16 February 2022 Current Affairs in Hindi

By PendulumEdu | Last Modified: 28 Feb 2022 20:01 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code HOLI24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: सरकारी योजनाएं और पहल

1. सरकार ने विमुक्त जनजातियों (डीएनटी) के आर्थिक सशक्तिकरण की योजना (एसईईडी) शुरू की।

  • केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने  डीएनटी के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योजना ‘सीड’ का शुभारंभ किया।
  • इसे विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के कल्याण के लिए शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत डीएनटी/एनटी/एसएनटी समुदायों के सदस्यों को सामुदायिक स्तर पर अच्छी गुणवत्ता वाली कोचिंग, स्वास्थ्य बीमा, आजीविका पहल और मकान निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • डीएनटी छात्रों के लिए नि:शुल्क कोचिंग उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने में मदद करेगा।
  • इस योजना के चार घटक होंगे और 5 वर्षों में लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा विकसित एक पोर्टल के माध्यम से क्रियान्वित की जाएगी।
  • सरकार ने 2014 में विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमंतू जनजातियों के लिए एक राष्ट्रीय आयोग का गठन किया था।
  • सरकार ने विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के लिए वर्ष 2019 में विकास और कल्याण बोर्ड का गठन किया था।
  • भारत में लगभग 1,500 खानाबदोश और अर्ध-घुमंतू जनजातियाँ और 198 विमुक्त जनजातियाँ हैं।

विषय: कॉर्पोरेट / कंपनियां

2. वेदांता ने भारत में सेमीकंडक्टर (अर्धचालक) के निर्माण के लिए फॉक्सकॉन के साथ एक समझौता किया।

  • वेदांता ने भारत में सेमीकंडक्टर्स के निर्माण के लिए एक संयुक्त उद्यम (जेवी) स्थापित करने के लिए फॉक्सकॉन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया हैं।
  • वेदांता भारत में सेमीकंडक्टर्स के निर्माण में निवेश की घोषणा करने वाली पहली कंपनी है।
  • इस एमओयू के अनुसार, वेदांता के पास बहुमत हिस्सेदारी होगी और अनिल अग्रवाल इस संयुक्त उद्यम के अध्यक्ष होंगे।
  • हाल ही में, सरकार ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक चिप और डिस्प्ले इकोसिस्टम के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 76,000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम की घोषणा की है।
  • सरकार की नीति की घोषणा के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में यह पहला संयुक्त उद्यम होगा।
  • वेदांता भारत में सेमीकंडक्टर्स के निर्माण के लिए विभिन्न स्थानों पर कारखाने स्थापित करने की भी योजना बना रहा है।
  • वेदांता लिमिटेड एक खनन कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है। अनिल अग्रवाल वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।

विषय: राष्ट्रीय समाचार

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के जी20 अध्यक्षता के लिए सचिवालय की स्थापना को मंजूरी दी।

  • 15 फरवरी को, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जी20 सचिवालय और इसकी संबंधित रिपोर्टिंग संरचनाओं की स्थापना को मंजूरी दी है।
  • सचिवालय भारत के आगामी जी20 अध्यक्षता के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक समग्र नीतिगत निर्णयों और व्यवस्थाओं को लागू करने का प्रभारी होगा।
  • भारत 1 दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता करेगा।
  • सचिवालय फरवरी 2024 तक चालू रहेगा। इसे एक शीर्ष समिति द्वारा निर्देशित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे।
  • वित्त मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और जी20 शेरपा इस शीर्ष समिति के सदस्य होंगे।
  • जी20:
    • जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का प्रमुख मंच है।
    • जोको विडोडो इसके अध्यक्ष हैं।
    • इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

विषय: नियुक्तियाँ

4. विनीत जोशी को सीबीएसई का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विनीत जोशी को 14 फरवरी को अपना अगला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
  • जोशी ने आईएएस मनोज आहूजा का स्थान लिया है।
  • वह वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं।     
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई):
    • यह भारत में सार्वजनिक और निजी स्कूलों के लिए राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा बोर्ड है।
    • यह शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है।
    • इसका गठन 2 जुलाई 1929 को हुआ था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

विषय: खेल

5. भारतीय रेलवे दिल्ली में विश्व स्तरीय कुश्ती अकादमी का निर्माण करेगा।

  • भारतीय रेलवे लगभग 30.76 करोड़ की लागत से दिल्ली के किशनगंज में विश्व स्तरीय कुश्ती अकादमी की स्थापना करेगा।
  • अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ यह भारत की सबसे बड़ी कुश्ती अकादमी होगी।
  • भारतीय रेलवे के सुशील (2008 और 2012 में), साक्षी मलिक (2016 में), रवि कुमार और बजरंग पुनिया (2020 में) ने ओलंपिक में भारत के कुश्ती के अधिकांश पदक जीते हैं।
  • रेलवे के खिलाड़ियों को उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों के लिए 27 पद्म श्री, 176 अर्जुन, 12 ध्यानचंद, 14 द्रोणाचार्य और 9 मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिले हैं।

