डेली करेंट अफेयर्स और GK | 30 और 31 अगस्त 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Sep 2020 14:12 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने ओणम पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

  • ओणम एक वार्षिक फसल उत्सव है, जो अगस्त-सितंबर में पड़ता है।
  • यह केरल में मलयालम कैलेंडर के चिंगम महीने में मनाया जाता है।
  • यह दस दिन तक चलने वाला त्यौहार है जो राजा महाबली को याद करता है।
  • ओणम के पहले दिन को अथम के नाम से जाना जाता है और अंतिम दिन को थिरुवोनम के रूप में जाना जाता है।
  • ओणम के समारोहों में पुक्कलम नामक फूलों के कालीन बनाना, बाघ नृत्य का प्रदर्शन, पुलीकली या कडुवाकली और नाव की दौड़, जिसे वल्लमकली कहा जाता है, आदि का आयोजन किया जाता है।

2. परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 29 अगस्त।

  • परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है।
  • 2010 में परमाणु परीक्षण के खिलाफ पहली बार अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया था।
  • इस दिन को 2 दिसंबर 2009 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 64 वें सत्र में 64/35 के संकल्प द्वारा सर्वसम्मति से अपनाया गया था।
  • यह संकल्प परमाणु हथियार परीक्षण विस्फोटों या किसी अन्य परमाणु विस्फोटों के प्रभावों और परमाणु-हथियार-मुक्त दुनिया के लक्ष्य को प्राप्त करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता और शिक्षा बढ़ाने के लिये है।
  • इस संकल्प की शुरुआत 29 अगस्त 1991 को सेमलिप्टिंस्क न्यूक्लियर टेस्ट साइट को बंद करने के उपलक्ष्य में कजाकिस्तान गणराज्य द्वारा की गई थी।
  • 16 जुलाई 1945 को परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू हुआ था, तब से लेकर अब तक लगभग 2,000 परमाणु परीक्षण हो चुके हैं।

(Source: U.N.)

3. रक्षा मंत्री ने छावनी क्षेत्रों में केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के निर्बाध कार्यान्वयन का आह्वान किया।

  • हाल ही में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा रक्षा मंत्रालय और रक्षा संपदा महानिदेशालय ने देश भर में स्थित 62 छावनियों में केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार के लिए आयोजित एक वेबिनार का शुभारंभ किया।
  • इस दो दिवसीय वेबिनार में सभी 62 छावनी बोर्डों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने भाग लिया।
  • साथ ही वेबिनार में आवासन और शहरी कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और महिला एवं बाल विकास जैसे मंत्रालयों के संयुक्त सचिव, नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।
  • इसका आयोजन छावनी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों में विभिन्न केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की कार्यान्वयन व्यवस्था और वित्तपोषण की बेहतर समझ तथा इन लाभों के विस्तार के उद्देश्य से रूपरेखा तैयार करने के लिए किया गया था।
  • इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने जीवन बीमा निगम के माध्यम से एक समूह जीवन बीमा योजना छावनी कोविड योद्धा संरक्षण योजना  का भी शुभारम्भ किया।
    • इसके द्वारा 62 छावनी बोर्डों के 10,000 कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा।
    • इस योजना के तहत किसी तरह की आपदा में जान जाने की स्थिति में हर कर्मचारी को 5 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।
    • इस योजना से चिकित्सकों, चिकित्सा सहायकों और स्वच्छता कर्मचारियों सहित स्थायी और अनुबंधित कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

(Source: D.D. News)

