डेली करेंट अफेयर्स और GK | 29 अगस्त 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 29 Aug 2020 20:55 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. आई टी मंत्रालय द्वारा चुनौती, नेक्सट जनरेशन स्टार्ट-अप चैलेंज प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।

  • हाल ही में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने चुनौती नेक्सट जनरेशन स्टार्टअप चलैंज प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया है।
  • इसके तहत भारत के टियर-2 शहरों पर विशेष ध्यान देने के साथ स्टार्टअप्स और सॉफ्टवेयर उत्पादों को और बढ़ावा दिया जायेगा।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिन्हित क्षेत्रों में काम कर रहे लगभग 300 स्टार्टअप्स की पहचान करना और उन्हें 25 लाख रुपये तक के शुरुआती फंड व अन्य सुविधाएं प्रदान कराना हैं।
  • सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए तीन वर्षों की अवधि के लिए 95.03 करोड़ रुपये का बजट निधार्रित किया है।
  • इस चुनौती प्रतियोगिता के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा निम्नलिखित कार्य क्षेत्रों में स्टार्टअप को आमंत्रित किया जायेगा-
    • आम जनता के लिए एडु-टेक, एग्री-टेक और फिन-टेक सॉल्यूशंस।
    • आपूर्ति श्रृंखला, लॉजिस्टिक्स और परिवहन प्रबंधन।
    • बुनियादी ढांचा और दूरस्थ निगरानी।
    • चिकित्सा स्वास्थ्य देखभाल, नैदानिक, रोकथाम तथा मनोचिकित्सकीय देखभाल।
    • नौकरियां और कौशल, भाषाई उपकरण और प्रौद्योगिकियां।
  • इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने मुजफ्फरपुर, बिहार में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NEITI) के डिजिटल प्रशिक्षण और कौशल केंद्र का भी शिलान्यास किया है।
  • इस केंद्र में ओ लेवल, सीसीसी, बीसीसी, प्रोग्रामिंग और मल्टीमीडिया प्रशिक्षण जैसे विभिन्न पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे।

(Source: News on AIR)

2. भारत-सिंगापुर 14वीं रक्षा नीति वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।

  • हाल ही में भारत-सिंगापुर 14वीं रक्षा नीति वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।
  • इसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से भारत के रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार और सिंगापुर के स्थायी रक्षा सचिव श्री चैन हेंग द्वारा की गयी।
  • बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों से सम्बंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।
  • साथ ही इस अवसर पर भारत और सिंगापुर के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यान्वयन व्यवस्था पर भी हस्ताक्षर किए गए।
  • सिंगापुर-
    • यह दक्षिण पूर्व एशिया में एक संप्रभु द्वीपीय देश है।
    • इसकी राजधानी सिंगापुर शहर और मुद्रा सिंगापुर डॉलर है।

(Source: News on AIR)

3. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दिया।

  • हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
  • 65 वर्षीय शिंजो आबे, जापान के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री हैं।
  • श्री आबे लगातार आठ वर्षों तक जापान के प्रधान मंत्री रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री ने शिंजो आबे के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना और कामना भी की है।
  • हाल के वर्षों में श्री आबे के दूरदर्शी नेतृत्व और उनकी व्यक्तिगत वचनबद्धता की वजह से भारत-जापान साझेदारी और अधिक प्रगाढ़ तथा सुदृढ़ हुई है।
  • जापान-
    • यह उत्तर पश्चिमी प्रशांत महासागर में पूर्वी एशिया का एक द्विपीय देश है।
    • इसकी राजधानी टोक्यो और मुद्रा जापानी येन है।

(Source: News on AIR)

 

4. झांसी, उत्तर प्रदेश में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कॉलेज और प्रशासन भवनों का उद्घाटन किया गया।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा रानी लक्ष्मी बाई (RLB) केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कॉलेज और प्रशासन भवनों का उद्घाटन किया।
  • यह वर्तमान में भारतीय घास के मैदान और चारा अनुसंधान संस्थान, झांसी से संचालित हो रहा है क्योंकि मुख्य इमारतें तैयार हो रही थीं।
  • आरएलबी केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी में स्थित है और बुंदेलखंड क्षेत्र का एक प्रमुख संस्थान है।
  • विश्वविद्यालय में 2014-15 में अपना पहला शैक्षणिक सत्र शुरू किया गया था।
  • इस विश्वविद्यालय में कृषि, बागवानी और वानिकी में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कराये जाते हैं।

5. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के महिला शांति सैनिकों प्रस्ताव को भारत ने प्रायोजित किया।

