डेली करेंट अफेयर्स और GK | 14 अगस्त 2020
Main Headlines:
- 1. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन का शुभारंभ किया।
- 2. भारतीय तटरक्षक बल के लिए एक अपतटीय गश्ती पोत ‘सार्थक’ लॉन्च किया गया।
- 3. अफ्रीकी स्वाइन बुखार से मेघालय में सूअरों की मृत्यु।
- 4. मणिपुर में, 1891 के एंग्लो-मणिपुरी युद्ध की याद में 13 अगस्त को देशभक्त दिवस मनाया गया।
- 5. रूस और ब्राजील दुनिया की पहली कोरोनावायरस पंजीकृत वैक्सीन स्पुतनिक V के उत्पादन और विपणन में सहयोग करेंगे।
- 6. खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जायेगा।
- 7. भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में 2 अक्टूबर से औरुनोदोय योजना प्रारंभ की जायेगी।
- 8. भारत ने मालदीव के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पैकेज की घोषणा की।
- 9. विद्यार्थी उद्यमशीलता कार्यक्रम 2.0 का शुभारम्भ किया गया।
- 10. अरुणाचल प्रदेश में फॉरेस्ट कवर लॉस से हॉर्नबिल के अस्तित्व को खतरा है।
- 11. कर्नाटक में मूल्य निगरानी और संसाधन इकाई स्थापित की गयी।
Happy July get 35% Off
Use Coupon code JULY25
1. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन का शुभारंभ किया।
- हाल ही में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन (NIIO) का शुभारंभ किया।
- रक्षा अधिग्रहण नीति ड्राफ्ट 2020 में मौजूदा संसाधनों के भीतर एक नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन की स्थापना की परिकल्पना की गई है।
- एनआईआईओ तीन स्तरीय संगठन है।
- नौसेना प्रौद्योगिकी त्वरण परिषद (N-TAC) की स्थापना, यह नवाचार और स्वदेशीकरण के दोहरे पहलुओं को एक साथ लाएगा और शीर्ष स्तर के निर्देश प्रदान करेगा।
- एन-टीएसी के तहत एक कार्य समूह परियोजनाओं को लागू करेगा।
- त्वरित समय सीमा में उभरती हुई विघटनकारी प्रौद्योगिकी को शामिल करने के लिए एक प्रौद्योगिकी विकास त्वरण सेल भी बनाया गया है।
- इस अवसर पर भारतीय नौसेना ने निम्न के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए-
- उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
- रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय गुजरात
- मेकर विलेज, कोच्चि
- भारतीय रक्षा निर्माता समाज
- इसके साथ ही इस अवसर पर भारतीय नौसेना के स्वदेशी परिप्रेक्ष्य योजनाओं का एक संकलन जिसका शीर्षक स्वावलंबन (SWAVLAMBAN) है, भी जारी किया गया था।
(Source: News on AIR)
2. भारतीय तटरक्षक बल के लिए एक अपतटीय गश्ती पोत ‘सार्थक’ लॉन्च किया गया।
- हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल के लिए एक अपतटीय गश्ती पोत ‘सार्थक’ लॉन्च किया गया।
- इसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में लॉन्च किया गया।
- इस समारोह को नई दिल्ली, तटरक्षक मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया था।
- समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए तटरक्षक द्वारा तैनात पांच ओपीवी की श्रृंखला में सार्थक 4 वें स्थान पर है।
- इसे मेक इन इंडिया पहल के अंतर्गत गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।
- यह जहाज अत्याधुनिक नेविगेशन और संचार उपकरण, सेंसर और मशीनरी से सुसज्जित है।
3. अफ्रीकी स्वाइन बुखार से मेघालय में सूअरों की मृत्यु।
- हाल ही में अफ्रीकी स्वाइन बुखार (ASF) से मेघालय में 73 सूअर मारे जा चुके हैं और जिनमें से 24 एएसएफ संक्रमित पाये गये थे।
- राज्य सरकार ने मेघालय के, चार जिलों को जहां यह बिमारी फैल रही है, जिनमें पश्चिम जयंतिया हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स और री-भोई जिले शामिल हैं, कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
- इन जिलों में स्थित 12 गांवों से सूअरों के सभी प्रकार के आयात और निर्यात पर और उपभोग के लिए सूअर के वध और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।
- अफ्रीकी स्वाइन बुखार-
- यह एक अत्यधिक संक्रामक और घातक पशु रोग है जो घरेलू और जंगली सूअरों में रक्तस्रावी बुखार का कारण बनता है।
