डेली करेंट अफेयर्स और GK | 4 मार्च 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 05 Mar 2021 18:21 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: किताबें और लेखक

1. अनिंद्य दत्ता ने ‘एडवांटेज इंडिया: द स्टोरी ऑफ इंडियन टेनिस’ नामक पुस्तक लिखी है।

  • अनिंद्य दत्ता ने ‘एडवांटेज इंडिया: द स्टोरी ऑफ इंडियन टेनिस’ नामक पुस्तक लिखी है। उन्होंने इस पुस्तक में भारतीय टेनिस के इतिहास के बारे में लिखा है।
  • अपनी पुस्तक में उन्होंने भारत में टेनिस के उद्भव का वर्णन किया है। उन्होंने 1970 से 80 के दशक में विजय अमृतराज और रमेश कृष्णन की उपलब्धियों के बारे में लिखा है।
  • उन्होंने यह भी लिखा कि कैसे लिएंडर पेस और महेश भूपति ने देश को अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब दिलाया।
  • उन्होंने मौजूदा भारतीय टेनिस स्टार जैसे रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा की उपलब्धियों पर भी चर्चा की।

विषय: विविध

2. भारत द्वारा आज मैरीटाइम भारत सम्‍मेलन-2021 के अवसर पर चाबहार दिवस मनाया जाएगा।

  • भारत द्वारा आज मैरीटाइम भारत सम्‍मेलन -2021 के अवसर पर चाबहार दिवस वर्चुअली मनाया जाएगा।
  • इस आयोजन में अफगानिस्तान, आर्मेनिया, ईरान, कजाकिस्तान, रूस और उज्बेकिस्तान के मंत्री भाग लेंगे।
  • मंत्री स्तरीय उद्घाटन सत्र को विदेश मंत्री एस जयशंकर संबोधित करेंगे।
  • मुख्य भाषण पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा दिया जाएगा।
  • चाबहार बंदरगाह:
    • चाबहार बंदरगाह ओमान की खाड़ी के तट पर स्थित है।
    • यह भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पाकिस्तान को दरकिनार कर ईरान और अफगानिस्तान से कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
    • यह भारत, ईरान और अफगानिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
    • चाबहार ईरान का सबसे दक्षिणी शहर भी है।

Chabahar Day will be virtually commemorated by India today

(Source: News on AIR)

 

विषय: शिखर सम्मेलन / सम्मेलन / बैठकें

3. संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन गुजरात के केवडिया में शुरू हुआ।

  • संयुक्त कमांडर सम्मेलन आज से गुजरात के केवडिया में शुरू हुआ है।
  • यह तीन दिन तक चलने वाला वार्षिक कार्यक्रम है। सम्मेलन का केंद्र-बिंदु क्षेत्र सशस्त्र बलों का थिएटराइज़ेशन और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता होगा।
  • सम्मेलन के दौरान नई वायु रक्षा कमान और समुद्री कमान की स्थापना पर चर्चा होने की संभावना है।
  • थिएटर कमांड के गठन से तीनो सेनाओं में तालमेल बढ़ेगा। नव गठित सैन्य विभाग थिएटर कमांड के निर्माण के लिए काम कर रहा है।
  • विभाग संयुक्त सैन्य कमांड बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है।
  • सैन्य मामलों का विभाग/ सैन्य विभाग:
    • सैन्य मामलों का विभाग/सैन्य विभाग रक्षा मंत्रालय के भीतर आता है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ इसका नेतृत्व करते हैं।
    • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ इसका पदेन सचिव होता है। इसका गठन जनवरी 2020 में किया गया था।

Combined Commanders Conference started today at Kevadiya in Guajrat

(Source: News on AIR)

 

विषय: नियुक्ति

4. एआईबीए के निदेशक मंडल ने मैरी कॉम को एआईबीए की 'चैंपियंस एंड वेटरंस' समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना।

