डेली करेंट अफेयर्स और GK | 26 अगस्त 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 28 Aug 2020 13:03 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code HOLI24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. महिला समानता दिवसः 26 अगस्त।

  • महिला समानता दिवस प्रत्येक वर्ष 26 अगस्त को अमेरिका में मनाया जाता है।
  • 1973 में, अमेरिकी कांग्रेस ने 26 अगस्त को महिला समानता दिवस ​​के रूप में नामित किया था।
  • यह दिन समाज के भीतर पूर्ण समानता के लिए चल रहे महिलाओं के प्रयासों के लिए भी मान्यता प्रदान करता है।
  • यह दिन अमेरिकी महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाले 19 वें संशोधन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 26 अगस्त 1920 को संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में 19 वें संशोधन को अपनाया गया था।
  • यह संविधान संशोधन राज्यों और संघीय सरकार को लिंग के आधार पर संयुक्त राज्य के नागरिकों को मतदान के अधिकार से वंचित करने से रोकता है।
  • अमेरिकी संविधान में 1920 के 19 वें संशोधन के द्वारा महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला था।

2. क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान मनरेगा मजदूरों की औसत आय दोगुनी हो गई।  

  • हाल ही में जारी क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान मनरेगा मजदूरों की औसत आय दोगुनी हो गई है।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत अकुशल श्रमिकों के लिए प्रति माह औसत आय वर्तमान वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान लगभग 1,000 रुपये प्रति माह हो गई है।
  • इस समीक्षाधीन अवधि में प्रति दिन औसत मजदूरी में 12% की वृद्धि हुई है।
  • कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान बहुत से प्रवासी श्रमिकों को उनके गांवों में वापस जाना पड़ा है।
  • हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात में यह प्रवृत्ति सबसे अधिक देखी गई है, जहाँ पहले चार महीनों में कार्य आवंटन में 50% से अधिक की वृद्धि हुई है।
  • सरकार ने केंद्रीय बजट 2020-21 के तहत इस योजना के लिए 61,500 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, और बाद में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए महामारी के कारण आवंटन में 40,000 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई थी।
  • संशोधित आवंटन पर विचार करने के बाद भी, वित्त के पहले चार महीनों में 50% से अधिक धनराशि खर्च की जा चुकी है।
  • मनरेगा-
    • यह ग्रामीण श्रम शक्ति को रोजगार प्रदान करने का एक प्रमुख तंत्र रहा है।
    • इसे वर्ष 2006 में प्रारंभ किया गया था।
    • इसके तहत एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों का मजदूरी रोजगार हर ग्रामीण परिवार को देने का प्रावधान है, जिसके वयस्क सदस्य अकुशल मैनुअल काम करते हैं।
  • क्रिसिल- एक भारतीय विश्लेषणात्मक कंपनी है जो रेटिंग, अनुसंधान, जोखिम और नीति सलाहकार सेवाएं प्रदान करती है और यह अमेरिकी कंपनी एस एण्ड पी ग्लोबल की सहायक कंपनी है।

(Source: News on AIR)

3. 35 वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा समारोह का आयोजन।

  • हाल ही में एम्स, नई दिल्ली और राष्ट्रीय नेत्र बैंक द्वारा 35 वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
  • यह समारोह 25 अगस्त से 8 सितंबर 2020 तक आयोजित किया जायेगा।
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने समारोह को डिजिटल रूप से संबोधित करते हुए कॉर्नियल टिशू की मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने के लिए जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया है क्योंकि कॉर्नियल ब्लाइंडनेस का एकमात्र ज्ञात इलाज कॉर्नियल ट्रांसप्लांट है।
  • कॉर्नियल अंधापन दुनिया में अंधेपन के प्रमुख कारणों में से एक है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि दुनिया की लगभग 5% आबादी अकेले कॉर्नियल रोगों के कारण अंधे है।

(Source: News on AIR)

4. तमिलनाडु के नागपट्टिनम में राष्ट्रीय पारंपरिक धान की खेती का उत्सव आयोजित किया गया।

