डेली करेंट अफेयर्स और GK | 9 जून 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 10 Jun 2021 10:47 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code HOLI24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: राष्ट्रीय समाचार

1. नीति आयोग ने पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान शुरू किया।

  • नीति आयोग और पीरामल फाउंडेशन ने 112 आकांक्षी जिलों में ‘सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान’ शुरू किया है।
  • यह आकांक्षी जिलों के जिला प्रशासन को बिना लक्षण वाले कोविड -19 रोगियों के देखभाल में सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
  • इसका नेतृत्व स्थानीय गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से जिला मजिस्ट्रेट करेंगे। पीरामल फाउंडेशन गैर सरकारी संगठनों के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करेगा।
  • यह घर पर कोविड मामलों के प्रबंधन के लिए जिला तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव भी कम होगा।
  • यह जिलों में ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के उपयोग की निगरानी भी करेगा।

Surakshit Hum Surakshit Tum Abhiyaan

विषय: रक्षा

2. भारतीय नौसेना को तीन एमएच -60 'रोमियो' मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर प्राप्त होंगे।

  • भारतीय नौसेना को संयुक्त राज्य अमेरिका से तीन एमएच -60 रोमियो हेलीकॉप्टर प्राप्त होंगे।
  • 2020 में भारत और अमेरिका ने 24 एमएच -60 रोमियो हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए 16,000 करोड़ रुपये का समझौता किया था।
  • एमएच -60 रोमियो हेलीकॉप्टर मल्टी-मोड रडार और नाइट-विजन उपकरणों से लैस हैं। ये हेलीकॉप्टर फ्रिगेट, विध्वंसक, क्रूजर और विमान वाहक से संचालित हो सकते हैं।
  • यह हेलफायर मिसाइलों, टॉरपीडो और सटीक-निर्देशित हथियारों से भी लैस है।
  • इन हेलीकॉप्टरों को मुख्य रूप से पनडुब्बियों का शिकार करने और खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • भारत अमेरिका से 30 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के सौदे को अंतिम रूप देने पर भी काम कर रहा है।
 

विषय: राज्य समाचार/हरियाणा

3. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने "प्राण वायु देवता पेंशन योजना", और ऑक्सी वन (ऑक्सीजन फॉरेस्ट्स) की घोषणा की।

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "प्राण वायु देवता पेंशन योजना (पीवीडीपीएस)" और ऑक्सी वन (ऑक्सीजन फॉरेस्ट्स) की घोषणा की है।
  • योजना के तहत पूरे राज्य में 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वृक्षों की पहचान की जाएगी। इन पेड़ों की देखभाल स्थानीय लोगों की भागीदारी से की जाएगी।
  • पीवीडीपीएस के तहत 75 साल से पुराने पेड़ों के रखरखाव के लिए हर साल 2,500 रुपये की पेंशन राशि दी जाएगी। हरियाणा में वृद्धावस्था सम्मान पेंशन योजना की तर्ज पर हर साल पेंशन बढ़ाई जाएगी।
  • हरियाणा के शहरों में 5 एकड़ से लेकर 100 एकड़ तक की जमीन पर ऑक्सी वन (ऑक्सीजन फॉरेस्ट्स) लगाए जाएंगे। ऑक्सी वैन (ऑक्सीजन वन) भूमि के टुकड़े हैं जिन पर लगभग 3 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे।
  • ऑक्सी वन (ऑक्सीजन फॉरेस्ट्स) में चित वन में सजावटी और फूल वाले पौधे, पाखी वन में घर के पौधे और अन्य पौधे शामिल होंगे।

Pran Vayu Devta Pension Scheme

विषय: पर्यावरण और पारिस्थितिकी

4. कोकराझार जिले में रायमोना आरक्षित वन को असम के छठे राष्ट्रीय उद्यान के रूप में नामित किया गया है।

