18 and 19 June 2023 Current Affairs in Hindi

By Priyanka Chaudhary | Last Modified: 19 Jun 2023 19:14 PM IST

Main Headlines:

Celebrate India's Epic T20 Win get 35% Off
Use Coupon code INDIAT20

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: राष्ट्रीय समाचार

1. मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है।

  • 21 जून को जबलपुर में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम से पहले राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है।
  • राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 18 जून 2023 को भोपाल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का उद्घाटन किया।
  • यह पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है।
  • राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2016 में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा शुरू किया गया था।
  • पिछले साल शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी ने संयुक्त रूप से 18 से 20 जून 2022 तक राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया था। इसकी थीम “मानवता के लिए योग”थी।
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:
    • हर साल 21 जून को योग के विभिन्न लाभों को पहचानने और योग को जीवन के एक तरीके के रूप में बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
    • संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चिह्नित करने के प्रस्ताव को अपनाया।
    • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम मानवता है।

National Yoga Olympiad

(Source: News on AIR)

विषय: पुरस्कार और सम्मान

2. 2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस, गोरखपुर को दिया जाएगा।

  • पुरस्कार के लिए जूरी की अध्यक्षता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
  • यह पुरस्कार अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के लिए गीता प्रेस के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।
  • गीता प्रेस की स्थापना 1923 में हुई थी। इसने 14 भाषाओं में 41 करोड़ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की हैं, जिनमें 16 करोड़ से अधिक श्रीमद भगवद गीता शामिल हैं।
  • गांधी शांति पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है। इसे सरकार ने 1995 में शुरू किया था।
  • इसकी शुरुआत महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर की गई थी।
  • इस पुरस्कार में एक करोड़ रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका दी जाती है।
  • पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ या लिंग की परवाह किए बिना सभी व्यक्तियों को दिया जा सकता है।

Gandhi Peace Prize for 2021

(Source: News on AIR)

विषय: राष्ट्रीय समाचार

3. एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थानों को सुधारने के लिए दिशानिर्देश जारी किए।

  • राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए, एनएचएआई ने अल्पकालिक उपायों को लागू करके राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थानों को सुधारने के लिए दिशानिर्देश जारी किए।
  • नए दिशानिर्देशों के अनुसार, एनएचएआई के परियोजना निदेशकों को संबंधित राज्य पुलिस प्रमुख या जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा अनुशंसित दुर्घटना संभावित स्थानों को सुधारने का काम सौंपा गया है।
  • प्रति स्थल 10 लाख रुपए से अधिक और 25 लाख तक की लागत वाले अल्पकालिक उपायों का अधिकार संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को सौंपा गया है।
  • ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने के अल्पावधि उपायों में अग्रिम चेतावनी देने वाले संकेतों में ज़ेबरा क्रॉसिंग, क्रैश बैरियर्स और रेलिंग, जंक्शन सुधार, सोलर लाइट/ब्लिंकर, सड़क संकेतक और यातायात नियंत्रण उपायों को लागू करने जैसी पैदल यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराना शामिल हैं।
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने विभिन्न मापदंडों के आधार पर ब्लैक स्पॉट की पहचान की है।
  • राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा में सुधार करना एनएचएआई की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
  • भारत में हर साल करीब 1.5 लाख लोगों की मौत सड़क हादसों में होती है।
  • वार्षिक रिपोर्ट 'भारत में सड़क दुर्घटनाएं-2021' के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें उत्तर प्रदेश में होती हैं।

विषय: समितियां/आयोग/कार्यबल

4. सरकार ने मध्यस्थता कानून में सुधार की सिफारिश करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया।

  • कानूनी मामलों के विभाग द्वारा टीके विश्वनाथन की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है।
  • इस समिति का गठन मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996 में सुधारों की सिफारिश करने के लिए किया गया है।
  • समिति में 15 अन्य सदस्य होंगे। यह 30 दिनों में अपनी सिफारिश जमा करेगी।
  • ज्ञापन के अनुसार, पैनल मध्यस्थता और सुलह अधिनियम के कामकाज की जांच करेगा।
  • यह अदालत से संपर्क करके न्यायिक हस्तक्षेप की मांग करने के लिए पार्टियों की आवश्यकता को सीमित करने के तरीके सुझाएगा।
  • पैनल एक मॉडल मध्यस्थता प्रणाली के ढांचे की भी सिफारिश करेगा और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पार्टियों के लिए मध्यस्थता सेवाओं के बाजार में प्रतिस्पर्धी माहौल विकसित करने की रणनीति की सिफारिश करेगा।
  • यह न्यायिक प्राधिकारियों/अदालतों पर निर्भरता कम करने के लिए वैधानिक उपाय भी सुझाएगा।
  • यह मध्यस्थता की लागत, मध्यस्थों की फीस और मध्यस्थ न्यायाधिकरण के मार्गदर्शन के लिए कर्तव्यों के एक चार्टर के निर्धारण के लिए सिद्धांतों का सुझाव भी देगा।
  • यह घरेलू मध्यस्थता और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता के लिए अलग-अलग कानून बनाने की व्यवहार्यता की भी जांच करेगी।
  • यह सरल भाषा में मध्यस्थता पर नए कानून की आवश्यकता सहित अन्य उपायों का सुझाव देगा।

