डेली करेंट अफेयर्स और GK | 28 अगस्त 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 31 Aug 2020 08:59 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. वित्तीय समावेशन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन धन योजना को छह वर्ष पूरे हुए।

  • 28 अगस्त 2020 को वित्तीय समावेशन कार्यक्रम प्रधानमंत्री जन धन योजना(PM-JAY) को छह वर्ष पूरे हो गये हैं।
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना (PM-JAY)-
    • यह योजना 28 अगस्त 2014 को शुरू की गई थी।
    • इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में लोगों को बैंकिंग सुविधाओं की सार्वभौमिक पहुंच प्रदान करना है।
    • इस योजना के तहत 40 करोड़ 35 लाख से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं और इन खातों में एक लाख 31 हजार करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।
    • लगभग आठ करोड़ पीएमजेडीवाई खाता धारक, सरकार से विभिन्न योजनाओं के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्राप्त कर रहे हैं।

(Source: News on AIR)

2. आसियान-भारत व्यापार परिषद की बैठक आभासी माध्यम से संपन्न।

  • हाल ही में आसियान-भारत व्यापार परिषद की बैठक आभासी माध्यम से संपन्न हुई।
  • भारत की ओर से वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक को संबोधित किया।
  • उन्होंने भारत और आसियान देशों के बीच सहयोग, प्रतिबद्धता और रणनीतिक साझेदारी पर बल दिया।
  • पीयूष गोयल ने आसियान क्षेत्र के लिए सहयोग और दोस्ती का आह्वान किया।
  • दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ (ASEAN)-
    • एक क्षेत्रीय अंतर सरकारी संगठन है, जो अंतर-सरकारी और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देता है।  
    • इसमें दक्षिण पूर्व एशिया के 10 देश शामिल हैं- इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, वियतनाम, ब्रुनेई, म्यांमार (बर्मा), कंबोडिया, लाओस।
    • इसका मुख्यालय जकार्ता, इंडोनेशिया में है।
    • इसकी स्थापना 8 अगस्त 1967 को की गई थी।

(Source: News on AIR)

3. सरकार ने उड़ान योजना के अंतर्गत 78 नए मार्गों को मंजूरी प्रदान की।

  • हाल ही में सरकार ने क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के अंतर्गत 78 नए मार्गों को मंजूरी प्रदान कर दी है।
  • इन नये मार्गों में पूर्वोत्‍तर के पर्वतीय क्षेत्रों, पहाड़ी राज्यों और द्वीपों को प्राथमिकता दी गई है।
  • इन 29 स्वीकृत हवाई अड्डों में आठ बंद पड़े और दो बहुत कम उपयोग किये जाने वाले हवाई अड्डों का उपयोग किया जाएगा।
  • मंत्रालय के द्वारा इस योजना के तहत अब तक कुल 766 मार्गों को मंजूरी दी गई है।
  • उनमें से 274 उड़ान मार्गों को चालू किया गया है, जिसमें 45 हवाई अड्डे और तीन हेलीपोर्ट जुड़े हैं।
  • उड़ान योजना-
    • उड़ान का पूर्ण रूप उड़े देश का आम नागरिक  है।
    • इस योजना को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत अप्रैल 2017 में शुरू किया गया था।
    • यह केंद्र सरकार की एक फ्लैगशिप योजना है, जिसे क्षेत्रीय मार्गों को जोड़ने, संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने और आम लोगों के लिए उड़ान सस्ती बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
    • उड़ान योजना राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति का एक प्रमुख घटक है जिसे जून 2016 में लॉन्च किया गया था।

(Source: News on AIR)

4. पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने व्यापक मानसर कायाकल्प और विकास योजना की समीक्षा की।

