डेली करेंट अफेयर्स और GK | 30 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 06 Jul 2020 14:53 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. भारत सरकार ने 59 चाइनीज मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया।

  • हाल ही में भारत सरकार ने 59 चाइनीज मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • इन प्रतिबंधित ऐप्स में टिकटॉक, हेलो, शेयरइट और वीचैट आदि शामिल हैं।
  • इन ऐप्स को प्रतिबंधित करने के प्रमुख कारण-
    • यह निर्णय भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए लिया गया है।
    • वर्तमान समय में डेटा सुरक्षा से जुड़े पहलुओं और 130 करोड़ भारतीयों की गोपनीयता की सुरक्षा के लिए चिंताएँ बढ़ गई हैं। इससे देश की संप्रभुता और सुरक्षा को भी खतरा है।
    • भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, गृह मंत्रालय ने भी इन दुर्भावनापूर्ण ऐप्स को अवरुद्ध करने के लिए एक संपूर्ण सिफारिश भेजी है।
    • कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम को सार्वजनिक आदेश के मुद्दों पर डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता के उल्लंघन के बारे में नागरिकों से कई प्रतिनिधित्व मिले हैं।

(Source: News on AIR)

2. 29 जूनः राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस।

  • हर साल 29 जून भारत में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इस वर्ष वैश्विक महामारी के कारण, सांख्यिकी दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मनाया गया।
  • यह दिन राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली की स्थापना में प्रो. पी. सी. महालनोबिस के अमूल्य योगदान की याद में 29 जून को उनकी जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
  • इस वर्ष इसका विषय- सतत विकास लक्ष्य- 3- स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करना और एसडीजी-5- लैंगिक समानता  प्राप्त करना है।
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा इस अवसर पी. सी. महालनोबिस राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार भी स्थापित किया गया है।
  • पी. सी. महालनोबिस राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार 2020, भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर, डॉ. चक्रवर्ती रंगराजन को भारत में राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

(Source: News on AIR)

3. विश्व क्षुद्रग्रह दिवसः 30 जून।

  • विश्व क्षुद्रग्रह दिवस हर साल को मनायी जाने वाला एक वार्षिक वैश्विक कार्यक्रम है।
  • विश्व क्षुद्रग्रह दिवस का मनाने का उद्देश्य क्षुद्रग्रह प्रभाव खतरे के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर किए जाने वाले संकट संचार कार्यों के बारे में जनता को सूचित करना है।
  • 30 जून 1908 में साइबेरियाई तुंगुस्का घटना, जो कि हाल के इतिहास में पृथ्वी पर सबसे हानिकारक ज्ञात क्षुद्रग्रह संबंधित घटना है, की वर्षगांठ के अवसर पर यह दिवस आयोजित किया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2016  में अपने प्रस्ताव में हर साल 30 जून को विश्व स्तर पर क्षुद्रग्रह दिवस घोषित किया था।
  • क्षुद्रग्रह- ये छोटी चट्टान जैसी संरचनायें हैं, जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं। ये मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं।

4. भारत ओर फ्रांस के विदेश सचिव स्तर पर परामर्श वार्ता।

  • हाल ही में भारत ओर फ्रांस के विदेश सचिव स्तर पर परामर्श वार्ता वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।
  • विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और यूरोप मंत्रालय और फ्रांस के विदेश मामलों के महासचिव फ्रांस्वा डेल्ट्रे ने हिस्सा लिया।
  • इस अवसर पर वार्ता के मुख्य अंश-
    • दोनों देशों के बीच बहुआयामी सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई। 
    • कोविड-19 के परिपेक्ष्य में पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
    • भारत ने आपदा प्रतिरोधक संरचना के लिए फ्रांस के गठबंधन में शामिल होने का स्वागत किया।
    • फ्रांस ने 2021-22 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की भागीदारी का स्वागत किया।
  • फ्रांस -
    • यह पश्चिम यूरोपीय देश है। यह अपने भूमध्यसागरीय तटों के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
    • इसकी राजधानी पेरिस और मुद्रा यूरो है।

5. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों की प्रधान मंत्री योजना शुरू की।

