डेली करेंट अफेयर्स और GK | 11 और 12 अप्रैल 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 13 Apr 2021 13:25 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs in hindi july december 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: विज्ञान और प्रौद्योगिकी

1. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा दुनिया का पहला माइक्रो-सेंसर-आधारित विस्फोटक ट्रेस डिटेक्टर लॉन्च किया गया है।

  • दुनिया का पहला माइक्रोसेंसर-आधारित एक्सप्लोसिव ट्रेस डिटेक्टर (इटीडी), नैनोस्निफर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा लॉन्च किया गया है।
  • एक आईआईटी बॉम्बे इनक्यूबेट स्टार्ट-अप कंपनी, नैनोस्निफ टेक्नोलॉजीज ने यह एक्सप्लोसिव ट्रेस डिटेक्टर विकसित किया है और इसका विपणन वेहान्त टेक्नोलॉजीज द्वारा किया गया है।
  • सभी अनुसंधान, विकास और विनिर्माण भारत द्वारा पूरा किया गया है। यह 100% मेड इन इंडिया उत्पाद है।
  • यह किफायती उपकरण आयातित एक्सप्लोसिव ट्रेस डिटेक्टर उपकरणों पर हमारी निर्भरता को कम करेगा।
  • यह उपकरण विस्फोटक के नैनो-ग्राम मात्रा तक का पता लगा सकता है और 10 सेकंड से भी कम समय में परिणाम दे सकता है।
  • नैनोस्निफर किसी भी प्रकार के सैन्य, वाणिज्यिक और घर के विस्फोटक का पता लगा सकता हैं और सूरज की रोशनी में पठनीय रंग प्रदर्शन के साथ दृश्यमान और श्रव्य अलर्ट दे सकता हैं।
 

विषय: राष्ट्रीय समाचार

2. नीति आयोग द्वारा एक ऑनलाइन डिस्प्यूट रेसोलुशन हैंडबुक का शुभारंभ किया गया।

  • नीति आयोग ने भारत में अपनी तरह का पहला ऑनलाइन डिस्प्यूट रेसोलुशन (ओडीआर) हैंडबुक लॉन्च किया है।
  • यह नई हैंडबुक अगामी और ओमिडयार नेटवर्क इंडिया के सहयोग से लॉन्च किया गया है।
  • आईसीआईसीआई बैंक, अशोक इनोवेटर्स फॉर द पब्लिक, ट्राइगल, डालबर्ग, दवारा, और एनआईपीएफपी इस पहल का समर्थन करेंगे।
  • हैंडबुक को सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ द्वारा लॉन्च किया गया है।
  • यह अदालतों के बाहर विवादों का समाधान प्रदान करेगा, विशेष रूप से छोटे और मध्यम-मूल्य वाले मामलों में।
  • यह डिजिटल तकनीक और वैकल्पिक विवाद समाधान जैसे बातचीत, मध्यस्थता और आर्बिट्रेशन की तकनीक का उपयोग करके मामलों का निपटान करेगा।
  • नीति आयोग:
    • यह एक संविधानेत्तर निकाय है जिसे 1 जनवरी 2015 को स्थापित किया गया था।
    • इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। इसलिए, नीति आयोग के पहले अध्यक्ष नरेंद्र मोदी हैं।
    • इसके उपाध्यक्ष राजीव कुमार हैं और वर्तमान सीईओ अमिताभ कांत हैं।
 

विषय: महत्वपूर्ण दिन

3. ज्योतिराव फुले की जयंती: 11 अप्रैल।

  • 11 अप्रैल को ज्योतिराव फुले, जिन्हें भारत में महिलाओं के लिए पहला स्कूल खोलने का श्रेय दिया जाता है की जयंती थी।
  • महात्मा फुले महिलाओं की शिक्षा के अग्रणी थे। उन्होंने जाति व्यवस्था और अस्पृश्यता जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी।
  • पीएम मोदी ने ज्योतिराव फुले को महान परोपकारी, विचारक, दार्शनिक और लेखक के रूप में संदर्भित किया।
  • ज्योतिराव फुले को महात्मा फुले के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिराव फुले या ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को हुआ था। उनकी मृत्यु 28 नवंबर 1890 को हुई थी।
  • वह महाराष्ट्र से थे। उन्होंने 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला। उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना की थी।

Birth anniversary of Jyotirao Phule

विषय: पुरस्कार और सम्मान

4. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' द्वारा महिला सशक्तिकरण पर एआईसीटीई लीलावती पुरस्कार 2020 प्रस्तुत किए गए।

