डेली करेंट अफेयर्स और GK | 9 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 10:06 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. तीन माह के लिए कर्मचारी भविष्य निधि के योगदान के 24% विस्तार को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी।

  • हाल ही में मंत्रिमंडल ने जून से अगस्त 2020 तक तीन महीने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि के तहत कर्मचारियों के 12% एवं नियोक्ताओं के 12% अर्थात कुल 24% करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • यह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना एवं आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार द्वारा घोषित पैकेज का एक हिस्सा है।
  • वित्त मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के एक हिस्से के रूप में 13 मई 2020 को घोषणा की कि व्यवसाय एवं श्रमिकों के लिए ईपीएफ सहायता तीन महीने और अर्थात जून, जुलाई और अगस्त 2020 तक बढ़ा दी जाए।
  • इस योजना में 4 हजार 860 करोड़ खर्च होंगें, और इससे देश के 72 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा।
  • सरकार कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के लिए योगदान का श्रेय देगी।
  • यह मंजूरी 15 अप्रैल 2020 को अनुमोदित मार्च से मई के वेतन महीनों की वर्तमान स्कीम के अतिरिक्त है।

(Source: News on AIR)

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया ग्‍लोबल वीक 2020 के उद्घाटन समारोह को सम्‍बोधित किया।

  • यह 9 जुलाई से 11 जुलाई 2020 तक चलने वाला एक वर्चुअल सम्‍मेलन है।
  • इस वर्चुअल सम्‍मेलन का विषय है- पुनः प्रवर्तक बनें : भारत और बेहतर नया विश्‍व
  • इस आयोजन में 30 देशों से 5000 वैश्विक भागीदार शामिल हो रहे हैं। 
  • इस वर्चुअल कॉन्‍फ्रेंस के 75 सत्रों को 250 वक्‍ता संबोधित करेंगे।

(Source: News on AIR)

3. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और सेबी के मध्य डेटा विनिमय के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

  • हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने डेटा विनिमय के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
  • यह समझौता ज्ञापन स्वचालित और नियमित आधार पर सेबी और सीबीडीटी के बीच डेटा और सूचना साझा करने की सुविधा प्रदान करेगा।
  • एमओयू इस पर हस्ताक्षर करने की तिथि से लागू हो गया है।
  • सीबीडीटी और सेबी पहले से ही विभिन्न मौजूदा तंत्रों के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं।
  • इसके साथ ही एक डेटा एक्सचेंज स्टीयरिंग ग्रुप का गठन भी किया गया है, जो डेटा विनिमय स्थिति की समीक्षा करने और डेटा शेयरिंग तंत्र की प्रभावशीलता को और बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर बैठक करेगा।
  • भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)-
    • यह भारत सरकार के स्वामित्व वाली प्रतिभूतियों और कमोडिटी बाजार का वैधानिक नियामक है।
    • इसकी स्थापना 1992 में हुई थी।
    • मुख्यालय: मुंबई
    • वर्तमान अध्यक्ष: अजय त्यागी
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT):
    • यह केंद्रीय राजस्व अधिनियम, 1963 के तहत एक सांविधिक निकाय है।
    • यह प्रत्यक्ष करों जैसे व्यक्तिगत आयकर, कॉर्पोरेट टैक्स, आदि के लेवी से और संग्रह से संबंधित मामलों को देखता है।
    • वर्तमान अध्यक्ष: श्री प्रमोद चंद्र मोदी

4. सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों द्वारा तीन मुफ्त गैस सिलेंडर लेने की समय सीमा सितंबर तक बढ़ाई।

  • हाल ही में सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों द्वारा तीन मुफ्त गैस सिलेंडर लेने की समय सीमा सितंबर तक बढ़ा दी है।
  • लाभार्थी सितंबर 2020 तक मुफ्त सिलेंडर का लाभ उठा सकते हैं।
  • इससे पहले, यह सुविधा केवल जून 2020 तक के लिए थी।
  • इस निर्णय से देश में लगभग 7 करोड़ 40 लाख परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर की सुविधा प्राप्त होगी।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-
    • भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में शुरू की गई थी।
    • उद्देश्य: गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिलाओं को 50 मिलियन एलपीजी कनेक्शन वितरित करना।
    • मंत्रालय: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