विषय: राष्ट्रीय समाचार

6. एनसीबी द्वारा डार्कथॉन-2022 का आयोजन किया गया।

  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 15 फरवरी को नई दिल्ली में डार्कथॉन-2022 का आयोजन किया।
  • इसका आयोजन डार्कनेट के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी का मुकाबला करने के लिए समाधान खोजने के लिए किया गया है।
  • इस पहल का उद्देश्य डार्कनेट बाजारों की गुमनामी के प्रभावी समाधान खोजने के लिए छात्रों, युवाओं और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को शामिल करना है।
  • यह हैकाथॉन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जो 14 फरवरी से शुरू होकर 22 अप्रैल को समाप्त होगा।
  • डार्कथॉन पंजीकरण 15 फरवरी से शुरू होकर और 31 मार्च को बंद होगा।
  • डार्कथॉन के विजेता को 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा, जबकि उपविजेता और तीसरे विजेता को क्रमशः 2 लाख रुपये और 1.5 लाख रुपये मिलेंगे।
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो:
    • इसकी स्थापना 1986 में हुई थी।
    • यह गृह मंत्रालय के अधीन एक सरकारी एजेंसी है।
    • यह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नज़र रखने और अंतर्राष्ट्रीय नशीली दवाओं के कानूनों के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार है।
 
Related Study Material
Evolution and History of the Indian Constitution Preamble of the Indian Constitution
Major sources of Indian Constitution President of India
Governor of a State Joint Military Exercises of India with other Countries
Indus Valley Civilization Padma Awardees 2021 Winners
 

विषय: राष्ट्रीय समाचार

7. केंद्र ने केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण (केबीएलपीए) का गठन किया।

  • केंद्र ने केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण (केबीएलपीए) और केन-बेतवा नदियों को आपस में जोड़ने के लिए एक राष्ट्रीय संचालन समिति का गठन किया है।
  • राष्ट्रीय संचालन समिति में पांच केंद्रीय सचिवों सहित 20 सदस्य होंगे। इसकी अध्यक्षता जल शक्ति मंत्रालय के सचिव करेंगे।
  • इसमें पर्यावरण, बिजली और आदिवासी मामलों के मंत्रालयों के सचिव और व्यय विभाग के सचिव भी होंगे।
  • संचालन समिति में अन्य सदस्य यूपी और एमपी सरकारों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष होंगे।
  • समिति में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और राष्ट्रीय जलमार्ग विकास प्राधिकरण के प्रमुख और राज्य वन्यजीव विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे।
  • समिति की वर्ष में कम से कम दो बार बैठक होगी, जिसमें कुल सदस्यों का 2/3 का कोरम (कार्यसाधक संख्या) होगा।
  • केबीएलपीए का गठन जल शक्ति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी के एक वर्टिकल के रूप में किया गया है।
  • केंद्रीय बजट 2022-23 में, सरकार ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 44,605 ​​करोड़ रुपये की घोषणा की है।
  • मध्य प्रदेश में केन नदी और उत्तर प्रदेश में बेतवा नदी दोनों यमुना की सहायक नदियाँ हैं।

विषय: समाचार में व्यक्तित्व

8. बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया।

  • बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर बप्पी लाहिड़ी/बप्पी लाहिरी का हाल ही में निधन हो गया।
  • बप्पी लाहिड़ी के नाम से मशहूर आलोकेश लाहिरी/आलोकेश लाहिड़ी ने भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • उन्होंने 63वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जीता। उन्होंने 1985 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम पुरस्कार जीता।

Music Composer and Singer Bappi Lahiri

(Source: News on AIR)

विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

9. कनाडा के प्रधानमंत्री ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों को दबाने के लिए आपातकाल लगाया।

  • कनाडा के प्रधान मंत्री ट्रूडो ने सरकार विरोधी प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए पिछले 50 वर्षों में पहली बार आपातकालीन अधिनियम लागू किया।
  • कनाडा सरकार ने ट्रक ड्राइवरों के लिए टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया है, तभी वे सीमा पार कर सकेंगे।
  • कनाडा के लोग इस टीकाकरण नियम और प्रतिबंध का विरोध कर रहे हैं।
  • विरोध ने कनाडा की अर्थव्यवस्था और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ उसके संबंधों को प्रभावित किया है।
  • आपातकालीन अधिनियम 1988 में पारित किया गया था और इसका उपयोग कनाडा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जा सकता है।
  • अधिनियम में चार आपात स्थितियाँ शामिल हैं: लोक कल्याण आपातकाल, सार्वजनिक व्यवस्था आपातकाल, युद्ध आपातकाल और अंतर्राष्ट्रीय आपातकाल।
  • आपातकालीन अधिनियम सरकार को नागरिकों के एकत्र होने पर रोक लगाने या विनियमित करने की शक्ति देता है।
  • सरकार विरोध प्रदर्शन से जुड़े किसी भी व्यक्ति के बैंक खातों को फ्रीज कर सकती है।
  • कनाडा:
    • यह उत्तरी अमेरिका का एक देश है।
    • यह कुल क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
    • ओटावा राजधानी है और कैनेडियन डॉलर मुद्रा है।