  • कोकराझार जिले में रायमोना आरक्षित वन को असम के छठे राष्ट्रीय उद्यान के रूप में नामित किया गया है।
  • यह काचुगांव वन प्रभाग, गोसाईगांव उप-मंडल, कोकराझार जिले में स्थित है। यह बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के भीतर स्थित है।
  • यह भारत-भूटान सीमा के पास अधिसूचित रिपू ​​आरक्षित वन के उत्तरी भाग को कवर करता है।
  • यह गोल्डन लंगूर के लिए प्रसिद्ध है। एशियाई हाथी, बाघ, क्लाउडेड तेंदुआ, भारतीय गौर, जंगली भैंस, चित्तीदार हिरण, हॉर्नबिल अन्य प्रजातियाँ हैं जो रायमोना रिजर्व में पाई जाती हैं।
  • असम में अब छह राष्ट्रीय उद्यान हैं। काजीरंगा, मानस, नामेरी, ओरंग और डिब्रू-सैखोवा असम के अन्य पांच राष्ट्रीय उद्यान हैं।
  • आरक्षित वन संबंधित राज्य सरकारों द्वारा घोषित किए जाते हैं।
  • राष्ट्रीय उद्यान जैव विविधता को अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। राष्ट्रीय उद्यानों में पशुओं का चराना प्रतिबंधित है। राष्ट्रीय उद्यानों को केंद्र सरकार द्वारा घोषित किया जा सकता है।
  • असम में वर्तमान में 20 वन्यजीव अभ्यारण्य (3 प्रस्तावित सहित), तीन टाइगर रिजर्व (मानस, नामेरी, काजीरंगा), दो बायोस्फीयर रिजर्व (डिब्रू सैखोवा, मानस) और एक रामसर साइट (दीपर बील) है।

विषय: नियुक्ति

5. अनूप चंद्र पांडे को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।

  • राष्ट्रपति ने अनूप चंद्र पांडे को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया।
  • सुशील चंद्र के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदोन्नत होने के बाद यह सीट खाली हुई थी।
  • अनूप चंद्र पांडे ने राज्य और केंद्र सरकार में विभिन्न प्रमुख पदों पर काम किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में भी कार्य किया।
  • चुनाव आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं। इनका कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, तक होता है।
  • भारत चुनाव आयोग:
    • यह एक स्वायत्त संवैधानिक निकाय है।
    • यह संघ और राज्य के चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार है।
    • संविधान के अनुच्छेद 324  से 329 चुनाव आयोग और उसके सदस्यों की शक्तियों, कार्यों, कार्यकाल, पात्रता आदि से जुड़े हैं।
    • सुशील चंद्र वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त हैं और राजीव कुमार अन्य चुनाव आयुक्त हैं।

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

6. सीईएसएल ने लद्दाख को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) और लद्दाख प्रशासन ने इसे स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • सीईएसएल जांस्कर घाटी क्षेत्र से अपना काम शुरू करेगा। यह सोलर मिनी और माइक्रो ग्रिड से जुड़े समाधान, ऊर्जा के मामले में दक्ष प्रकाश व्यवस्था, ऊर्जा भंडारण-आधारित समाधान, ऊर्जा के मामले में दक्षखाना पकाने के स्टोव और विद्युत आधारित गतिशीलता संबंधी समाधानों पर काम करेगा।
  • राज्य के सभी लोगों तक ऊर्जा की पहुंच लद्दाख प्रशासन की प्राथमिकता है। सीईएसएल और लद्दाख प्रशासन कई नवीकरणीय, ऊर्जा दक्षता और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी परियोजनाओं को लागू करेगा।
  • सीईएसएल हीटिंग, खाना पकाने और परिवहन के लिए स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देगा। यह लद्दाख को कार्बन-न्यूट्रल केंद्र शासित प्रदेश बनने में मदद करेगा।
  • कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल):
    • यह ईईएसएल - कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (कनवर्जेंस) की 100% स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
    • यह स्वच्छ, सस्ती और विश्वसनीय ऊर्जा प्रदान करता है।
    • यह अक्षय ऊर्जा, विद्युत गतिशीलता और जलवायु परिवर्तन के मेल पर आधारित समाधानों को प्रोत्साहित करता है।

विषय: जैव प्रौद्योगिकी और रोग

7. बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने पहली सीएआर-टी सेल थेरेपी का समर्थन किया।

