डेली करेंट अफेयर्स और GK | 18 मार्च 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 19 Mar 2021 21:32 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: खेल

1. सरकार गुलमर्ग में शीतकालीन खेल संस्थान की स्थापना करेगी।

  • युवा मामलों और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की है कि सरकार जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में एक शीतकालीन खेल संस्थान स्थापित करेगी।
  • सरकार ने विभिन्न खेलों में कश्मीरी युवाओं को बढ़ावा देने और प्रशिक्षण के लिए एक रोडमैप तैयार किया है।
  • हाल ही में, सरकार ने 26 फरवरी से 2 मार्च तक गुलमर्ग में दूसरा खेले इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन किया है।
  • जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में पहला खेलो इंडिया विंटर गेम्स आयोजित किया गया था।
  • आइस स्केटिंग, आइस हॉकी, स्की माउंटेनियरिंग कुछ प्रसिद्ध शीतकालीन खेल हैं।
  • शीतकालीन ओलंपिक खेल शीतकालीन खेलों का एक प्रमुख खेल आयोजन है।

Winter Sports Institute in Gulmarg, Jammu Kashmir

(Source: News on AIR)

 

विषय: अवसंरचना और ऊर्जा

2. दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर फार्म सिंगापुर में बनाया जाएगा।

  • दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर फार्म सिंगापुर में बनाया जाएगा।
  • सिंगापुर एशिया में सबसे बड़ी प्रति व्यक्ति कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जकों में से एक है। यह अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर फार्म का निर्माण कर रहा है।
  • सिंगापुर सरकार 2025 तक सौर ऊर्जा के उपयोग को चार गुना बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
  • जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से निपटने के लिए सिंगापुर अधिक पेड़ लगाने और स्वच्छ ईंधन (क्लीनर ईंधन) का उपयोग करने की भी योजना बना रहा है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा सौर पार्क कर्नाटक में स्थित है।
  • सिंगापुर:
    • यह दक्षिण पूर्व एशिया में एक संप्रभु द्वीप राष्ट्र है।
    • इसकी राजधानी शहर सिंगापुर है और मुद्रा सिंगापुर डॉलर है।
    • ली ह्सियन लूंग सिंगापुर के वर्तमान प्रधान मंत्री हैं।

विषय: रिपोर्ट और सूचकांक / रैंकिंग

3. जेएलएल (जोन्स लैंग लासेल) द्वारा मानव प्रदर्शन संकेतक (ह्यूमन परफॉरमेंस इंडिकेटर, एचपीआई) जारी की गई।

  • वाणिज्यिक रियल एस्टेट और निवेश प्रबंधन कंपनी जेएलएल (जोन्स लैंग लासेल) द्वारा मानव प्रदर्शन संकेतक (ह्यूमन परफॉरमेंस इंडिकेटर, एचपीआई) जारी किया गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लचीले कार्य वाले कामगारों का प्रतिशत एशिया-प्रशांत (एपीएसी) देशों की तुलना में अधिक है।
  • कार्यस्थल की संतुष्टि में भारत को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। इस रैंकिंग में भारत के बाद चीन है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में उच्च प्रदर्शन करने वालों कामगारों की पहुंच बेहतर कार्यस्थलों और प्रौद्योगिकियों तक है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, उच्च प्रदर्शन करने वाले अधिकांश कामगार 25 से 34 वर्ष के युवा पेशेवर हैं।
 

विषय: समाचार में व्यक्तित्व

4. अधिधि अच्युथ भारत के मत्स्य क्षेत्र में उद्यमशीलता पहल शुरू करने वाले पहले ट्रांसजेंडर बने।

  • अधिधि अच्युथ भारत के मत्स्य क्षेत्र में उद्यमशीलता पहल शुरू करने वाले पहले ट्रांसजेंडर बने।
  • अधिधि अच्युथ को कोच्चि में फिश वेंडिंग स्टॉल खोलने के लिए केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) से मदद मिली है।
  • केंद्र सरकार की अनुसूचित जाति उप योजना के हिस्से के रूप में, सीएमएफआरआई द्वारा मछली स्टाल लगाने के लिए 5 लाख रुपये खर्च किए गए।
  • सीएमएफआरआई का मुख्यालय कोच्चि, केरल में स्थित है। ए गोपालकृष्णन सीएमएफआरआई के निदेशक हैं। यह भारत सरकार द्वारा 3 फरवरी 1947 को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित किया गया था।

विषय: जैव प्रौद्योगिकी और रोग

5. भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान ने जैव-कैप्सूल के लिए पेटेंट प्राप्त किया।

  • भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान को जैव कैप्सूल विकसित करने के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ है।
  • आईसीएआर ने जैव-कैप्सूल के माध्यम से रोगाणुओं को संग्रहीत करने और वितरित करने की एक विधि विकसित की है। इसे आईसीएआर के वैज्ञानिक एम आनंदराज, आर दिनेश और वाई. के. बिनी द्वारा विकसित किया गया है।
  • जैव-कैप्सूल का उपयोग मिट्टी की गुणवत्ता और पर्यावरण की स्थिति में सुधार के लिए किया जाएगा। यह कीटनाशकों और अन्य रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने में मदद करेगा।
  • हाल ही में पेटेंट किए गए बायो-कैप्सूल का उपयोग मसाले और सब्जियों की खेती के लिए किया जाएगा। आईसीएआर बायो-कैप्सूल पहला एनकैप्सुलेटेड बायोफर्टिलाइज़र है।
  • बायो-कैप्सूल फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए विभिन्न फायदेमंद सूक्ष्मजीवों जैसे ट्राइकोडर्मा, स्यूडोमोनास और बेसिलस का उपयोग करते हैं।
  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र आदि राज्यों के किसानों द्वारा जैव-कैप्सूल का उपयोग किया जा रहा है। उत्तर-पूर्वी राज्यों के किसान भी इन जैव-कैप्सूलों का उपयोग कर रहे हैं।
  • भारत में पेटेंट:
    • भारत में पेटेंट 1970 के पेटेंट अधिनियम द्वारा शासित है और इसे 20 वर्षों के लिए दिया जाता है।
    • पेटेंट, डिजाइन और व्यापार चिन्ह महानियंत्रक का कार्यालय पेटेंट, डिज़ाइन और ट्रेड मार्क्स के भारतीय कानून का संचालन करता है।

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

6. इटली ने अंतरर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के तहत संशोधित फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  • इटली ने 17 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के तहत संशोधित फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों को समूह में शामिल करने के लिए फ्रेमवर्क समझौते में संशोधन किया है। इस संशोधन के बाद, उष्णकटिबंधीय के बाहर के देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।
  • हर्षवर्धन श्रृंगला और भारत में इटली के राजदूत विन्सेन्ज़ो डी लुका ने जी 20 की अध्यक्षता और वैक्सीन मैत्री सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA):
    • इसे 2015 में पेरिस में कोप -21 (COP-21) के दौरान प्रधान मंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा संयुक्त रूप से लॉन्च किया गया था।
    • इस गठबंधन का उद्देश्य सौर ऊर्जा के तेजी से और बड़े पैमाने पर उपयोग के माध्यम से पेरिस जलवायु समझौते के कार्यान्वयन में योगदान करना है।

Italy signed amended International Solar Alliance (ISA) Framework Agreement

(Source: News on AIR)

विषय: समाचार में व्यक्तित्व

7. तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली का 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली का 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • वह लोकप्रिय रूप से "बुलडोजर" के रूप में जाना जाते है।
  • उन्हें पहली बार 2015 में तंजानिया के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। उन्होंने 2020 में राष्ट्रपति पद का दूसरा कार्यकाल शुरू किया था।
  • उन्होंने 2019 से 2020 तक दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
  • सामिया सुलुहु हसन तंजानिया के नए राष्ट्रपति होगी।
  • तंजानिया:
    • यह पूर्वी अफ्रीका में स्थित है।
    • यह युगांडा, केन्या, कोमोरो द्वीप, हिंद महासागर, मोजाम्बिक, मलावी, जाम्बिया, रवांडा, बुरुंडी और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के साथ सीमा साझा करता है।
    • तंजानिया में स्थित माउंट किलिमंजारो, अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी है।
    • इसकी राजधानी डोडोमा (दोदोमा) है और मुद्रा तंजानिया शिलिंग है।

Tanzanian President John Magufuli passed away

(Source: News on AIR)

विषय: नियुक्ति

8. हर्षवर्धन को 'स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड' के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ हर्षवर्धन को 'स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड' के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • उन्हें तपेदिक/ क्षयरोग/ यक्ष्मा (टीबी) के खिलाफ भारत के उन्मूलन आंदोलन में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए नियुक्त किया गया है। भारत ने 2025 तक तपेदिक/ क्षयरोग (टीबी) को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।
  • डॉ हर्षवर्धन तीन साल के लिए 'स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड' के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। उनका कार्यकाल जुलाई 2021 से शुरू होगा।
  • 'स्टॉप टीबी पार्टनरशिप:
    • यह सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में तपेदिक (टीबी) को खत्म करने के लिए वर्ष 2000 में स्थापित किया गया था।
    • यह अंतरराष्ट्रीय संगठनों, देशों, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के दाताओं, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों का एक नेटवर्क है।
    • इसका विजन टीबी मुक्त दुनिया बनाना है। इसका मुख्य लक्ष्य 2030 के अंत तक तपेदिक (टीबी) महामारी को खत्म करना है।
    • इसका सचिवालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।

Dr. Harsh Vardhan chairman of Stop TB Partnership Board

(Source: News on AIR)

विषय: बैंकिंग प्रणाली

9. एसबीआई और आईओसीएल ने ईसीबी बाजार में पहले $100 मिलियन एसओएफआर (SOFR) लिंक्ड डील पर हस्ताक्षर किए।

  • एसबीआई और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने बाह्य वाणिज्यिक ऋण / एक्सटर्नल कमर्शियल बोरोइंग (ईसीबी) बाजार में नए सुरक्षित ओवरनाइट वित्तपोषण दर (एसओएफआर) का उपयोग करके $ 100 मिलियन के सौदे पर हस्ताक्षर किए। यह सुरक्षित ओवरनाइट वित्तपोषण दर ( एसओएफआर) के साथ पहला सौदा है।
  • सुरक्षित ओवरनाइट वित्तपोषण दर ( एसओएफआर) एक सुरक्षित इंटरबैंक ओवरनाइट ब्याज दर है। यह मौजूदा बेंचमार्क दर लिबोर (लंदन इंटर बैंक ऑफर्ड रेट) का स्थान लेगा।
  • लंदन इंटर बैंक ऑफर्ड रेट (लिबोर) विभिन्न वित्तीय साधनों के लिए एक बेंचमार्क दर है। इसे दिसंबर 2021 से हटा  दिया जाएगा।
  • हाल ही में, आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी पहली सुरक्षित ओवरनाइट वित्तपोषण दर ( एसओएफआर) लिंक्ड इंटरबैंक-मनी मार्केट लेन-देन को अंजाम दिया है।
  • बाह्य वाणिज्यिक ऋण / एक्सटर्नल कमर्शियल बोरोइंग (ईसीबी):  यह विदेशी स्रोत से धन उधार लेने का एक वित्तीय साधन है। इसका उपयोग भारतीय निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा विदेशी मुद्रा में पैसा उधार लेने के लिए किया जाता है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड

  • यह सार्वजनिक क्षेत्र का एक राष्ट्रीयकृत बैंक है।
  • इसका मुख्यालय मुंबई में है।
  • इसकी टैगलाइन "बैंकर टू एवेरी इंडियन" है।
  • इसके अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा हैं।

 

  • यह महारत्न सार्वजनिक क्षेत्रक उपक्रम में से एक है।
  • यह भारत की सबसे बड़ी वाणिज्यिक तेल कंपनी है।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • इसके अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य हैं।

विषय: राष्ट्रीय समाचार

10. पीएम मोदी के प्रधान सलाहकार "पी के सिन्हा" ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

  • प्रदीप कुमार सिन्हा ने निजी कारणों से पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • उन्हें अगस्त 2019 में प्रधान मंत्री कार्यालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • उन्हें सितंबर 2019 में नरेंद्र मोदी के प्रधान सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • उन्होंने 13 जून 2015 से 2019 तक केंद्रीय कैबिनेट सचिव के रूप में भी कार्य किया।
  • उन्होंने 2013 में विद्युत मंत्रालय के सचिव के रूप में भी कार्य किया।

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था

11. आरबीआई ने वित्तीय वर्ष 2020 के लिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात सेवाओं पर एक सर्वेक्षण जारी किया।

  • आरबीआई ने वित्तीय वर्ष 2020  के लिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात सेवा पर एक सर्वेक्षण जारी किया है।
  • 2019-20 के दौरान भारत में सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात 128.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि है।
  • कुल सॉफ्टवेयर सेवाओं के निर्यात में कंप्यूटर सेवाओं का योगदान 66.6 प्रतिशत और आईटीईएस / बीपीओ सेवाओं का 33.4 प्रतिशत है।
  • 56.6 प्रतिशत सॉफ्टवेयर निर्यात संयुक्त राज्य अमेरिका में किया गया जबकि 27.6 प्रतिशत सॉफ्टवेयर यूरोप में निर्यात किया गया था।
  • सॉफ्टवेयर निर्यात के लिए 71.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ प्रमुख चालान (इनवॉयस) मुद्रा अमेरिकी डॉलर थी। यूरो और पाउंड स्टर्लिंग का साथ मिल कर योगदान 16.7 प्रतिशत था।
  • सॉफ्टवेयर सेवाओं के कुल निर्यात की डिलीवरी का पसंदीदा तरीका ऑफ-साइट रहा।
  • वित्तीय वर्ष 2020 के दौरान, सीमा पार आपूर्ति मोड के माध्यम से सॉफ्टवेयर सेवाओं के निर्यात में हिस्सेदारी बढ़ी है।       
  • यूएसए और यूके वाणिज्यिक उपस्थिति के माध्यम से विदेशी सहयोगियों द्वारा सॉफ्टवेयर निर्यात के लिए एक प्रमुख गंतव्य थे, जो कि 2019-20 में यूएस $ 16.6 बिलियन था।
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x