  • हाल ही में भारत ने एक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया है जो शांति अभियानों में महिला कर्मियों की पूर्ण, प्रभावी और सार्थक भागीदारी के लिये उत्तरदायी है।
  • संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भारत सबसे बड़े सैन्य दलों में से एक है। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में भारत पांचवा सबसे बड़ा सैनिक योगदानकर्ता है।
  • भारत की स्थापना के समय से ही संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना से जुड़े रहने की एक लंबी परंपरा है।
  • भारत ने 2007 में लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में पहली अखिल महिला पुलिस इकाई की तैनाती कर इतिहास रचा था।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)-
    • यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
    • इसका मुख्य कार्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
    • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को की गई थी।
    • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

(Source: News on AIR)

6. जम्मू और कश्मीर में इरादा अभियान शुरू किया गया।

  • हाल ही में जम्मू और कश्मीर में, डोडा के जिला उपायुक्त डॉ. डी. डॉयफोड ने इरादा अभियान शुरू किया है।
  • इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के कवरेज से छूट गये पात्र लाभार्थियों को कवर करना है।
  • उन्होंने सिविल सोसाइटी के सदस्यों से विशेष अपील की है कि वे ऐसे पात्र लाभार्थियों की पहचान करें।
  • विशेषकर वृद्धावस्था पेंशन, विधवा और विकलांग योजना के छूटे हुये लोग, ताकि उन तक विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता लाभ पहुंचाया जा सके।

7. 29 अगस्तः राष्ट्रीय खेल दिवस।

  • हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद के सम्मान में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
  • भारत सरकार ने 2012 में इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।
  • मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। वह 1922 में एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुए थे।
  • मेजर ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे।
  • उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 1956 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आभासी रूप से राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार प्रदान किये।

8. अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने राज्य को संविधान की छठी अनुसूची के दायरे में लाने का प्रस्ताव पारित किया।

  • हाल ही में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने राज्य को संविधान की छठी अनुसूची के दायरे में लाने का प्रस्ताव पारित किया है।
  • साथ ही राज्य की जनजातियों की सुरक्षा के लिए अनुच्छेद 371 (एच) के प्रावधानों में भी संशोधन के लिए कहा है।
  • संविधान की छठी अनुसूची-
    • 1949 में संविधान सभा द्वारा छठी अनुसूची को पूर्वोत्तर के जनजातीय क्षेत्रों में सीमित स्वायत्तता प्रदान करने के लिये पारित किया गया था।
    • यह संविधान सभा द्वारा गठित बारदोलोई समिति की रिपोर्टों पर आधारित थी।
    • वर्तमान में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों में जनजातीय लोगों के अधिकारों की रक्षा का प्रावधान करती है।
    • संविधान के अनुच्छेद 244 (2) और अनुच्छेद 275 (1) के तहत यह विशेष प्रावधान किया गया है।

(Source: News on AIR)

9. बैंक बोर्ड ब्यूरो ने भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष के पद पर दिनेश कुमार खारा की नियुक्ति की सिफारिश की।

  • हाल ही में बैंक बोर्ड ब्यूरो ने भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष के पद पर दिनेश कुमार खारा की नियुक्ति की सिफारिश की हैं।
  • खारा एसबीआई के मौजूदा चेयरमैन रजनीश कुमार का स्थान लेंगे, जिनका तीन साल का कार्यकाल 7 अक्टूबर 2020 को पूरा हो रहा है।
  • वर्तमान में श्री खारा एसबीआई के ग्लोबल बैंकिंग एंड सब्सिडियरीज विंग के प्रबंध निदेशक हैं और बैंक की गैर-बैंकिंग सहायक कंपनियों के कारोबार का पर्यवेक्षण करते हैं।
  • वह 1984 में एसबीआई में एक परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में शामिल हुए थे।
  • उन्होंने एसबीआई को उसके पांच सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के साथ विलय करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।
  • बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB)-
    • यह भारत सरकार का एक स्वायत्त निकाय है।
    • यह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रशासन में सुधार करने, सरकारी स्वामित्व वाले बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों के चयन की सिफारिश करने और विकासशील रणनीतियों और पूंजी जुटाने की योजनाओं में बैंकों की मदद करने का काम करता है।
    • इसकी स्थापना फरवरी 2016 में की गई थी।