  • टाटा मेमोरियल अस्पताल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई (आईआईटी-बी) के दल तथा भारत में कैंसर केयर ने ने पहली सीएआर-टी सेल थेरेपी को अंजाम दिया।
  • शिमेरिक एंटीजेन रिसेप्टर टी-सेल (सीएआर-टी) थेरेपी का उपयोग कैंसर के उपचार में किया जाता है। फिलहाल यह थेरेपी भारत में उपलब्ध नहीं है।
  • बीआईआरएसी और डीबीटी ने पिछले दो वर्षों में कैंसर के खिलाफ सीएआर-टी सेल प्रौद्योगिकी के विकास के लिए कई पहल की हैं।
  • टीएमसी-आईआईटी बॉम्बे टीम को उनके सीएआर-टी उत्पाद के चरण I/II परीक्षण के संचालन के लिए राष्ट्रीय बायोफार्मा मिशन के माध्यम से समर्थन दिया जा रहा है।
  • सीएआर-टी सेल प्रौद्योगिकी का उपयोग गंभीर खून के कैंसर, मल्टीपल मायलोमा, ग्लायोब्लास्टोमा,आदि रोगों के लिए किया जाएगा।
  • जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी):
    • यह जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के तहत एक गैर-लाभकारी संगठन है।
    • यह अनुसंधान और नवाचार करने के लिए बायोटेक उद्यमों का समर्थन करता है।

विषय: बुनियादी ढांचा और ऊर्जा

8. बेंगलुरू हवाई अड्डे ने वित्त वर्ष 2020-21 में नेट एनर्जी न्यूट्रल स्टेटस प्राप्त की।

  • केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु (बीएलआर हवाई अड्डा) ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में नेट एनर्जी न्यूट्रल स्टेटस प्राप्त की है।
  • बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने 2020-21 तक नेट एनर्जी न्यूट्रल बनने का लक्ष्य रखा था, यह उनके सतत लक्ष्यों का हिस्सा था।
  • बीएल ने वित्त वर्ष 2020-21 में लगभग 22 लाख यूनिट ऊर्जा की बचत की है। इसने हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (HVAC) में चिलर प्लांट ऑप्टिमाइजेशन के कार्यान्वयन से 17 लाख यूनिट ऊर्जा बचाया है।
  • 2020-21 में, बेंगलुरु हवाई अड्डे ने अपनी ऊर्जा आवश्यकता का 98% नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा किया है।
  • बीएल ने बेंगलुरु हवाई अड्डे को पर्यावरणीय रूप से कुशल और सतत बनाने के लिए कई उपाय किए हैं।
  • बीएल ने पवन ऊर्जा की अतिरिक्त 20 मिलियन यूनिट खरीदने के लिए एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

Bengaluru airport achieve net energy neutral status

विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

9. विश्व बैंक: 2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के 5.6 प्रतिशत वृद्धि की संभावना हैं।

  • 2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के 5.6 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है, यह पिछले 80 वर्षों में सबसे तेज वृद्धि होगी।
  • विश्व बैंक के अनुसार, वैश्विक उत्पादन वर्ष 2021 के लिए पूर्व-महामारी अनुमान से 2% कम होगा।
  • ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स के नवीनतम संस्करण के अनुसार, लगभग दो-तिहाई उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए प्रति व्यक्ति आय हानि 2022 तक कम नहीं होगी।
  • विश्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपने 2021-22 जीडीपी विकास अनुमान को 10.1% से घटाकर 8.3% कर दिया। इसने 2022-23 वित्तीय वर्ष के लिए 7.5% आर्थिक विकास का अनुमान लगाया।
  • 2021 में चीन की आर्थिक विकास दर 8.5 फीसदी और अमेरिका की विकास दर 6.8 फीसदी रहेगी।
  • उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का विस्तार 6% की वृद्धि के साथ होगा और इस वर्ष कम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक विकास पिछले 20 वर्षों में सबसे धीमा होगा।
  • विश्व बैंक:
    • इसकी स्थापना 1944 में हुई थी।
    • विश्व बैंक एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो सरकारों को ऋण और अनुदान प्रदान करता है।
    • इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
    • डेविड मलपास विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

10. राष्ट्रपति पुतिन की मंजूरी के बाद रूस औपचारिक रूप से ओपन स्काई पैक्ट से बाहर हो गया।

  • राष्ट्रपति पुतिन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किया हैं, जो 1992 की ओपन स्काई हथियार नियंत्रण संधि से रूस के औपचारिक रूप से बाहर निकलने का संकेत देता है।
  • 22 नवंबर 2020 को अमेरिका औपचारिक रूप से ओपन स्काई संधि से हट गया था।
  • ओपन स्काई संधि 1 जनवरी 2002 को प्रभावी हो हुई थी। यह सदस्य देशों पर निहत्थे निगरानी उड़ानों की अनुमति देती है।
  • 34 अन्य देशों ने संधि पर हस्ताक्षर किए थे। यह 1992 में जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के प्रशासन द्वारा प्रस्तावित की गई थी।
  • हाल ही में, अमेरिका और रूस ने न्यू स्टार्ट (स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी) को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। यह अमेरिका और रूस के बीच एक परमाणु हथियारों की कटौती के लिए संधि है।

विषय: नियुक्ति

11. हितेंद्र दवे को एचएसबीसी इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

  • हितेंद्र दवे को विनियामक अनुमोदन प्राप्त होने पर एचएसबीसी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
  • उन्हें 7 जून से अंतरिम सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। वह सुरेंद्र रोशा का स्थान लेंगे।
  • इससे पहले, वह एचएसबीसी इंडिया के ग्लोबल बैंकिंग एंड मार्केट्स के प्रमुख थे।
  • एचएसबीसी एक ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा होल्डिंग कंपनी है।

विषय: खेल

12. सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी को पछाड़ दिया है।

  • सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी को पीछे छोड़ दिया और वह 74 स्ट्राइक के साथ दूसरे सबसे अधिक सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।
  • उन्होंने 2022 फीफा विश्व कप और 2023 एएफसी एशियाई कप के लिए संयुक्त प्रारंभिक क्वालीफाइंग राउंड मैच में यह रिकॉर्ड बनाया।
  • वह इस समय सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103) से पीछे हैं।
  • उन्होंने विश्व कप क्वालीफायर में भारत को छह साल में पहली जीत दर्ज करने में भी मदद की।
  • छेत्री विश्व फुटबॉल के सर्वकालिक शीर्ष -10 में प्रवेश करने से सिर्फ एक गोल दूर है।
  • सुनील छेत्री एक भारतीय पेशेवर फुटबॉलर हैं। उन्हें कैप्टन फैंटास्टिक के नाम से जाना जाता है।

Sunil Chhetri surpasses Lionel Messi

विषय: राष्ट्रीय समाचार

13. इंटरपोल द्वारा पारिवारिक डीएनए के माध्यम से लापता व्यक्तियों की पहचान करने के लिए एक नया वैश्विक डेटाबेस शुरू किया गया।

  • वैश्विक डेटाबेस को आई -फॅमिलिआ (I-Familia) नाम दिया गया है। यह परिवार के डीएनए के माध्यम से लापता व्यक्तियों की पहचान करके सदस्य देशों में कोल्ड मामलों को सुलझाने में पुलिस की मदद करेगा।
  • इंटरपोल के अनुसार, डेटाबेस ने दुनिया भर में लापता व्यक्तियों या अज्ञात मानव अवशेषों की पहचान करने के लिए रिश्तेदारों के डीएनए का इस्तेमाल किया।
  • आई -फॅमिलिआ (I-Familia) के तीन घटक हैं। वे नीचे सूचीबद्ध हैं।
    • किसी भी आपराधिक डेटा से अलग, रिश्तेदारों द्वारा प्रदान किए गए डीएनए प्रोफाइल को होस्ट करने के लिए एक समर्पित वैश्विक डेटाबेस।
    • डीएनए मिलान सॉफ्टवेयर बोनापार्ट, जिसे डच कंपनी स्मार्ट रिसर्च द्वारा विकसित किया गया है।
    • इंटरपोल द्वारा विकसित व्याख्या दिशानिर्देश।
  • इंटरपोल:
    • इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन (आईसीपीओ) को आमतौर पर इंटरपोल के नाम से जाना जाता है।
    • इसका मुख्यालय फ्रांस के ल्यों में है। इसका गठन 1923 में हुआ था। किम जोंग यांग इंटरपोल के अध्यक्ष हैं।
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x