डेली करेंट अफेयर्स और GK | 10 फरवरी 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 11 Feb 2021 18:30 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: अंतरिक्ष और आईटी

1. तिआनवेन-1 ने मंगल ग्रह की अपनी पहली तस्वीर भेजी है।

  • चीन की ‘तिआनवेन -1’ ने मंगल ग्रह की अपनी पहली तस्वीर भेजी है।
  • चीन ने 23 जुलाई 2020 को तिआनवेन-1 नाम से एक मंगल ग्रह मिशन शुरू किया था। इसमें एक लैंडर, ऑर्बिटर और रोवर शामिल हैं।
  • ‘तिआनवेन-1’ का मुख्य उद्देश्य ग्रह का सर्वेक्षण करना और ग्रह की भूवैज्ञानिक संरचनाओं, सतह की विशेषताओं और जलवायु के बारे में जानकारी एकत्र करना है।
  • तस्वीर मंगल ग्रह से 2.2 मिलियन किलोमीटर की दूरी से ली गई है। तस्वीर मंगल की सतह की भूवैज्ञानिक विशेषता को दर्शाती है।
  • ‘तिआनवेन-1’ चीन का पहला स्वतंत्र इंटरप्लेनेटरी मिशन है। इसके 10 फरवरी 2021 को मंगल पर पहुंचने की उम्मीद है।
  • यूएसएसआर 1971 में मंगल ग्रह पर लैंड करने वाला पहला देश था, उसके बाद यूएस था। भारत प्रथम प्रयास में मंगल पर पहुँचने वाला पहला देश है।
  • यूएई के मंगल मिशन ‘होप प्रोब’ को भी जुलाई 2020 में लॉन्च किया गया था।
 

विषय: रिपोर्ट और संकेत

2. पांच भारतीय बिजनेस स्कूल ‘एफटी ग्लोबल एमबीए 2021’ रैंकिंग के शीर्ष 100 में हैं।

  • एफटी ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2021 में, पांच भारतीय बिजनेस स्कूल ने शीर्ष 100 एमबीए कॉलेजों में स्थान पाया है।
  • एफटी ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2021 के अनुसार, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस भारत में सबसे अच्छा संस्थान है। इसे 23 वें स्थान पर रखा गया है।
  • आईआईएम बैंगलोर को 35 वें स्थान पर, आईआईएम कलकत्ता को 44 वें स्थान पर, आईआईएम अहमदाबाद को 48 वें स्थान पर और आईआईएम इंदौर को 94 वें स्थान पर रखा गया है।
  • एफटी ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2021 में इनसीड (INSEAD) और लंदन बिजनेस स्कूल पहले और दूसरे स्थान पर है।
  • रैंकिंग विभिन्न कारकों पर आधारित है जैसे कि स्नातक होने के तीन साल बाद पूर्व छात्रों द्वारा लिया गया वेतन, शोध की गुणवत्ता, धन के लिए मूल्य, आदि।
 

विषय: खेल

3. स्टीव स्मिथ ने अपना तीसरा एलन बॉर्डर मेडल जीता।

  • पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, स्टीव स्मिथ ने एलन बॉर्डर मेडल जीता है। यह उनका तीसरा एलन बॉर्डर मेडल है।
  • उन्हें खेल के तीनों प्रारूपों में उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।
  • बेथ मूनी को बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है। यह उनका पहला बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार है।
  • उन्हें ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट में उनके योगदान के लिए पुरस्कार मिला है।
  • 2020 में, डेविड वार्नर ने एलन बॉर्डर मेडल जीता था और एलिसे पेरी ने बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार जीता था।
  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कार:

एलन बॉर्डर मेडल: इसका नाम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलन बॉर्डर के नाम पर रखा गया है। यह ऑस्ट्रेलियाई पुरुषों के क्रिकेट में प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसे 2000 में शुरू किया गया था।

बेलिंडा क्लार्क अवार्ड: यह ऑस्ट्रेलिया की सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को दिया जाता है। यह पुरस्कार पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान बेलिंडा क्लार्क के नाम पर है।

विषय: सरकारी योजनाएं और पहल

4. सरकार ने कृषि भूमि उपजाने वाले नये संगठनों (एफपीओ) के निर्माण और प्रोत्‍साहन के लिए एक नई योजना शुरू की।

