डेली करेंट अफेयर्स और GK | 16 जनवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Jun 2021 19:42 PM IST

Happy February get 35% Off
Use Coupon code FEB26

january 2026 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
january 2026 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
january 2026 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
january 2026 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. बजट सत्र 31 जनवरी 2020 से शुरू होगा।

  • बजट सत्र 31 जनवरी, 2020 से शुरू होगा।
  • पूरे सत्र को दो चरणों में संपन्न किया जाएगा, जिसका समापन 3 अप्रैल, 2020 को होगा।
  • वर्ष 2016 से संसद में बजट 1 फरवरी को पेश किया जाता है। उससे पूर्व यह फरवरी माह के अंतिम कार्य दिवस पर प्रस्तुत किया जाता था।

 

2. सक्षम, ईंधन संरक्षण अभियान शुरू किया गया।

  • सक्षम, जन केंद्रित ईंधन संरक्षण अभियान चलाया जाएगा।
  • यह नई दिल्ली में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा शुरू किया जाने वाला एक महीने लंबा अभियान है।

 

3. राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) का 7 वां सम्मेलन, लखनऊ में आयोजित।

  • भारत क्षेत्र के राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 7 वें सम्मेलन की मेजबानी लखनऊ करेगा।
  • सम्मेलन उत्तर प्रदेश की विधानसभा में आयोजित किया जाएगा।
  • सम्मेलन का विषय "विधायकों की भूमिका"  है।
  • इस कार्यक्रम में 15 राज्य विधानसभाओं 100 प्रतिनिधियों और कुछ विदेशी देशों के द्वारा भाग लिया जाएगा।
  • राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन:
    • सीपीए महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सम्मेलन आयोजित करता है।
    • यह एक वार्षिक बैठक है।

 

4. दिल्ली में होने वाले चुनावों में विशिष्ट अनुभाग के लिए पोस्टल बैलेट का उपयोग किया जाएगा ।

  • विकलांग और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग अब दिल्ली चुनाव में पोस्टल बैलट का उपयोग कर सकते हैं।
  • दिल्ली मेट्रो, उत्तर रेलवे के कर्मचारी और मीडियाकर्मी भी पोस्टल बैलट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब तक केवल सशस्त्र बल और चुनाव ड्यूटी दिए गए कर्मी ही डाक मतपत्रों के जरिए अपना वोट डाल सकते थे।

 

5. आनंद प्रकाश माहेश्वरी सीआरपीएफ के नए महानिदेशक चुने गए।

  • आनंद प्रकाश माहेश्वरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का नया महानिदेशक चुना गया है।
  • सीआरपीएफ:
    • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सबसे बड़ी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है।
    • यह गृह मंत्रालय के अधीन है।

6. इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS), नई दिल्ली का 10 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

  • नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) का 10 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
  • इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS):
    • यह नई दिल्ली में एक मोनो-सुपरस्पेशलिटी अस्पताल है।
    • इसे दिल्ली की सरकार ने एक स्वायत्त संस्था के रूप में स्थापित किया है।

 

7. सिख विरोधी दंगा मामलों में केंद्र द्वारा एसआईटी की सिफारिशें स्वीकार की गई ।

  • केंद्र ने सिख विरोधी दंगा मामलों में विशेष जांच दल (SIT) की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है।
  • विशेष जांच दल का नेतृत्व सेवानिवृत्त दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसएन ढींगरा कर रहे थे।
  • 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख विरोधी दंगे हुए।

 

8. भारत और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री की नई दिल्ली में वार्ता ।

  • भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके उज्बेकिस्तानी समकक्ष अब्दुलअजीज कामिलोव  ने नई दिल्ली में वार्ता की।
  • यह वार्ता द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने पर केंद्रित थी।
  • उज़्बेकिस्तान:
    • यह एक मध्य एशियाई देश है, इसकी राजधानी ताशकंद है।
    • इसकी मुद्रा उज्बेकिस्तानी सोम है।

 

 9. रूस में संघीय सरकार ने इस्तीफा दे दिया।

  • रूस की संघीय सरकार ने इस्तीफा दे दिया।
  • यह कदम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा संसद की शक्तियों को बढ़ाने के लिए संविधान में बदलावों के प्रस्ताव के बाद आया है।
  • रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  • रूस:
    • यह दुनिया का सबसे बड़ा देश-क्षेत्र है।
    • इसकी राजधानी मॉस्को,  मुद्रा रूसी रूबल है।

 

10. लद्दाख में पहला खाद्य प्रसंस्करण शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

  • पहला खाद्य प्रसंस्करण शिखर सम्मेलन वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, लद्दाख के केंद्र शासित (UT) प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया था।
  • शिखर सम्मेलन का उद्देश्य लद्दाख में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है।
  • लद्दाख, जम्मू और कश्मीर से अलग होने के बाद गठित भारत का सबसे नया केंद्र शासित प्रदेश है।
  • वर्तमान में राधा कृष्ण माथुर लद्दाख के उपराज्यपाल हैं।

 

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. अभियान सक्षम का संबंध निम्नलिखित में से किस विषय से है?

A. वृद्ध जन पेंशन

B. बाल कल्याण

C. ईंधन संरक्षण

D. महिला सशक्तिकरण

 

2. राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 7 वां सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा?

A. हैदराबाद

B. लखनऊ

C. इंदौर

D. जयपुर

 

3. किस राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में विशेष अनुभाग के लिए पोस्टल बैलेट का प्रयोग किया जाने वाला है?

A. हरियाणा

B. दिल्ली

C. केरल

D. मध्य प्रदेश

 

4. किस वर्ष से संसद में बजट 1 फरवरी को पेश किया जाने लगा है?

A. 2017

B. 2019

C. 2018

D. 2016

 

5. हाल ही में सीआरपीएफ का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

A. कृष्ण कुमार सिंह

B. प्रहलाद वर्मन

C. आनंद प्रकाश माहेश्वरी

D. राजवीर सिंह भड़ाना

 

6. इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एण्ड बिलियरी सांइसेज कहाँ स्थित है?

A. नई दिल्ली

B. कोलकाता

C. चेन्नई

D. मुम्बई

 

7. 1984 सिख विरोधी दंगा मामले की जांच के लिए किसकी अध्यक्षता में विशेष जांच दल गठित किया गया था?

A. आर एस सिंह

B. एस एन ढ़ींगरा

C. एम हिदायतुल्ला

D. सी एस रॉव

 

8. ताशकंद निम्नलिखित में से किस देश की राजधानी है?

A. उज्बेकिस्तान

B. किर्गिज़स्तान

C. सर्बिया

D. तुर्कमेनिस्तान

 

9. हाल ही में किस देश की संघीय सरकार ने त्यागपत्र दे दिया है?

A. रूस

B. जापान

C. पोलैंड

D. वियतनाम

 

10. वर्तमान में लद्दाख के उपराज्यपाल कौन हैं?

A. राधा कृष्ण माथुर

B. आर के शर्मा

C. के आर रामास्वामी

D. शिव राम कुमार

 

उत्तर-

1. C

2. B

3. B

4. D

5. C

6. A

7. B

8. A

9. A

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

JANUARY 2026

SAGA

Buy Now



x