डेली करेंट अफेयर्स और GK | 27 फरवरी 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Mar 2021 18:06 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: खेल

1. हरियाणा के डिप्टी सीएम टीटीएफआई के अध्यक्ष फिर से चुने गए।

  • हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया।
  • उन्हें टीटीएफआई की 84 वीं वार्षिक बैठक में चुना गया था।
  • पंचकुला 2021 में राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा।
  • अरुण बनर्जी नए सचिव होंगे और गुरप्रीत सिंह नए कोषाध्यक्ष होंगे।
  • टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई):
    • यह भारत में टेबल टेनिस के लिए शासी निकाय है।
    • इसकी स्थापना 1926 में हुई थी।
    • टीटीएफआई का मुख्यालय: नई दिल्ली
 

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

2. एलपीजी के परिवहन के लिए आईडब्ल्यूएआई और एमओएल ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

  • भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्लूएआई) ने जलमार्ग -1 और जलमार्ग -2 के माध्यम से एलपीजी के परिवहन के लिए एमओएल (एशिया ओशिनिया) लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • आईडब्लूएआई साहिबगंज, हल्दिया और वाराणसी में आईडब्लूएआई टर्मिनलों या मल्टीमॉडल टर्मिनलों पर एलपीजी कार्गो को संभालने के लिए समर्थन प्रदान करेगा। यह पाक्षिक / मासिक आधार पर न्यूनतम उपलब्ध गहराई (एलएडी) जानकारी भी प्रदान करेगा।
  • एमओएल (एशिया ओशिनिया) लिमिटेड दुनिया की सबसे बड़ी गैस वाहक कंपनी है। यह मेक इन इंडिया के तहत समर्पित एलपीजी बार्ज के निर्माण और संचालन के लिए निवेश करेगा।
  • वर्तमान में, 60% एलपीजी 5 से 6 रुपये प्रति मीट्रिक टन प्रति किलोमीटर की लागत से विभिन्न स्थानों पर सड़क के माध्यम से पहुँचाया जाता है।
  • जलमार्ग के माध्यम से एलपीजी के परिवहन के लाभ:
    • कार्बन फुटप्रिंट/कार्बन उत्सर्जन कम होगा
    • लॉजिस्टिक्स लगत को कम करेगा
    • एलपीजी की परिवहन लागत कम करेगा
    • उज्ज्वला योजना जैसी सरकारी योजनाओं में योगदान करेगा
  • भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्लूएआई):
    • यह एक वैधानिक प्राधिकरण है जो भारत में जलमार्ग का प्रभारी है।
    • इसका गठन 1986 में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण 1985 अधिनियम के तहत किया गया था।
    • आईडब्लूएआई का मुख्यालय: नोएडा, यूपी
    • आईडब्लूएआई की वर्तमान अध्यक्ष: अमिता प्रसाद

IWAI and MOL sign MoU for transportation of LPG

(Source: PIB)

 

विषय: शिखर सम्मेलन / सम्मेलन / बैठकें

3. भारत, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के लिए त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की।

  • भारत, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की।
  • इसकी सह-अध्यक्षता विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के महासचिव फ्रैंकोइ दिलात्रे और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामले और व्यापार सचिव फ्रांसिस एडम्सन ने की।
  • इसका उद्देश्य तीनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध बनाना है। तीनों पक्षों ने वार्षिक आधार पर इस वार्ता को आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।
  • तीनों पक्षों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में कोविड-19  महामारी के कारण उभरने वाली आर्थिक और भूस्थैतिक चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक बहुपक्षीय संस्थानों की प्राथमिकताओं, चुनौतियों और रुझानों पर भी चर्चा की।
  • उन्होंने भारत-प्रशांत क्षेत्र में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) संचालन, तेल रिसाव प्रबंधन और छोटे द्वीप देशों के आपदा से लड़ने की क्षमता जैसे विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।
  • तीनों पक्षों के बीच पहला विदेश सचिव-स्तरीय त्रिपक्षीय वार्ता 2020 के सितंबर में आयोजित किया गया था।

फ्रांस

ऑस्ट्रेलिया

  • फ्रांस एक पश्चिमी यूरोपीय देश है जिसकी राजधानी पेरिस है।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन हैं और प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स हैं।
  • फ्रांस की मुद्रा यूरो है।
  • यह यूएनएससी के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है।
  • ओशिनिया में ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़ा देश है।
  • इसकी राजधानी कैनबरा है।
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन हैं।
  • इसकी मुद्रा ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है।
  • ऑस्ट्रेलिया चतुर्भुज वार्ता या QUAD के सदस्यों में से एक है।