  • हाल ही में तमिलनाडु में कावेरी डेल्टा क्षेत्र की हृदय भूमि, नागपट्टिनम में एक राष्ट्रीय पारंपरिक धान की खेती का उत्सव आयोजित किया गया।
  • इस उत्सव में 110 से अधिक पारंपरिक धान की किस्मों का प्रदर्शन किया गया।
  • इनमें सांबा किस्म में विभिन्न कम ज्ञात धान की किस्में जैसे कि कोट्टारम सांबा, कीराई सांबा आदि शामिल थीं।
  • कावेरी डेल्टा के किसानों द्वारा पारंपरिक धान की किस्मों और कृषि पद्धतियों को लोकप्रिय बनाने की पहल को इस क्षेत्र में व्यापक रूप से सराहा गया है।
  • कावेरी नदी और उसके डेल्टा में 9 वीं और 13 वीं शताब्दी ईस्वी के बीच चोल राजवंश के द्वारा सांस्कृतिक मातृभूमि और राजनीतिक आधार का गठन किया गया था।
  • कावेरी डेल्टा क्षेत्र को तमिलनाडु का चावल का कटोरा माना जाता है।
  • हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने तंजावुर, तिरुवरुर, नागप्पट्टिनम, पुदुकोट्टई, कुड्डलोर, अरियालुर, करूर और तिरुचिरापल्ली जिले को कृषि संरक्षित क्षेत्र घोषित किया था।

(Source: News on AIR)

5. व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की 17 वीं बैठक आयोजन।

  • हाल ही में व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की 17 वीं बैठक  वीडियो-सम्मेलन के माध्यम से आयोजित की गई।
  • इसकी सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनके वियतनामी समकक्ष फाम बिन्ह मिन्ह ने की थी।
  • इस बैठक के दौरान चर्चा के मुख्य बिंदु -
    • दोनों देश आर्थिक और रक्षा संबंधों में नई गति को जोड़ने और असैन्य परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, समुद्री विज्ञान और नई प्रौद्योगिकियों जैसे उभरते क्षेत्रों में निकट सहयोग का पता लगाने के लिए सहमत हुए हैं।
    • बैठक के दौरान मार्जिन पर दो समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए गए थे।
    • दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बहुपक्षीय मंचों पर निकटता से समन्वय के लिए सहमत हुए, जहां भारत और वियतनाम दोनों 2021 में गैर-स्थायी सदस्यों के रूप में कार्य करेंगे।
    • साथ ही उन्होंने आसियान ढांचे के तहत महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मंचों पर सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की।
  • वियतनाम-
    • यह एक दक्षिण-पूर्व एशियाई देश है।
    • यह अपने समुद्र तटों, नदियों ओर बौद्ध पैगोडा के लिए जाना जाता है।
    • इसकी राजधानी हनोई और मुद्रा वियतनामी डोंग है।

(Source: News on AIR)

6. जम्मू और कश्मीर के कृषि विभाग ने कश्मीरी केसर के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक ई-नीलामी पोर्टल बनाया है।

  • हाल ही में जम्मू और कश्मीर के कृषि विभाग ने कश्मीरी केसर के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक ई-नीलामी पोर्टल बनाया है।
  • भारत अंतर्राष्ट्रीय कश्मीर केसर ट्रेडिंग सेंटर के तत्वावधान में, जम्मू और कश्मीर के कृषि विभाग ने एनएसई-आईटी के साथ मिलकर पोर्टल बनाया है। 
  • इस पोर्टल का एकमात्र उद्देश्य खरीदारों की गुणवत्ता युक्त कश्मीरी केसर की पहुंच सुनिश्चित करना है।
  • हाल ही में कश्मीरी केसर को जी आई टैग प्रदान किया गया है। 

(Source: News on AIR)

7. आरबीआई ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2019-20 जारी की।

  • हाल ही में आरबीआई ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2019-20 जारी की है।
  • रिजर्व बैंक ने 2020-21 के लिए -4.5% प्रतिशत पर भारत की विकास दर का अनुमान लगाया है।
  • जबकि वैश्विक विकास दर -6.0 प्रतिशत और -7.6 प्रतिशत के बीच अनुमानित की है।
  • साथ ही आरबीआई ने वर्तमान तिमाही में हेडलाइन मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका व्यक्त की है, लेकिन वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में इसमें कमी आने की संभावना है।
  • आरबीआई ने इस रिपोर्ट में कहा है कि निजी खपत, विशेष रूप से परिवहन सेवाओं, आतिथ्य, मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों में आयी कमी के कारण ऐसा हो रहा है।

(Source: News on AIR)

8. थल सेना प्रमुख ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के 51 स्पेशल एक्शन ग्रुप को सीओएएस यूनिट पुरस्कार से सम्मानित किया।