- यह एसफेरविरिडे परिवार के एक बड़े डीएनए वायरस के कारण होता है, जो जीनस ऑर्निथोडोरोस के टिक्स को भी संक्रमित करता है।
- यह पहली बार 1920 के दशक में अफ्रीका में पाया गया था।
- इसमें मृत्यु दर लगभग 100% है और वर्तमान में इसका कोई इलाज नहीं है।
- यह केवल एक जानवर से दूसरे जानवर में फैलता है। अतः स्वाइन फ़्लू से भिन्न एएसएफ मानव के लिए खतरा नहीं है।
4. मणिपुर में, 1891 के एंग्लो-मणिपुरी युद्ध की याद में 13 अगस्त को देशभक्त दिवस मनाया गया।
- हर साल मणिपुर में, 1891 के एंग्लो-मणिपुरी युद्ध की याद में 13 अगस्त को देशभक्त दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 1891 के एंग्लो-मणिपुरी के दौरान कई मणिपुरियों ने राज्य की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था।
- उन महान शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 13 अगस्त को यह दिन मनाया जाता है।
- 1891 में इस दिन मणिपुर के तत्कालीन राजकुमार बीर टिकेंद्रजीत और थांगल जनरल सहित बहादुर मणिपुरियों को वर्तमान इम्फाल क्षेत्र में आम जनता के सामने फांसी दी गई थी।
- मणिपुर-
- मणिपुर को जनवरी 1972 में पूर्ण भारतीय राज्य का दर्जा दिया गया था।
- इसकी राजधानी इंफाल है।
- यह नागालैंड, मिजोरम, असम और म्यांमार के साथ सीमा बनाता है।
- राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह जी हैं।
(Source: News on AIR)
5. रूस और ब्राजील दुनिया की पहली कोरोनावायरस पंजीकृत वैक्सीन स्पुतनिक V के उत्पादन और विपणन में सहयोग करेंगे।
- हाल ही में रूस और ब्राजील दुनिया की पहली कोरोनावायरस पंजीकृत वैक्सीन स्पुतनिक V के उत्पादन और विपणन में सहयोग करने के लिए सहमत हुए हैं।
- यह समझौता ब्राजील के राज्य पराना के साथ किया गया है।
- इस रणनीतिक सहयोग समझौते के तहत रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष, पराना राज्य में दवा कंपनियों के साथ मिलकर स्पुतनिक V वैक्सीन का उत्पादन करेगा।
- साथ ही इस वैक्सीन को ब्राजील और अन्य लैटिन अमेरिकी देशों में वितरित किया जायेगा।
- रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए दुनिया की पहली वैक्सीन स्पुतनिक V को हाल ही में पंजीकृत किया है।
(Source: News on AIR)
6. खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जायेगा।
- खेल मंत्रालय द्वारा सबसे बड़ी देश व्यापी दौड़, फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जायेगा।
- यह आयोजन 15 अगस्त को भारत के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर से होकर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती तक आयोजित किया जायेग।
- फ्रीडम रन का उद्देश्य फिटनेस को प्रोत्साहित करना और नागरिकों को मोटापे, आलस्य, तनाव, चिंता और अन्य बीमारियों से मुक्ति दिलाने में मदद करना है।
- वर्तमान महामारी की स्थिति और सामाजिक दूरियों के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों को अपनी गति से, कहीं भी और कभी भी सुविधानुसार भागने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है।
- ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम, जीपीएस वॉच या मैन्युअल रूप से कुल किलोमीटर को ट्रैक किया जा सकता है।
- व्यक्ति और संगठन दोनों ही फिट इंडिया वेबसाइट पर इस आयोजन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
(Source: News on AIR)
7. भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में 2 अक्टूबर से औरुनोदोय योजना प्रारंभ की जायेगी।
- असम राज्य के वित्त मंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने हाल ही में घोषणा की है कि 2 अक्टूबर से राज्य में औरुनोदोय योजना प्रारंभ की जायेगी।
- इस योजना का उद्देश्य लगभग 17 लाख परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।
- इस योजना के तहत आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए पात्र परिवारों को 830 रुपये प्रति महीने दिए जायेंगे।
