डेली करेंट अफेयर्स और GK | 17 जनवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Jun 2021 19:40 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. त्रिपुरा में ब्रू लोगों के शरणार्थी संकट के मुद्दे के स्थायी निपटान के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गये।

  • केंद्र सरकार ने त्रिपुरा और मिजोरम के हितधारकों के साथ 22 साल पुराने शरणार्थी संकट के मुद्दे पर समझौता किया।
  • 30 हजार ब्रू स्थायी रूप से त्रिपुरा में बसे हैं।
  • ब्रू जनजाति के लिए केंद्र द्वारा एक 600 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी गई है।
  • सहायता के तहत शरणार्थियों को 40 x 30 फीट का प्लॉट, चार लाख रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट), दो साल के लिए पांच हजार रुपये प्रति माह की नकद सहायता और मुफ्त राशन दिया जाएगा।
  • मिजोरम के ब्रू आदिवासी 1997 से त्रिपुरा में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं।
  • ब्रू / रियांग जनजाति: यह मिज़ोरम, त्रिपुरा और असम के कुछ हिस्सों में रहने वाली अनुसूचित जनजाति है।

 

2. वासुदेव मोहि को 29 वां सरस्वती सम्मान दिया जाएगा।

  • सिंधी लेखक वासुदेव मोहि को 29 वें सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
  • उन्हें उनके लघु कथा संग्रह- चेकबुक के लिए चुना गया है जो समाज के हाशिए के तबके के कष्टों की बात करता है।
  • सरस्वती सम्मान:
    • यह संविधान की 8 वीं अनुसूची की 22 भाषाओं में साहित्यिक कार्य के लिए एक पुरस्कार है।
    • इसमें 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका प्रदान की जाती है।

 

3. वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे को इंग्लैंड और वेल्स के लिए रानी के अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया।

  • हरीश साल्वे को इंग्लैंड और वेल्स की अदालतों के लिए रानी के अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया।
  • यह न्याय विभाग के मंत्रालय, यूनाइटेड किंगडम, द्वारा घोषित किया गया है।
  • कानूनी मामलों में उत्कृष्ट कौशल और विशेषज्ञता प्रदर्शित करने वाले वकील को महारानी के अधिवक्ता की पदवी दी जाती है।
  • यह नियुक्ति महारानी ने लॉर्ड चांसलर की सलाह पर की है।
  • अधिवक्ता साल्वे ने 2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया है और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में कुलभूषण जाधव मामले में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है।

 

4. भारत ने जीसैट -30 उपग्रह का प्रक्षेपण किया

  • भारत ने सफलतापूर्वक GSAT-30 उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया है।
  • इसे फ्रेंच गुयाना से एरियन 5 रॉकेट पर ऑनबोर्ड लॉन्च किया गया है।

 

5. 51 वीं के-नाईन(K-9) वज्र-टी नाम की होवित्जर तोप राष्ट्र को समर्पित।

  • 51 वीं के-नाईन (K-9) वज्र-टी स्व-चालित होवित्जर तोप को राष्ट्र को समर्पित किया गया है।
  • यह लारसन एंड टूब्रो द्वारा निर्मित है।
  • तोप गुजरात के हजीरा में बनाई गई हैं।
  • तोप का वजन 50 टन है और यह 43 किलोमीटर की दूरी पर 47 किलोग्राम बम दाग सकती है।
  • यह आसानी से विपरीत दिशा में मुड़ सकती है।
  • के-9 वज्र तोप निर्धारित समय से पहले ही सेना को सौंपी गई है।

 

 

6. आलोक कंसल को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया।

  • आलोक कंसल को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • पश्चिमी रेलवे का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। यह 5 नवंबर 1951 को अस्तित्व में आया था।

 

7. अहमदाबाद में कृषि मंथन का पहला संस्करण शुरू हुआ।

  • कृषि- मंथन, एशिया का सबसे बड़ा खाद्य, कृषि-व्यवसाय और ग्रामीण विकास शिखर सम्मेलन अहमदाबाद, गुजरात में शुरू हो गया है।
  • शिखर सम्मेलन का पहला संस्करण आई आई एम (IIM), अहमदाबाद द्वारा आयोजित किया गया है।
  • शिखर सम्मेलन में 1500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

 

