्याय के अग्रणी और एक गौरवशाली कवि थे।
  • दवे को आधुनिक गुजराती साहित्य का संस्थापक माना जाता है, उन्होंने अपनी निडरता और रचनात्मकता को डांडियो नामक पत्रिका के माध्यम से पेश किया था।
  • नर्मदाशंकर दवे के जन्मदिवस को विश्व गुजराती भाषा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

3. भारत-उज्बेकिस्तान नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक संपन्न।

  • हाल ही में भारत-उज्बेकिस्तान नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक संपन्न हुई।
  • भारत के विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने उज्बेकिस्तान के उप प्रधान मंत्री और विदेश आर्थिक संबंधों के मंत्री सरदार उमुरज़कोव के साथ इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।
  • भारत और उज्बेकिस्तान के बीच पारस्परिक रूप से सहमत परियोजनाओं के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी।
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उज़्बेक राष्ट्रपति श्वाकत मिर्ज़ियोयेव के निर्देशों के तहत यह बैठक गठित की गई थी।
  • बैठक के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार किया गया-
    • लाइन ऑफ क्रेडिट प्रोजेक्ट्स, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर।
    • दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आर्थिक संधि, अधिमान्य व्यापार समझौते और दोनों देशों की कृषि उपज के लिए आपसी बाजार की पहुंच पर।
    • भारत की ऋण रेखा, गुजरात राज्य और उज्बेकिस्तान के अंदिजान क्षेत्र और ताशकंद में भारत-उजबेकिस्तान उद्यमिता विकास केंद्र परियोजनाओं के कार्यान्वयन की भी समीक्षा।
  • उज्बेकिस्तान-
    • यह एक मध्य एशियाई राष्ट्र और पूर्व सोवियत गणराज्य है।
    • इसकी राजधानी ताशकंद और मुद्रा उज़्बेकिस्तानी सोम है।

(Source: News on AIR)

4. मणिपुर के 9 वीं कक्षा के छात्र बलदीप निंगथौजम ने कोरोबोई नामक मोबाइल गेम विकसित किया।

  • हाल ही में मणिपुर के 9 वीं कक्षा के छात्र. बलदीप निंगथौजम ने कोरोबोई नामक मोबाइल गेम विकसित किया है।
  • यह दुनिया भर में एक लोकप्रिय एंड्रॉइड आधारित गेम बन गया है।
  • खेल कुछ दिन पहले ही पहले गूगल प्ले स्टोर में लॉन्च किया गया है, वह सबसे लोकप्रिय सर्च और डाउनलोड गेम में से एक बन गया है।
  • गेम कोरोबोई का विषय कोरोनावायरस और लॉकडाउन है। मोबाइल गेम ऐप के अनुसार, कोरोबोई नाम का भारत का एक लड़का लॉकडाउन में फंसा हुआ है और घर लौटना चाहता है।
  • इस गेम को 20 हजार से अधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। यह पहले से ही गूगल प्ले स्टोर में नंबर दो ट्रेंडिंग मोबाइल गेम ऐप का रिकॉर्ड बना चुका है।

(Source: News on AIR)

 

5. एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक, मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 500 मिलियन अमेरिकन डॉलर का ऋण प्रदान करेगा।

  • हाल ही में केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार, मुंबई रेलवे विकास निगम और एआईआईबी ने मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 500 मिलियन अमेरिकन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • इससे मुंबई में उपनगरीय रेलवे प्रणाली की नेटवर्क क्षमता, सेवा की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार होगा।
  • साथ ही परियोजना से यात्रा समय में और यात्रियों की घातक दुर्घटनाओं में कमी आयेगी।
  • इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में नेटवर्क क्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है।
  • परियोजना के प्राथमिक लाभार्थियों में 22%  महिला यात्री हैं, जो बेहतर सुरक्षा और सेवा की गुणवत्ता से लाभान्वित होंगी।
  • एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB)-
    • यह एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जो एशिया में सामाजिक और आर्थिक परिणामों को बेहतर बनाने के लिए एक मिशन है।
    • जनवरी 2016 में इसका परिचालन शुरू हुआ।
    • इसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में है।
    • एआईआईबी के अब दुनिया भर में 103 स्वीकृत सदस्य हैं।

6. वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने माई-आईएएफ मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