4. महाराष्ट्र में ताप विद्युत संयंत्रों के पास पक्षियों में पारे की उपस्थिति।

  • हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर में दो थर्मल पावर प्लांटों (TPPs) के आसपास केंद्रित पक्षियों में पारे की अधिक मात्रा पायी गयी। यह आधुनिक विश्लेषण के लिए मार्ग प्रशस्त करती है।
  • टीपीपी द्वारा निर्मित फ्लाई ऐश से पारा पर्यावरण में जारी किया जाता है।
  • फ्लाई ऐश आमतौर पर राख के घोल के रूप में राख के तालाबों में निपटाया जाता है, जिससे इसका एक जलीय पारिस्थितिकी तंत्र बनता है।
  • महाराष्ट्र के नागपुर में दो थर्मल पावर प्लांट के आसपास केंद्रित पक्षियों में पारा के एक नए अध्ययन में पाया गया कि आने वाले समय में उनमें बायोऐक्यूमलेशन और बायोमैगनीफिकेशन हो सकता है।
  • बायोऐक्यूमलेशन- एक जीव में, कीटनाशकों या अन्य रसायनों जैसे पदार्थों का क्रमिक संचय है, जबकि बायोमैगनीफिकेशन एक खाद्य श्रृंखला में क्रमिक रूप से उच्च स्तर पर जीवों के ऊतकों में एक विष की बढ़ती सांद्रता है।
  • इस क्षेत्र में एविफ़्यूना (एक विशेष क्षेत्र के पक्षी) के पंखों पर एचजी के निशान पाये गये थे, जो टीपीपी के राख तालाबों में मौजूद एचजी से जुड़े थे। कोयला आधारित टीपीपी पारे का प्रमुख स्रोत है, पृथ्वी पर पाया जाने वाला नौवां सबसे जहरीला तत्व है, जो पर्यावरण में उत्सर्जित होता है।
  • दिल्ली स्थित थिंक-टैंक सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट द्वारा 2016 के अनुमानों के अनुसार, टीपीपी द्वारा जारी उत्सर्जन में पारा 80% से अधिक योगदान देता है।
  • टीपीपी द्वारा निर्मित फ्लाई ऐश उन तरीकों में से एक था जिनके माध्यम से एचजी को पर्यावरण में छोड़ा गया था। फ्लाई ऐश आमतौर पर राख के घोल के रूप में राख के तालाबों में निपटाया जाता है, जिससे इसका एक जलीय पारिस्थितिकी तंत्र बनता है।
  • एक आर्द्रभूमि में पारा दो रूपों में पाया जाता है, जैविक पारा (MeHg) और अकार्बनिकपारा (iHg)।
  • एक जलीय जीव में जल में अधिक रासायनिक संकेन्द्रण से शारीरिक, प्रजनन और व्यवहारिक परिवर्तन हो सकते हैं।
  • भारतीय तालाब बगुला, डार्टर, मूरहेन, आदि जैसे आठ पक्षी प्रजातियों के पक्षियों के पंखों के नमूने एकत्र किये गये थे, इसमें यह देखा गया कि कुछ प्रजातियों में पारा की उच्च सांद्रता थी, जो कि राख तालाबों में मछलियों और कीड़ों को खाने के कारण हो सकता है। हालांकि, अधिकांश पक्षी प्रजातियों में एचजी के निशान बहुत कम थे।
  • निष्कर्ष में, यह देखा गया कि मिट्टी को छोड़कर, फ्लाई ऐश, पौधों, पानी और पक्षियों के पंखों से एकत्र किए गए अन्य नमूनों में पारे की मात्रा कम ही थी।

(Source: Down to Earth)

5. भारत ने बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास कवकाज 2020 में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया।

  • हाल ही में भारत ने रूस में आयोजित होने वाले बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास कवकाज 2020 में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है।
  • रक्षा अधिकारी ने कोविड-19 महामारी के कारण रसद संबंधी कठिनाइयों को इस निर्णय का कारण बताया है।
  • हालांकि, मुख्य रूप से लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच, चीनी सैनिकों की इस अभ्यास में भागीदारी के कारण यह निर्णय लिया गया है।
  • इस अभ्यास का आयोजन 15 से 26 सितंबर 2020 तक दक्षिणी रूस के अस्त्राखान क्षेत्र में होने वाला है।
  • भारत ने पहले इस बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास में लगभग 150 भारतीय सेना के जवानों, 45 भारतीय वायु सेना के कर्मियों और कई नौसेना अधिकारियों को भेजने की योजना बनाई थी।

(Source: News on AIR)

 