विषय: राष्ट्रीय समाचार

4. केंद्रीय कृषि मंत्री ने नोएडा में सरस आजीविका मेला 2021 का उद्घाटन किया।

  • केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नोएडा हाट में सरस आजीविका मेला 2021 का उद्घाटन किया।
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 26 फरवरी से 14 मार्च 2021 तक सरस आजीविका मेला 2021 का आयोजन किया जाएगा।
  • मेले में लगभग 300 ग्रामीण स्वयं सहायता समूह और विभिन्न राज्यों के कई शिल्पकार भाग लेंगे।
  • मेला में स्वयं सहायता समूह और शिल्पकारों को शिक्षित करने के लिए उत्पाद पैकेजिंग और डिजाइन, संचार कौशल, और सोशल मीडिया प्रचार सहित विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
  • मंत्री ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर देश बनाने के विज़न में स्वयं सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Saras Aajeevika Mela 2021 at Noida

(Source: PIB)

विषय: शिखर सम्मेलन / सम्मेलन / बैठकें

5. ग्लोबल बायो-इंडिया का दूसरा संस्करण 1 से 3 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा।

  • ग्लोबल बायो-इंडिया का दूसरा संस्करण 1 से 3 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन करेंगे।
  • इसका आयोजन ‘“बदलती जिंदगियां” थीम के तहत किया जाएगा। इस संस्करण की टैगलाइन “जैव विज्ञान से जैव अर्थव्यवस्था” होगी।
  • वर्तमान में, स्विट्जरलैंड भागीदार देश है और कर्नाटक इस आयोजन के लिए भागीदार राज्य है। ग्लोबल बायो-इंडिया 2021 में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
  • सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र को प्रमुख क्षेत्रों में से एक माना है। सरकार ने 2025 तक 150 बिलियन अमरीकी डॉलर की बायोइकॉनॉमी का लक्ष्य रखा है।
  • ग्लोबल बायो-इंडिया का पहला संस्करण 2019 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
  • ग्लोबल बायो-इंडिया: यह जैव प्रौद्योगिकी पक्षधारकों के सबसे बड़े संगठनों में से एक है। इसका आयोजन जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए किया जाता है।

विषय: समाचार में व्यक्तित्व

6. देशभर में गुरु रविदास जयंती मनाई जा रही है।

  • संत गुरु रविदास की 644 वीं जयंती 27 फरवरी को मनाई जा रही है। वह जाति व्यवस्था के खिलाफ अपने प्रयास के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • एक प्रसिद्ध सूफी संत, गुरु रविदास को रैदास, रोहिदास और रूहीदास के रूप में भी जाना जाता है।
  • गुरु रविदास:
    • उनका जन्म 1450 में वाराणसी में हुआ था।
    • सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब  में उनकी 40 भक्ति कविताओं को शामिल किया गया था।
    • वह एक महान संत और मध्यकालीन भारत के एक समाज सुधारक थे।
    • वह कबीरदास और मीराबाई के समकालीन थे।
    • उन्होंने 14 वीं शताब्दी में रविदासिया धर्म की स्थापना की थी।

Guru Ravidas Jayanti

(Source: News on AIR)

विषय: नियुक्ति

7. लिगिया नोरोन्हा को संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • भारतीय अर्थशास्त्री लिगिया नोरोन्हा को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण एजेंसी के न्यूयॉर्क कार्यालय के सहायक महासचिव और प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • उन्होंने भारतीय अर्थशास्त्री सत्य त्रिपाठी का स्थान लिया है।
  • उन्होंने सतत विकास के क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों तक काम किया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण एजेंसी की अर्थव्यवस्था शाखा में निदेशक के पद पर काम किया था।
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP):
    • यह एक प्राधिकरण है जो वैश्विक पर्यावरण एजेंडा सेट करता है और विकासशील देशों को पर्यावरण से संबंधित नीतियों को लागू करने में मदद करता है।
    • मुख्यालय: नैरोबी, केन्या

संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियों में हाल की नियुक्तियाँ

संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय मूल की गीता सभ्रवाल को थाईलैंड में अपनी ‘रेजिडेंट कॉर्डिनेटर' नियुक्त किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन में मुख्य वैज्ञानिक के रूप में सौम्या स्वामीनाथन को नियुक्त किया गया है।

प्रीति सिन्हा को संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष के कार्यकारी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

विषय: पुरस्कार और सम्मान

8. पीएम मोदी को ‘सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • उन्हें यह पुरस्कार सेरेवेक सम्मेलन -2021 के दौरान प्राप्त होगा, जिसे 1-5 मार्च के बीच आभासी मोड में आयोजित किया जाना है। यह इस सम्मेलन का 39 वां संस्करण होगा।
  • ऊर्जा और पर्यावरण में सततता की दिशा में उनके प्रयासों के लिए उन्हें सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व'  पुरस्कार मिलेगा।
  • हाल ही में, पीएम नरेंद्र मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार मिला है।
  • सेरावीक वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन: यह ऊर्जा उद्योग के नेताओं, विशेषज्ञों, सरकारी अधिकारियों और नीति निर्माताओं और ऊर्जा प्रौद्योगिकी नवाचारियों का एक वार्षिक सम्मेलन है।