- यह असम राज्य में सबसे बडी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना होगी।
- इस योजना से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 15 से 17 हजार परिवारों को लाभ पहुंचेगा।
- औरुनोदोय योजना के लिए असम सरकार को 210 करोड रुपये प्रति महीने वहन करना होगा।
- असम सरकार परिवार की नामांकित महिला के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से राशि भेजेगी।
(Source: News on AIR)
8. भारत ने मालदीव के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पैकेज की घोषणा की।
- हाल ही में भारत ने मालदीव के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पैकेज की घोषणा की है।
- इसमें से 100 मिलियन अमेरिकी डालर अनुदान के रूप में और 400 मिलियन अमेरिकी डालर एक नई लाइन ऑफ क्रेडिट के रूप में है।
- इसका उपयोग सबसे बड़ी इंट्रा द्वीप कनेक्टिविटी परियोजना, दोनों देशों के बीच नौका कनेक्टीविटी और शीघ्र ही शुरू होने वाली उड़ानों के लिए किया जायेगा।
- ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट (GMCP):
- यह मालदीव की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना है।
- इस 6.7 किमी की परियोजना के द्वारा माले की राजधानी माले को विलिंग्ली, थिलाफुशी और गुल्हीफाहु द्वीपों से जोड़ने के लिए कई पुल बनाये जायेंगे।
- साथ ही मालदीव में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत-18 अगस्त को दिल्ली-तिरुवनंतपुरम-माले, एयर इंडिया की उड़ान शुरू करने के लिए मालदीव के साथ यात्रा बबल शुरू करने वाला पहला देश होगा।
- इसके अलावा, भारत जल्द ही कोचीन-कुलधुफ़ुशी-माले कार्गो फेरी सेवा भी शुरू करेगा।
- वर्तमान में, इस क्षेत्र में भारत-सहायता प्राप्त परियोजनाओं में 34 द्वीपों पर पानी और सीवरेज परियोजनाएं, अडल द्वीप के लिए पुनर्ग्रहण परियोजना, गुल्हीफाहु पर एक बंदरगाह, हनीमाधू में हवाई अड्डा पुनर्विकास और हुलहुमले में एक अस्पताल और एक क्रिकेट स्टेडियम शामिल हैं।
(Source: The Hindu)
9. विद्यार्थी उद्यमशीलता कार्यक्रम 2.0 का शुभारम्भ किया गया।
- हाल ही में विद्यार्थी उद्यमशीलता कार्यक्रम (SEP) 2.0 का शुभारम्भ किया गया है।
- इस नवाचार मिशन का उद्देश्य देश में एक मिलियन नए अन्वेषक और संभावित रोजगार देने वाले कुशल व्यक्ति तैयार करना है।
- यह कार्यक्रम अटल नवाचार मिशन, जो कि नीति आयोग की एक पहल है ने डेल टेक्नोलॉजिज के साथ भागीदारी में अटल टिंकरिंग लैब्स के युवा नवाचारकर्ताओं के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया है।
- एसईपी 2.0 से विद्यार्थी अन्वेषकों को डेल के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा।
- डेल टेक्नोलॉजिज विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के लिए नवीन तकनीकों का उपयोग कर रही है, जिससे विद्यार्थियों में नवाचार की मानसिकता विकसित की जा सके।
- एसईपी 1.0 की शुरुआत जनवरी, 2019 में हुई थी।
Featured Study Material | |
---|---|
Governor of a State | President of India |
List of First in India | List of Important Days in August |
10. अरुणाचल प्रदेश में फॉरेस्ट कवर लॉस से हॉर्नबिल के अस्तित्व को खतरा है।
- हाल ही में किये गये एक अध्ययन के आधार पर यह पाया गया है कि अरुणाचल प्रदेश में फॉरेस्ट कवर लॉस से हॉर्नबिल के अस्तित्व को खतरा है।
- अरुणाचल प्रदेश में पापुम रिजर्व फॉरेस्ट व पक्के टाइगर रिजर्व के साथ-साथ असम के एक हिस्से में अवैध रूप से कटाई और जातीय संघर्ष से कारण हॉर्नबिल निवास स्थानों में खासी कमी आई है।
- पापुम रिजर्व फॉरेस्ट:
- अरुणाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण पक्षी और जैव विविधता क्षेत्र है।
- यह पूर्व में ईटानगर वन्यजीव अभयारण्य और पश्चिम में पक्के वन्यजीव अभयारण्य के बीच स्थित है।
- पापुम रिजर्व फ़ॉरेस्ट पूर्वी हिमालय के स्थानिक पक्षी क्षेत्र का हिस्सा है।
- यह ग्रेट, पुष्पांजलि और ओरिएंटल चितकबरा नामक तीन हॉर्नबिल का घर है।