6. स्वदेशी खिलौना बनाना, कला उत्सव में एक विषय के रूप में शुरू किया जायेगा।

  • हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि स्वदेशी खिलौना बनाना, कला उत्सव में एक विषय के रूप में शुरू किया जायेगा।
  • इसका उद्देश्य छात्रों को स्थानीय खिलौनों की विविधता का पता लगाने और इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • इसके अनुरूप, स्कूली छात्रों के बीच खिलौना और कठपुतली बनाने का कौशल विकसित किया जाएगा।
  • इसके विकास के लिए माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक छात्रों के लिए कला उत्सव में कठपुतली शो शुरू करने पर भी विचार किया जायेगा।

(Source: News on AIR)

7. विशाखापत्‍तनम की गुड़िया बनाने की कला एति-कोप्‍पका चर्चा में है।

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में विशाखापत्‍तनम की गुड़िया बनाने की कला एति-कोप्‍पका का उल्लेख किया।
  • श्री मोदी ने कहा कि एति-कोप्‍पका गुड़िया का महामारी के दौर में बच्‍चों में रचनात्‍मकता जगाने के लिए विशेष उपयोग होगा।
  • एति-कोप्‍पका-
    • आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में वराह नदी के किनारे पर बसा एक छोटा सा गाँव है।
    • 2017 में, यहां के पारंपरिक एति-कोप्‍पका खिलौनों को भौगोलिक संकेतक (G.I) टैग दिया गया था।
    • ये खिलौने नरम लकड़ी और लाख रंग से बनाये जाते हैं।
    • इन्हें बीज, लाख, जड़ों और पत्तियों से प्राप्त प्राकृतिक रंगों से रंगा जाता है।

(Source: News on AIR)

8. 29 अगस्तः तेलुगु भाषा दिवस।

  • भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में हर साल 29 अगस्त को तेलुगु भाषा दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन तेलुगु कवि गिदुगु वेंकट राममूर्ति के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • गिदुगु वेंकट राममूर्ति-
    • वे ब्रिटिश शासन के दौरान शुरुआती आधुनिक तेलुगु भाषाविद और सामाजिक दूरदर्शी थे।
    • उनका जन्म 29 अगस्त 1863 को हुआ था।
    • ब्रिटिश सरकार ने उन्हें राव साहेब की उपाधि प्रदान की थी। 
    • ब्रिटिश सरकार ने उन्हें उनकी सेवाओं के लिए 1933 के वर्ष में कैसर-ए-हिंद पदक से सम्मानित किया था।
  • तेलुगु-
    • यह भाषा मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी के यानम जिले के भारतीय राज्यों में बोली जाती है, जहाँ यह आधिकारिक भाषा भी है।
    • यह भारत की छह शास्त्रीय भाषाओं में से एक है।
    • 2011 की जनगणना के अनुसार, लगभग 82 मिलियन वक्ताओं के साथ तेलुगु भारत में चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

9. मुस्तफा अदीब लेबनान के नये प्रधानमंत्री बन गए हैं।

  • हाल ही में मुस्तफा अदीब लेबनान के नये प्रधानमंत्री बनाये गए हैं।
  • मुस्तफा अदीब जर्मनी में लेबनान के राजदूत थे।
  • श्री अदीब को चार पूर्व प्रधानमंत्रियों ने पद के लिए नामित किया था।
  • यह नियुक्ति फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के दो दिवसीय दौरे पर आने के एक दिन पहले की गई है।
  • हाल ही में लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दिआब ने बेरूत में हुए बड़े विस्फोट के कारण जनता के आक्रोश को देखते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • लेबनान-
    • यह पश्चिमी एशिया का एक देश है।
    • इसकी सीमायें सीरिया, इजरायल, और भूमध्य सागर से मिलती हैं।
    • इसकी राजधानी बेरूत और मुद्रा लेबनानी पाउंड है।

(Source: News on AIR)

10. वयोवृद्ध एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय का बेंगलुरु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

