डेली करेंट अफेयर्स और GK | 26 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 May 2020 18:56 PM IST

Main Headlines:

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. इसरो को चंद्रमा के लिए मिट्टी निर्माण प्रक्रिया हेतु पेटेंट प्राप्त।

  • हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो को चंद्रमा के लिए मिट्टी निर्माण प्रक्रिया हेतु पेटेंट प्राप्त हुआ है।
  • इस पेटेंट को प्राप्त करने में पेरियार विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की एक टीम और एन आई टी तिरुचि के एक प्रोफेसर ने सहयोग किया है।
  • एस.अनबलगन के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने इसरो को चंद्रयान मिशन के लिए अपने लैंडर और रोवर परीक्षणों के लिए चंद्र मिट्टी की पहचान और उत्पादन में मदद की थी।
  • इस टीम ने तमिलनाडु के नमक्कल में सीतामपोंडी और कुन्नामलाई गाँवों से एकत्र एनोरथोसाइट चट्टान से लूनर सिमुलेंट मिट्टी का निर्माण किया था।
  • पेटेंट अधिकारों के लिए 2014 में आवेदन किया गया था।
  • पूरी तरह से प्रसंस्करण के बाद, 18 मई 2020 को टीम को पेटेंट प्रदान किया गया था। 
  • यह पेटेंट आर्थिक लाभ के अलावा, पेटेंट संसाधन उपयोग और चंद्र मिशन में आगे अनुसंधान में मदद साबित होगा।

(स्रोत: इसरो)

2. मणिपुर की खुडोल पहल को संयुक्त राष्ट्र ने शीर्ष 10 वैश्विक पहलों में सूचीबद्ध किया।

  • हाल ही में मणिपुर की खुडोल पहल को संयुक्त राष्ट्र ने शीर्ष 10 वैश्विक पहलों में सूचीबद्ध किया है।
  • खुडोल को कोविड-19 महामारी के खिलाफ एक समावेशी लड़ाई में शीर्ष 10 वैश्विक पहलों में सूचीबद्ध किया गया है।
  • खुडोल, इंफाल के एक गैर सरकारी संगठन या_ऑल(Ya_All), की एक पहल है।
  • खुडोल एक क्राउड फंडिड पहल है।
  • इस पहल के तहत एलजीबीटीक्यूआई-समुदाय, एचआईवी संक्रमित, दैनिक मजदूरी करने वाले, बच्चों और किशोरों के लिए भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता को सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाता हैं।
  • या_ऑल(Ya_All):
    • या_ऑल को 2017 में स्थापित किया गया था।
    • यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करता है।
    • इस संगठन ने भारत की पहली ट्रांसजेंडर फुटबॉल टीम बनाई थी।

3. मिजोरम ने खेलों को उद्योग का दर्जा दिया।

  • हाल ही में पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम ने खेलों को उद्योग का दर्जा दिया है।
  • इस फैसले का मुख्य उद्देश्य राज्य में खेलों को पेशेवर बनाना है।
  • इस विचार को पहली बार 2019 में राज्य की खेल नीति के हिस्से के रूप में प्रस्तावित किया गया था।
  • इस निर्णय का लाभ यह होगा कि खिलाड़ी इससे आनंद के साथ आजीविका कमा सकेंगें।
  • मिजोरम:
    • मिजोरम, पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है।
    • इसकी राजधानी आईजोल है।
    • मिजोरम के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई और मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा हैं।
    • मिजोरम का राज्य पशु सीरो(एक प्रकार का एंटिलोप) है।

4. छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू।

  • हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की है।
  • इस योजना का उद्देश्य राज्य में एक रबी और 13 खरीफ सीजन की फसल उगाने वाले किसानों को न्यूनतम आय की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
  • इस योजना के द्वारा 10,000 से अधिक किसानों के खातों में 1,500 करोड़ रुपये स्थानांतरित किये गये हैं।
  • इसका उद्देश्य 14 प्रकार की फसलों की बुवाई करने वाले किसानों को लाभान्वित करना है।
  • छत्तीसगढ़:
    • मध्य भारत का एक विशाल वनाच्छादित राज्य है जो अपने मंदिरों और झरनों के लिए जाना जाता है।
    • इसकी राजधानी रायपुर है।
    • राज्य की राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं।