विषय: पुरस्कार और सम्मान

9. अंजलि भारद्वाज नव-स्थापित भ्रष्टाचार विरोधी पुरस्कार के विजेताओं में से एक हैं।

  • अंजलि भारद्वाज, एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, भ्रष्टाचार विरोधी चैंपियंस अवार्ड 2021 के 12 विजेताओं में से एक है। भ्रष्टाचार विरोधी चैंपियंस अवार्ड जो बाइडेन प्रशासन का एक नव स्थापित पुरस्कार है।
  • वह पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दों पर काम करने वाली एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह सतर्क नागरिक संगठन (एसएनएस) की संस्थापक सदस्य हैं।
  • वह पीपुल्स राइट टू इन्फॉर्मेशन (एनसीपीआरआई) के राष्ट्रीय अभियान की सह-संयोजक हैं। वह लोकपाल और सूचना प्रदाता संरक्षण अधिनियम के निर्माण में भी शामिल थी।

विषय: खेल

10. विनय कुमार ने क्रिकेट के सभी प्रकार से संन्यास की घोषणा की।

  • तेज गेंदबाज विनय कुमार ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।उन्हें "दावणगेरे एक्सप्रेस" के नाम से भी जाना जाता है।
  • उन्होंने 31 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय, नौ ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय और एक टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए भी खेला।
  • उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच्चि टस्कर्स केरल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला।
  • 2020-21 में संन्यास की घोषणा करने वाले भारतीय क्रिकेटर: एमएस धोनी, सुरेश रैना, इरफान पठान, वसीम जाफर, सुदीप त्यागी, प्रज्ञान ओझा, पार्थिव पटेल, तन्मय श्रीवास्तव और अशोक डिंडा हैं।

विषय: कला और संस्कृति

11. एएसआई ने झारखंड में प्राचीन बौद्ध मठ की खोज की है।

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बौद्ध मठ की खोज की है।
  • लगभग 900 साल पुराना मठ झारखंड के एक गाँव में एक टीले के नीचे दबे हुआ था।
  • दो महीने पहले, एक प्राचीन बौद्ध मठ को एक समान टीले के नीचे खोजा गया था, जो मौजूदा स्थल से 100 मीटर दूर है।
  • खुदाई से प्राप्त कलाकृतियाँ:
    • वरद मुद्रा में देवी तारा की चार पाषाण प्रतिमाएँ और बुद्ध की भूमिस्पर्श मुद्रा में छः प्रतिमाएँ मिली हैं। 
    • एक मूर्ति जो शैव देवी माहेश्वरी की प्रतीत होती है- कुंडलित मुकुट और चक्र के साथ प्राप्त हुई। 
    • तारा प्रतिमा पर नागरी लिपि (देवनागरी का पूर्व संस्करण) में कुछ लिखा मिला। 
  • देवी तारा की प्रतिमा इंगित करती है कि यह स्थल वज्रयान बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण केंद्र था।
  • वरद मुद्रा- वरदानों का वितरण दिखाते हुए हाथ का इशारा।
  • भूमिस्पर्श मुद्रा- दाहिने हाथ की पांच उँगलियों का इशारा पृथ्वी की ओर जो बुद्ध के ज्ञान का प्रतीक है। 
  • वज्रयान बौद्ध धर्म का संप्रदाय है जो भारत में छठी से ग्यारहवीं शताब्दी में फला-फूला। इसे तांत्रिक बौद्ध धर्म के नाम से भी जाना जाता है।

Buddhist monastery in the Hazaribagh district of Jharkhand

(Source: ASI)

विषय: सरकारी योजनाएं और पहल

12. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने सिटी इनोवेशन एक्सचेंज (CiX) लॉन्च किया।

  • आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय में सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा ने सिटी इनोवेशन एक्सचेंज (CiX) मंच लॉन्च किया है।
  • शहरी पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मंच शुरू किया गया है।
  • यह शहरी भारत का भविष्य बनाने के लिए नागरिक संगठनों, अकादमियों, व्यवसायों और सरकार को एक साथ लाने का एक मंच है।
  • स्मार्ट सिटीज मिशन स्टार्टअप इंडिया, अटल इनोवेशन मिशन, अग्नि और अन्य पहलों के साथ मिलकर सहयोग करेंगे।
  • सिटी इनोवेशन एक्सचेंज (CiX):
    • यह उनके सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए शहरों को नवप्रवर्तकों से जोड़ेगा।
    • यह मंच शहरों को अभिनव समाधान खोजने में मदद करेगा।
    • इसे 'ओपन इनोवेशन' की अवधारणा पर विकसित किया गया है अथार्त ‘हर कोई नवाचारकर्ता है’।
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x