  • हाल ही में वयोवृद्ध एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय का बेंगलुरु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
  • वह 79 वर्ष के थे।
  • उन्हें 29 अगस्त को आजीवन श्रेणी में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना था।
  • पुरुषोत्तम ने ओलिंपिक खिलाड़ी अश्विनी नचप्पा, मुरली कुट्टन, रोसा कुट्टी, प्रमिला अयप्पा, वंदना राव, जीजी परमिला और ईबी शयला समेत कई एथलीट्स को ट्रेनिंग दी थी।
  • पुरुषोत्तम राय ने 1987 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, 1999 के सैफ गेम्स और 1988 की एशियन ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम को भी ट्रेनिंग दी थी।

(Source: News on AIR)

11. अलेक्जेंडर क्रिस्टोफ़ ने टूर डी फ्रांस, साइकिल दौड़ का शुरुआती चरण जीता।

  • हाल ही में अलेक्जेंडर क्रिस्टोफ़ ने टूर डी फ्रांस, वार्षिक एकाधिक चरण साइकिल दौड़ का शुरुआती चरण जीत लिया है।
  • हालांकि बारिश ने सड़कों को तहस-नहस कर दिया था, जिससे कई दुर्घटनाएँ हुईं।
  • इस वष्र कोरोना मामारी के कारण यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप और ओलंपिक खेलों को 2021 तक स्थगित कर दिया गया। ऐसे में दो महीने की देरी से टूर डी फ्रांस का आयोजन किया गया।
  • 1903 में अपनी स्थापना के बाद से, यह दौड़ केवल दो विश्व युद्धों के दौरान रद्द कर दी गई है।
  • 2020 टूर डी फ्रांस, टूर डी फ्रांस का 107 वां संस्करण है, जो साइक्लिंग के तीन ग्रैंड टूर में से एक है।
  • मूल रूप से यह 27 जून 2020 को शुरू होने वाला था, फ्रांस में कोविड-19 महामारी के कारण इसे 29 अगस्त 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

(Source: News on AIR)

12. भारत और रूस 2020 ऑनलाइन फिडे शतरंज ओलंपियाड के संयुक्त विजेता घोषित किए गए।

  • हाल ही में भारत और रूस 2020 ऑनलाइन फिडे शतरंज ओलंपियाड के संयुक्त विजेता घोषित किए गए हैं।
  • रूस को शुरुआत में विजेता घोषित किया गया था, परंतु दो भारतीय खिलाड़ियों, निहाल सरीन और दिव्या देशमुख जो सर्वर से वियोग झेलने के बाद फाइनल में समय पर हार गये थे, के बाद भारत ने विवादास्पद फैसले के खिलाफ अपील की थी।
  • अंततः अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के अध्यक्ष अरकडी ड्वोर्कोविच ने दोनों टीमों को स्वर्ण पदक देने का फैसला किया।
  • यह पहली बार था जब फ आइ डी ई ने ओलंपियाड को एक ऑनलाइन प्रारूप में रखा था।
  • भारत पहली बार इस शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में पहुंचा था।
  • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और खेल मंत्री ने पहली बार ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में रूस के साथ संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारतीय शतरंज टीम को बधाई दी है।
  • फिडे (FIDE) शतरंज ओलंपियाड-
    • यह एक द्विवार्षिक शतरंज टूर्नामेंट है, जिसमें विश्व के विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें प्रतिस्पर्धा करती हैं।
    • इस शतरंज ओलंपियाड का प्रारंभ 1924 में किया गया था।

(Source: News on AIR)

13. लक्षद्वीप प्रशासन ने कावारत्ती द्वीप में चूहों की समस्या से निपटनें के लिए टायटो अल्बा का उपयोग किया।

  • लक्षद्वीप प्रशासन ने कावारत्ती द्वीप में टायटो अल्बा (बार्न उल्लूओं) का उपयोग कृन्तकों का जैविक नियंत्रण, के तहत चूहों को नियंत्रित करने के लिए पायलट परियोजना के रूप किया था।
  • अप्रैल और मई 2019 के दौरान कावारत्ती में एक नमूना सर्वेक्षण ने अनुसार कृंतकों ने नारियल के उत्पादन को 44% तक क्षति पहुंचायी थी। सर्वे के अनुसार आर्थिक नुकसान सालाना 6.04 करोड़ रूपये आंका गया था।
  • इससे पहले अंग्रेजों द्वारा 1875 में कृंतक नियंत्रण के लिए बिट्रा में लकड़ी के उल्लुओं का उपयोग करने का प्रयास किया गया था।
  • बार्न आउल-
    • ये भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे व्यापक उल्लुओं में से एक हैं।
    • ये उल्लू लंबे पैरों और पंखों के साथ मध्यम आकार के होते हैं और अन्य समान आकार के उल्लू की तुलना में अपेक्षाकृत कम पूंछ होते हैं।
    • इनकी आई यू सी एन स्थिति लीस्ट कंसर्न है।