विषय: खेल

5. मिस्र ने मलेशिया को हराकर विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप जीती।

  • मिस्र ने चेन्नई में फाइनल में मलेशिया को 2-1 से हराकर विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप जीती।
  • मलेशिया ने रजत पदक जीता जबकि तीसरा स्थान भारत और जापान ने संयुक्त रूप से साझा किया।
  • सेमीफाइनल में भारत को मलेशिया ने 3-0 से हराया था।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने विजेता टीम को गोल्डन कप प्रदान किया।
  • विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप में आठ देशों ने हिस्सा लिया। इसकी शुरुआत 13 जून 2023 को चेन्नई में हुई थी।
  • यह एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था जिसमें राष्ट्रीय टीम के दस्तों का प्रतिनिधित्व दो पुरुष और दो महिला खिलाड़ियों ने किया।
  • 2023 चेन्नई विश्व स्क्वैश चैम्पियनशिप स्क्वैश विश्व कप का चौथा संस्करण था।
  • काउंटरड्रॉप, डबलहिट, हॉट बॉल, निक आदि स्क्वैश से संबंधित शब्द हैं।

1

मिस्र

2

मलेशिया

3

भारत

3

जापान

5

ऑस्ट्रेलिया

Egypt won the World Squash Championship

(Source: News on AIR)

विषय: रिपोर्ट और सूचकांक/रैंकिंग

6. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन विवेक जौहरी ने नेशनल टाइम रिलीज स्टडी (एनटीआरएस) 2023 रिपोर्ट जारी की है।

  • टाइम रिलीज़ स्टडी का उद्देश्य कार्गो रिलीज़ समय का मात्रात्मक माप प्रस्तुत करना है।
  • एनटीआरएस 2023, 1-7 जनवरी, 2023 की नमूना अवधि के आधार पर चालू वर्ष के लिए बंदरगाह-श्रेणी के अनुसार औसत रिलीज समय प्रस्तुत करता है।
  • एनटीआरएस 2023 राष्ट्रीय व्यापार सुविधा कार्य योजना लक्ष्यों की दिशा में प्रगति का आकलन करता है।
  • यह विभिन्न व्यापार सुविधा पहलों, विशेष रूप से "तत्परता का मार्ग"; के प्रभाव की पहचान  करता है।
  • यह रिलीज समय में अधिक त्वरित कमी के लिए चुनौतियों की पहचान करता है।
  • अध्ययन में बंदरगाह, एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स (एसीसी), अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (आईसीडी) और एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) शामिल हैं।
  • इनकी देश में फाइल किए गए प्रविष्टि के बिलों में लगभग 80 प्रतिशत और शिपिंग बिलों में 70 प्रतिशत की  हिस्सेदारी हैं।
  • औसत आयात रिलीज समय में निरंतर सुधार होता रहा है।
  • 2022 की तुलना में 2023 में आईसीडी के लिए रिलीज समय में 20% की कमी हासिल की गई है।
  • 2022 की तुलना में 2023 में एसीसी के लिए रिलीज़ समय में 11% की कमी हासिल की गई है।
  • 2022 की तुलना में 2023 में बंदरगाहों के लिए रिलीज समय में 9% की कमी हासिल की गई है।
  • समग्र रूप से, बंदरगाहों और आईसीडी के लिए आयात रिलीज समय क्रमश: 85:42 घंटे और 71:46 घंटे है।
  • समग्र रूप से, एसीसी और आईसीपी के लिए आयात रिलीज समय क्रमश: 44:16 घंटे और 31:47 घंटे है।
  • लगभग सभी बंदरगाह श्रेणियों के लिए राष्ट्रीय व्यापार सुविधा कार्य योजना (एनटीएफएपी) 2020-2023 रिलीज टाइम लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।