- साइट का एक बड़ा हिस्सा सब-ट्रॉपिकल ड्राई एवरग्रीन और सेमी-एवरग्रीन फॉरेस्ट द्वारा कवर किया गया है, जबकि उच्च क्षेत्र सबट्रॉपिकल ब्रॉडलीफ हिल फॉरेस्ट कवर के अंतर्गत हैं।
- पक्के टाइगर रिजर्व अरुणाचल प्रदेश राज्य में नामदफा रिज़र्व के पश्चिम भाग में स्थित है।
- भारत में हॉर्नबिल की नौ प्रजातियाँ हैं। इसे अरुणाचल प्रदेश और केरल के राजकीय पक्षी का दर्जा प्राप्त है।
(Source: The Hindu)
11. कर्नाटक में मूल्य निगरानी और संसाधन इकाई स्थापित की गयी।
- हाल ही में कर्नाटक में मूल्य निगरानी और संसाधन इकाई (PMRU) स्थापित की गयी है।
- यह इकाई राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) के तत्वावधान में स्थापित की गयी है।
- पीएमआरयू के प्राथमिक कार्य-
- दवाओं की कीमतों की निगरानी करना।
- दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
- उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने में एनपीपीए की सहायता करना।
- राज्य स्तर पर पीएमआरयू राज्य औषध नियंत्रक की प्रत्यक्ष देख-रेख में एनपीपीए की पहुँच बढ़ाने के लिए कार्य करेगा।
- पीएमआरयू सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत सोसायटी है जिसके अपने नियम मेमोरंडम ऑफ एसोसिएशन, उप कानून हैं।
- पीएमआरयू की शासी परिषद में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रतिनिधि तथा अन्य हितधारक शामिल हैं।
- एनपीपीए ने उपभोक्ता जागरूकता, प्रचार और मूल्य निगरानी नाम की अपनी केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में पीएमआरयू की स्थापना की है।
समसामयिक प्रश्नोत्तर
1. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
1. हाल ही में नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन का शुभारंभ किया गया है।
2. रक्षा अधिग्रहण नीति ड्राफ्ट 2020 में इसकी स्थापना की परिकल्पना की गई है।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- कोई नहीं
2. हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल के लिए एक अपतटीय गश्ती पोत ________लॉन्च किया गया है।
- विदर्भ
- सार्थक
- प्रयास
- निष्ठा
3. अफ्रीकी स्वाइन बुखार के संबंध में क्या सही नहीं है?
- यह एक अत्यधिक संक्रामक और घातक पशु रोग है।
- यह एसफेरविरिडे परिवार के एक बड़े डीएनए वायरस के कारण होता है।
- इसमें मृत्यु दर लगभग 100% है।
- यह जानवरों से मनुष्यों में फैलता है।
4. हर साल एंग्लो-मणिपुरी युद्ध की याद में 13 अगस्त को मणिपुर में देशभक्त दिवस मनाया जाता है। यह युद्ध किस वर्ष हुआ था?
- 1865
- 1891
- 1854
- 1885
5. हाल ही में विभिन्न देशों द्वारा रूस की वैक्सीन पर संदेह जताने के बावजूद कौन सा देश स्पुतनिक V के उत्पादन और विपणन में रूस का सहयोग करने के लिए सहमत हुआ है?
- चीन
- ब्राजील
- चिली
- नाईजीरिया
6. खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। यह रन कब से प्रारंभ होने वाला है?
- 15 अगस्त
- 25 अगस्त
- 20 अगस्त
- 30 अगस्त
7. 2 अक्टूबर से किस राज्य में औरुनोदोय योजना प्रारंभ की जायेगी?
- असम
- बिहार
- पश्चिम बंगाल
- केरल
8. ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के तहत किस द्वीप को माले से जोड़ा जायेगा?
- विलिंग्ली
- थिलाफुशी
- गुल्हीफाहु
- उपरोक्त सभी
9. इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
1. हाल ही में विद्यार्थी उद्यमशीलता कार्यक्रम 2.0 का शुभारम्भ किया गया है।
2. विद्यार्थी उद्यमशीलता कार्यक्रम 1.0 की शुरुआत जनवरी 2018 में हुई थी।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- कोई नहीं
10. पापुम रिजर्व फॉरेस्ट किस राज्य में स्थित है?
- केरल
- कर्नाटक
- गुजरात
- अरूणाचल प्रदेश
11. इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
1. हाल ही में कर्नाटक में मूल्य निगरानी और संसाधन इकाई स्थापित की गयी है।
2. इसका प्राथमिक कार्य दवाओं की कीमतों की निगरानी करना है।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- कोई नहीं
उत्तर-
1. C
2. B
3. D
4. B
5. B
6. A
7. A
8. D
9. B
10. D
11. D
Comments