विषय: महत्वपूर्ण दिन

10. आरबीआई 14-18 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मना रहा है।

  • भारतीय रिजर्व बैंक 14-18 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मना रहा है।
  • इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य वित्तीय उत्पादों और सेवाओं, अच्छी वित्तीय प्रथाओं, डिजिटल होने और उपभोक्ता संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
  • इस वर्ष के वित्तीय साक्षरता सप्ताह का थीम "गो डिजिटल, गो सिक्योर" है।
  • यह थीम वित्तीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय रणनीति 2020-2025 के रणनीतिक उद्देश्यों में से एक है।
  • वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2022 का मुख्य फोकस डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा और डिजिटल लेनदेन की सुविधा के बारे में जागरूकता फैलाने पर होगा।
  • आरबीआई 2016 से हर साल वित्तीय साक्षरता सप्ताह मना रहा है।

विषय: शिखर सम्मेलन/सम्मेलन/बैठक

11. पीएम मोदी टेरी (TERI) के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

  • TERI (ऊर्जा और संसाधन संस्थान) द्वारा आयोजित विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को करेंगे।
  • शिखर सम्मेलन का थीम 'टूवर्ड्स ए रेजीलियंट प्लैनेटः एनश्योरिंग ए सस्टेनेबल एंड इक्वीटेबल फ्यूचर' (परिस्थिति अनुकूल ग्रह की ओरः सतत और समतावादी भविष्य को सुनिश्चित करना) है। यह 16-18 फरवरी तक आयोजित होने वाला है।
  • विशेषज्ञों द्वारा जलवायु परिवर्तन, सतत उत्पादन, ऊर्जा संक्रमण, संसाधन सुरक्षा आदि सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
  • तीन दिवसीय इस शिखर सम्मेलन में डोमिनिकन गणराज्य के राष्ट्रपति और गुयाना के राष्ट्रपति भाग लेंगे।
  • इस शिखर सम्मेलन में कई देशों के पर्यावरण मंत्री, अंतर-सरकारी संगठनों के प्रमुख और 126 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
  • इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सरकारों, व्यापार जगत के नेताओं, शिक्षाविदों, जलवायु वैज्ञानिकों को जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साझा मंच पर लाना है।

World Sustainable Development Summit

(Source: News on AIR)

विषय: राज्य समाचार/महाराष्ट्र

12. महाराष्ट्र में कैंसर से बचाव के लिए "होप एक्सप्रेस" शुरू होगी।

  • महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने घोषणा की कि कैंसर को रोकने के लिए राज्य में "होप एक्सप्रेस" शुरू की जाएगी।
  • सरकार जिला योजना के माध्यम से राज्य के हर जिले में होप एक्सप्रेस शुरू करेगी।
  • यह भारत में इस तरह की पहली मशीन होगी।
  • महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने गढ़िंगलाज के हट्टरकी अस्पताल में ओंकोप्राइम कैंसर केंद्र का भी उद्घाटन किया।
  • विश्व स्तर पर, कैंसर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। दुनिया में हर मिनट 17 लोगों की मौत कैंसर से होती है।
  • राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा केंद्र प्रायोजित योजना है।

विषय: नियुक्ति

13. इल्कर आयसी को एयर इंडिया का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है।

  • टाटा समूह ने इल्कर आयसी को एयर इंडिया का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 अप्रैल या उससे पहले से प्रभावी होगी।
  • इल्कर आयसी टर्किश एयरलाइंस के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्हें 2015 में टर्किश एयरलाइंस का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।
  • एयर इंडिया के बोर्ड ने मिस्टर इल्कर आयसी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति अपेक्षित नियामक अनुमोदन के अधीन है।
  • हाल ही में टाटा समूह ने भारत सरकार से आधिकारिक तौर पर एयर इंडिया का अधिग्रहण किया है।
  • वर्तमान में, एयर इंडिया घरेलू हवाई अड्डों पर 4,400 से अधिक घरेलू और 1,800 अंतरराष्ट्रीय लैंडिंग और पार्किंग स्लॉट को नियंत्रित करती है।
  • एयर इंडिया:
    • इसे उद्योगपति जहांगीर रतनजी दादाभाई ने 1932 में लॉन्च किया था।
    • इसने 15 अक्टूबर 1932 को टाटा एयरलाइंस के रूप में अपनी पहली उड़ान भरी।
    • 1953 में इसका राष्ट्रीयकरण किया गया।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

विषय: विविध

14. मनोज तिवारी को खादी और बिहार के अन्य हस्तशिल्प के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया।

  • भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी खादी और बिहार के अन्य हस्तशिल्प के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।
  • मनोज तिवारी खादी के कपड़े के उपयोग को बढ़ावा देंगे, इसे महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोकप्रिय बनाया था।
  • समाचार में अन्य ब्रांड एंबेसडर:
    • कृषि नेटवर्क ने पंकज त्रिपाठी को अपना एंबेसडर घोषित किया है। उन्होंने इस स्टार्टअप में निवेश भी किया है।
    • भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर फैन2प्ले के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।
    • मामाअर्थ ने सामंथा रूथ प्रभु को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया।
 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x