10. टोगो स्लीपिंग सिकनेस को समाप्त करने वाला पहला अफ्रीकी देश।

  • हाल ही में टोगो स्लीपिंग सिकनेस को समाप्त करने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया है।
  • पिछले 10 वर्षों में टोगो में स्लीपिंग सिकनेस का कोई भी नया मामला नहीं आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने टोगो को स्लीपिंग सिकनेस मुक्त घोषित कर दिया है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 36 उप-सहारा अफ्रीकी देशों में वर्तमान में स्लीपिंग सिकनेस पाया जाता है। यदि यह अनुपचारित रहता है, तो यह घातक हो सकता है।
  • स्लीपिंग सिकनेस-
    • परजीवी ट्रिपेनोसोमा ब्रूसी के संक्रमण के कारण होने वाली बीमारी है।
    • अफ्रीकी ट्रिपैनोसोमियासिस को मनुष्यों में ट्सेत्सी फ्लाई बाइट्स द्वारा प्रेषित किया जाता है। ट्सेत्सी मक्खियाँ केवल ग्रामीण अफ्रीका में पाई जाती हैं।

(Source: Down to Earth)

11. मैरीके लुकास रिजनेवेल्ड इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार जीतने वाले सबसे कम उम्र के लेखक।

  • हाल ही में 29 वर्षीय डच लेखक मैरीके लुकास रिजनेवेल्ड 2020 इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार जीतने वाले सबसे कम उम्र के लेखक बन गए हैं।
  • उन्हें द डिसकम्फर्ट ऑफ़ इवनिंग  के लिए इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार के विजेता के रूप में घोषित किया गया है।
  • बुकर पुरस्कार-
    • यह हर साल अंग्रेजी भाषा में लिखे गए सर्वश्रेष्ठ मूल उपन्यास और यूनाइटेड किंगडम में प्रकाशित होने वाले साहित्यिक के लिए प्रदान किया जाने वाला पुरस्कार है।
    • पहली बार यह पुरस्कार 1969 में प्रदान किया गया था।

(Source: IANS)

12. केरल में भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र स्थापित होगा।

  • जल्द ही केरल में भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र स्थापित होगा।
  • यह संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप अंगमाली, केरल में स्थापित होगा।
  • इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के उद्यमशीलता में तेजी लाना और लिंग समानता को सुरक्षित करना है।
  • साथ ही महिलाओं को घर से दूर एक सुरक्षित स्थान प्रदान करना है ताकि वे नए व्यवसाय शुरू कर सकें और महिलाओं को जीवन में सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कौशल के साथ सशक्त बनाया जा सके।

(Source: Indian Express)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में आई टी मंत्रालय द्वारा किस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया है?

  1. समाधान
  2. चुनौती
  3. चैलेंज
  4. कल्पना

2. हाल ही में भारत-सिंगापुर__________रक्षा नीति वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।

  1. 11वीं
  2. 12वीं
  3. 14वीं
  4. 16वीं

3. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है?

  1. चीन
  2. रूस
  3. जापान
  4. अमेरिका

4. भारतीय घास के मैदान और चारा अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

  1. दिल्ली
  2. वाराणसी
  3. शिमला
  4. झांसी

5. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

  1. 1967
  2. 1945
  3. 1950
  4. 1938

6. विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के कवरेज से छूट गये पात्र लाभार्थियों को कवर करने के लिए _____________में इरादा अभियान शुरू किया गया।

  1. चंडीगढ़
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. लद्दाख
  4. लक्षद्वीप

7. भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष किस दिन मनाया जाता है?

  1. 29 अगस्त
  2. 27 अगस्त
  3. 30 अगस्त
  4. 28 अगस्त

8. हाल ही में किस राज्य की विधानसभा ने राज्य को संविधान की छठी अनुसूची के दायरे में लाने का प्रस्ताव पारित किया है?

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. नागालैंड
  4. मणिपुर

9. भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए किसकी सिफारिश की गई है?

  1. रंजन देसाई
  2. दिनेश कुमार खारा
  3. विकास गर्ग
  4. नवजोत प्रसाद सिन्हा

10. हाल ही में स्लीपिंग सिकनेस को समाप्त करने वाला पहला अफ्रीकी देश कौन सा है?

  1. नाइजीरिया
  2. टोगो
  3. घाना
  4. कांगो

11. हाल ही में कौन 2020 इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार जीतने वाले सबसे कम उम्र के लेखक बन गए हैं?

  1. मैरीके लुकास रिजनेवेल्ड
  2. क्लेरिस लिस्पेक्टर
  3. गेब्रियल गार्सिया
  4. इसाबेल अलेंदे

12. भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जायेगा?

  1. केरल
  2. गुजरात
  3. तमिलनाडु
  4. कर्नाटक

 

उत्तर-

1. C

2. C

3. C

4. D

5. B

6. B

7. A

8. A

9. B

10. B

11. A

12. A

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x