  • कृषि मंत्रालय द्वारा "कृषि भूमि उपजाने वाले 10,000 नये संगठनों का निर्माण और उन्‍हें प्रोत्‍साहन (एफपीओ)" नामक एक नई योजना शुरू की गई है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य एफपीओ के माध्यम से छोटे और सीमांत किसानों की मदद करना है। यह उनकी उपज की उत्पादकता में सुधार के लिए नई तकनीक, ऋण और बाजारों तक पहुंचने में उनकी मदद करेगा।
  • यह 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने की सरकार के विज़न में मदद करेगा। यह रोजगार पैदा करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेगा।
  • योजना की विशेषताएं:
    • इस योजना के तहत, पाँच वर्षों में 10,000 नई एफपीओ का गठन किया जाएगा।
    • एफपीओ का निर्माण और प्रोत्‍साहन नौ कार्यान्वयन एजेंसियों के माध्यम से किया जाएगा।
    • कार्यान्वयन एजेंसियों की सहायता से क्लस्टर आधारित व्यापार संगठनों एफपीओ को बढ़ावा देंगे।
    • नफेड अन्य कार्यान्वयन एजेंसियों की मदद से एफपीओ को बाजार और मूल्य श्रृंखला लिंकेज प्रदान करेगा।
    • समग्र परियोजना मार्गदर्शन, समन्वय और डेटा रखरखाव के लिए एक राष्ट्रीय परियोजना प्रबंधन एजेंसी की स्थापना की जाएगी।
    • प्रत्येक एफपीओ को 3 वर्षों की अवधि के लिए 18.00 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। हर एफपीओ को 2 करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
    • जिले में योजना के समन्वय और निगरानी के लिए एक जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया जाएगा।
    • भारत के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से एफपीओ को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

विषय: खेल

5. ऋषभ पंत ने जनवरी 2021 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ जीता।

  • भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जनवरी 2021 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला है।
  • दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर शबनम इस्माइल ने जनवरी 2021 के लिए आईसीसी वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है।
  • आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी रूपों में पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए दिया जाता है।

विषय: राज्य समाचार / उत्तर प्रदेश

6. उत्तर प्रदेश में एक 16 अंक के यूनिक कोड से होगी हर भूमि की पहचान होगी।

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सभी प्रकार के भूमि की पहचान के लिए 16-अंकीय यूनिक कोड जारी करने की प्रणाली शुरू की है।
  • यह 16 अंकों का कोड राज्य के राजस्व विभाग द्वारा सभी प्रकार की कृषि, आवासीय और वाणिज्यिक भूमि के लिए जारी किया जाएगा।
  • कोड के पहले छह अंक भूमि की आबादी पर आधारित होंगे और अगले चार अंक भूमि को यूनिक कोड प्रदान करेंगे। अगले चार अंक 11 से 14 जमीन के विभाजन का नंबर होगा। अंतिम दो अंक भूमि की श्रेणी के आधार पर होंगे।
  • यह भूमि के नकली पंजीकरण के मुद्दों को हल करने में मदद करेगा और राज्य में भूमि विवाद के मामलों को कम करेगा।
  • उत्तर प्रदेश:
    • यह भारत में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद चौथे स्थान पर है।
    • राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं।
    • दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम हैं।

विषय: नियुक्ति

7. बसवराज होरात्ती कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुने गए।

  • जेडीएस एमएलसी बसवराज होरात्ती को कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वह भारतीय जनता पार्टी के हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नसीर अहमद को हराया है।
  • जनवरी 2021 में एम के प्राणेश को परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था।
  • कर्नाटक विधान परिषद में सदस्यों की संख्या 75 है।
  • वर्तमान में, भारत के छह राज्यों में विधान परिषद है। ये राज्य हैं- आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक
  • विधान परिषद:
    • अनुच्छेद 169 में विधान परिषदों के उत्सादन या सृजन का प्रावधान है।
    • अनुच्छेद 171 के अनुसार, किसी राज्य की विधान परिषद में राज्य विधानसभा की कुल शक्ति का एक तिहाई से अधिक नहीं होगा, और 40 से कम सदस्य नहीं होंगे।
    • विधान परिषद के सदस्य या तो राज्य के राज्यपाल द्वारा नामित किए जाते हैं या अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं।
    • विधान परिषद का अध्यक्ष इसके सदस्यों में से चुना जाता है। वह परिषद के पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य करता है।
    • विधान परिषद के सदस्य छह साल के लिए चुने जाते हैं।

विषय: राष्ट्रीय समाचार

8. जम्मू कश्मीर सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा पहली बार महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • जम्मू कश्मीर के समाज कल्याण विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने जम्मू में पहली बार महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया है।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने जन सुनावई कार्यक्रम की अध्यक्षता की है।
  • इस कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया और अध्यक्ष ने महिलाओं की समस्याओं के बारे में जानकारी एकत्र की।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग:
    • यह वैधानिक निकाय है जो आमतौर पर महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी नीतिगत मामलों पर सरकार को सलाह देता है।
    • इसका गठन 1992 में हुआ था।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा हैं।