  • एआईबीए के निदेशक मंडल ने मैरी कॉम को एआईबीए की 'चैंपियंस एंड वेटरंस' समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना है।
  • उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) 'चैंपियंस एंड वेटरंस' समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। समिति का गठन पिछले साल किया गया था।
  • मैरी कॉम छह बार की विश्व चैंपियन और 2012 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हैं।
  • इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (एआईबीए) का मुख्यालय स्विट्जरलैंड में है। उमर क्रेमलेव एआईबीए के अध्यक्ष हैं। इसका गठन 1946 में हुआ था।

 AIBA Board of Directors elects Mary Kom as Chairperson

(Source: News on AIR)

विषय: रिपोर्ट और सूचकांक / रैंकिंग

5. डब्ल्यूएचओ ने श्रवणशक्ति पर पहली विश्व रिपोर्ट जारी की है।

  • 2 मार्च को, डब्ल्यूएचओ ने श्रवणशक्ति पर पहली विश्व रिपोर्ट (वर्ल्ड रिपोर्ट ऑन हियरिंग) जारी की और इसमें कहा गया है कि 2050 तक हर चार लोगों में से एक श्रवण हानि (हियरिंग लॉस) के साथ रह रहे होंगे।
  • रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 2.5 बिलियन लोग श्रवण हानि (हियरिंग लॉस) के साथ रह रहे होंगे और उनमें से कम से कम 700 मिलियन लोगों को कान और सुनने की देखभाल की आवश्यकता होगी।
  • वर्तमान में पूरी दुनिया में हर पांच में से एक व्यक्ति को सुनने की समस्या है। डब्ल्यूएचओ ने 3 मार्च को वर्ल्ड हियरिंग दिवस (​​विश्व श्रवण दिवस) से पहले यह रिपोर्ट जारी की है।
  • “सभी के लिए श्रवण देखभाल! स्क्रीन। पुनर्वास। संवाद” विश्व श्रवण दिवस 2021 के लिए विषय है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य कान की सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाना है।

 WHO releases first World Report on Hearing

(Source: News on AIR)

विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

6. संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत की औपचारिक तौर पर पहली बार इज़राइल में नियुक्ति की गयी। 

  • संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत की औपचारिक तौर पर पहली बार इज़राइल में नियुक्ति की गयी है। 
  • राजदूत का नाम मोहम्मद अल खाजा है। वह इज़राइल राज्य में अमीरात के पहले राजदूत हैं।
  • पिछले साल, संयुक्त अरब अमीरात अब्राहम समझौते के तहत इज़राइल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला देश बना था। इजरायल ने जनवरी में यूएई में अपना दूतावास खोला था।

देश

इज़राइल

संयुक्त अरब अमीरात

स्थान

मध्य पूर्व (भूमध्य सागर पर)

पश्चिमी एशिया (अरब प्रायद्वीप के पूर्वोत्तर छोर पर)

राजधानी

यरूशलेम

अबू धाबी

मुद्रा

इजरायल शेकेल

संयुक्त अरब अमीरात दिरहम

प्रधान मंत्री

बेंजामिन नेतन्याहू

मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम

राष्ट्रपति

रियूवेन रिवलिन

खलीफा बिन जायद अल नाहयान

United Arab Emirates ambassador officially received by Israeli President Reuven Rivlin

विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

7. लक्षद्वीप और पुदुचेरी में समुद्री स्थानिक योजना के लिए संयुक्त रूप से काम करने के लिए भारत और नॉर्वे सहमत हुए।