  • हाल ही में थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के 51 स्पेशल एक्शन ग्रुप (NSG) को सीओएएस यूनिट पुरस्कार से सम्मानित किया है।
  • यह पुरस्कार समूह को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
  • इस समूह को अपना 100% कार्यबल भारतीय सेना से प्राप्त करता है।
  • इसने स्वयं को प्रतिष्ठित काउंटर टेररिस्ट फोर्स के रूप में स्थापित करके तीन अशोक चक्र सहित कई वीरता पुरस्कार हासिल किए हैं।
  • इस समूह के विभिन्न अभियानों में सबसे यादगार ऑपरेशन ब्लैक टॉरनाडो था, जिसमें नवंबर, 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान आठ आतंकवादियों को मार गिराया था और कई विदेशी नागरिकों सहित 600 बंधकों को मुक्त कराया गया था।
  • 51 स्पेशल एक्शन ग्रुप, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित काउंटर टेररिस्ट समूहों में अपनी जगह बना चुका है।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)-
    • यह भारतीय गृह मंत्रालय के अधीन एक आतंकवाद-रोधी इकाई है।
    • 15 अक्टूबर 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार, गोल्डन टेम्पल अटैक और इंदिरा गांधी की हत्या के बाद, आतंकी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए इसकी स्थापना की गई थी।

(Source: News on AIR)

9. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका को पोलियो मुक्त घोषित किया।

  • हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अफ्रीका को पोलियो मुक्त घोषित किया है।
  • इसकी घोषणा डब्ल्यूएचओ के अफ्रीका के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मत्स्यदिसो मोइती ने की।
  • दुनिया भर में कुख्यात बीमारी को मिटाने के लिए दशकों से चले आ रहे अपने अभियान में अफ्रीका अंततः सफल रहा है।
  • पिछले चार वर्षों से महाद्वीप पर पोलिया का कोई भी मामला नहीं आया है।
  • इस प्रकार अफ्रीका में अब चेचक के साथ पोलियोवायरस का भी उन्मूलन हो गया है।
  • पोलियो-
    • इसे पोलियोमेलाइटिस भी कहा जाता है।
    • यह पोलियोवायरस के कारण होने वाली एक अक्षमता और जानलेवा बीमारी है।
    • यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है और किसी व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी को संक्रमित कर सकता है, जिससे लकवा हो सकता है।

(Source: News on AIR)

10. विमान वाहक पोत विराट को गुजरात के अलंग में भंग किया जायेगा।

  • विमान वाहक पोत विराट को जल्द ही गुजरात के अलंग में जहाज को भंग वाले यार्ड में भेज दिया जायेगा।
  • नौसेना द्वारा वाहक को एक संग्रहालय या अन्य माध्यमों में परिवर्तित करके संरक्षित करने के कई प्रयास किये गये, परंतु सब विफल रहे।
  • सरकार ने पिछले साल जुलाई में संसद को सूचित किया कि वाहक को भंग करने का निर्णय लिया गया है।
  • मेटल स्क्रैप व्यापार निगम लिमिटेड द्वारा ई-नीलामी में गुजरात के श्री राम ग्रीन शिप रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज को इसे बेच दिया गया था।
  • 2017 में इसे मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड पर डी कमीशन किया गया था।
  • प्रतिष्ठित युद्धपोत को सबसे लंबे समय तक युद्धपोत के रूप में कार्य करने का गौरव प्राप्त है।
  • इसे पहली बार 1959 में ब्रिटिश रॉयल द्वारा एचएमएस हर्म्स के रूप में कमीशन किया गया था।
  • यह 1988 में श्रीलंका में शांति मिशन और 1999 में कारगिल युद्ध के लिए तैनात किया गया था।

(Source: The Hindu)

11. कोविड-19 महामारी ओडिशा के आदिवासी समुदाय, बोंडा तक पहुंच गई है।

  • हाल ही में कोविड-19 महामारी ओडिशा के मलकानगिरी जिले की पहाड़ी श्रृंखलाओं में रहने वाले एक आदिवासी समुदाय, बोंडा तक पहुंच गई है।
  • इस समुदाय के चार सदस्य कोविड-19 के लिए सकारात्मक पाये गये हैं।
  • उन्हें समुदाय के बाकी सदस्यों से अलग कर दिया गया है।
  • बोंडा-
    • ओडिशा में मलकानगिरी जिले की पहाड़ी श्रृंखलाओं में रहने वाला आदिवासी समुदाय है।
    • वे एक विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (PVTGs) हैं।
    • इनकी आबादी लगभग 7,000 है।
    • बोंडा लोगों को अक्सर शादी के माध्यम से बंधुआ मजदूरी करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
    • बोंडा जनजाति को रेमो बोंडा अथवा बोंडो के नाम से भी जाना जाता है। रेमों इनके द्वारा बोली जाने वाली एक भाषा है।

(Source: The Hindu)

12. गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र पर भारत की सबसे लंबी नदी रोपवे का उद्घाटन किया गया।