  • हाल ही में पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने व्यापक मानसर कायाकल्प और विकास योजना की समीक्षा की।
  • मानसर वेटलैंड्स के विकास, कायाकल्प और सौंदर्यीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू की गई।
  • इस योजना का उद्देश्य पर्यटकों की संख्या को बढ़ाना और जम्मू क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
  • इस योजना में मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन और नई परियोजनाओं के विकास के साथ वार्षिक पर्यटक फुटफॉल को बीस लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य शामिल है।
  • इस परियोजना पूरी हो जाने के बाद, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, विशेष रूप से पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।
  • इस क्षेत्र में प्रस्तावित योजना में एक पक्षी गैरी और बर्ड वॉचर्स लॉज भी शामिल हैं।
  • मानसर झील-
    • मानसर झील का आधिकारिक नाम सुरिनसर-मानसर झील है।
    • यह जम्मू से 62 किमी की दूरी पर स्थित है।
    • नवंबर 2005 में सुरिनसर-मानसर झील, रामसर कन्वेंशन के रूप में नामित की गई थी।

(Source: News on AIR)

5. भारत और चीन के मध्य सीमा मामलों के बारे में विचार-विमर्श और समन्‍वय के लिए कार्यकारी तंत्र की 18वीं बैठक संपन्न।

  • हाल ही में भारत और चीन ने दोनों देशों के सीमा मामलों के बारे में विचार-विमर्श और समन्‍वय के लिए कार्यकारी तंत्र की 18वीं बैठक की।
  • इस बैठक के दौरान चर्चा-
    • सीमा पर मौजूदा स्थिति के बारे में खुले मन और गहराई से विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
    • दोनों पक्षों ने वास्‍तविक नियंत्रण रेखा के पास पूरी तरह अपने सैनिकों को पीछे हटाने के लिए ईमानदारी से काम करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
    • दोनों पक्षों ने कहा कि पूरी तरह सेनाएं हटाने के लिए उन्‍हें अपने-अपने क्षेत्र में नियमित चौकियों पर सैनिकों की फिर से तैनाती करनी होगी।
    • दोनों पक्षों ने पिछली बैठक में अन्‍य मुद्दों का समाधान मौजूदा समझौतो तथा प्रोटोकॉल के अनुरूप तेजी से करने पर सहमति व्‍यक्‍त की थी।
  • इस वर्ष जून माह के मध्य में भारत व चीन की सेना के बीच हुए हिसंक टकराव ने दोनों देशों के सीमा मामलों के विवाद को और गहरा दिया है।
  • हालांकि दोनों देशों के बीच लंबे समय से सीमा विवाद को लेकर विचार विमर्श चल रहा है।

 

6. हरिकेन लॉरा अमेरिका के लुइसियाना प्रांत से टकराया।

  • हाल ही में हरिकेन लॉरा अमेरिका के लुइसियाना प्रांत से टकराया है।
  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका में अब तक आये सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक है।
  • इसके कारण लुसियाना में कम से कम छह लोग मारे गए और भारी नुकसान हुआ है।
  • हरिकेन-
    • यह एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात है जो अटलांटिक महासागर और उत्तरपूर्वी प्रशांत महासागर में होता है।
    • ये भूमध्य रेखा के पास गर्म समुद्र सतह (25-27°C) पर उत्पन्न होते हैं।
    • तूफान आमतौर पर भूमध्य रेखा के उत्तर और दक्षिण में 5 से 15 डिग्री अक्षांश के बीच होता है।
    • उष्णकटिबंधीय चक्रवात को ऑस्ट्रेलिया में विली-विली और भारत में चक्रवात, चीन और जापान में टाईफून कहा जाता है।

(Source: News on AIR)

7. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में 300 बेड के कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया गया।

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में 300 बेड के कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया है।
  • गोंडा के अस्पताल से राज्य के पूर्वी क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ होगा।
  • नोएडा में 400 बेड वाले कोविड अस्पताल के बाद यह राज्य का दूसरा ऐसा कोविड समर्पित अस्पताल है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं हैं।
  • नोएडा कोविड अस्पताल राज्य के पश्चिमी भाग में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है।
  • सरकार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कोविद अस्पतालों में 48 घंटे ऑक्सीजन बैकअप अनिवार्य रूप से बनाए रखा जाये। 

(Source: News on AIR)