National Time Release Study (NTRS) 2023 report

(Source: PIB)

विषय: खेल

7. भारत की पहली महिला कबड्डी लीग 16 जून को दुबई में शुरू हुई।

  • यह आयोजन पहली बार भारत भर की महिला कबड्डी खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर अपना कौशल दिखाने का अवसर प्रदान करता है।
  • लीग में आठ टीमें और कुल 96 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रत्येक टीम भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व करती है।
  • टीमों के नाम विभिन्न राज्यों के नाम पर रखे गए हैं। टीमों के नाम दिल्ली डायनामाइट्स, गुजरात एंजेल, ग्रेट मराठा, हरियाणा हसलर्स, पंजाब पैंथर्स, राजस्थान राइडर्स, उमा कोलकाता और बेंगलुरु हॉक्स हैं।
  • विजेता टीम को लगभग आधा मिलियन दिरहम (1 करोड़ आईएनआर के बराबर) का पुरस्कार मिलेगा।
  • बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा आईपीएल शैली की महिला कबड्डी लीग के उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित थे।
  • एपीएस स्पोर्ट्स महिला कबड्डी लीग की प्राथमिक आयोजक है।
  • महिला कबड्डी लीग दुबई के शबाब अल अहली स्पोर्ट्स क्लब में 16 जून से 27 जून तक 12 दिनों तक चलेगी।
  • प्रदीप कुमार नेहरा महिला कबड्डी लीग के निदेशक हैं।

विषय: राष्ट्रीय समाचार

8. नागरिक उड्डयन क्षेत्र में जनवरी से मई 2023 तक छत्तीस प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

  • विभिन्न घरेलू एयरलाइनों के ट्रैफिक डेटा के अनुसार, जनवरी से मई 2023 तक यात्रियों की संख्या बढ़कर 636 लाख से अधिक हो गई।
  • यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 36% से अधिक की वार्षिक वृद्धि दर को दर्शाता है।
  • मई 2022 में यात्रियों की संख्या 114 लाख से अधिक थी। मई 2023 में यात्रियों की संख्या बढ़कर 132 लाख से अधिक हो गई।
  • यात्रियों की संख्या में महीने-दर-महीने 15.24% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • अप्रैल 2023 की तुलना में मई 2023 में कुल यात्रियों की संख्या में 3.26 लाख की वृद्धि हुई।
  • मई 2019 की तुलना में मई 2023 में यात्रियों से संबंधित शिकायतों की संख्या में कमी आई है।

विषय: खेल

9. भारत ने 2023 इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है।

  • 18 जून को, भारतीय पुरुष सीनियर फुटबॉल टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में फाइनल में लेबनान को 2-0 से हराया।
  • दूसरे हाफ के 46वें मिनट में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।
  • लल्लियांजुआला छांगटे ने 65वें मिनट में दूसरा गोल कर देश को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी।
  • 2018 में उद्घाटन संस्करण में जीत के बाद, यह टूर्नामेंट में भारत का दूसरा खिताब है।
  • उत्तर कोरिया ने 2019 में टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण जीता था।
  • यह छेत्री का 137 मैचों में 87वां अंतरराष्ट्रीय गोल था।
  • अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सक्रिय खिलाड़ियों में छेत्री तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, वह केवल पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी से पीछे हैं।
  • यह इंटरकॉन्टिनेंटल कप का तीसरा संस्करण था, जो 9 से 18 जून 2023 तक आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट में चार देशों ने हिस्सा लिया था।
  • इसे 2018 में नेहरू कप की जगह के रूप में लॉन्च किया गया था।

Indian Men's Senior Football Team defeated Lebanon

(Source: News on Air)

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था

10. वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रत्यक्ष करों के सकल संग्रह में 12.73% की वृद्धि दर्ज की गई।

