डेली करेंट अफेयर्स और GK | 28 फरवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 03 Mar 2020 13:55 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. भारत और म्यांमार ने विभिन्न क्षेत्रों के दस समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

  • भारत और म्यांमार, द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने पर सहमत हो गए हैं।
  • दोनों पक्षों ने आधारभूत ढांचों, ऊर्जा, संचार और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों के दस समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिइन्त के बीच बातचीत के बाद सामझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
  • श्री यू विन मिइन्त चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली आये हुए हैं। उनके साथ म्यांमार की प्रथम महिला दॉव चो चो भी हैं।
  • म्यांमार:
    • म्यांमार (पूर्व में बर्मा) 100 से अधिक जातीय समूहों का एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है।
    • इसकी सीमा भारत, बांग्लादेश, चीन, लाओस और थाईलैंड से लगी हुई है।
    • इसकी राजधानी नाएप्यीडॉ और मुद्रा बर्मीज़ कयात है।

 

2. शताब्दी वैदिक विद्वान, सुधाकर चतुर्वेदी का बेंगलुरु में निधन।

  • सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान और गांधीवादी, सुधाकर चर्तुवेदी का बेंगलुरू में निधन हो गया।
  • चार वेदों पर महारत के लिए उनको चर्तुवेदी की उपाधि दी गई।
  • महात्मा गांधी और आर्य समाज आंदोलन से प्रेरित चर्तुवेदी ने चार भाषाओं में 50 से अधिक आध्यात्मिक पुस्तकें लिखीं।
  • असत्यापित दावों ने उनकी उम्र लगभग 122 वर्ष बताई है।
  • वह स्वतंत्रता आंदोलन में कई घटनाओं के गवाह थे। उन्होंने कई साक्षात्कारों में कहा था कि वह 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी थे।

 

3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में नए लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर हैंगर का उद्घाटन किया।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) कॉम्प्लेक्स में हेलिकॉप्टर डिवीजन में नए लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर उत्पादन हैंगर का उद्घाटन किया।
  • इस अवसर पर उन्होंने कहा, पिछले पांच वर्षों में, भारत ने 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत स्वदेशी रूप से सैन्य उपकरणों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
  • लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) एक 5.5-टन वर्ग का लड़ाकू हेलीकॉप्टर है जिसे एचएएल द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
  • यह दो शक्ति इंजनों द्वारा संचालित है और उन्नत लाइट हेलीकाप्टर के कई तकनीकी विशेषताएं इसे विरासत में मिली हैं।

 

4. प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज में वरिष्ठ नागरिकों को सहायता उपकरण वितरित करेंगे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी 2020 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को तथा दिव्यांगों के लिए उपकरण सहायता योजना-एडीआईपी के तहत सहायता उपकरण वितरित करेंगे।
  • इन सहायता उपकरणों की लागत 19 करोड रुपये से ज्यादा है।
  • इन उपकरणों का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के दैनिक जीवन और सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए सहायता उपलब्ध कराना है।
  • राष्ट्रीय वयोश्री योजना:
    • यह योजना 1 अप्रैल 2017 को शुरू की गई थी।
    • इसका उद्देश्य बीपीएल श्रेणी से संबंधित वरिष्ठ नागरिकों को भौतिक सहायता और दैनिक जीवन के लिए सहायक उपकरण प्रदान कराना है।

 

5. साक्षी मस्के ने, खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स में महिला भारतोत्लन में स्वर्ण पदक जीता।

  • ओडीशा के भुवनेश्वर में खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स में पुणे के सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय की साक्षी मस्के ने महिला भारतोत्लन के 45 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
  • रोहतक के महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय की कोमल पोहर ने रजत और उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय की प्रेरणा सोनवाने ने कांस्य पदक जीता।
  • इन खेलों का आयोजन देश में पहली बार किया जा रहा है।
  • सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पदक तालिका में सबसे आगे है।

 

6. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चित्रकूट में 296 किलोमीटर लम्बे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी 2020 को चित्रकूट में 296 किलोमीटर लम्बे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार की यह परियोजना चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन से गुजरेगी और यह रक्षा औद्यागिक गलियारे के लिए पूरक के रूप में भी काम करेगी।
  • साथ ही प्रधानमंत्री दस हजार किसान उत्पाद संगठन की भी शुरूआत करेंगे।

 

7. भारत-न्यूजीलैंड व्यापार मंच नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