  • हाल ही में असम गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र पर भारत की सबसे लंबी नदी रोपवे का उद्घाटन किया गया।
  • यह देश का सबसे लंबा नदी रोपवे होगा जो ब्रह्मपुत्र के दो तटों को जोड़ेगा।
  • यह 1.8 किमी रोपवे, उत्तरी गुवाहाटी और शहर के मध्य भाग के बीच यात्रा के समय को कम कर देगा।
  • रोपवे का संचालन गुवाहाटी में कछारी घाट और उत्तरी गुवाहाटी में डोल गोविंदा मंदिर से किया जाएगा।
  • ब्रह्मपुत्र नदी-
    • यह तिब्बत में हिमालयन झील मानसरोवर से निकलकर तिब्बत, भारत और बांग्लादेश में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में निकलती है।
    • तीस्ता नदी, लोहित, देबांग, कामेंग आदि इसकी सहायक नदियाँ हैं।

(Source: Indian Express)

13. सिलेरू नदी में आंध्र विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने दुर्लभ मछली सुनहरी महसीर को देखा।

  • हाल ही में आंध्र विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा सुनहरी महसीर नामक एक दुर्लभ मछली को सिलेरू नदी के ऊपरी हिस्से में देखा गया।
  • इस मछली का वैज्ञानिक नाम टॉर है।
  • यह मछली आई यू सी एन द्वारा लुप्तप्राय श्रेणी के तहत सूचीबद्ध है।
  • सुनहरी महसीर आमतौर पर हिमालय क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नेपाल और भूटान की  ठंडी ढ़लानों के माध्यम से चलने वाली नदियों में पाया जाता है।
  • लेकिन देश के इस हिस्से में इसका पाया जाना एक दुर्लभ घटना है।

(Source: The Hindu)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. महिला समानता दिवस प्रत्येक वर्ष ....................... को अमेरिका में मनाया जाता है।

  1. 22 अगस्त
  2. 24 अगस्त
  3. 26 अगस्त
  4. 28 अगस्त

2. सरकार ने केंद्रीय बजट 2020-21 के तहत मनरेगा के लिए कितने रुपये आवंटित किया है?

  1. 61,500 करोड़
  2. 51,500 करोड़
  3. 41,500 करोड़
  4. 71,500 करोड़

3. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. एम्स, नई दिल्ली और राष्ट्रीय नेत्र बैंक द्वारा आयोजित 35 वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

2. दुनिया की लगभग 5% आबादी अकेले कॉर्नियल रोगों के कारण अंधे है।

3. कॉर्नियल ब्लाइंडनेस का एकमात्र ज्ञात इलाज कॉर्नियल ट्रांसप्लांट है।

  1. केवल 1, 2
  2. केवल 2 , 3
  3. 1, 2 और 3 सभी
  4. इनमें से कोई नहीं

4. कोट्टारम सांबा, कीराई सांबा ............................ की किस्में हैं?

  1. नारियल
  2. धान
  3. काली मिर्च
  4. काजू

5. हनोई निम्नलिखित में से किस देश की राजधानी है?

  1. लाओस
  2. कंबोडिया
  3. वियतनाम
  4. म्यांमार

6. आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट 2019-20 के अनुसार 2020-21 में भारत की विकास दर क्या रहने की संभावना है?

  1. -4.5%
  2. -6.5%
  3. -3.5%
  4. -2.5%

7. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1978
  2. 1984
  3. 1967
  4. 1990

8. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका को पोलियो मुक्त घोषित किया है।

2. पोलियो वायरस के कारण होने वाली एक अक्षमता और जानलेवा बीमारी है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

9. विमान वाहक पोत विराट को अलंग में भंग करने के लिए भेजा जायेगा, यह किस राज्य में स्थित है?

  1. केरल
  2. तमिलनाडु
  3. आंध्र प्रदेश
  4. गुजरात

10. आदिवासी समुदाय बोंडा किस राज्य में पाया जाता है?

  1. मणिपुर
  2. बिहार
  3. छत्तीसगढ़
  4. ओडिशा 

11. हाल ही में भारत के सबसे लंबी नदी रोपवे का उद्घाटन किया गया। यह किस नदी पर बनाया गया है?

  1. ब्रह्मपुत्र
  2. गंगा
  3. यमुना
  4. कोसी

12. सुनहरी महसीर के संबंध में क्या सही नहीं है?

  1. हाल ही में सिलेरू नदी में आंध्र विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने सुनहरी महसीर को देखा था।
  2. इस मछली का वैज्ञानिक नाम टॉर है।
  3. यह मछली आई यू सी एन द्वारा लुप्तप्राय श्रेणी के तहत सूचीबद्ध है।
  4. सुनहरी महसीर आमतौर पर गोदावरी नदी में पायी जाती है।

 

उत्तर-

1. C

2. A

3. C

4. B

5. C

6. A

7. B

8. C

9. D

10. D

11. A

12. D

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x