8. मिखाइल मिशुस्तिन रूस के नए प्रधानमंत्री होंगे।

  • दिमित्री मेदवेदेव के इस्तीफे के बाद मिखाइल मिशुस्तिन के नामांकन को रूस के नए प्रधान मंत्री के रूप में अनुमोदित किया गया है।
  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा कुछ संवैधानिक परिवर्तनों की घोषणा के बाद संघीय सरकार के इस्तीफे देने पर यह कदम उठाया गया था।

 

9. आईसीसी क्रिकेट अवार्ड 2019 दिए गए।

  • रोहित शर्मा को '2019 वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के रूप में नामित किया गया है।
  • बेन स्टोक्स को वर्ष के खिलाड़ी के लिए ‘सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया है।
  • विराट कोहली ने आईसीसी (ICC) की टेस्ट और एक दिवसीय टीमों की कप्तानी के साथ 'स्पिरिट्स ऑफ क्रिकेट' पुरस्कार जीता है।
  • पैट कमिंस को वर्ष के टेस्ट खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया था।
  • दीपक चाहर ने टी-20 इंटरनेशनल परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर अवार्ड जीता।
  • मारनस लबसचगने को वर्ष के उभरते हुए क्रिकेटर के रूप में नामित किया गया है।

 

10. भारत में आयात के लिए एचएसएन(HSN) कोड अनिवार्य किया जाएगा।

  • भारत में माल के आयात के लिए हार्मोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नॉमनक्लेचर (एचएसएन -HSN) कोड अनिवार्य किया जाएगा।
  • यह घोषणा वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेड फैसिलिटेशन के लिए मानकों के विषय पर 6 वीं राष्ट्रीय मानक कॉन्क्लेव में की।
  • एचएसएन (HSN): इसे नामकरण की हार्मोनाइज्ड प्रणाली के रूप में भी जाना जाता है। यह एक 6 अंकों का कोड है जिसका उपयोग दुनिया भर में उत्पादों को वर्गीकृत करने के लिए किया जाता है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. भारत में ब्रू जनजाति निम्नलिखित में से किस राज्य में पाई जाती है?

A. उत्तर प्रदेश

B. हिमाचल प्रदेश

C. गुजरात

D. त्रिपुरा

 

2. सरस्वती सम्मान को कितनी भाषाओं में दिया जाता है?

A. 24

B. 23

C. 22

D. 25

 

3. रानी के अधिवक्ता का खिताब निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में दिया जाता है?

A. वकालत

B. शिक्षा

C. स्वास्थ्य

D. कौशल विकास

 

4. के-9 वजिरा टी गन का निर्माण कहाँ किया गया है?

A. उत्तर प्रदेश

B. हिमाचल प्रदेश

C. उत्तराखंड

D. गुजरात

 

5. पश्चिमी रेलवे का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

A. महाराष्ट्र

B. कर्नाटक

C. केरल

D. पंजाब

 

6. कृषि मंथन का पहला संस्करण निम्नलिखित में से किस शहर में शुरू किया गया है?

A. पुणे

B. अहमदाबाद

C. मुंबई

D. दिल्ली

 

7. आईसीसी मेन क्रिकेट अवार्ड 2019 में स्पिरिट्स ऑफ़ द क्रिकेट पुरस्कार के लिए किस क्रिकेटर को चुना गया है?

A. कुलदीप यादव

B. महेंद्र सिंह धोनी

C. रोहित शर्मा

D. विराट कोहली

 

8. मिखाइल मिशुस्टीन किस देश के नए प्रधानमंत्री हैं?

A. रूस

B. चीन

C. यूक्रेन

D. जॉर्जिया

 

9. जीसैट -30 निम्नलिखित में से किस देश से लॉन्च किया गया है?

A. भारत

B. ब्राजील

C. फ्रेंच गुयाना

D. रूस

 

10. निम्नलिखित में से कौन एचएसएन(HSN) का पूर्ण रूप है?

A. हार्मोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नंबर्स

B. हार्मोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नॉमनक्लेचर

C. हार्मोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नेटवर्क

D. हारमोनाइज़्ड सिस्टम ऑफ़ न्यूरॉन्स

 

उत्तर

1. D

2. C

3. A

4. D

5. A

6. B

7. D

8. A

9. C

10. B

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x