  • वित्त वर्ष 2023-24 में 17 जून तक प्रत्यक्ष कर संग्रह के आंकड़े बताते हैं कि शुद्ध संग्रह 3,79,760 करोड़ रुपये रहा है।
  • पिछले वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 2022-23 की इसी अवधि में यह 3,41,568 करोड़ रुपये था, जो 11.18% की वृद्धि दर्शाता है।
  • 3,79,760 करोड़ रुपये के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (17 जून तक) में 1,56,949 करोड़ रुपये का कॉरपोरेशन टैक्स (सीआईटी) और प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) सहित 2,22,196 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) शामिल है।
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (रिफंड के समायोजन से पहले) पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 3,71,982 करोड़ रुपये की तुलना में 4,19,338 करोड़ रुपये रहा।
  • यह वित्त वर्ष 2022-23 में संग्रह पर 12.73% की वृद्धि दर्शाता है।
  • 4,19,338 करोड़ रुपये के सकल संग्रह में 1,87,311 करोड़ रुपये कॉरपोरेशन टैक्स (सीआईटी) और प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) सहित 2,31,391 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) शामिल है।
  • वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 17 जून तक अग्रिम कर संग्रह 1,16,776 करोड़ रुपये रहा।
  • जबकि ठीक पिछले वित्त वर्ष यानी 2022-23 की इसी अवधि में अग्रिम कर संग्रह 1,02,707 करोड़ रुपये था, जो 13.70% की वृद्धि दर्शाता है।
  • 17 जून तक 1,16,776 करोड़ रुपये के अग्रिम कर संग्रह में 92,784 करोड़ रुपये का कॉरपोरेशन टैक्स (सीआईटी) और 23,991 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) शामिल है।
  • वित्त वर्ष 2023-24 में 17 जून तक 39,578 करोड़ रुपये के रिफंड भी जारी किए गए हैं, जो पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में इसी अवधि के दौरान जारी किए गए 30,414 करोड़ रुपये के रिफंड से 30.13% अधिक है।

UP GK - Uttar Pradesh General Knowledge

Monthly Current Affairs eBooks
May Monthly Current Affairs April Monthly Current Affairs
March Monthly Current Affairs February Monthly Current Affairs

विषय: समाचार में व्यक्तित्व

11. दो बार अकादमी पुरस्कार विजेता कलाकार, ग्लेंडा जैक्सन का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • ब्रिटिश सांसद के रूप में उनका राजनीति में दूसरा करियर भी था।
  • हाल ही में, उन्होंने द ग्रेट एस्केपर का फिल्मांकन पूरा किया था, जिसमें उन्होंने माइकल केन के साथ सह-अभिनय किया था।
  • जैक्सन का जन्म 1936 में उत्तर पश्चिम इंग्लैंड के बिरकेनहेड में हुआ था।
  • उन्होंने लंदन में रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में प्रशिक्षण लिया था।
  • वह 1960 और 70 के दशक की सबसे बड़ी ब्रिटिश सितारों में से एक बन गईं थी, और 1971 में वीमेन इन लव और 1974 में ए टच ऑफ़ क्लास के लिए दो अकादमी पुरस्कार जीते।
  • इसके बाद वह राजनीति में आईं और 1992 में संसद के लिए चुनाव जीतीं।
  • उन्होंने लेबर पार्टी के विधायक के रूप में 23 साल बिताए, 1997 में प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर की पहली सरकार में परिवहन मंत्री के रूप में सेवा की।
  • जैक्सन संसद छोड़ने के बाद 2015 में अभिनय में लौट आई।

विषय: पुरस्कार और सम्मान

12. चौथा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 17 जून को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा प्रदान किया गया।

  • जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 के संयुक्त विजेताओं सहित 11 श्रेणियों को कवर करते हुए कुल 41 विजेताओं की घोषणा की गई।
  • सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मध्यप्रदेश को प्रदान किया गया है। दूसरा पुरस्कार ओडिशा को और तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से बिहार और आंध्र प्रदेश को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ओडिशा के गंजम जिले को दिया गया। दूसरा पुरस्कार नामक्कल जिला, तमिलनाडु को दिया गया और तीसरा पुरस्कार आदिलाबाद जिला, तेलंगाना को दिया गया।
  • तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में जगन्नाथपुरम ग्राम पंचायत को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • दूसरा पुरस्कार कदावुर ग्राम पंचायत, करूर जिला, तमिलनाडु और मनिकल ग्राम पंचायत, तिरुवनंतपुरम जिला, केरल को संयुक्त रूप से मिला, जबकि तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से कडेगांव ग्राम पंचायत, जालना जिला, महाराष्ट्र और मावकीरदीप ग्राम पंचायत, भोई रिंबोंग ब्लॉक, री भोई जिला, मेघालय को दिया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय का पुरस्कार चंडीगढ़ नगर निगम, चंडीगढ़ को दिया गया, दूसरा पुरस्कार इंदौर नगर निगम, मध्य प्रदेश को मिला जबकि तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से सूरत नगर निगम, गुजरात और मलकापुर नगर परिषद, महाराष्ट्र को दिया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ मीडिया का पुरस्कार एडवांस वाटर डाइजेस्ट प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, हरियाणा को प्रदान किया गया।
  • कैंपस उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान का पुरस्कार श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, रियासी, जम्मू और कश्मीर को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ उद्योग का पुरस्कार बरौनी थर्मल पावर स्टेशन, बेगूसराय, बिहार को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ एनजीओ का पुरस्कार अर्पण सेवा संस्थान, उदयपुर, राजस्थान को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ का पुरस्कार संजीवनी पियाट सहकारी मंडली लिमिटेड, नर्मदा, गुजरात को प्रदान किया गया।
  • सीएसआर गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग का पुरस्कार एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, नोएडा, उत्तर प्रदेश को प्रदान किया गया।
  • प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • जल समृद्ध भारत के सरकार के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के हिस्से के रूप में, पुरस्कार विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों और प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।
  • यह लोगों में पानी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता है।
  • उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश की प्राचीन जल संचयन प्रणाली जैसे तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए तीन आर- रिड्यूस, रियूज, रीसायकल के मंत्र को अपनाने की जरूरत है।
  • देश में लगभग 56 हजार अमृत सरोवर बन चुके हैं और लगभग इतने ही अमृत सरोवर निर्माणाधीन हैं।

विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

13. जापान ने सहमति की उम्र 13 से बढ़ाकर 16 साल कर दी।

  • जापान के सांसदों ने सहमति की उम्र 13 से बढ़ाकर 16 साल करने का कानून पारित किया है। जापान में दुनिया की सबसे कम सहमति उम्र थी।
  • सहमति की उम्र से कम, यौन गतिविधि को वैधानिक बलात्कार माना जाता है। यह ब्रिटेन में 16 साल, फ्रांस में 15 साल और जर्मनी और चीन में 14 साल है।
  • पारित किए गए बिल में उदाहरणों की एक सूची शामिल है जिसके तहत बलात्कार का मुकदमा चलाया जा सकता है।
  • इनमें शराब या नशीली दवाओं के प्रभाव में पीड़ित, भयभीत और सामाजिक स्थिति का लाभ उठाने वाले अपराधी शामिल हैं।
  • यह पहली बार है जब जापान ने 1907 में अधिनियमित होने के बाद से अपनी सहमति की उम्र में बदलाव किया है।
  • नए कानून ने बलात्कार की परिभाषा का विस्तार किया है और सहमति की अवधारणा पर जोर दिया है।
  • नए कानून में "जबरन यौन संबंध" शब्द को "बिना सहमति के यौन संबंध" से बदल दिया गया है।
  • नए कानून के तहत, नाबालिगों के लिए सुरक्षा का विस्तार किया गया है।
  • इसने सहमति के बिना यौन प्रकृति की तस्वीरें लेने या वितरित करने के आरोपी लोगों पर मुकदमा चलाना भी आसान बना दिया।

विषय: सरकारी योजनाएं और पहल

14. केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने मसूरी, उत्तराखंड में "दुग्ध संकलन साथी मोबाइल ऐप" लॉन्च किया।

  • "दुग्ध संकलन साथी मोबाइल ऐप" राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (आरईआईएल) द्वारा विकसित किया गया है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य दूध संग्रह प्रक्रिया की प्रमुख चुनौतियों का समाधान करके भारतीय डेयरी उद्योग में परिवर्तन लाना है।
  • यह दूध की गुणवत्ता में सुधार करने और हितधारकों के बीच पारदर्शिता को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।
  • यह ऐप डिजिटलीकरण की सरकार की प्रतिबद्धता की दिशा में एक कदम है और दुग्ध उत्पादकों को सीधे लाभार्थी हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करता है।
  • यह दुग्ध उत्पादकों, दुग्ध सहकारी समितियों, दुग्ध संगठनों और राज्य संघों सहित सभी साझेदारियों के संचालन में सुधार करेगा।
  • "दुग्ध संकलन साथी मोबाइल ऐप" दुग्ध उत्पादकों को अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, तेलुगू और अन्य भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराएगा।
  • आरईआईएल ने व्यापक क्लाउड-आधारित समाधान विकसित किया है। यह डेयरी उद्योग में प्रगति के लिए महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।
Related Study Material
Evolution and History of the Indian Constitution Preamble of the Indian Constitution
Major sources of Indian Constitution President of India
Ramsar sites of India 2022 Classification of Rocks
Interior of the Earth Tax system in India
 
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x