  • महिला सशक्तीकरण पर एआईसीटीई लीलावती अवार्ड्स 2020 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' द्वारा प्रस्तुत किया गया।
  • एआईसीटीई लीलावती अवार्ड्स 2020 पुरस्कारों के विजेताओं को एआईसीटीई ने 'महिला सशक्तिकरण' थीम के आधार पर अंतिम रूप दिया था।
  • 'महिला सशक्तिकरण' थीम को उप विषयों में विभाजित किया गया था। अगले तालिका में विभिन्न उप विषय और उनके विजेता दिए गए हैं।

उप विषय

विजेता का नाम

महिला उद्यमिता

सोना कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु से एसडब्लूइएटी (सोना महिला उद्यमिता और प्रशिक्षण)

डिजिटल साक्षरता

भारतीय विद्यापीठ

साक्षरता

प्रबंधन और उद्यमिता विकास संस्थान पुणे

महिला स्वास्थ्य

वालचंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराष्ट्र से डब्ल्यूआईटी महिला स्वास्थ्य गठबंधन

कानूनी जागरूकता

त्यागराज पॉलिटेक्निक कॉलेज से रेडिएंट सीथा 

आत्मरक्षा

सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, तमिलनाडु से परित्राणा

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ - बेटी पढाओ योजना, उड़ान योजना और प्रगति योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।
  • उड़ान योजना का उद्देश्य स्कूल स्तर पर कमजोर सामाजिक-आर्थिक स्थिति वाली लड़कियों को उच्च शिक्षा तक पहुँच प्राप्त करने के लिए सक्षम करना है।
  • प्रगति योजना का उद्देश्य युवा महिलाओं को अपनी तकनीकी शिक्षा को आगे बढ़ाने का अवसर देना है।

AICTE Lilavati Awards 2020

(Source: News on AIR)

विषय: महत्वपूर्ण दिन

5. विश्व पार्किंसंस दिवस: 11 अप्रैल।

  • पार्किंसंस रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 11 अप्रैल को विश्व पार्किंसंस दिवस मनाया जाता है।
  • पार्किंसंस रोग एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जिसमें शरीर की मांसपेशियों में अनैच्छिक झटके आते हैं।
  • पार्किंसन के कारण चलने-फिरने की गति धीमी पड़ जाती है, मासपेशियां सख्त हो जाती है और शरीर में कंपन की समस्या पैदा हो जाती है।
  • यह अल्जाइमर रोग के बाद दुनिया का दूसरा सबसे आम न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार है।

World Parkinson Day

(Source: News on AIR)

विषय: अंतरिक्ष और आईटी

6. डार्क सायरन कही जाने वाली गुरुत्वाकर्षण तरंगों की घटनाएँ कॉस्मोलॉजी में संकट को हल कर सकती  हैं।

  • डार्क सायरन- दो ब्लैक होल की टक्कर- कही जाने वाली गुरुत्वाकर्षण तरंगों की घटनाएँ कॉस्मोलॉजी में संकट को हल कर सकती हैं।
  • गुरुत्वाकर्षण तरंग डिटेक्टर दो ब्लैक होल या न्यूट्रॉन सितारों के टकराव या डार्क सायरन का पता लगा सकते हैं। साधारण दूरबीन उनका पता नहीं लगा सकती।
  • ब्रह्मांडविदों के बीच इस बात पर कोई सहमति नहीं है कि कितनी तेजी से ब्रह्मांड हमसे दूर जा रहा है।
  • हब्बल स्थिरांक को मापने के विभिन्न तरीकों से उत्पन्न परस्पर विरोधी परिणामों के कारण कॉस्मोलॉजिस्ट सहमत नहीं हो सकते हैं। हबल स्थिरांक एक पैरामीटर है। यह ब्रह्मांड के विस्तार का वर्णन करता है।
  • हबल स्थिरांक को गति और दूरी के बीच संबंध के रूप में परिभाषित किया गया है। ब्रह्मांड में जिस गति से आकाशगंगा पृथ्वी से दूर जाती है, वह हमसे उनकी दूरी पर निर्भर करती है।
  • हब्बल स्थिरांक को स्थानीय ब्रह्माण्ड में सेफिड्स के नाम से जाने वाले चमकते सितारों को देखकर मापा जा सकता है। इसे कॉस्मिक माइक्रोवेव बैकग्राउंड (सीऍमबी) के माध्यम से भी मापा जा सकता है।
  • जापान में कमीओका ग्रेविटेशनल वेव डिटेक्टर (कागरा) गुरुत्वाकर्षण तरंगों के मापन में अमेरिकी लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल-वेव ऑब्जर्वेटरी (लीगो) और इसके यूरोपीय समकक्ष वर्गो के साथ में शामिल हो गया हैं।
  • डार्क सायरन उच्च परिशुद्धता के साथ हबल स्थिरांक की गणना में मदद कर सकते हैं।

विषय: कॉर्पोरेट/ कंपनियां

7. टाटा ने मलेशियाई राज्य के स्वामित्व वाली तेल और गैस कंपनी पेट्रोनास के साथ सौदा समाप्त किया।