  • भारत और नॉर्वे अगले पांच वर्षों के लिए समुद्री स्थानिक योजना के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए सहमत हुए।
  • दोनों देश संयुक्त रूप से समुद्र के संसाधनों के सतत उपयोग और तटीय क्षेत्रों में सामाजिक विकास के लिए काम करने के लिए सहमत हुए।
  • समुद्री स्थानिक योजना पहल को भारत में राष्ट्रीय तटीय अनुसंधान केंद्र (एनसीसीआर) के माध्यम से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) द्वारा लागू किया जाएगा।
  • यह पहल 2019 में दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन के तहत भारत-नॉर्वे एकीकृत महासागर पहल का हिस्सा है। इस परियोजना के लिए लक्षद्वीप और पुदुचेरी को पायलट स्थलों के रूप में चुना गया है।
  • राष्ट्रीय तटीय अनुसंधान केंद्र (एनसीसीआर) द्वारा लक्षद्वीप और पुदुचेरी के लिए समुद्री स्थानिक योजना की रूपरेखा तैयार करेगा।
  • हाल ही में, भारत और नॉर्वे समुद्री प्रदूषण के क्षेत्र में सहयोग के लिए सहमत हुए हैं।
  • नॉर्वे उत्तरी यूरोप में स्थित है। ओस्लो इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। एर्ना सोलबर्ग इसके प्रधान मंत्री हैं। नार्वेजियन क्रोन इसकी मुद्रा है।

India and Norway agreed to jointly work for marine spatial planning

विषय: अवसंरचना और ऊर्जा

8. कोटद्वार-दिल्ली-कोटद्वार सिद्धबली जन शताब्दी ट्रेन को रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाई।

  • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 4 मार्च 2021 को कोटद्वार-दिल्ली-कोटद्वार सिद्धबली जन शताब्दी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
  • ट्रेन कोटद्वार और नई दिल्ली के बीच चलेगी। यह सिद्धबली मंदिर के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
  • मंत्री ने कोटद्वार-दिल्ली मार्ग विद्युतीकरण परियोजना की स्थिति के बारे में भी बताया।
  • हाल ही में, कोटद्वार शहर का नाम बदलकर कण्व नगरी कोटद्वार कर दिया गया है।
  • कोटद्वार:
    • यह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले का एक शहर है।
    • यह सिद्धबली मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
    • यह खोह नदी के तट पर स्थित है।
    • कोटद्वार रेलवे स्टेशन भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में से एक है।

Kotdwar-Delhi -Kotdwar Siddhabali Jan Shatabdi Spl

(Source: News on AIR)

विषय: राष्ट्रीय समाचार

9. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस महाराष्ट्र में आईजीबीसी गोल्ड प्रमाणन प्राप्त करने वाला पहला रेलवे स्टेशन बन गया है।

  • मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस महाराष्ट्र में आईजीबीसी (इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल) गोल्ड प्रमाणन प्राप्त करने वाला पहला रेलवे स्टेशन बन गया है।
  • यह आईजीबीसी गोल्ड प्रमाणन प्राप्त करने वाला पश्चिमी डिवीजन का पहला रेलवे स्टेशन भी बन गया है।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस ने सौर पैनलों के इंस्टालेशन, वृक्षारोपण, यात्रियों के लिए स्मार्ट-तकनीक सुविधाओं, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक-अनुकूल भवन, आदि सहित विभिन्न हरित और यात्री-अनुकूल पहलों को लागू किया है।
  • इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल:
    • इसका गठन 2001 में भारतीय उद्योग परिसंघ के हिस्से के रूप में किया गया था।
    • यह ग्रीन बिल्डिंग प्रमाणन और संबंधित सेवाओं के लिए एक प्रमुख निकाय है।
    • यह ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, अपशिष्ट उपायों से निपटने, आदि के आधार पर ग्रीन बिल्डिंगिंगो को रेटिंग देता है।

CSMT becomes first railway station to receive IGBC Gold Certification in Maharashtra

(Source: News on AIR)

