डेली करेंट अफेयर्स और GK | 23 जनवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Jun 2021 18:53 PM IST

March Success OFFER get 25% Off
Use Coupon code MARCH23

six months banking awareness july december 2022 Rs.199/- Read More
yearly current affairs 2023 in english Rs.299/- Read More
six months current affairs 2022 july december Rs.199/- Read More
half yearly current affairs july december july december 2022 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2022 , InShort)
2022 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए एनआईटी के स्थायी परिसर बनाने के लिए 4300 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की।

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों-एनआईटी के स्थायी परिसर बनाने के लिए चार हजार तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की।
  • साथ ही मंत्रिमंडल ने केंद्रीय सूची में शामिल अन्य पिछड़े वर्ग की उपजातियों के वर्गीकरण की जांच के लिए गठित आयोग के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दे दी है।
  • मंत्रिमंडल ने संविधान के अनुच्‍छेद 340 के अंतर्गत आयोग के कार्यकाल को छह महीने बढ़ाकर 31 जुलाई तक करने का फैसला किया है।
  • यह घोषणा नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की।

 

2. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल आज से शुरू।

  • जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल आज से शुरू हो गया है।
  • इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में 200 से अधिक सत्र होंगे और इसमें 20 देशों के 500 वक्ता भाग लेंगे।
  • इस समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी, बुकर पुरस्कार विजेता ब्रिटिश उपन्यासकार हॉवर्ड जैकबसन और ऑटेर एलिजाबेथ गिलबर्ट सहित कई वक्ता शामिल होंगे।
  • इस बार फेस्टिवल के व्यापक विषयों में जलवायु, संविधान, कविता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता शामिल हैं।

 

3. आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123 वीं जयंती है।

  • राष्ट्र आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 123 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दे रहा है।
  • इस अवसर को चिह्नित करने के लिए देश भर में कई समारोह आयोजित किए गए हैं।
  • सुभाष चंद्र बोस का जन्म 1897 में हुआ था।
  • उन्हें 1938 में कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।
  • उन्होंने 1939 में फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी।
  • उनके सम्मान में रॉस द्वीप का नाम बदलकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रख दिया गया है।

 

4. भारत और ट्यूनीशिया द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

  • डॉ. जयशंकर नाईजर और ट्यूनीशिया की तीन दिवसीय यात्रा पर कल ट्यूनिस पहुंचे हैं।
  • विदेश मंत्री बनने के बाद यह दौरा अफ्रीकी महाद्वीप में उनका पहला दौरा है।
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बहुपक्षीय मंचों में निकटता से काम करने के लिए अपने ट्यूनीशियाई समकक्ष साबरी बच्चतोबजी से मुलाकात की है।
  • भारत और ट्यूनीशिया द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने पर सहमत हुए हैं।
  • डॉ. जयशंकर ने राष्ट्रपति कैस सैयद से भी मुलाकात की और दोनों नेताओं ने निष्पक्ष, न्यायपूर्ण और एक नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था के लिए अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।

 

5. भारत और ट्यूनीशिया व पापुआ न्यू गिनी के चुनाव संगठनों के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंज़ूरी।

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्वाचन आयोग को चुनावी गतिविधियों के प्रबंधन और प्रशासन के लिए ट्यूनीशिया और पापुआ न्यू गिनी के चुनाव संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की मंज़ूरी दे दी है।
  • साथ ही मंत्रिमंडल ने भारत और ब्राज़ील के बीच तेल और प्राकृतिक गैस, भूगर्भ विज्ञान और खनिज संसाधन, आपराधिक मामलों में एक-दूसरे को कानूनी सहायता और छोटे बच्चों की देखभाल जैसे क्षेत्रों में चार समझौतों को भी मंजूरी दी है।

 

6. उच्चतम न्यायालय ने संसद से लोकसभा और विधानसभा अध्यक्षों के अधिकारों की समीक्षा करने को कहा।

  • उच्चतम न्यायालय ने संसद से सदस्यों को अयोग्य ठहराने के लोकसभा और विधानसभा अध्यक्षों के अधिकारों की समीक्षा करने को कहा है।
  • न्यायालय ने कहा कि किसी सदस्य को अयोग्य ठहराने का अधिकार लोकसभा या विधानसभा अध्यक्ष की बजाए संसदीय ट्रिब्यूनल को देने के लिए संविधान संशोधन पर संसद को गंभीरता से विचार करना चाहिए। 
  • इस ट्रिब्यूनल की अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायधीश या किसी उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त मुख्य न्यायधीश कर सकते हैं।
  • न्यायालय ने कहा कि संसद किसी और वैकल्पिक प्रणाली पर भी विचार कर सकती है जिसमें निष्पक्ष और तेज गति से फैसले सुनिश्चित किए जा सकें।
  • न्यायमूर्ति आर.एफ. नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने सदन के अध्यक्षों की भूमिका और सदस्यों की अयोग्यता के मामलों में फैसला दिया है।

 