8. असम कौशल विकास विश्वविद्यालय विधेयक को मंजूरी दी गई।

  • हाल ही में असम मंत्रिपरिषद ने असम कौशल विकास विश्वविद्यालय विधेयक को मंजूरी प्रदान की।
  • इस विधेयक के द्वारा 900 करोड़ रुपये की लागत से मंगलदोई में कौशल विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा।
  • साथ ही बैठक ने समूह 3 और समूह 4 के लिए राज्य सरकार की नौकरियों में आवेदन करने की अधिकतम सीमा 40 साल कर दी है।
  • हाल ही में असम सरकार नें वित्तीय सहायता योजना औरुनोदोय को भी मंजूरी दी है।
  • असम-
    • पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है।
    • यह वन्यजीवों, पुरातत्व स्थलों और चाय बागानों के लिए जाना जाता है।
    • राज्य की राजधानी दिसपुर, मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्यपाल जगदीश मुखी हैं।
    • असम राज्य में 14 लोकसभा और 126 विधान सभा सीटें हैं।

(Source: News on AIR)

9. वयोवृद्ध असमी गायिका अर्चना महंत का निधन।

  • हाल ही में वयोवृद्ध असमी गायिका अर्चना महंत का निधन हो गया।
  • अर्चना प्रसिद्ध गायक खगेन महंता की विधवा थीं, जिन्हें बिहू के राजा  के रूप में जाना जाता था।
  • वह बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक पैपॉन महंत की माँ थीं।
  • अपने पति के साथ, महंत ने असमिया लोक संगीत को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

(Source: Indian Express)

10. ‘एक जिला एक फसल’ योजना के तहत अंगूर की खेती और खाद्य प्रसंस्करण को तमिलनाडु के अरियालुर जिले में अपनाया जा रहा है।

  • ‘एक जिला एक फसल’ योजना के तहत अंगूर की खेती और खाद्य प्रसंस्करण को तमिलनाडु में त्रिची के पास के अरियालुर जिले में अपनाया जा रहा है।
  • वर्तमान में जिले की विभिन्न पंचायतों में अंगूर की खेती और अंगूर के बाग लगाने के लिए 25,000 एकड़ से अधिक भूमि का उपयोग किया जा रहा है।
  • एक जिला एक फसल योजना-
    • एक जिला एक फसल योजना या एक जिला एक उत्पाद योजना (ODOP) केंद्र सरकार की आत्मानिर्भर पहल का हिस्सा है।
    • यह योजना केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
    • ओडीओपी का उद्देश्य किसानों को अत्यधिक मूल्य में उतार-चढ़ाव से युक्त, बाजार की स्थितियों से जूझने में मदद करना है।
    • योजना केंद्र और राज्य सरकारों दोनों द्वारा स्थापित खाद्य पार्कों में प्रसंस्करण उद्योगों के लिए लागू है।

(Source: News on AIR)

11. केरल राज्य के मत्स्य विभाग द्वारा अधिग्रहित पहली समुद्री एम्बुलेंस ‘प्रतीक्षा’ का उद्घाटन।

  • हाल ही में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन नं राज्य के मत्स्य विभाग द्वारा अधिग्रहित पहली समुद्री एम्बुलेंस ‘प्रतीक्षा’ का उद्घाटन किया।
  • इसके साथ ही दो अन्य एम्बुलेंस प्रत्याशा और करुण्य का भी जलावतरण किया गया।
  • प्रतीक्षा तिरुवनंतपुरम के विझिनजाम में तैनात होंगी, प्रत्याशा और करुण्य कोझीकोड में वाइपेन और बेयपोर में तैनात रहेंगे।
  • प्रतीक्षा, समुद्री एम्बुलेंस, जिसकी लंबाई 23 मीटर और चौड़ाई 5.5 मीटर है, प्रति घंटे 14 समुद्री मील की गति से आगे बढ़ सकती है। 
  • यह समुद्र में संकट में फंसे मछुआरों को बचाने के लिए प्रयोग की जायेगी।
  • इन नौकाओं में एक बार में 10 लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने की सुविधा है।
  • साथ ही यह बचाये गये मछुआरों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने और उन्हें जल्द से जल्द किनारे पर स्थानांतरित करने में मदद करेगा।
  • केरल राज्य अंतर्देशीय नेविगेशन निगम नौकाओं में प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा।