  • हाल ही में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों की प्रधान मंत्री योजना शुरू की है।
  • यह योजना आत्म निर्भर भारत अभियान का एक हिस्सा है।
  • इस केंद्र प्रायोजित योजना के तहत 35,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
  • इससे 9,00,000 कुशल और अर्ध-कुशल श्रमिकों को रोजगार मिलेगा।
  • साथ ही इसके तहत संभावित अवसर के रूप में रेडी टू ईट उत्पादों पर भी विचार किया जाएगा।

(Source: News on AIR)

6. राष्‍ट्रीय उर्वरक लिमिटेड ने पांच मोबाइल मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं शुरू की।

  • हाल ही में राष्‍ट्रीय उर्वरक लिमिटेड ने पांच मोबाइल मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं शुरू की है।
  • राष्‍ट्रीय उर्वरक लिमिटेड के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक वी. एन. दत्‍त ने हाल ही में नोएडा में कंपनी के कारपोरेट कार्यालय से पहली मोबाइल प्रयोगशाला को झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • यह प्रयोगशालाएं किसानों के घर के पास ही मिट्टी के नमूनों का निःशुल्‍क परीक्षण करेगी।
  • इनसे देश में मिट्टी के परीक्षण की सुविधाओं का विकास होगा और किसानों को उवर्रकों के उपयुक्‍त उपयोग की प्रेरणा मिलेगी।
  • इन मोबाइल प्रयोगशालाओं में मिट्टी के परीक्षण के लिए अत्‍याधुनिक उपकरण लगे हुए हैं जिनसे मिट्टी में पोषक तत्‍वों का पता लगाया जा सकता है।
  • नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड-
    • यह एक मिनिरत्न कंपनी है।
    • यह रासायनिक उर्वरक, जैव उर्वरक और औद्योगिक रसायन का उत्पादन करती है।
    • इसका मुख्यालय नोएडा में है।
    • इसकी स्थापना 1 सितंबर 1979 में की गई थी।

(Source: News on AIR)

7. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नया वेब पोर्टल शुरू किया।

  • हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नया वेब पोर्टल शुरू किया है।
  • इस वेब पोर्टल से भारतीय समुद्री इलाके और विशिष्‍ट आर्थि‍क क्षेत्र (EEZ) में बिजली परियोजनाओं और अनुसंधान, सर्वेक्षण, अन्‍वेषण और उपयोग के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NoC) जारी किया जाएगा।
  • ऑनलाइन प्रणाली से प्रस्‍तावों को कारगर और पारदर्शी तरीके से तथा शीघ्रता से निपटाया जा सकेगा।
  • मंत्रालय ने इससे पहले हवाई सर्वेक्षण का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्‍त करने के लिए भी इस प्रकार का पोर्टल शुरू किया था।
  • इस पोर्टल को राष्‍ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग, भास्‍कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग और इंफॉर्मेटिक्‍स संस्‍थान और नेशनल इंफॉर्मेटिक्‍स सेंटर के संयुक्त प्रयास से विकसित किया गया है।

(Source: News on AIR)

8. सरकार ने सात वर्षीय फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड्स 2020 योजना शुरू करेगी।

  • हाल ही में भारत सरकार ने सात वर्षीय फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड्स 2020 योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।
  • यह योजना 1 जुलाई से शुरू की जाएगी।
  • फ़्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड्स भारत में रहने वाले व्यक्ति या हिंदू अविभाजित परिवार को किसी भी मौद्रिक सीमा के बिना कर योग्य बॉन्ड में निवेश करने में सक्षम बनाएगा।
  • इस बांड पर ब्याज हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को अर्ध-वार्षिक देय होगा।
  • 1 जनवरी 2021 को कूपन का भुगतान 7.15% पर किया जाएगा।

9. नेशनल केमिकल लेबोरेटरी, पुणे के वैज्ञानिकों ने एक पोर्टेबल ऑक्सीजन इकाई का विकास किया है।

  • हाल ही में सीएसआईआर-नेशनल केमिकल लेबोरेटरी (CSIR-NCL), पुणे के वैज्ञानिकों ने एक पोर्टेबल ऑक्सीजन इकाई विकसित की है।
  • इसका उपयोग घरों, अस्पतालों और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा सकता है।
  • इस इकाई की विशेषता यह है कि इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता नहीं है।
  • इस इकाई के उपयोग से वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • कोविड -19 महामारी की स्थिति में यह बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
  • राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL)-

(Source: News on AIR)

10. गृह मंत्रालय ने अनलॉक-2 के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए।

