डेली करेंट अफेयर्स और GK | 28 और 29 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 Jun 2020 22:48 PM IST

Main Headlines:

Celebrate India's Epic T20 Win get 35% Off
Use Coupon code INDIAT20

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. इंटरनेशनल डे ऑफ ट्रॉपिक्सः 29 जून।

  • इंटरनेशनल डे ऑफ ट्रॉपिक्स हर साल 29 जून को मनाया जाता है।
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के सामने आने वाली विशिष्ट चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उष्णकटिबंधीय विकास में देशों की भूमिका, सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना है।
  • ज्ञातव्य है कि बारह प्रमुख उष्णकटिबंधीय अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग की परिणति के रूप में, ट्रॉपिक्स रिपोर्ट का प्रारंभ 29 जून 2014 को किया गया था।
  • इस रिपोर्ट के लॉन्च की वर्षगांठ को चिह्नित करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2016 में एक संकल्प अपनाया, और घोषणा की कि प्रत्येक वर्ष 29 जून को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
  • ट्रॉपिक्स पृथ्वी का वह क्षेत्र है, जो मुख्यतः कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित है।

2. भारत सरकार ने एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी है।

  • भारत सरकार ने एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की समयसीमा फिर से बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दी है।
  • ऐसा तीसरी बार हुआ है जब सरकार ने समयसीमा बढ़ाई है।
  • एयर इंडिया में विनिवेश के लिए यह प्रक्रिया इस साल 27 जनवरी को शुरू की गई थी।
  • जनवरी में सरकार ने एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट जारी करते समय, बोलियों की अंतिम तारीख 17 मार्च रखी गई थी, जिसे पहले 30 अप्रैल तक और बाद में 30 जून 2020 तक बढ़ा दिया गया था।
  • सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली एयरलाइन में 100% इक्विटी बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित कीं हैं, जिसमें एयर इंडिया के एआई एक्सप्रेस लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी सहित और एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में 50% हिस्सेदारी शामिल है।
  • 2018 में, सरकार ने एयरलाइन में 76% हिस्सेदारी बेचने की पेशकश की थी।
  • एयर इंडिया-
    • यह भारत की ध्वज वाहक एयरलाइन है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • टाटा एअरलाइंस के रूप में इसने अपनी पहली उड़ान 15 अक्टूबर 1932 को भरी थी।

(Source: News on AIR)

3. वंदे भारत अभियान का चौथा चरण तीन जुलाई से शुरू होगा।

  • भारत सरकार द्वारा वंदे भारत अभियान का चौथा चरण तीन जुलाई से शुरू किया जाएगा।
  • इस चरण में एयर इंडिया 170 उडानों का संचालन करेगी, जिसके तहत 17 देशों से भारतीयों को स्‍वदेश लाया जाएगा।
  • वंदे भारत अभियान, दुनिया का सबसे बड़ा स्वदेश वापसी कार्यक्रम है, इसकी शुरुआत से केन्‍द्र सरकार लगभग 1.5 लाख भारतीयों को स्‍वदेश ला चुकी है।
  • इस मिशन का पहला चरण 7 मई को प्रारंभ किया गया था।
  • यह मिशन भारत के विदेश मंत्रालय की एक पहल है, जिसके अंतर्गत कोविड-19 महामारी के कारण विदेश में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए मिशन चलाया गया है।

(Source: News on AIR)

4. जनजातीय मामलों के केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्राइफेड डिजिटल प्‍लेटफार्म का शुभारंभ किया।

  • हाल ही में जनजातीय मामलों के केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्राइफेड डिजिटल प्‍लेटफार्म का शुभारंभ किया है।
  • ट्राइफेड ने आदिवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए व्यापक डिजिटाइजेशन अभियान की शुरुआत की है।
  • इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का लक्ष्य कोविड महामारी से निपटने के लिए आदिवासी शिल्‍पकारों की मदद करना है।
  • साथ ही जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने शिल्‍पकारों की आजीविका जारी रखने के लिए आर्थिक गतिविधियों को बढावा दिया है।
  • इसके तहत ट्राइफेड वारियर्स का दल वन उत्‍पाद, हथकरघा और हस्‍तशिल्‍प को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मददगार साबित होगा, जिससे आदिवासी समाज के जीवन और आजीविका में परिवर्तन होगा।
  • भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (TRIFED)-
    • जनजातीय मामलों के मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में राष्ट्रीय स्तर का शीर्ष संगठन है।
    • यह 1987 में अस्तित्व में आया था।
    • इसका प्रधान कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है इसके अतिरिक्त देश के विभिन्न क्षेत्रों में 13 नये क्षेत्रीय कार्यालय स्थित हैं।