विषय: अवसंरचना और ऊर्जा

9. दक्षिण कोरिया ने दुनिया के सबसे बड़े अपतटीय पवन फार्म के निर्माण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  • दक्षिण कोरिया ने अपने दक्षिण-पश्चिम में सिनान के पास दुनिया का सबसे बड़ा अपतटीय पवन फार्म बनाने के लिए 48 ट्रिलियन वॉन (43 बिलियन डॉलर) के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद, दक्षिण कोरिया सरकार ने घोषणा की कि वह 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ा अपतटीय पवन फार्म बनाने का इरादा रखती है। इसकी अधिकतम क्षमता 8.2 गीगावाट होगी।
  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के अनुसार, यह ऑफशोर (अपतटीय) विंड फ़ार्म दुनिया के मौजूदा सबसे बड़े ऑफ़शोर विंड फ़ार्म से बड़ा होगा।
  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने पिछले साल 2050 तक कार्बन न्यूट्रलिटी (नेट जीरो कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन) हासिल करने के लक्ष्य की घोषणा की थी।
  • दक्षिण कोरिया का लक्ष्य 2030 तक दुनिया के शीर्ष पांच अपतटीय पवन ऊर्जा पॉवरहाउस में से एक बनना है। इसका उद्देश्य 2034 तक परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की संख्या को 24 से घटाकर 17 करना है।
  • सिनान दक्षिण कोरिया के जियोनम या दक्षिण जियोला प्रांत में एक काउंटी (प्रशासनिक प्रभाग) है। वॉन (दक्षिण कोरियाई वॉन) दक्षिण कोरिया की आधिकारिक मुद्रा है।
  • जनवरी 2020 तक ब्रिटेन में हॉर्न्सी 1 दुनिया का सबसे बड़ा अपतटीय पवन फार्म है। इसकी क्षमता 1.12 गीगावॉट है।

विषय: खेल

10. द्रास रेड ने 13 वीं सीईसी कप आइस हॉकी चैम्पियनशिप जीती।

  • द्रास रेड ने 13 वीं सीईसी कप आइस हॉकी चैम्पियनशिप जीती है। द्रास रेड ने फाइनल में चिकटन टीम को हराया है।
  • शकर चिकटन टीम ने पहला महिला सीईसी आइस हॉकी कप 2021 जीता है। शकर चिकटन टीम ने अंतिम मैच में वाखा मुल्बेख टीम को हराया है।
  • 13 वें सीईसी कप आइस हॉकी चैम्पियनशिप में, 32 पुरुष टीमों और 5 महिला टीमों ने भाग लिया है।
  • आइस हॉकी:
    • यह एक ऐसा खेल है जो बर्फ पर दो टीमों द्वारा खेला जाता है। प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी होते हैं।
    • आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया भारत में आइस हॉकी का शासी निकाय है।

विषय: पुरस्कार और सम्मान

11. बोडो फिल्म ‘सिजौ’ ने गोल्डन स्पैरो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 में 4 पुरस्कार जीते।

  • बोडो फिल्म 'सिजौ' को गोल्डन स्पैरो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 में चार पुरस्कार मिले हैं।
  • इस फिल्म ने भारतीय फीचर फिल्म श्रेणी में "सर्वश्रेष्ठ निर्देशक","सर्वश्रेष्ठ पदार्पण फिल्मकार","सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक" और "विशेष जूरी पुरस्कार" जीता है।
  • यह फिल्म विशाल पी चालिहा द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म 2021 के अंत तक रिलीज होगी।
  • गोल्डन स्पैरो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 का आयोजन तमिलनाडु में किया गया है।

विषय: पुरस्कार और सम्मान

12. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को एसीआई 'वॉयस ऑफ कस्टमर' का पुरस्कार मिला।

  • राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) को एसीआई (एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल) 'वॉयस ऑफ कस्टमर' का पुरस्कार मिला है।
  • यह पुरस्कार ग्राहक सेवा में सुधार के उनके प्रयासों के लिए दिया गया है।
  • दोनों हवाई अड्डों ने COVID-19 महामारी के बाद यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए नए उपाय अपनाए थे।
  • इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने हवाई अड्डे पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए एक्सओविस पैसेंजर ट्रैकिंग सिस्टम स्थापित किया है।
  • राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक पेपरलेस ई-बोर्डिंग सुविधा और ‘एयर सुविधा’ पोर्टल शुरू किया था।
  • इससे पहले, दोनों हवाई अड्डों को एसीआई की एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) डिपार्चर अवार्ड्स 2019 मिला था।
  • एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI): यह 1991 में स्थापित किया गया था। यह दुनिया के हवाई अड्डे के अधिकारियों का एक वैश्विक व्यापार प्रतिनिधि है।