  • हाल ही में गृह मंत्रालय ने अनलॉक-2 के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
  • इन्हें कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में अधिक गतिविधियों को खोलने के लिए जारी किया गया है।
  • नए दिशानिर्देश 1 जुलाई 2020 से लागू होंगे इसके तहत गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। 
  • जबकि कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई 2020 तक लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा।
  • अनलॉक-2 के नए दिशानिर्देशों के तहत-
    • मेट्रो रेल सेवा, सिनेमा हॉल, व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली-हॉल और इस तरह के अन्य स्थान बंद रहेंगे।
    • इसी तरह, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्य और अन्य बड़ी मंडलियों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
    • साथ ही 31 जुलाई तक स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे।
    • दिशानिर्देशों के अनुसार, रात के कर्फ्यू की समयसीमा में और ढील दी जा रही है और कर्फ्यू 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।
    • क्षेत्र के आधार पर दुकानें, एक बार में 5 से अधिक व्यक्तियों को अंदर ले सकती हैं, हालांकि, उन्हें पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी।
    • केंद्र और राज्य सरकारों के प्रशिक्षण संस्थानों को 15 जुलाई से प्रभावी कार्य करने की अनुमति होगी।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में सरकार ने 59 चाइनीज मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें से कौन उसमें शामिल है?

  1. टिकटॉक
  2. हेलो
  3. शेयरइट
  4. उपरोक्त सभी

2. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 5 जून
  2. 10 जून
  3. 20 जून
  4. 29 जून

3. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस निम्नलिखित में से किसकी जयंति के अवसर पर मनाया जाता है?

  1. पी. सी. महालनोबिस
  2. एस विश्वेश्वरैया
  3. के. कामराज
  4. सरदार पटेल

4. हाल ही में पी.सी. महालनोबिस राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार 2020 किसे प्रदान किया गया है?

  1. सी रंगराजन
  2. उर्जित पटेल
  3. वाई. एस. रेड्डी
  4. एन. के. सिंह

5. विश्व क्षुद्रग्रह दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 1 जुलाई
  2. 15 अगस्त
  3. 16 सितंबर
  4. 30 जून

6. हाल ही में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रधान मंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के औपचारिककरण के लिए योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत कितने रूपये का निवेश किया जाना प्रस्तावित है?

  1. 30,000 करोड़ रुपये
  2. 40,000 करोड़ रुपये
  3. 45,000 करोड़ रुपये
  4. 35,000 करोड़ रुपये

7. हाल ही में राष्‍ट्रीय उर्वरक लिमिटेड के अध्‍यक्ष ने पहली मोबाइल मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का प्रारंभ किस स्थान पर किया गया है?

  1. हैदराबाद
  2. पटना
  3. नोएडा
  4. अहमदाबाद

8. हाल ही में भारतीय समुद्री इलाके और विशिष्‍ट आर्थि‍क क्षेत्र में बिजली परियोजनाओं और अनुसंधान, सर्वेक्षण, अन्‍वेषण और उपयोग के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने के उद्देश्य से किस मंत्रालय ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है?

  1. रक्षा मंत्रालय
  2. गृह मंत्रालय
  3. विदेश मंत्रालय
  4. वित्त मंत्रालय

9. हाल ही में भारत सरकार ने सात वर्षीय फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड्स 2020 योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके संबंध में कौन सा कथन सत्य नहीं है?

  1. इसमें वार्षिक 2 प्रतिशत की दर से ब्याज देय होगा।
  2. यह भारत में रहने वाले व्यक्ति या हिंदू अविभाजित परिवार को किसी भी मौद्रिक सीमा के बिना कर योग्य बॉन्ड में निवेश करने में सक्षम बनाएगा।
  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2
  4. इनमें से कोई नहीं

10. राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला कहाँ स्थित है?

  1. चेन्नई
  2. नई दिल्ली
  3. कोलकाता
  4. पूणे

11. देश में अनलॉक के संबंध में दिशानिर्देश किस मंत्रालय द्वारा जारी किए जाते हैं?

  1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
  2. सामाजिक कार्य और अधिकारिता मंत्रालय
  3. महिला और बाल कल्याण मंत्रालय
  4. गृह मंत्रालय

 

उत्तर

1. D

2. D

3. A

4. A

5. D

6. D

7. C

8. A

9. A

10. D

11. D 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x