(Source: News on AIR)

5. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बैंकिंग विनियमन संशोधन अध्यादेश, 2020 लागू करने की घोषणा की।

  • हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बैंकिंग विनियमन संशोधन अध्यादेश, 2020 लागू करने की घोषणा की है।
  • यह अध्यादेश बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 को संशोधित करता है, जो कि सहकारी बैंकों पर लागू होता है।
  • यह अध्यादेश भी बैंकिंग नियमन अधिनियम की धारा 45 में संशोधन करता है, ताकि वित्तीय प्रणाली के विघटन के बिना जनता, जमाकर्ताओं और बैंकिंग प्रणाली के हितों की रक्षा के लिए और अपने उचित प्रबंधन को सुरक्षित रखने के लिए, एक बैंकिंग कंपनी के पुनर्निर्माण या समामेलन की योजना बनाई जा सके।
  • इस अध्यादेश का लक्ष्य-
    • जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करना।
    • निगरानी में सुधार करके सहकारी बैंकों को मजबूत करना।
    • सहकारी बैंकों को अन्य बैंकों के संबंध में पहले से ही आरबीआई के पास उपलब्ध शक्तियों का निरीक्षण करना।
  • यह संशोधन सहकारी समितियों के राज्य रजिस्ट्रार की मौजूदा शक्तियों को राज्य सहकारी कानूनों के तहत प्रभावित नहीं करते हैं।
  • साथ ही यह संशोधन ऐसी प्राथमिक कृषि साख समितियों या सहकारी समितियों पर लागू नहीं होते हैं जिनका प्राथमिक उद्देश्य और प्रमुख व्यवसाय कृषि विकास के लिए दीर्घकालिक वित्त है।
  • अध्यादेश-
    • किसी अतिआवश्यक विषय पर राष्ट्रपति या राज्यपाल द्वारा उस समय लाया जाता है, जबकि संसद और राज्य विधानमंडल सत्र में ना हो।
    • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 123 के अनुसार राष्ट्रपति और 213 के अनुसार राज्यपाल अध्यादेश जारी कर सकता है।

(Source: News on AIR)

6. भारतीय रिजर्व बैंक ने सीमांत स्थायी सुविधा के तहत बढी हुई उधार सीमा को 30 सितंबर तक बढ़ाया।

  • हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) के तहत बढी हुई उधार सीमा को 30 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
  • साथ ही आरबीआई ने कैश रिज़र्व रेशो (CRR) (न्यूनतम दैनिक रखरखाव पर) को 80 प्रतिशत तक रखने की छूट को भी 25 सितंबर, 2020 तक बढ़ा दिया है।
  • कोरोनावायरस महामारी द्वारा उत्पन्न आर्थिक संकटों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने 27 मार्च, 2020 से सीमांत स्थायी सुविधा योजना के तहत अपने नेट डिमांड और टाइम लायबिलिटी (NDTL) के तहत अनुसूचित बैंकों की उधार सीमा को 2% से बढ़ाकर 3% कर दिया था।
  • सीमांत स्थायी सुविधा (MSF)-
    • यह अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए एक बहुत ही अल्पकालिक उधार योजना है।
    • बैंक गंभीर नकदी की कमी के दौरान एमएसएफ के माध्यम से केंद्रीय बेंक से वैधानिक तरलता अनुपात के आधार पर धन उधार ले सकते हैं।
    • सीमांत स्थायी सुविधा दर वर्तमान में 4.25% है।

(Source: News on AIR)

7. आईएमएफ ने म्यांमार के लिए 356.5 मिलियन डॉलर की आपातकालीन वित्तीय सहायता को मंजूरी दी।

  • हाल ही में आईएमएफ ने कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए म्यांमार को 356.5 मिलियन डॉलर की आपातकालीन वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।
  • म्यांमार के भुगतान और राजकोषीय जरूरतों के तत्काल संतुलन को पूरा करने के लिए रैपिड क्रेडिट सुविधा और रैपिड फाइनेंसिंग इंस्ट्रूमेंट के तहत इस सहायता को मंजूरी दी गई है।
  • इसे विशेष रूप से स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा नेट पर खर्च को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं पर खर्च किया जाएगा।
  • म्यांमार-
    • इसे पूर्व में बर्मा के नाम से जाना जाता था, यह एक दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र है।
    • इसकी राजधानी नाएप्यीडॉ और मुद्रा बर्मी कयात है।

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)-
    • इसका उद्देश्य वैश्विक आर्थिक विकास और वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा देना, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहित करना और गरीबी को कम करना है।
    • स्थापना- 1945
    • मुख्यालय- वाशिंगटन, डी.सी, यू.एस.
    • सदस्य- 189
    • प्रबंध निदेशक- क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

(Source: News on AIR)

8. नेहरू जूलॉजिकल पार्क में सफेद बाघ की ट्यूमर से मौत।

  • हाल ही में नेहरू जूलॉजिकल पार्क में सफेद बाघ, किरण की ट्यूमर से मौत हो गई है।
  • पिछले आठ सालों में ट्यूमर के कारण मरने वाला वह वंश में तीसरा बाघ है। उसकी आयु आठ वर्ष थी।
  • लगभग एक साल पहले किरण के पिता बद्री और 2012 में, बद्री के पिता और किरण के दादा रुद्र की भी 14 साल की उम्र में इसी तरह की मौत हो गई थी।
  • पशुचिकित्सा विशेषज्ञ इसके लिए रिसेसिव जीन, को उत्तरदायी मान रहे हैं।
  • रिसेसिव जीन- एक पुनरावर्ती जीन एक जीन है जिसका प्रभाव एक प्रमुख जीन की उपस्थिति में छुप जाता है।
  • इस जीन से केवल नर बाघ प्रभावित हो रहे हैं, और वह भी प्रत्येक बाघ की संतानों में से केवल एक बाघ। इससे प्रत्येक पीढ़ी में एक ही सदस्य की मृत्यु हो जाती है।
  • नेहरू प्राणी उद्यान-
    • यह हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित एक चिड़ियाघर है।
    • यह हैदराबाद में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है।
    • इसे अक्टूबर 1963 में खोला गया था।

(Source: The Hindu)

9. एलएससी ने एक असामान्य कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट का पता लगाया।

  • लीगो वैज्ञानिक सहयोग और वरगो सहयोग ने एक असामान्य कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट का पता लगाया है।
  • इसका द्रव्यमान एक विशिष्ट ब्लैक होल और एक न्यूट्रॉन स्टार के बीच में है। अर्थात् यह सबसे हल्का ब्लैक होल या सबसे भारी न्यूट्रॉन स्टार हो सकता है।
  • इस रहस्मयी घटना को लीगो और वरगो डिटेक्टरों द्वारा 14 अगस्त, 2019 को देखा गया था।
  • इस खोज के बारे में द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में आर्टिकल प्रकाशित किया गया था।
  • इसके द्वारा खगोल भौतिकी के बहुत से रहस्यों को सुलझाने के लिए भविष्य में सहायता हो सकती है।
  • फिलहाल यह आने वाले दिनों में खगोल भौतिकी समुदाय में चर्चा का एक बहुत सक्रिय विषय हो सकता है। 
  • लीगो वैज्ञानिक सहयोग (LSC)-
    • एक अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी संस्थानों और अनुसंधान समूहों का एक वैज्ञानिक सहयोग है जो गुरुत्वाकर्षण तरंगों की खोज के लिए समर्पित है।
    • इसमें 1200 अधिक वैज्ञानिक शामिल हैं।
    • इसकी स्थापना 1997 में की गई थी।
  • वरगो सहयोग, यूरोपीय गुरुत्वाकर्षण वेधशाला द्वारा कैसिना में आयोजित, गुरुत्वाकर्षण तरंग डिटेक्टर और संचालन पर काम करने वाला संगठन है।

