24 May 2022 Current Affairs in Hindi

By Priyanka Chaudhary | Last Modified: 25 May 2022 14:26 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs in hindi july december 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: कॉर्पोरेट / कंपनियां

1. सरकारी स्वामित्व वाली ओएनजीसी इंडियन गैस एक्सचेंज पर व्यापार करने वाली पहली गैस उत्पादक बन गई है।

  • पहला ऑनलाइन व्यापार 23 मई 2022 को ओएनजीसी के निदेशक (ऑनशोर) और प्रभारी विपणन अनुराग शर्मा द्वारा किया गया।
  • गैस का व्यापार ओएनजीसी कृष्णा गोदावरी 98/2 ब्लॉक से हुआ।
  • ओएनजीसी गैस एक्सचेंज के जरिए बेची जाने वाली मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ाने की योजना बना रही है।
  • इंडियन गैस एक्सचेंज एक डिजिटल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है जो प्राकृतिक गैस के खरीदारों और विक्रेताओं को स्पॉट मार्केट (हाजिर बाजार) और वायदा बाजार में व्यापार करने की अनुमति देता है।
  • इस प्लेटफॉर्म पर इम्पोर्टेड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) को फिर से गैसीकृत किया जाएगा और खरीदारों को बेचा जाएगा।
  • 19 अगस्त, 2021 को पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू गैस उत्पादकों को 500 मिलियन मानक क्यूबिक मीटर या अनुबंध क्षेत्र से वार्षिक उत्पादन का 10%, जो भी अधिक हो, प्रति वर्ष गैस एक्सचेंजों के माध्यम से बेचने की मंजूरी दी।
  • तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी):
    • इसका गठन 1956 में हुआ था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • डॉ अलका मित्तल चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं।
    • यह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
    • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ओएनजीसी की सहायक कंपनी है।

विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

2. समृद्धि के लिए हिंद-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा (आईपीईएफ) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लॉन्च किया।

  • आईपीईएफ का लक्ष्य आने वाले दशकों में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रौद्योगिकी नवाचार और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए संबंधों को मजबूत करना है।
  • आईपीईएफ को एक दर्जन शुरुआती साझेदारों के साथ लॉन्च किया गया है। ये देश मिलकर विश्व के सकल घरेलू उत्पाद का 40% प्रतिनिधित्व करते हैं। ये देश नीचे दिए गए हैं।

भारत

ऑस्ट्रेलिया

जापान

ब्रुनेई

इंडोनेशिया

कोरिया

मलेशिया

न्यूजीलैंड

फिलीपींस

सिंगापुर

थाईलैंड

वियतनाम

  • आईपीईएफ को लॉन्च करने के कार्यक्रम में पीएम मोदी और जापान के पीएम किशिदा फुमियो ने भी हिस्सा लिया। अन्य नेता वर्चुअली उपस्थित थे।

Indo-Pacific Economic Framework for Prosperity (IPEF)

(Source: News on AIR)

विषय: राष्ट्रीय समाचार

3. विश्व आर्थिक मंच द्वारा सीईओ क्लाइमेट एक्शन लीडर्स गठबंधन का भारतीय शाखा लॉन्च किया है।

  • गठबंधन भारत में प्रमुख व्यवसायों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को एक साथ लाता है।
  • यह किर्नी और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के बीच एक सहयोग है।
  • यह विश्व आर्थिक मंच के क्लाइमेट एक्शन प्लेटफॉर्म का हिस्सा है।
  • गठबंधन व्यापार जगत के नेताओं के लिए जलवायु संबंधी योजनाओं और कार्यक्रमों को डिजाइन और कार्यान्वित करने के लिए एक उच्च-स्तरीय मंच के रूप में काम करेगा।
  • सुमंत सिन्हा सीईओ क्लाइमेट एक्शन लीडर्स इंडिया गठबंधन के सह-अध्यक्ष हैं। वह रीन्यू पावर के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
  • अनीश शाह गठबंधन के सह-अध्यक्ष और महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक हैं।
  • सीईओ क्लाइमेट लीडर्स गठबंधन 2014 में स्थापित किया गया था। यह मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का एक वैश्विक समुदाय है।

विषय: पुरस्कार और सम्मान

4. भारत की आशा कार्यकर्ताओं को ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड-2022 मिला है।