  • हाल ही में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने नई दिल्‍ली में वायु सेना मुख्‍यालय वायु भवन में माई-आईएएफ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
  • यह ऐप वायु सेना में भर्ती होने के इच्‍छुक युवाओं को करियर सम्‍बंधी जानकारी और विवरण उपलब्‍ध कराता है।
  • यह वायु सेना में चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तथा अधिकारियों और सैनिकों के वेतन और भत्‍तों सहित सभी तरह की जानकारी एक ही जगह उपलब्‍ध कराता है।
  • इस ऐप पर वायु सेना के इति‍हास और उसकी शौर्य गाथाओं के बारे में जानकारी भी उपलब्‍ध कराई गई हैं।
  • इस ऐप को डिजिटल इंडि‍या पहल के तहत, उन्‍नत गणना विकास केन्‍द्र-सीडैक के सहयोग से विकसित किया गया है।

(Source: News on AIR)

7. नई दिल्‍ली में परिसीमन आयोग के नये कार्यालय भवन का उद्घाटन किया गया।

  • हाल ही में नई दिल्‍ली में परिसीमन आयोग के नये कार्यालय भवन का उद्घाटन आयोग के अध्‍यक्ष न्‍यायमूर्ति रंजन देसाई ने किया।
  • इस कार्यालय के खुलने से एसोसिएट सदस्‍यों के साथ औपचारिक विचार-विमर्श शुरू होगा और परिसमीन की प्रक्रिया में तेजी आयेगी।
  • परिसीमन आयोग मार्च 2020 से काम करना शुरू कर चुका है।
  • परिसीमन आयोग-
    • यह भारत सरकार द्वारा परिसीमन आयोग अधिनियम के प्रावधानों के तहत स्थापित एक आयोग है।
    • आयोग का मुख्य कार्य हाल की जनगणना के आधार पर विभिन्न विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं को फिर से परिभाषित करना है।
    • इसकी स्थापना 1952 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

8. बांग्लादेश मानसून सत्र के बाद कॉक्स बाजार से रोहिंग्या शरणार्थियों को भाषण चार द्वीप पर स्थानांतरित करेगा।

  • हाल ही में बांग्लादेश सरकार ने घोषणा की है, मानसून सत्र के बाद कॉक्स बाजार के भीड़ भरे शिविरों से रोहिंग्या शरणार्थियों को भाषण चार द्वीप पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रहा है।
  • भाषण चार द्वीप पर नवनिर्मित सुविधाओं का विकास किया गया है।
  • बांग्लादेश ने अप्रैल में भी कोरोना महामारी के कारण कुछ रोहिंग्याओं को कॉक्स बाजार के भीड़भाड़ वाले शिविरों से भाषण चार द्वीप पर विस्थापित कर दिया था।
  • रोंहिग्या 2017 में म्यांमार के रखाइन प्रांत में सैन्य तबाही के बाद भागकर बांग्लादेश में आ गये थे।
  • भाषण चार द्वीप-
    • यह एक निर्जन द्वीप है जहां बांग्लादेश की सरकार ने एक लाख रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए आश्रय गृह बनाए हैं।
    • हालांकि, भाषण चार पारिस्थितिक रूप से नाजुक क्षेत्र है, यहां बाढ़, कटाव और चक्रवात का खतरा बना रहता है।
    • इसे चार पिया के नाम से भी जाना जाता है।
    • यह बंगाल की खाड़ी में स्थित है।
    • इस द्वीप का गठन 2006 में हिमालयन गाद से हुआ था।

9. चीन ने बेहतरीन लड़ाकू जहाज 054 ए/पी पाकिस्तान को बेचा।

  • हाल ही में चीन ने अपना सबसे बेहतरीन लड़ाकू जहाज 054 ए/पी पाकिस्तान को बेचा है।
  • टाइप 054ए/पी एक गाइडेड मिसाइल फ्रीगेट है, यह अब तक ऐसा सबसे बड़ा लड़ाकू जहाज है, जिसे चीन ने किसी विदेशी सेना को बेचा है।
  • इसके अलावा चीन पाकिस्तान को तीन युद्धपोत और भेजने वाला है।
  • इस लड़ाकू जहाज से पाकिस्तानी नौसेना के युद्ध की क्षमता दोगुनी हो जाएगी।

(Source: Hindustan Times)