7. नाईजर में महात्मा गांधी की स्मृति में भारत द्वारा स्थापित पहले सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन।

  • भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और नाईजर के राष्ट्रपति महमदौ इसोफौ ने महात्मा गांधी की स्मृति में नाईजर में भारत द्वारा स्थापित पहले सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन किया।
  • यह महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र भारत-नाईजर मैत्री और अफ्रीका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
  • यह अफ्रीका में स्थापित, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सुविधायुक्त, पहला सम्मेलन केंद्र है।

 

8. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2020 प्रदान किये गए।

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार -2020 प्रदान किये।
  • बच्चों को ये पुरस्कार नवाचार, समाज सेवा, कला - संस्कृति तथा खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने और वीरता के लिए प्रतिवर्ष दिये जाते हैं।
  • साथ ही राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुने गये 22 बच्चों को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

 

9. तीसरे खेलो इंडिया युवा खेल गुवाहाटी में संपन्न हो गए हैं।

  • तीसरे खेलो इंडिया युवा खेल गुवाहाटी में रंगारंग समारोह के बीच संपन्न हो गए।
  • इन खेलों का मकसद आने वाले भविष्य के लिए खेल प्रतिभाओं को तलाशना और तराशना है।
  • महाराष्ट्र 78 स्वर्ण पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। महाराष्ट्र ने 77 रजत और एक सौ कांस्य पदक सहित कुल 245 पदक जीते।
  • हरियाणा 68 स्वर्ण, 60 रजत और 72 कांस्य पदक के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
  • दिल्ली को 39 स्वर्ण, 36 रजत और 47 कांस्य पदक मिले और वह तीसरे स्थान पर रहा।
  • कर्नाटक चौथे, उत्तर प्रदेश पांचवें और तमिलनाडु छठे स्थान पर रहा।
  • मेजबान असम 20 स्वर्ण पदकों के साथ सातवें स्थान पर रहा।

 

10. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की शुरूआत।

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की शुरूआत की है।
  • इसके तहत उन किसानों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिनकी खेतों में काम करने के दौरान मौत हो जाती है या फिर वे विकलांग्ता के शिकार हो जाते हैं।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना लागू करने का भी फैसला किया है।

 

11. महाराष्ट्र में अजय देवगन अभिनीत फिल्म तानाजी टैक्स फ्री।

  • महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म तानाजी को टैक्स फ्री कर दिया है।
  • यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के विश्वासपात्र सहायक तानाजी मालुसारे के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने कोंडाना किला फतह करने में विशेष भूमिका निभाई थी।
  • यह किला पुणे के निकट सिंहगढ़ किले के नाम से प्रसिद्ध है।
  • ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल ने अभिनय किया है।

 

12. तमिलनाडु टाइगर रिजर्व में वार्षिक वन्यजीव जनगणना शुरू।

  • तमिलनाडु में स्थित कलाकड़ मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व में वार्षिक वन्यजीव सर्वेक्षण शुरू हो गया है।
  • सर्वेक्षण दो चरणों में किया जाएगा- चरण 1- मांसाहारी की गिनती जैसे बाघ, गीदड़ इत्यादि और चरण 2- हाथियों, हिरणों आदि जैसे शाकाहारी जीवों की गिनती।
  • इस जनगणना के डेटा का उपयोग केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक वन्यजीव जनसंख्या रिपोर्ट में किया जाएगा।

 

13. वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग ट्रेंड्स इनिशिएटिव (WBTi) द्वारा जारी सर्वेक्षण में श्रीलंका शीर्ष पर रहा।

  • हाल ही में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग ट्रेंड्स इनिशिएटिव (WBTi) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में, श्रीलंका ने शीर्ष स्थान हासिल किया है और 91/100 अंक पाए हैं।
  • श्रीलंका ने एक हरा रंग कोड अर्जित किया है जो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकेत देता है।
  • 97 देशों के बीच स्तनपान दर पर श्रीलंका को पहले स्थान पर रखा गया है।
  • डब्ल्यूबीटीआई को नई दिल्ली में स्तनपान संवर्धन नेटवर्क के विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया है।
  • डब्ल्यूबीटीआई देशों को रैंकिंग और रंग कोड प्रदान करता है। रैंकिंग नीतियों और कार्यक्रमों के 10 संकेतकों में प्रदर्शन पर आधारित है।

 

14. नेपाल में अरबिंदो आश्रम स्कूल भवन का उद्घाटन।

  • भारत की सहायता से 28.25 मिलियन नेपाली रुपये से निर्मित अरबिंदो आश्रम स्कूल के नए भवन का उद्घाटन थाना, काठमांडू में किया गया है।
  • स्कूल का निर्माण 1993 में श्री अरबिंदो योग मंदिर द्वारा किया गया था।
  • नेपाल:
    • यह भारत और तिब्बत के साथ अपनी सीमाओं को साझा करने वाला एक देश है।
    • इसकी राजधानी काठमांडू है और मुद्रा नेपाली रुपया है।

 