  • टाटा ने मलेशियाई राज्य के स्वामित्व वाली तेल और गैस कंपनी पेट्रोनास के साथ लगभग $ 2- बिलियन का सौदा समाप्त कर दिया।
  • करीब $ 2- बिलियन के निवेश सौदे की बातचीत एक साल तक जारी रही।
  • टाटा पावर (Tata Power Co. Ltd.) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (Tata Power Renewable Energy Ltd (TPREL)) ने पिछले साल अपने स्वच्छ ऊर्जा मंच के लिए $ 500-750 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए कदम उठाए थे।
  • यह पहले रिपोर्ट किया गया था कि पेट्रोनास स्वच्छ ऊर्जा InviT (इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट) में एक बड़े एंकर निवेशक के रूप में शामिल होने के लिए टाटा के साथ चर्चा कर रहा है।

विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

8. नौरा अल मतरोशी यूएई की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनेंगी।

  • संयुक्त अरब अमीरात ने पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के नाम की घोषणा की है। नौरा अल मतरोशी यूएई की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनेंगी।
  • यूएई ने पुरुष अंतरिक्ष यात्री के नाम की भी घोषणा की। मोहम्मद अल-मुल्ला घोषित पुरुष अंतरिक्ष यात्री है।
  • दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को 4000 से अधिक आवेदकों के बीच चुना गया। दोनों को टेक्सास के ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • मेजर हज्जा अल-मंसूरी अंतरिक्ष में जाने वाले यूएई के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने 2019 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आठ दिन बिताए थे।
  • फरवरी 2021 में, यूएई के मंगल मिशन 'होप प्रोब' ने मंगल की कक्षा में प्रवेश किया। यूएई 2024 में चंद्रमा पर एक मानव रहित अंतरिक्ष यान भेजेगा।
  • यूएई ने 2117 तक मंगल पर मानव कॉलोनी स्थापित करने की योजना भी बनाई है।
  • वैलेन्टिना टेरेशकोवा अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं। रूसी यूरी गगारिन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति हैं।
  • संयुक्त अरब अमीरात:
    • यह अरब प्रायद्वीप के पूर्वोत्तर छोर पर पश्चिमी एशिया में स्थित है।
    • अबू धाबी राजधानी है और यूएई दिरहम यूएई की मुद्रा है।
    • मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम यूएई के प्रधानमंत्री हैं।

Noura al-Matroushi will become the first female astronaut of UAE

विषय: अंतरिक्ष और आईटी

9. नासा ने मंगल ग्रह पर नीले रंग के टीलों की तस्वीरें साझा की हैं।

  • नासा ने मंगल ग्रह पर इलेक्ट्रिक नीले टीलों की तस्वीरें साझा की है।
  • थर्मल इमिशन इमेजिंग सिस्टम (थीमिस) के उपयोग से तस्वीरें को ओडिसी ऑर्बिटर द्वारा लिया गया है।
  • तस्वीरें दो प्रकार के टीलों को दर्शाती है- एक का रंग पीला और दूसरा रंग का नीला है।
  • तस्वीर में नीला रंग ठंडे तापमान वाले क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है जबकि पीला और नारंगी रंग गर्म क्षेत्रों को दर्शाता है। तस्वीरें नासा द्वारा ओडिसी की 20 वीं वर्षगांठ पर जारी की गई है।
  • नासा का ओडिसी ऑर्बिटर:
    • नासा का मंगल ओडिसी अंतरिक्ष यान 7 अप्रैल 2001 को लॉन्च किया गया था।
    • यह मंगल की सतह का अध्ययन करने के लिए स्पेक्ट्रोमीटर और एक थर्मल इमेजर का उपयोग करता है।
    • यह सबसे पुराना अंतरिक्ष यान है जो मंगल के चारों ओर परिक्रमा कर रहा है।

विषय: कॉर्पोरेट/ कंपनियां

10. जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने खेल के क्षेत्र में स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने में मदद करने के लिए इंडिया एक्सेलरेटर के साथ भागीदारी की।

  • जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने खेल के क्षेत्र में काम करने स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने में मदद करने के लिए इंडिया एक्सिलरेटर के साथ साझेदारी की है।
  • दोनों कंपनी स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स डेटा, गेमिंग,ई-स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के क्षेत्र में शामिल स्टार्टअप्स की मदद करेंगे।
  • दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से स्टार्टअप्स के लिए 16 सप्ताह का एक्सेलरेटर कार्यक्रम उपलब्ध कराएंगी।
  • चयनित स्टार्टअप को उत्पाद और तकनीकी सहायता, रणनीतिक वितरण मार्गदर्शन और नेटवर्क-निर्माण के अवसर मिलेंगे।
  • दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों से एक चयन और निष्पादन बोर्ड भी बनाया जाएगा।
  • जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स जेएसडब्ल्यू ग्रुप की स्पोर्ट्स शाखा है। यह 2012 में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य भारत में खेल संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।
  • इंडिया एक्सिलरेटर स्टार्टअप्स के लिए मेंटरशिप प्रोग्राम चलाता है। यह गुड़गांव की एक कंपनी है।

विषय: खेल

11. खेल मंत्री ने श्रीनगर में नौकायन के लिए खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया।

  • केंद्रीय खेल मंत्री ने श्रीनगर में जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में नौकायन के लिए खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) का उद्घाटन किया।
  • उन्होंने यह भी घोषणा की कि जम्मू और कश्मीर में महिला फुटबॉल लीग का भी आयोजन किया जाएगा।
  • खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को 145.16 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। यह जम्मू और कश्मीर के दो केआईएससीई में से एक है।
  • वर्तमान में, देश भर में 24 केआईएससीई हैं। इनमें से प्रत्येक में, खिलाड़ियों को ओलंपिक में शामिल खेलों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
  • केआईएससीई 2028 के ओलंपिक में भारत को शीर्ष 10 देशों में से एक बनाने के विज़न में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ये केंद्र एथलीटों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचा प्रदान करते हैं।
  • खेलो इंडिया:
    • इसे 2018 में लॉन्च किया गया था।
    • इसका उद्देश्य देश में खेले जाने वाले सभी खेलों के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करके भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना है।
    • इसके तहत, कम उम्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जाती है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

Khelo India State Centre of Excellence for Rowing in Srinagar

(Source: News on AIR)

विषय: कॉर्पोरेट/ कंपनियां

12. सेबी ने 2000 में टेकओवर कोड नियमों के उल्लंघन के लिए अंबानी परिवारों पर 25 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

  • भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीता अंबानी, टीना अंबानी और अंबानी से जुड़ी फर्मों पर 25 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
  • वर्ष 2000 में टेकओवर कोड नियमों के उल्लंघन के लिए अंबानी परिवारों पर जुर्माना लगाया गया है।
  • सेबी के अनुसार, आरआईएल प्रमोटरों ने वर्ष 2000 में कंपनी में 5% से अधिक हिस्सेदारी का खुलासा नहीं किया था।
  • आरआईएल प्रमोटरों ने 1994 में जारी वारंट के रूपांतरण के बाद 2000 में 6.63% हिस्सेदारी बढ़ा दी थी।
  • शेयरों और अधिग्रहणों विनियम का पर्याप्त अधिग्रहण  (एसएएसटी) 1997 के तहत, प्रवर्तकों के समूह द्वारा कोई खुला प्रस्ताव नहीं लाया गया, जो नियम के अनुसार अनिवार्य था।
  • नियम के अनुसार, जब एक प्रवर्तक समूह 5 प्रतिशत से अधिक की अतिरिक्त हिस्सेदारी प्राप्त कर रहा होता है, तो उसे उसी वित्तीय वर्ष में अल्पसंख्यक निवेशकों के लिए एक खुला प्रस्ताव लाना होता है।
  • भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी):
    • सेबी को 1988 में स्थापित किया गया था और 1992 में वैधानिक दर्जा दिया गया था। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
    • यह भारत में प्रतिभूति बाजार का नियामक है और इसका उद्देश्य प्रतिभूतियों में निवेशकों के हितों की रक्षा करना है।
    • अजय त्यागी सेबी के वर्तमान अध्यक्ष हैं। उन्हें मार्च 2017 में नियुक्त किया गया था। वह 28 फरवरी 2022 तक सेबी के अध्यक्ष होंगे।

विषय: पुस्तक और लेखक

13. "अख्तर: द लाइफ एंड म्यूजिक ऑफ बेगम अख्तर" पुस्तक का अंग्रेजी संस्करण 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

  • “अख्तर: द लाइफ एंड म्यूजिक ऑफ बेगम अख्तर” नामक पुस्तक का नया संस्करण 30 अप्रैल को अंग्रेजी में प्रकाशित होगा।
  • पुस्तक मूल रूप से हिंदी में लिखी गई थी।
  • पुस्तक का संपादन यतींद्र मिश्रा द्वारा किया गया है और हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है।
  • बिस्मिल्लाह खान, लता मंगेशकर, और शुभ मुदगल उनके करीबी दोस्त इस नई किताब में निबंध के माध्यम से उनके जीवन और संगीत को याद करेंगे।
  • बेगम अख्तर को अख्तरबाई फैजाबादी के रूप में भी जाना जाता है।
  • वे अपने पूरे जीवनभर एक प्रसिद्ध गायिका थीं।
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x