(Source: Indian Express)

12. दो दिवसीय विश्व उर्दू सम्मेलन का उद्घाटन नई दिल्ली में।

  • 27 अगस्त को दो दिवसीय विश्व उर्दू सम्मेलन का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
  • यह सम्मेलन नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ़ उर्दू लैंग्वेज (NCPUL) द्वारा आयोजित किया गया है।
  • उर्दू न केवल समग्र संस्कृति और अंतर्वैयक्तिक बंधनों की बल्कि मानवता, हृदय और आत्मा की भी भाषा है।
  • शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की कि अगले वर्ष से उर्दू परिषद द्वारा उर्दू लेखकों और साहित्यकारों को साहित्यिक और रचनात्मक सेवाओं के द्वारा उर्दू को प्रोत्साहित करने के लिए अमीर खुसरो, मिर्ज़ा ग़ालिब, आगा हशर, राम बाबू सक्सेना और दया शंकर नसीम जैसी उर्दू की महत्वपूर्ण हस्तियों के नाम पर पुरस्कार और सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
  • नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ़ उर्दू लैंग्वेज (NCPUL)-
    • भारत सरकार में एक स्वायत्त नियामक संस्था है।
    • यह शिक्षा मंत्रालय, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत संस्था है।
    • यह भारत में उर्दू भाषा के उन्नयन के लिए उत्तरदायी संस्था है।
    • इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1996 को की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. वित्तीय समावेशन कार्यक्रम प्रधानमंत्री जन धन योजना किस वर्ष लॉन्च की गई थी?

  1. 2016
  2. 2019
  3. 2014
  4. 2017

2. क्षेत्रीय अंतर सरकारी संगठन आसियान का मुख्यालय किस देश में स्थित है?

  1. इंडोनेशिया
  2. थाईलैंड
  3. मलेशिया
  4. सिंगापुर

3. उड़े देश का आम नागरिक अर्थात् उड़ान योजना का उद्देश्य क्या है?

  1. क्षेत्रीय मार्गों को जोड़ना
  2. संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना
  3. आम लोगों के लिए उड़ान सस्ती बनाना
  4. उपरोक्त सभी

4. सुरिनसर-मानसर झील कहाँ स्थित है?

  1. केरल
  2. चंडीगढ़
  3. उत्तराखंड
  4. जम्मू-कश्मीर

5. हाल ही में तूफान लॉरो किस देश से टकराया था?

  1. चीन
  2. जापान
  3. वियतनाम
  4. अमेरिका

6. हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस जिले में 300 बेड के कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया गया?

  1. गोरखपुर
  2. अयोध्या
  3. गोंडा
  4. बस्ती

7. हाल ही में असम सरकार ने समूह 3 और समूह 4 के लिए राज्य सरकार की नौकरियों में आवेदन करने की अधिकतम सीमा कितने साल कर दी है?

  1. 35
  2. 30
  3. 40
  4. 28

8. हाल ही में वयोवृद्ध .......................... गायिका अर्चना महंत का निधन हो गया?

  1. बंगाली
  2. मराठी
  3. भोजपुरी
  4. असमी

9. एक जिला एक उत्पाद योजना के संबंध में क्या सही है?

1. यह योजना केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।

2. योजना केंद्र और राज्य सरकारों दोनों द्वारा स्थापित खाद्य पार्कों में प्रसंस्करण उद्योगों के लिए लागू है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं

10. हाल ही में किस राज्य में समुद्री एम्बुलेंस प्रतीक्षा का उद्घाटन किया गया है?

  1. गुजरात
  2. तमिलनाडु
  3. केरल
  4. कर्नाटक

11. भारत में उर्दू भाषा के उन्नयन के लिए उत्तरदायी संस्था, नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ़ उर्दू लैंग्वेज किस वर्ष स्थापित की गई थी?

  1. 1990
  2. 1996
  3. 1994
  4. 1992

 

उत्तर-

1. C

2. A

3. D

4. D

5. D

6. C

7. C

8. D

9. C

10. C

11. B

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x