15. ईआईयू (EIU) द्वारा लोकतंत्र सूचकांक 2019 जारी किया गया।

  • इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा डेमोक्रेसी इंडेक्स 2019 जारी किया गया है।
  • नॉर्वे को 9.71 के स्कोर के साथ पहला स्थान मिला है, जबकि उत्तर कोरिया को सबसे नीचे स्थान दिया गया है।
  • 2018 (88 वें रैंक) में अपने प्रदर्शन की तुलना में बांग्लादेश ने अपनी रैंकिंग में 8 स्थान का सुधार किया है।
  • भारत की रैंकिंग 6.90 के स्कोर के साथ 51 वें स्थान पर खिसक गई और उसे त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र की श्रेणी में रखा गया।
  • 2019 के सूचकांक के अनुसार, 2006 के बाद से वैश्विक लोकतंत्र स्कोर सबसे खराब है।
  • लोकतंत्र सूचकांक 165 स्वतंत्र राज्यों और 2 क्षेत्रों को रैंक करता है।
  • स्कोर की गणना 5 उप-श्रेणियों के तहत की जाती है:
    • चुनावी प्रक्रिया और बहुलवाद
    • सरकार का कामकाज
    • राजनीतिक भागीदारी
    • राजनीतिक संस्कृति
    • नागरिक स्वतंत्रताएं

 

16. मानव अंतरिक्ष यान और अन्वेषण पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बेंगलुरु में।

  • 8 देशों के अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुख संगोष्ठी में भाग ले रहे हैं।
  • इसरो के अध्यक्ष डॉ. के सिवन ने कहा कि भारत ने गगनयान मिशन के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी विकसित कर ली है।
  • उन्होंने यह भी कहा कि भारत का पहला अंतरिक्ष उड़ान प्रशिक्षण सिम्युलेटर केंद्र और अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र बेंगलुरु में स्थापित किया जाएगा।
  • इसरो द्वारा विकसित सभी तकनीकों का परीक्षण करने के लिए दिसंबर 2020 और जून 2021 में दो मानव रहित मिशन का संचालन किया जाएगा।
  • गगनयान मिशन: यह भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम है जिसे औपचारिक रूप से 15 अगस्त 2018 को घोषित किया गया था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2020 का विषय क्या है?

A. जलवायु

B. संविधान

C. कृत्रिम बुद्धिमत्ता

D. उपरोक्त सभी

 

2. किस महापुरूष के सम्मान में रॉस द्वीप का नाम बदल दिया गया है?

A. सुभाष चंद्र बोस

B. बाल गंगाधर तिलक

C. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

D. अटल बिहारी वाजपेयी

 

3. कैस सैयद निम्नलिखित में से किस देश के राष्ट्रपति हैं?

A. ट्यूनीशिया

B. पोलैंड

C. वियतनाम

D. कुवैत

 

4. हाल ही में भारतीय केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस देश के चुनाव आयोग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए भारतीय के चुनाव आयोग को मंजूरी प्रदान की है?

A. ट्यूनीशिया

B. पापुआ न्यू गिनी

C. उपरोक्त दोनों

D. कोई नहीं

 

5. महात्मा गाँधी के सम्मान में किस अफ्रीकी देश में सम्मेलन केंद्र स्थापित किया गया है?

A. नाईजर

B. दक्षिण अफ्रीका

C. केन्या

D. युगांडा

 

6. तीसरे खेलो इंडिया युवा खेलों में किस राज्य ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है?

A. असम

B. हरियाणा

C. महाराष्ट्र

D. पंजाब

 

7. हाल ही में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना किस राज्य सरकार के द्वारा आरंभ की गई है?

A. उत्तर प्रदेश

B. आंध्र प्रदेश

C. मध्य प्रदेश

D. अरूणाचल प्रदेश

 

8. ताना जी मालुसारे निम्नलिखित में से किस शासक के दरबार में थे?

A. शिवाजी

B. पेशवा बाजीराव प्रथम

C. पेशवा बाजीराव द्वितीय

D. इनमें से कोई नहीं

 

9. कलाकड़ मुंडनथुराई टाईगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

A. तमिलनाडु

B. केरल

C. कर्नाटक

D. आंध्र प्रदेश

 

10. वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग ट्रेंड्स इनीशिएटिव के द्वारा जारी रिपोर्ट में किस देश को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है?

A. बांग्लादेश

B. भारत

C. श्रीलंका

D. नेपाल

 

11. नेपाल किसके साथ अपनी सीमाएं साझा करता है?

A. भारत

B. चीन

C. बांग्लादेश

D. A व B दोनों

 

12. भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन का नाम क्या है?

A. गगनयान

B. नभयान

C. मिशन मानव

D. अंतरिक्ष यान

 

13. इकोनॉमिक इंटेलीजेंस यूनिट द्वारा जारी डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत को कौन सी रैंक प्रदान की गई है?

A. 51

B. 55

C. 54

D. 56

 

उत्तर

1. D

2. A

3. A

4. C

5. A

6. C

7. A

8. A

9. A

10. C

11. D

12. A

13. A

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog