डेली करेंट अफेयर्स और GK | 24 अप्रैल 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 29 Apr 2021 10:27 AM IST

Main Headlines:

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


विषय: महत्वपूर्ण दिन

1. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2021: 24 अप्रैल

  • प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • यह स्थानीय प्रशासन में पंचायतों के महत्व को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार 2010 में मनाया गया था।
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पंचायती राज के अवसर पर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 भी प्रदान करेंगे।
  • भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने के लिए पंचायती राज मंत्रालय जिम्मेदार है।
  • 24 अप्रैल 1993 को, राष्ट्रपति ने पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्रदान करने के लिए 73 वें संवैधानिक संशोधन विधेयक को अपनी स्वीकृति दी थी ।
  • 73 वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम:
    • इसने पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया।
    • भारत में पंचायती राज व्यवस्था एक त्रिस्तरीय प्रणाली है- ग्राम स्तर पर पंचायत, मध्यवर्ती स्तर पर पंचायत समिति और जिला स्तर पर ज़िला परिषद।
    • पंचायत राज प्रणाली को सबसे पहले राजस्थान के नागौर जिले में अपनाया गया था।
    • भारत में 2.6 लाख से अधिक पंचायतें हैं।
    • 73 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने संविधान में भाग IX और ग्यारहवीं अनुसूची को जोड़ा।

विषय: नियुक्ति

2. रेखा मेनन नासकॉम की पहली महिला चेयरपर्सन बनीं।

  • रेखा मेनन को नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नासकॉम) की पहली महिला चेयरपर्सन के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • इससे पहले, वह एक्सेंचर में चेयरपर्सन और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक के रूप में काम कर रही थीं।
  • वह यू बी प्रवीण राव की जगह लेगी, जो 2020-21 के लिए नैसकॉम के अध्यक्ष थे
  • कृष्णन रामानुजम नैसकॉम के उपाध्यक्ष होंगे।
  • नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नैसकॉम):
    • इसकी स्थापना 1988 में हुई थी।
    • यह भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग का एक गैर-सरकारी व्यापार संघ है।
    • यह एक गैर लाभकारी इंडस्ट्री एसोसिएशन है।
 
 

विषय: सरकारी योजनाएं और पहल

3. पीएम ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ई-संपत्ति कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया।

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ई-संपत्ति कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर, लगभग 4.09 लाख संपत्ति मालिकों को ई-संपत्ति कार्ड वितरित किए गए। इस वितरण के साथ, देश भर में स्वामित्व योजना का कार्यान्वयन शुरू हो गया है।
  • स्वामित्व (गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत तकनीक के साथ मानचित्रण) योजना:
    • इसे 24 अप्रैल 2020 को केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में लॉन्च किया गया था।
    • इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का निर्माण करना है।
    • यह 2021-2025 तक देश के 6.62 लाख गांवों को कवर करेगा।
    • यह ग्रामीण भारत के लोगों को ऋण और अन्य वित्तीय लाभ लेने के लिए वित्तीय संपत्ति के रूप में अपनी संपत्ति का उपयोग करने में सक्षम करेगा।
    • यह ग्रामीण नियोजन के लिए सटीक भूमि रिकॉर्ड बनाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों का सीमांकन आधुनिक तकनीक और जीआईएस मानचित्रों के माध्यम से किया जाएगा।
    • इसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और पंजाब राज्यों में पायलट आधार पर लॉन्च किया गया था।
    • पंचायती राज मंत्रालय इस योजना को लागू कर रहा है।

विषय: बैंकिंग प्रणाली

4. भारतीय रिज़र्व बैंक ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प और डिनर्स क्लब इंटरनेशनल लिमिटेड को नए ग्राहकों जोड़ने से प्रतिबंधित कर दिया।

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 मई से अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प और डिनर्स क्लब इंटरनेशनल लिमिटेड को नए ग्राहकों को अपने कार्ड नेटवर्क में जोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • प्रतिबंध डेटा भंडारण नियमों का पालन नहीं करने के लिए लगाया गया है। दोनों कंपनियों को भारत के अंदर ग्राहक डेटा के अनिवार्य भंडारण के निर्देशों का पालन नहीं करने का दोषी पाया गया है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के अनुसार, लेन-देन, भुगतान, और ग्राहक जानकारी से संबंधित सभी डेटा भारत के अंदर भंडारण किए जाने चाहिए।
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने यह निर्णय भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 (पीएसएस कानून) के तहत लिया है।
  • अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प भारत में वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। यह क्रेडिट कार्ड, चार्ज कार्ड और व्यय प्रबंधन समाधान प्रदान करता है।
  • डिनर्स क्लब इंटरनेशनल लिमिटेड भारत में उपभोक्ताओं, निगमों और उद्यमों को चार्ज कार्ड प्रदान करता है। यह डिस्कवर फाइनेंशियल सर्विसेज के स्वामित्व में है।

विषय: विविध

5. वाशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिक्कल को प्यूमा का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।

  • प्यूमा ने वाशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिक्कल को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
  • पहले से ही, विराट कोहली, एल राहुल, सुषमा वर्मा, और युवराज सिंह प्यूमा के ब्रांड एंबेसडर हैं।
  • हाल ही में, प्यूमा इंडिया ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ साझेदारी की है।
  • प्यूमा:
    • यह एक जर्मन बहुराष्ट्रीय कंपनी है।
    • यह एथलेटिक और कैसुअल जूते, परिधान और एक्सेसरीज़ के निर्माण में शामिल है।
    • अभिषेक गांगुली भारत में प्यूमा के कार्यकारी निदेशक हैं।

विषय: खेल

6. अर्जुन कल्याण भारत के 68 वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने।

  • अर्जुन कल्याण भारत के 68 वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।
  • उन्होंने मोंटेनेग्रो के कोसिक ड्रेगन को जीएम राउंड रॉबिन "रुजाना जोरा -3 2021" टूर्नामेंट के पांचवें दौर में हराकर 2500 ईएलओ का आंकड़ा पार किया।
  • विश्वनाथन आनंद भारत के पहले शतरंज ग्रैंड मास्टर हैं।
  • अखिल भारतीय शतरंज संघ भारत में शतरंज के लिए शासी निकाय है।
  • शतरंज दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला एक प्रतिस्पर्धी बोर्ड गेम है।
  • चेकमेट, किंग, बिशप, कैस्टलिंग कुछ प्रमुख शब्द हैं, जिनका उपयोग शतरंज में किया जाता है।

विषय: महत्वपूर्ण दिन

7. यूएन अंग्रेजी दिवस: 23 अप्रैल

  • संयुक्त राष्ट्र हर साल 23 अप्रैल को अंग्रेजी भाषा दिवस मनाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य भाषा की बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाना है।
  • इसे विलियम शेक्सपियर की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। उनका जन्म 23 अप्रैल 1564 को और निधन 23 अप्रैल 1616 को हुआ था।
  • संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग ने 2010 में अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश भाषाओं के लिए भाषा दिवस की स्थापना की थी। ये भाषाएं संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाएं हैं।
  • अंग्रेजी भाषा दुनिया भर में 983 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है।
  • संयुक्त राष्ट्र भाषा दिवस इस प्रकार हैं:

भाषा

दिन

अरबी

18 दिसंबर

चीनी

20 अप्रैल

अंग्रेज़ी

23 अप्रैल

फ़्रेंच

20 मार्च

रूसी

6 जून

स्पैनिश

23 अप्रैल

विषय: रक्षा

8. अमेरिका, जापान और फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे।

  • जापान अमेरिका और फ्रांस के साथ पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास करेगा। यह पहली बार होगा जब तीनों देशों के सैनिक इतने बड़े पैमाने पर अभ्यास में शामिल होंगे।
  • यह क्यूशू क्षेत्र में जेजीएसडीएफ के किरिशिमा प्रशिक्षण मैदान और कैंप में 11 से 17 मई तक आयोजित किया जाना है।
  • यह इन देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करेगा। यह पूर्व और दक्षिण चीन के समुद्रों में चीन की आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए एक कदम है।
  • जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस की सेना अपने अनुभव और कौशल को साझा करेंगे।
  • हाल ही में, चीन ने पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीपों पर दावा किया है। चीन दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर दावा करता है।

विषय: रिपोर्ट और संकेत

9. संयुक्त राष्ट्र ने दूसरी विश्व महासागर मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की।

  • हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र ने दूसरी विश्व महासागर मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की है।
  • यह वैश्विक स्तर पर विश्व के महासागर के पर्यावरण, आर्थिक और सामाजिक पहलुओं का एक एकीकृत मूल्यांकन है। यह समुद्री पर्यावरण पर व्यापक वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करता है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, महासागर के मानव उपयोग के प्रबंधन में बेहतर समन्वय और सहयोग की आवश्यकता है।
  • समुद्री संरक्षित क्षेत्रों की स्थापना करके, और प्रदूषण और मत्स्य पालन के बेहतर प्रबंधन से समुद्री पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है।
  • जलवायु परिवर्तन, अरक्षणीय मछ्ली पकड़ना और प्रदूषण जैसी कई मानवीय गतिविधियों ने दुनिया में महासागरों की स्थिति को खराब कर दिया है।
  • महासागरों में मृत क्षेत्र (dead zone) 2008 से 2019 के बीच दोगुना हो गए हैं।
  • 90% से अधिक मैंग्रोव सीग्रस और मार्श पौधों विलुप्त होने के कगार पर है।
  • पहला विश्व महासागर मूल्यांकन (WOA I) 2015 में जारी किया गया था।
  • एसडीजी 14: स्थायी सतत् विकास के लिये महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और उपयोग।

विषय: अंतरिक्ष और आईटी

10. नासा ने व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज से शील्डस मिशन लॉन्च किया।

  • नासा ने न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज से स्पेसियल हेटेरोडाइन इंटरफेरोमेट्रिक एमिशन लाइन डायनामिक्स स्पेक्ट्रोमीटर (शील्डस) मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
  • यह 300 किलोमीटर की ऊंचाई तक जाएगा।
  • शील्डस एक टेलिस्कोप है जो इंटरस्टेलर स्पेस के हाइड्रोजन परमाणुओं से आने वाले प्रकाश का अध्ययन करेगा। इन इंटरस्टेलर हाइड्रोजन परमाणुओं में तटस्थ विद्युत आवेश होता है, जो उन्हें चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ से गुजरने की अनुमति देता है।
  • शील्डस जांचकर्ताओं को हेलिओपॉज बैरियर के चारों ओर के आकार और पदार्थ के घनत्व का पता लगाने में मदद करेगा। यह वैज्ञानिकों को आकाशगंगा के चुंबकीय क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करने में भी मदद करेगा।

 

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x