5. स्कवाड्रन नम्बर-18 फ्लाइंग बुलेट्स लॉन्च के लिये तैयार।

  • हल्के लड़ाकू विमान-तेजस के बेड़े के साथ नम्बर-18 फ्लाइंग बुलेट्स लॉन्च के लिये पूरी तरह तैयार है।
  • इसे वायुसेना कोयम्बटूर के निकट सुलूर वायुसैनिक अड्डे से लॉन्च किया जाएगा।
  • वायुसेना अध्यक्ष एयरचीफ मार्शल आर के एस भदौरिया इसका शुभारंभ करेंगे।
  • यह आधुनिक बहुउद्देश्यीय, हल्के लड़ाकू विमान से लैस यह वायुसेना का दूसरा स्कवाड्रन है।
  • नम्बर-18 स्कवाड्रन 1965 में बनाई गई थी। यह श्रीनगर से संचालित होने वाली पहली स्कवाड्रन थी। 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान इस स्कवाड्रन के कर्मियों को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
  • तेजस चौथी पीढ़ी का विमान है, जिसे हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स ने विकसित किया है। यह विमान फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम, इंटिग्रेटिड डिजिटल एवियोनिक्स और मल्टीमोड रडार से लैस है। ध्वनि की गति से तेज यह विमान अपने तरह का सबसे हल्का और सबसे छोटा विमान है।

(स्रोत: आकाशवाणी)

6. जानेमाने हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का निधन।

  • हाल ही में जानेमाने हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का मोहाली, पंजाब में निधन हो गया।
  • वे 95 वर्ष के थे।
  • वे तीन बार के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता थे, साथ ही उन्हें भारत सरकार द्वारा पदम श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

(स्रोत: आकाशवाणी)

7. डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के उपचार के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के परीक्षण पर अस्थायी रोक लगाई।

  • हाल ही में कोविड-19 के संभावित उपचार के रूप में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के नैदानिक ​​परीक्षणों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
  • डब्ल्यूएचओ ने इस निर्णय का द लैंसेट पत्रिका में छपे एक अध्ययन के बाद लिया है, जिसके अनुसार कोविड-19 के रोगियों पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा का उपयोग करने से उनके मरने की संभावना बढ़ सकती है।
  • हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन आमतौर पर गठिया व मलेरिया के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सिफारिश ने इस दवा के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया था।
  • ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री ने भी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के साथ-साथ क्लोरोक्विन का उपयोग करने की सिफारिश की थी।
  • परंतु लैंसेट के अध्ययन में पाया गया कि दोनों दवाएं संभावित गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकती हैं, विशेष रूप से हृदय अतालता।

(स्रोत: आकाशवाणी)

8. ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज़ इंटरनेट डेटा गति 44.2 टीबीपीएस प्राप्त।

  • हाल ही में मोनाश विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने 44.2 टेराबिट्स प्रति सेकंड डेटा गति प्राप्त की।
  • यह दुनिया की अब तक की सबसे तेज़ इंटरनेट डेटा गति है।
  • इस गति को शोधकर्ताओं ने वर्तमान फाइबर-ऑप्टिक प्रौद्योगिकी में अपने नए डिवाइस को संलग्न करके प्राप्त की है, जैसा कि ब्रॉडबैंड इंटरनेट नेटवर्क में उपयोग किया जाता है।
  • इसके द्वारा दुनिया भर में नेटवर्क कनेक्शन की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
  • वर्तमान समय में सबसे तेज़ इंटरनेट ताइवान का है जिसकि गति 85.02 एमबीपीएस है।