5. एक लाख करोड़ रूपए के कृषि ढांचागत कोष की स्‍थापना को मंत्रिमंडल की मंजूरी।

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल एक नए पैन इंडिया सेंट्रल सेक्टर स्कीम के तहत एक लाख करोड़ रूपए के एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड को मंजूरी दी है।
  • इस योजना के तहत फसल के बाद प्रबंधन के लिए व्यवहारिक परियोजनाओं में निवेश के लिए एक मध्यम और दीर्घकालिक ऋण वित्तपोषण की सुविधा दी जाएगी।
  • इस योजना की अवधि वित्तीय वर्ष 2020 से 2029 तक 10 वर्षों के लिए होगी।
  • इसमें बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा प्राथमिक कृषि साख समितियों, विपणन सहकारी समितियों, किसान उत्पादक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, किसानों, स्टार्टअप्स और केंद्र तथा राज्य की एजेंसियों को ऋण के रूप में एक लाख करोड़ रुपये मुहैया कराए जाएंगे।
  • इस वित्तपोषण सुविधा के तहत सभी ऋणों में दो करोड़ की सीमा तक प्रति वर्ष 3% का ब्याज अनुदान होगा। यह अनुदान अधिकतम 7 वर्षों की अवधि के लिए उपलब्ध होगा।
  • इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के कई अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
  • फंड की वास्तविक समय की निगरानी और प्रभावी फीड-बैक के लिए राष्ट्रीय और राज्य तथा जिला स्तरीय निगरानी समितियों की भी स्थापना की जाएगी।

(Source: News on AIR)

6. नेपाल में नवनिर्मित श्री महादेव मस्ता चतुरदेव परिसर के प्रशासनिक और शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन।

  • हाल ही में नेपाल के मुगु में नवनिर्मित श्री महादेव मस्ता चतुरदेव परिसर के प्रशासनिक और शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन किया गया।
  • इस परिसर का निर्माण नेपाल-भारत मैत्री विकास सहयोग कार्यक्रम के तहत 35.11 मिलियन की लागत से किया गया है।
  • 2007 में स्थापित, यह कैंपस, त्रिभुवन विश्वविद्यालय से संबद्ध और यूजीसी नेपाल द्वारा अनुमोदित एक सामुदायिक स्वामित्व वाला शैक्षणिक संस्थान है।
  • यह चार साल का पूर्णकालिक स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
  • नए प्रशासनिक और शैक्षणिक ब्लॉक का निर्माण जिला समन्वय समिति, मुगु द्वारा कार्यान्वित किया गया था।
  • स्कूल के नवनिर्मित बुनियादी ढांचे से छात्रों के लिए सीखने के माहौल को बढ़ावा देने की उम्मीद है।
  • साथ ही एक अन्य परियोजना नेपाल-भारत मैत्री विकास सहयोग कार्यक्रम के तहत निर्मित श्री सप्तमी गुरुकुल संस्कृत विद्यालय का भी उद्घाटन किया गया।

(Source: News on AIR)

7. गृहमंत्रालय ने गांधी परिवार द्वारा चलाए जा रहे तीन ट्रस्ट पर विभिन्न नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए एक अंतरमंत्रालय समिति का गठन किया।

  • हाल ही में गृहमंत्रालय ने गांधी परिवार द्वारा चलाए जा रहे तीन ट्रस्ट पर विभिन्न नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए एक अंतरमंत्रालय समिति का गठन किया है।
  • प्रवर्तन निदेशालय के विशेष निदेशक समिति के अध्यक्ष होंगे।
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) भी समिति का हिस्सा होगी।
  • इसमें राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरीटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट शामिल हें।
  • यह समिति इन ट्रस्ट के द्वारा धनशोधन रोकथाम अधिनियम, आयकर अधिनियम, विदेशी योगदान-विनियमन अधिनियम सहित अन्य विभिन्न कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन की जांच करेगी।