10. बीआईएस ने पाइप पेयजल की आपूर्ति प्रणाली के लिए एक मानक मसौदा तैयार किया।

  • हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो(BIS) ने पाइप पेयजल की आपूर्ति प्रणाली के लिए एक मानक मसौदा तैयार किया है।
  • इस मसौदे का नाम पेयजल आपूर्ति गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली-पाइप पेयजल आपूर्ति सेवा के लिए आवश्यकताएं हैं।
  • यह मसौदा बीआईएस की सार्वजनिक पेयजल आपूर्ति सेवा अनुभागीय समिति द्वारा तैयार किया गया है।
  • यह जल आपूर्ति की प्रक्रिया को जल स्रोतों से लेकर घर के नलों तक पहुँचाने और नल कनेक्शन के माध्यम से 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र के जल जीवन मिशन को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।
  • मसौदे में निम्न प्रावधान किये गये हैं-
    • पानी आपूर्तिकर्ता या पानी की उपयोगिता के लिए आवश्यकताओं को रेखांकन।
    • जल आपूर्तिकर्ता और उपयोगिता के शीर्ष प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश।
    • पीने के लिए उपचारित पानी के लिए भारतीय मानक 10500 निर्धारण।
    • पानी की ऑडिट सुनिश्चित करने के लिए थोक पानी के मीटर का प्रावधान।

(Source: Indian Express)

11. दक्षिण अफ्रीका के डरबन में 139 साल पुरानी ग्रे स्ट्रीट मस्जिद में आग लग गई।

  • हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर डरबन में 139 साल पुरानी ग्रे स्ट्रीट मस्जिद में आग लग गई।
  • आग का कारण अभी अज्ञात है।
  • डरबन शहर के केंद्र में स्थित यह मस्जिद एक लैंडमार्क है।
  • दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, ब्रिटिश संगीतकार कैट स्टीवंस और पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन मुहम्मद-अली सहित प्रमुख हस्तियों द्वारा इस मस्जिद का दौरा किया गया है।
  • दक्षिण अफ्रीका-
    • यह अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित एक देश है।
    • यहां के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा है।
    • इसकी तीन राजधानियाँ- केप टाउन, प्रिटोरिया, ब्लूमफ़ोन्टिन और मुद्रा दक्षिण अफ़्रीकी रैंड है।

(Source: The Hindu)

12. डीआरडीओ के 500 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का पटना में उद्घाटन।

  • हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा स्थापित 500 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने पटना में उदघाटन किया।
  • इसमें अलग से 125 आईसीयू बिस्तरों की भी व्यवस्था है।
  • यह कोविड अस्पताल डीआरडीओ द्वारा दिल्ली कैंट में निर्मित 1000 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल की तर्ज पर बनाया गया है।
  • पीएम केयर्सफंड की ओर से अस्पताल के लिए धन आवंटित किया गया है। ऐसा ही एक और अस्पताल मुजफ्फरपुर में भी बनाया जाएगा।
  • अस्पताल के लिए डॉक्टर, नर्स और अन्य सहायक चिकित्सा कर्मचारी सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय द्वारा उपलब्ध कराये गए हैं।
  • बिहार सरकार प्रति दिन 2 लाख लीटर पानी और 6 एमवीए बिजली की आपूर्ति के साथ अस्पताल के लिए सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं मुफ्त देगी।

(Source: P.I.B)

13. देखो अपना देश वेबिनार सीरीज के 50वें सत्र में “कल्चरल हेरिटेज ऑफ हैदराबाद” वेबिनार का आयोजन किया गया।