9. रेमडेसीविर कोरोनोवायरस के रोगियों में रिकवरी समय को कम करता है।

  • हाल ही में अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ संस्था द्वारा किये गये परिणामों में यह बात सामने आयी है कि एंटी-वायरल ड्रग रेमडेसीविर कोरोनोवायरस के रोगियों में रिकवरी समय को कम करता है।
  • यह शोध न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित किया गया था।
  • अध्ययन में पाया गया कि रेमडेसीविर गंभीर बीमारी वाले मरीजों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद था, विशेषकर जिन्हें पूरक ऑक्सीजन की आवश्यकता थी।
  • लेकिन परीक्षण में यह बात भी सामने आयी है कि दवा ने कोविड-19 के कारण होने वाली सभी मौतों को नहीं रोका है।

(स्रोत: द हिन्दू)

10. अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद वेनेजुएला में गैसोलीन टैंकर का आगमन।

  • हाल ही में अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद वेनेजुएला में ईरान से गैसोलीन टैंकर का आगमन हुआ है।
  • समझौते के अनुसार ईरान वेनेजुएला को 5 टैंकर गैसोलीन की आपूर्ति करेगा।
  • इस समय दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार देश, संकटग्रस्त राष्ट्र वेनेजुएला, को बुरी तरह से ईंधन की जरूरत है।
  • वेनेजुएला के पास दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है, जो अब देश में चलती अव्यवस्था के बीच अस्त-व्यस्त हो गई है।
  • वेनेजुएला:
    • यह विविध प्राकृतिक आकर्षणों के साथ दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तट पर एक देश है।
    • इसकी राजधानी काराकास और मुद्राएँ वेनेजुएला बोलिवर, पेट्रो है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी को चंद्रमा के लिए मिट्टी निर्माण प्रक्रिया हेतु पेटेंट प्राप्त हुआ है?

  1. अमेरिका
  2. रूस
  3. चीन
  4. भारत

2. हाल ही में चर्चा में रहने वाला खुडोल क्या है?

  1. मणिपुर के एक एनजीओ की पहल
  2. नासा का मिशन
  3. नयी गैलेक्सी
  4. दक्षिण भारतीय व्यंजन

3. हाल ही में किस राज्य ने खेलों को उद्योग का दर्जा दिया है?

  1. हरियाणा
  2. पंजाब
  3. राजस्थान
  4. मिजोरम

4. राजीव गांधी किसान न्याय योजना किस राज्य में शुरू की गई है?

  1. मध्य प्रदेश
  2. केरल
  3. छत्तीसगढ़
  4. बिहार

5. स्कवाड्रन नम्बर-18 फ्लाइंग बुलेट्स के संबंध में क्या सही नहीं है?

  1. इसे हल्के लड़ाकू विमान-तेजस के बेड़े के साथ लान्च किया जाएगा।
  2. यह वायुसेना कोयम्बटूर के निकट सुलूर वायुसैनिक अड्डे से लॉन्च होगा।
  3. भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसका शुभारंभ करेंगे।
  4. नम्बर-18 स्कवाड्रन 1965 में बनाई गई थी।

6. हाल ही में बलबीर सिंह का निधन हो गया है, उनका संबंध किस खेल से है?

  1. हॉकी
  2. क्रिकेट
  3. कुश्ती
  4. निशानेबाजी

7. हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के उपचार के लिए _________के परीक्षण पर अस्थायी रोक लगाई है।

  1. हाइड्रोक्सीक्लोरिक्लीन
  2. क्लोरोक्वीन
  3. रेमडीसीविर
  4. एंथ्रासाईनिन

8. ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज़ इंटरनेट डेटा गति प्राप्त हुई है, इसकी गति कितनी थी?

  1. 44.2 टीबीपीएस
  2. 44.2 एमबीपीएस
  3. 44.2 जीबीपीएस
  4. 44.2 केबीपीएस

9. हाल ही में वेनेजुएला को किस देश ने गैसोलीन का टैंकर भेजा है?

  1. इराक
  2. ईरान
  3. कुवैत
  4. कतर

10. वेनेजुएला की राजधानी क्या है?

  1. जार्जटाउन
  2. काराकास
  3. क्विटो
  4. बोगोटा

 

उत्तर

1. D

2. A

3. D

4. C

5.  C

6. A

7. A

8. A

9. B

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x