(Source: News on AIR)

8. ईसीएचएस लाभार्थियों के अविवाहित, स्थायी रूप से विकलांग पुत्र को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

  • हाल ही में सरकार ने घोषणा की है कि पूर्व सैनिक अंशदान स्वास्थ्य योजना के तहत स्थायी रूप से अक्षम और आर्थिक रूप से आश्रित पुत्र, अब योजना के तहत लाभ के पात्र होंगे।
  • विशेषकर ऐसे पुत्र जो 25 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद विकलांग हो गए हैं।
  • यह निर्णय रक्षा मंत्रालय द्वारा लिया गया था।
  • यह इस साल जनवरी में केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों के लिए भी इसी प्रकार का निर्णय लिया गया था।
  • भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS)-
    • यह योजना 1 अप्रैल 2003 से लागू की गई थी।
    • इस योजना का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों के पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को एलोपैथिक और आयुष चिकित्सा प्रदान करना है।

9. मालदीव और श्रीलंका से चेचक और खसरे का उन्‍मूलन।

  • मालदीव और श्रीलंका ने चेचक और खसरा के उन्‍मूलन का लक्ष्‍य समय से पहले हासिल कर दिया है।
  • मालदीव और श्रीलंका, दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के ऐसे पहले दो देश बन गए हैं, जिन्‍होंने 2023 तक चेचक और खसरा के उन्‍मूलन का लक्ष्‍य समय से पहले हासिल कर लिया है।
  • यह घोषणा विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्‍टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने चेचक और खसरा के उन्‍मूलन के लिए क्षेत्रीय पुष्टिकरण आयोग की पांचवीं बैठक के दौरान की।
  • मालदीव में चेचक का अंतिम मामला वर्ष 2009 में और खसरे का अक्‍टूबर 2015 में सामने आया था।
  • श्रीलंका में चेचक का अंतिम मामला मई 2016 में और खसरे का मार्च 2017 में सामने आया था।
  • चेचक-एक वायरल संक्रमण है, जो छोटे बच्चों के लिए गंभीर है, लेकिन एक टीका द्वारा आसानी से रोका जा सकता है।
  • खसरा-यह एक वायरल संक्रामक बीमारी है, जो टीके द्वारा आसानी से रोकी जा सकती है।

10. 88 वर्षों के बाद हिमालयी तितली- गोल्डन बर्डविंग को भारत की सबसे बड़ी तितली के रूप में खोजा गया है।

  • हाल ही में, एक हिमालयी तितली- गोल्डन बर्डविंग (ट्रॉइडस आइकस) को 88 वर्षों के बाद भारत की सबसे बड़ी तितली के रूप में खोजा गया है।
  • ब्रिटिश सेना अधिकारी ब्रिगेडियर इवांस ने 1932 में इसे दर्ज किया था।
  • उत्तराखंड के दीदीहाट से मादा बर्डविंग मिली है, जबकि नर मेघालय के शिलांग में वानखर तितली संग्रहालय में था।
  • तितलियां लेपिडोप्टेरा परिवार से संबंधित हैं।
  • लेपिडोप्टेरा परिवार के अध्ययन में मुख्यतः पंख की पाप का उपयोग किया जाता है, जिसे भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है।
  • मादा गोल्डन बर्डविंग का पंख 194 मिमी, दक्षिणी बर्डविंग (190 मिमी) से थोड़ा बड़ा है।
  • सबसे छोटा क्वेकर (Neopithecops zalmora) है जिसका पंख 18 मिमी और आगे की लंबाई 8 मिमी है।

(Source: The Hindu)

11. महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा कोलम चावल के लिए जीआई टैग प्राप्त करने का प्रयास।

  • महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा कोलम चावल के लिए जीआई टैग प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
  • यह चावल महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तालुका में खेती की जाने वाली एक अनूठी सुगंधित किस्म है।
  • वाडा कोलम चावल-
    • वाडा कोलम चावल अपने स्वाद के कारण बाजार में बहुत पसंद किया जाता है।
    • चूंकि यहां भूमि उपजाऊ है, इसलिए केवल गोबर का उपयोग खाद के रूप में किया जाता है, किसी अन्य रसायन का उपयोग नहीं किया जाता है।
    • हालाँकि, किस्म की कम उपज होती है, क्योंकि 100 क्विंटल धान में से केवल 45 क्विंटल पॉलिश चावल का उत्पादन होता है। जबकि अन्य किस्मों में लगभग 55 क्विंटल उपज होती है। इसलिए कुछ किसान इस किस्म को लगाने के लिए कम इच्छुक हैं।
  • महाराष्ट्र के पालघर जिले से दहानू-घोलवड़ चीकू फल को जनवरी 2017 में जीआई टैग प्रदान किया गया था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. हाल ही में जून से अगस्त तीन माह के लिए कर्मचारी भविष्य निधि के योगदान के 24% विस्तार को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी है।

2. सरकार कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के लिए योगदान का श्रेय देगी।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

2. हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और किस संस्था ने डेटा विनिमय के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

  1. सेबी
  2. आई डी बी आई
  3. प्रवर्तन निदेशालय
  4. राजस्व विभाग

3.प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना किस मंत्रायल के तहत चलायी जा रही है?

  1. गृह मंत्रालय
  2. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  3. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  4. स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

4. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल एक नए पैन इंडिया सेंट्रल सेक्टर स्कीम-एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड को मंजूरी दी है। इस फंड का मान कितना होगा?

  1. एक लाख करोड़ रूपए
  2. दो लाख करोड़ रूपए
  3. ढाई लाख करोड़ रूपए
  4. तीन लाख करोड़ रूपए

5. हाल ही में नवनिर्मित श्री महादेव मस्ता चतुरदेव परिसर के प्रशासनिक और शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन किस देश में किया गया है?

  1. नेपाल
  2. भारत
  3. बांग्लादेश
  4. भूटान

6. गृहमंत्रालय ने गांधी परिवार द्वारा चलाए जा रहे तीन ट्रस्ट पर विभिन्न नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए एक अंतरमंत्रालय समिति का गठन किया। इनमें से कौन सा ट्रस्ट उनमें शामिल नहीं है?

  1. राजीव गांधी फाउंडेशन
  2. राजीव गांधी चैरीटेबल ट्रस्ट
  3. इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट
  4. जवाहर नेहरू ट्रस्ट

7. भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना किस वर्ष शुरू की गई थी?

  1. 2003
  2. 2005
  3. 2007
  4. 2009

8. हाल ही में किस देश ने 2023 की निर्धारित समयसीमा से पहले ही चेचक और खसरे का उन्‍मूलन किया है?

  1. मालदीव
  2. श्रीलंका
  3. नेपाल
  4. A और B दोनों

9. 88 वर्षों के बाद गोल्डन बर्डविंग को भारत की सबसे बड़ी तितली के रूप में खोजा गया है। इसे हाल ही में किस राज्य में पाया गया?

  1. हिमालयी क्षेत्र
  2. पूर्वी घाट
  3. पश्चिमी घाट
  4. मध्य मैदानी भाग

10. महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा कोलम चावल के लिए जीआई टैग प्राप्त करने का प्रयास किया गया। इसके संबंध में क्या सही नहीं है?

1. इसके उत्पादन में गोबर का उपयोग खाद के रूप में किया जाता है, किसी अन्य रसायन का उपयोग नहीं किया जाता है।

2. इसकी पैदावार बहुत अधिक होती है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर

1. C

2. A

3. B

4. A

5. A

6. D

7. A

8. D

9. A

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x