विषय: राज्य समाचार / नागालैंड

10. नागालैंड की पहली एयर कार्गो सेवा दीमापुर हवाई अड्डे से शुरू हुई।

  • नागालैंड की पहली एयर कार्गो सेवा दीमापुर हवाई अड्डे से शुरू की गई है। इसे 2 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री नेफियू रियो द्वारा लॉन्च किया गया।
  • इसे एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) के तहत नागालैंड के बागवानी विभाग द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की साझेदारी में लॉन्च किया गया है।
  • कार्गो सेवा राज्य से जैविक फल और सब्जियों के परिवहन में मदद करेगी।
  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण दीमापुर में कार्गो सर्विस टर्मिनल का भी निर्माण करेगा।
  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई): यह नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है। यह नागरिक विमानन बुनियादी ढांचे के निर्माण, उन्नयन, रखरखाव और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है।
  • नागालैंड:
    • यह पूर्वोत्तर भारत में एक पहाड़ी राज्य है।
    • इसका गठन 1963 में एक अलग राज्य के रूप में किया गया था।
    • दीमापुर हवाई अड्डा नागालैंड का एकमात्र घरेलू हवाई अड्डा है।
    • इसके वर्तमान मुख्यमंत्री नेफियू रियो हैं और राज्यपाल आरएन रवि हैं।

First air cargo services of Nagaland

(Source: News on AIR)

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

11. कैबिनेट ने कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और फिजी के बीच एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।

  • कैबिनेट ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग के लिए भारत और फिजी के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी है।
  • भारत के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और फिजी के कृषि मंत्रालय ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • दोनों देशों की कार्यकारी एजेंसियों द्वारा एक संयुक्त कार्यकारी समूह (जेडब्ल्यूजी) का भी गठन किया जाएगा। यह कृषि के क्षेत्र में सहयोग के लिए रोड मैप तैयार करेगा।
  • निम्नलिखित क्षेत्रों में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं:
    • कृषि विकास के लिए अवसंरचना का विकास
    • कृषि वस्तुओं के विपणन और मूल्य संवर्धन / डाउनस्ट्रीम प्रसंस्करण में निवेश को बढ़ावा देना
    • अनुसंधान प्रस्तावों की संयुक्त योजना और विकास तथा अनुसंधान परियोजनाओं और कार्यक्रमों का कार्यान्वयन
    • सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित करके अधिकारियों और किसानों के प्रशिक्षण के माध्यम से मानव संसाधन का विकास
  • फिजी:
    • यह दक्षिण प्रशांत महासागर में एक द्वीप देश है। अधिकांश द्वीप ज्वालामुखीय गतिविधि से बने हैं।
    • यह प्रशांत क्षेत्र में सबसे विकसित अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
    • इसकी मुद्रा फिजियन डॉलर है और सुवा फिजी की राजधानी है।
    • जियोजी कोनुसी कोनोटे राष्ट्रपति हैं और फ्रैंक बेनीमारामा फिजी के वर्तमान प्रधान मंत्री हैं।

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

12. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नवीकरणीय ऊर्जा पर सहयोग के लिए भारत और फ्रांस के बीच एक समझौते ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और फ्रांस के बीच एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।
  • इस समझौता ज्ञापन पर जनवरी 2021 में हस्ताक्षर किए गए थे। इसका उद्देश्य नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाना है।
  • सौर, वायु, हाइड्रोजन और बायोमास ऊर्जा  से संबंधित सभी तकनीकों को इस समझौता ज्ञापन के तहत कवर किया जाएगा।
  • यह 2030 तक 450 गीगावॉट का नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्य को हासिल करने में भारत की मदद करेगा।
  • दोनों देशों ने निम्नलिखित क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति व्यक्त की है:
    • वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मियों के आदान-प्रदान और प्रशिक्षण
    • संयुक्त अनुसंधान और तकनीकी परियोजनाओं का विकास
    • वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी और डेटा का आदान-प्रदान
  • फ्रांस:
    • यह पश्चिमी यूरोप में स्थित है और इसकी राजधानी पेरिस है।
    • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन हैं और प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स हैं।
    • फ्रांस की मुद्रा यूरो है।
    • यह यूएनएससी के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है।
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x