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

13. शहतूत बांध के निर्माण के लिए भारत और अफगानिस्तान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

  • 9 फरवरी 2021 को, भारत और अफगानिस्तान ने काबुल के पास शहतूत बांध के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • बांध काबुल में रहने वाले लोगों को पीने के पानी की सुविधा प्रदान करेगा।
  • भारत $ 80 मिलियन मूल्य की परियोजनाओं के विकास के माध्यम से अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
  • पीएम मोदी ने भारत और अफगानिस्तान के बीच "सभ्यतागत संबंधों“ पर प्रकाश डाला और शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।
  • लालंदर / शहतूत बांध:
    • यह काबुल नदी के बेसिन पर बनाया जाएगा।
    • यह परियोजना भारत और अफगानिस्तान के बीच नई विकास साझेदारी का एक हिस्सा है।
    • यह सलमा बांध के बाद अफगानिस्तान में भारत द्वारा बनाया जा रहा दूसरा बड़ा बांध है।
    • भारत-अफगानिस्तान मैत्री बांध, सलमा बांध, का उद्घाटन जून 2016 में किया गया था।

 

Shahtoot Dam

(Source: News on AIR)

विषय: सरकारी योजनाएं और पहल

14. जननी सुरक्षा योजना (JSY) के तहत संस्थागत प्रसव बढ़े हैं।

  • राज्य मंत्री (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण), अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में जवाब दिया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव बढ़े हैं।
  • जननी सुरक्षा योजना (JSY):
    • यह राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत एक सुरक्षित मातृत्व हस्तक्षेप है।
    • इसे 12 अप्रैल 2005 को लॉन्च किया गया था।
    • यह एक 100% केंद्र प्रायोजित योजना है जिसका उद्देश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करना है।
    • सरकार गर्भवती महिलाओं को एक सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी स्वास्थ्य सुविधा में बच्चे को जन्म देने के लिए नकद सहायता प्रदान करती है। इसमें मां की उम्र और बच्चों की संख्या पर कोई कैपिंग नहीं है।
    • यह मुख्य रूप से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, राजस्थान, ओडिशा और जम्मू और कश्मीर जैसे राज्यों में गरीब गर्भवती महिलाओं (विशेष रूप से एससी, एसटी और बीपीएल परिवारों से संबंधित) पर केंद्रित है। इन राज्यों में संस्थागत प्रसव दर कम है।
    • महिला स्वास्थ्य स्वयंसेवकों, आशा, को संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए योजना के तहत प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन दिया जाता है।

Janani Suraksha Yojana

(Source: PIB)

विषय: बैंकिंग / वित्तीय योजनाएं

15. भारतीय रिजर्व बैंक ने 2019-20 के लिए अपनी लोकपाल योजनाओं की वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की।

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 2019-20 के लिए अपनी लोकपाल योजनाओं की वार्षिक रिपोर्ट 08 फरवरी को प्रकाशित की।
  • रिपोर्ट के अनुसार, तीन लोकपाल योजनाओं के तहत शिकायतों की प्राप्ति में लगभग 65% की वृद्धि देखी गई है।
  • बैंकिंग लोकपाल के कार्यालयों द्वारा प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से एटीएम / डेबिट कार्ड और मोबाइल / इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग से संबंधित थीं।
  • डिजिटल लेन-देन लोकपाल द्वारा प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से फंड ट्रांसफर के बारे में थीं।
  • 5 फरवरी को अपनी मौद्रिक नीति वक्तव्य में, आरबीआई ने घोषणा की थी कि वह तीन लोकपाल योजनाओं को एकीकृत करेगा और जून 2021 में एकीकृत लोकपाल योजना शुरू करेगा।
  • शिकायत निवारण के लिए आरबीआई की लोकपाल योजनाएँ:
    • आरबीआई  तीन लोकपाल योजनाएं - बैंकिंग की लोकपाल योजना 2006, 2018 की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लिए लोकपाल योजना और डिजिटल लेनदेन के लिए लोकपाल योजना 2019 हैं।
    • आरबीआई ने 1995 में पहली बार बैंकिंग लोकपाल योजना को अधिसूचित किया था। आरबीआई, बैंकिंग लोकपाल के 22 कार्यालयों के माध्यम से बैंकिंग लोकपाल योजना का संचालन करता है। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश योजना के अंतर्गत आते हैं।

Reserve Bank of India

(Source: News on AIR)

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x