(Source: The Hindu)

14. गंगा में ताजे पानी की एक नई मछली की पहचान।

  • हाल ही में गंगा में ताजे पानी की एक नई मछली की पहचान की गई है।
  • इसे केरल और पश्चिम बंगाल के शोधकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में गंगा नदी में खोजा है।
  • यह मछली खाने योग्य है।
  • इसे अपने पतले और संकुचित शरीर के कारण सिस्टोमस ग्रैसिलस नाम दिया गया है।
  • इस मछली को अंतर्देशीय जल स्त्रोतों में कल्चर किया जा सकता है।
  • यह साइप्रिनिडे परिवार में सिस्टोमस जीनस की एक मछली है। यह मछली 11 से 12 सेमी लंबी है।

(Source: The Hindu)

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. वार्षिक फसल उत्सव ओणम किस राज्य का प्रमुख त्यौहार है?

  1. तमिलनाडु
  2. आंध्र प्रदेश
  3. केरल
  4. कर्नाटक

2. परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 29 अगस्त
  2. 30 अगस्त
  3. 28 अगस्त
  4. 31 अगस्त

3. छावनी कोविड योद्धा संरक्षण योजना के तहत आपदा में जान जाने की स्थिति में हर कर्मचारी को कितनी राशि का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा?

  1. 10 लाख रुपये
  2. 5 लाख रुपये
  3. 15 लाख रुपये
  4. 8 लाख रुपये

4. एक जीव में कीटनाशकों या अन्य रसायनों जैसे पदार्थों का क्रमिक संचय क्या कहलाता है?

  1. बायोऐक्यूमलेशन
  2. बायोमैगनीफिकेशन
  3. बायोफोर्टीफिकेशन
  4. यूट्रोफिकेशन

5. कवकाज 2020 एक _________ है?

  1. यृद्धपोत
  2. बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास
  3. नया उपग्रह
  4. कोविड की नई दवा

6. गुड़िया बनाने की कला, एति-कोप्‍पका का संबंध किस राज्य से है?

  1. केरल
  2. गुजरात
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आंध्र प्रदेश

7. गिदुगु वेंकट राममूर्ति किस भाषा के कवि थे?

  1. मलयालम
  2. तमिल
  3. तेलुगु
  4. कन्नड़ा

8. हाल ही में मुस्तफा अदीब लेबनान किस देश के नये प्रधानमंत्री बनाये गए हैं?

  1. बहरीन
  2. यमन
  3. कतर
  4. लेबनान

9. पुरुषोत्तम राय का हाल ही में निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंधित थे?

  1. अभिनय
  2. राजनीति
  3. लेखन
  4. खेल

10. टूर डी फ्रांस, साइकिल दौड़ का 2020 में कौन सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है?

  1. 100 वां
  2. 75 वां
  3. 50 वां
  4. 107 वां

11. ऑनलाइन फिडे शतरंज ओलंपियाड 2020 में भारत को किस देश के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया है?

  1. चीन
  2. रूस
  3. अमेरिका
  4. ब्रिटेन

12. टायटो अल्बा किस जीव की एक प्रजाति है?

  1. सारस
  2. उल्लू
  3. वानर
  4. बिल्ली

13. हाल ही में किस नदी में ताजे पानी की एक नई मछली, सिस्टोमस ग्रैसिलस की पहचान की गई है?

  1. गंगा
  2. यमुना
  3. गोदावरी
  4. कावेरी

 

उत्तर-

1. C

2. A

3. B

4. A

5. B

6. D

7. C

8. D

9. D

10. D

11. B

12. B

13. A

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x