  • हाल ही में भारत-न्यूजीलैंड व्यापार मंच नई दिल्ली में फिक्की द्वारा आयोजित किया गया।
  • मंच को संबोधित करते हुए न्यूजीलैंड के व्यापार और निर्यात विकास मंत्री डेविड पार्कर ने कहा कि भारत एक विकासशील देश है और यह न्यजीलैंड के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है।
  • साथ ही उन्होंने भारत को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में किए गए प्रभावशाली उपायों के लिए बधाई दी।
  • न्यूजीलैंड:
    • न्यूजीलैंड दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक संप्रभु द्वीप देश है।
    • इसकी राजधानी वेलिंगटन और मुद्रा न्यूजीलैंड डॉलर है।

 

8. महाराष्ट्र सरकार पालतू पशुओं की देशी प्रजातियों के आनुवंशिक अध्ययन की योजना बना रही है।

  • महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में मवेशियों और पालतू पशुओं की देशी प्रजातियों के संरक्षण के उद्देश्य से, राज्य सरकार उनके आनुवंशिक अध्ययन की योजना बना रही है।
  • हाल ही में इस परियोजना को शुरू करने के लिए एक बैठक औरंगाबाद में आयोजित की गई थी।
  • इस परियोजना के तहत उस्मानाबादी बकरी, लाल कंधारी गाय, देवनी बैल, कारवां या पश्मी कुत्तों के आनुवंशिक लक्षणों का अध्ययन किया जाएगा।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा वित्त पोषित की जाने वाली परियोजना, पशुओं की मूल प्रजातियों के संरक्षण में मदद करेगी।
  • लाल कंधारी और देवनी बैल खेती के काम में उपयोगी होते हैं, लेकिन इन जानवरों की शुद्ध नस्लों की संख्या में गिरावट है। इसलिए उनका आनुवंशिक अध्ययन महत्वपूर्ण है।

 

9. 28 फरवरी: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस।

  • हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2020 की थीम 'विज्ञान जगत में महिला' है।
  • देश के महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट ने इस दिन 'रमन प्रभाव' की खोज की थी जिसके लिए उनको साल 1930 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का बुनियादी उद्देश्य विज्ञान के महत्व और इसके उपयोग के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है।
  • पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी, 1987 को मनाया गया था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. म्यांमार की सीमा निम्नलिखित में से किस देश से मिलती है?

  1. भारत
  2. लाओस
  3. थाईलैंड
  4. उपरोक्त सभी

2. हाल ही में सुधाकर चर्तुवेदी का निधन हो गया।उनका संबंध किस क्षेत्र से था?

  1. विज्ञान
  2. आध्यात्म लेखन
  3. अभिनय
  4. मूर्तिकला

3. हाल ही में राजनाथ सिंह ने नए लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर हैंगर का उद्घाटन किया। इसके संबंध में क्या सही है?

  1. एक 5.5 टन वर्ग का लड़ाकू हेलीकॉप्टर है।
  2. एचएएल द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
  3. यह दो शक्ति इंजनों द्वारा संचालित है।
  4. उपरोक्त सभी

4. राष्ट्रीय वयोश्री योजना किस वर्ष शुरू की गई थी?

  1. 2015
  2. 2016
  3. 2017
  4. 2018

5. खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स में महिला भारतोत्लन में साक्षी मस्के ने कौन सा पदक जीता है?

  1. रजत पदक
  2. स्वर्ण पदक
  3. कांस्य पदक
  4. कोई नहीं

6. 296 किलोमीटर लम्बा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निम्नलिखित में से किस स्थान से नहीं गुजरेगा?

  1. चित्रकूट
  2. बांदा
  3. हमीरपुर
  4. उपरोक्त सभी से गुजरेगा।

7. वेलिंगटन निम्नलिखित में से किस देश की राजधानी है?

  1. न्यूजीलैंड
  2. स्कॉटलैंड
  3. स्विट्जरलैंड
  4. पोलैंड

8. कौन सी राज्य सरकार मवेशियों और पालतू पशुओं की देशी प्रजातियों के संरक्षण के उद्देश्य से उनके आनुवंशिक अध्ययन की योजना बना रही है?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. बिहार
  3. महाराष्ट्र
  4. राजस्थान

9. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2020 की थीम क्या है?

  1. विज्ञान जगत में युवा
  2. विज्ञान जगत में महिला
  3. विज्ञान जगत में हुई प्रगति
  4. विज्ञान जगत में बच्चों का बढ़ता योगदान

 

उत्तर

1. D

2. B

C. D

4. C

5. B

6. D

7. A

8. C

9. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x