  • हाल ही में पर्यटन मंत्रालय देखो अपना देश वेबिनार सीरीज के तहत “कल्चरल हेरिटेज ऑफ हैदराबादः हैदराबाद की सांस्कृतिक विरासत”, शीर्षक वाली  50वीं वेबिनार का उद्घाटन किया गया।
  • वेबिनार सीरीज का शुभारम्भ 14 अप्रैल, 2020 को हुआ था।
  • पर्यटन मंत्रालय द्वारा कम चर्चित और लोकप्रिय स्थलों के कम चर्चित पहलुओं सहित भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में जागरूकता फैलाने और प्रचार के उद्देश्य से देखो अपना देश वेबिनारों का आयोजन किया जा रहा है।
  • यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को भी बढ़ावा देता है।
  • हैदराबाद-
    • मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने गोलकुंडा किले से आगे राजधानी के विस्तार के लिए 1591 में हैदराबाद की स्थापना की थी। 1687 में शहर पर मुगलों का कब्जा हो गया।
    • 1724 में मुगल शासक निजाम आसफ जाह-1 ने अपनी सम्प्रभुता घोषित की और आसफ जाही राजवंश की स्थापना की, जिसे निजाम के नाम से भी जाना जाता है।हैदराबाद 1769 से 1948 के बीच आसफ जाही की शाही राजधानी रहा था।
    • 1947 में भारत के आजाद होने से पहले तक हैदराबाद रियासत की राजधानी के रूप में शहर में ब्रिटिश रेजिडेंसी और कैंटोनमेंट भी था।
    • 1956 में हैदराबाद को आंध्र राज्य में मिला दिया गया था।
    • यूनेस्को द्वारा हैदराबाद को गैस्ट्रोनॉमी की श्रेणी में एक रचनात्मक शहर के रूप में चुना गया है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में केन्‍द्र सरकार ने राष्‍ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद की स्‍थापना की है। इस परिषद का पदेन अध्यक्ष कौन होगा?

  1. गृह मंत्री
  2. सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री
  3. प्रधानमंत्री
  4. स्वास्थय एंव परिवार कल्याण मंत्री

2. हाल ही में नर्मदाशंकर दवे की 187 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दवे किस भाषा के कवि हैं?

  1. हिंदी
  2. मराठी
  3. तेलुगु
  4. गुजराती

3. हाल ही में भारत________नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक संपन्न हुई।

  1. जर्मनी
  2. यमन
  3. उज्बेकिस्तान
  4. स्पेन

4. हाल ही में मणिपुर के 9 वीं कक्षा के छात्र बलदीप निंगथौजम ने कौन सा मोबाइल गेम विकसित किया है?

  1. फेरोबोई
  2. कोरोबोई 
  3. मोनोबोई
  4. सिनोबोई

5. एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक, मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए कितने अमेरिकन डॉलर का ऋण प्रदान करेगा?

  1. 200 मिलियन
  2. 400 मिलियन
  3. 500 मिलियन
  4. 1000 मिलियन

6. माई-आईएएफ मोबाइल ऐप हाल ही में किसके द्वारा लॉन्च किया गया?

  1. वायु सेना
  2. जल सेना
  3. थल सेना
  4. सीमा सुरक्षा बल

7. हाल ही में परिसीमन आयोग के नये कार्यालय भवन का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

  1. नई दिल्ली
  2. चेन्नई
  3. मुंबई
  4. कोलकाता

8. कॉक्स बाजार और भाषण चार द्वीप का संबंध किस देश से है?

  1. म्यांमार
  2. चीन
  3. जापान
  4. बांग्लादेश

9. हाल ही में चीन ने अपना सबसे बेहतरीन लड़ाकू जहाज 054/पी किस देश को बेचा है?

  1. ईरान
  2. कतर
  3. पाकिस्तान
  4. अफगानिस्तान

10. हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो ने पाइप पेयजल की आपूर्ति प्रणाली के लिए एक मानक मसौदा तैयार किया है। इसके अनुसार कौन सा प्रावधान किया गया है?

  1. जल आपूर्तिकर्ता और उपयोगिता के शीर्ष प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश।
  2. पीने के लिए उपचारित पानी के लिए भारतीय मानक 10500 निर्धारण।
  3. पानी की ऑडिट सुनिश्चित करने के लिए थोक पानी के मीटर का प्रावधान।
  4. उपरोक्त सभी

11. हाल ही में किस देश में स्थित 139 साल पुरानी ग्रे स्ट्रीट मस्जिद में आग लग गई?

  1. दक्षिण अफ्रीका
  2. तुर्की
  3. इराक
  4. किर्गिस्तान

12. हाल ही में डीआरडीओ के 500 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का उद्घाटन किस स्थान पर किया गया?

  1. वाराणसी
  2. पटना
  3. गांधीनगर
  4. जयपुर

13. देखो अपना देश वेबिनार सीरीज के 50वें सत्र में किस स्थान के कल्चरल हेरिटेज का प्रदर्शन किया गया?

  1. अमृतसर
  2. हैदराबाद
  3. सारनाथ
  4. कोलकाता

 

उत्तर-

1. B

2. D

3. C

4. B

5. C

6. A

7. A

8. D

9. C

10. D

11. A

12. B

13. B

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x