(Source: The Hindu)

10. एक नई शोध के अनुसार एमएमआर वैक्सीन कोविड-19 के रोगियों में सेप्सिस से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है।

  • हाल ही में एक हुई एक नई शोध के अनुसार एमएमआर (खसरा, कण्ठमाला और रूबेला) वैक्सीन कोविड-19 के रोगियों में सेप्सिस से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है।
  • यह वैक्सीन ल्यूकोसाइट को अधिक सक्रिय कर देती है, ताकि संबंधित संक्रमणों के खिलाफ अधिक प्रभावी बचाव हो सके।
  • हाल ही में यह शोध एमबायो जर्नल में प्रकाशित किया गया था।
  • एमएमआर वैक्सीन कोविड -19 के खिलाफ सीधे सुरक्षा नहीं देती, बल्कि इसके गंभीर लक्षणों के खिलाफ एक प्रतिरक्षा निवारक उपाय प्रदान करती है।
  • सेप्सिस एक प्रकार की रक्त विषाक्तता है, जो कवक और बैक्टीरिया के संयोजन के कारण होता है।

(Source: Indian Express)

11. संस्कृति मंत्रालय द्वारा संकल्प पर्व मनाया जाएगा।

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर, संस्कृति मंत्रालय ने संकल्प पर्व मनाने का निर्णय लिया है।
  • इसका उद्देश्य देश की हर्बल विरासत के संरक्षण के लिए पेड़ लगाना है।
  • इसके तहत मुख्यतः बरगद, आवला, पीपल, अशोक और बेल के पेड़ लगाये जाएंगे।
  • यह पर्व 28 जून 2020 से 12 जुलाई 2020 तक मनाया जायेगा।

(Source: News on AIR)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. इंटरनेशनल डे ऑफ ट्रॉपिक्स हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 09 जून
  2. 19 जून
  3. 29 जून
  4. 22 जून

2. एयर इंडिया के एआई एक्सप्रेस लिमिटेड में सरकार ने कितने प्रतिशत विनिवेश के लिए बोली आमंत्रित की है?

  1. 50
  2. 75
  3. 100
  4. 65

3. वंदे भारत अभियान किस मंत्रालय के तहत प्रारंभ किया गया है?

  1. विदेश मंत्रालय
  2. रक्षा मंत्रालय
  3. गृह मंत्रालय
  4. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

4. भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ किस वर्ष स्थापित किया गया था?

  1. 1957
  2. 1987
  3. 1947
  4. 1967

5. बैंकिंग विनियमन संशोधन अध्यादेश, 2020 के द्वारा किस अधिनियम में संशोधन किया गया है?

  1. बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1959
  2. बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949
  3. बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1979
  4. बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1989

6. सीमांत स्थायी सुविधा दर वर्तमान में कितने प्रतिशत है?

  1. 5.75
  2. 6.50
  3. 4.25
  4. 3.75

7. नाएप्यीडॉ इनमें से किस देश की राजधानी है?

  1. बांग्लादेश
  2. लाओस
  3. वियतनाम
  4. म्यांमार

8. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

  1. हाल ही में नेहरू जूलॉजिकल पार्क में सफेद बाघ की ट्यूमर से मौत हो गई।
  2. वैज्ञानिकों के अनुसार यह ट्यूमर, रिसेसिव जीन के कारण उत्पन्न होता है जो, मुख्यतः नर बाघ को प्रभावित करता है।
  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

9. एमएमआर वैक्सीन इनमें से किन बिमारियों से सुरक्षा प्रदान करती है?

  1. खसरा
  2. कण्ठमाला
  3. रूबेला
  4. उपरोक्त सभी

10. संस्कृति मंत्रालय द्वारा संकल्प पर्व किस उद्देश्य से मनाया जा रहा है?

  1. वृक्षारोपड़
  2. वृद्धजन सुरक्षा
  3. युवाओं को भारत की प्राचीन धरोहर का ज्ञान कराना
  4. देश की प्राचीन इमारतों का जीर्णोंद्धार करना

 

उत्तर-

1. C

2. C

3. A

4. B

5. B

6. C

7. D

8. C

9. D

10. A

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x