  • भारत की दस लाख आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ता ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड के छह प्राप्तकर्ताओं में से हैं।
  • अन्य प्राप्तकर्ताओं में अफगानिस्तान के आठ स्वयंसेवी पोलियो कार्यकर्ता शामिल हैं।
  • इन पोलियो कार्यकर्ताओं की फरवरी 2022 में अफगानिस्तान के तखर और कुंदुज प्रांतों में हथियारबंद बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
  • दुनिया में पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही ऐसे दो देश हैं जहां अभी भी पोलियो का संक्रमण फैला हुआ है।
  • ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड-2022 के अन्य प्राप्तकर्ताओं को आगे दिया गया है।
    • बीमार और गरीबों के लिए प्रत्यक्ष स्वास्थ्य सेवाएं और अनुसंधान प्रदान करने में योगदान के लिए डॉ पॉल फार्मर
    • डॉ अहमद हंकिर अपने कलंक-विरोधी कार्यक्रम के लिए जो प्रदर्शन कला और कहानी कहने की शक्ति को मनोचिकित्सा के साथ जोड़ता है।
    • वॉलीबॉल खिलाड़ी लुडमिला सोफिया ओलिवेरा वरेला को युवाओं में जोखिम भरे व्यवहार के विकल्प के रूप में खेलों की सुविधा पहुंचाने के लिए।
    • योहेई सासाकावा को कुष्ठ रोग और इससे जुड़े कलंक और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उनके वैश्विक अभियान के लिए।
  • ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड्स 2019 में स्थापित किए गए थे।

विषय: राष्ट्रीय नियुक्ति

5. विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

  • सक्सेना अनिल बैजल की जगह लेंगे, जिन्होंने "व्यक्तिगत कारणों" से इस्तीफा दे दिया था।
  • इससे पहले श्री सक्सेना खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष थे।
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम, 1991 के अनुसार, जिसे 2021 में संसद द्वारा पारित किया गया था, उपराज्यपाल दिल्ली सरकार का प्रमुख होता है।
  • केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल और भारत में किसी राज्य के राज्यपाल की शक्तियां सामान हैं।
  • भारत के राष्ट्रपति उपराज्यपाल की नियुक्ति करते हैं।

new Lieutenant Governor of Delhi

(Source: News on AIR)

विषय: महत्वपूर्ण दिन

6. विश्व कछुआ दिवस 2022: 23 मई

  • हर साल 23 मई को विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है।
  • 2000 से, विश्व कछुआ दिवस मनाया जा रहा है और यह अमेरिकी कछुआ बचाव द्वारा प्रायोजित है।
  • विश्व कछुआ दिवस 2022 की थीम 'शेलब्रेट' है।
  • कछुओं के संरक्षण के लिए दुनिया भर के लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए इस दिन को एक वार्षिक स्मरणोत्सव के रूप में स्थापित किया गया था।
  • कछुए पृथ्वी की पारिस्थितिकीय संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • भारत में कछुओं के सामने सबसे बड़ा खतरा तस्करी है। उन्हें हर साल बड़ी संख्या में पूर्वी एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में तस्करी कर लाया जाता है।
  • आबादी में लगातार हो रही गिरावट के कारण कछुए गंभीर रूप से संकटग्रस्त श्रेणी में आ गए हैं।
  • अमेरिकी कछुआ बचाव कछुए की सभी प्रजातियों की सुरक्षा के लिए 1990 में स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है।

World Turtle Day 2022

(Source: News on AIR)

 
Related Study Material
Evolution and History of the Indian Constitution Preamble of the Indian Constitution
Major sources of Indian Constitution President of India
Ramsar sites of India 2022 Classification of Rocks
Interior of the Earth Tax system in India

विषय: समझौता ज्ञापन / अन्य समझौते

7. 23 मई 2022 को टोक्यो, जापान में भारत और अमेरिका द्वारा निवेश प्रोत्साहन समझौते (आईआईए) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

  • भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा और यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कॉट नाथन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • आईआईए ने 1997 में भारत और अमेरिका के बीच हस्ताक्षरित पहले निवेश प्रोत्साहन समझौते का स्थान लिया है।
  • यह समझौता भारत में निवेश सहायता जारी रखने की दृष्टि से डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएफसी) के लिए कानूनी जरूरत है।
  • डीएफसी संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार की एक विकास वित्त एजेंसी है।

Investment Incentive Agreement (IIA)

(Source: News on AIR)

विषय: पुरस्कार और सम्मान

8. अंजलि पांडे ने बेंगलुरु में आयोजित सीआईआई एक्सकॉन में कमिटेड लीडर (प्रतिबद्ध नेता) पुरस्कार जीता है।

  • उन्होंने अधिक विविध, न्यायसंगत और समावेशी कार्यस्थल बनाने के अपने प्रयासों के लिए पुरस्कार जीता है।
  • वह कमिंस इंडिया में इंजन और कंपोनेंट्स बिजनेस यूनिट की लीडर हैं।
  • भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने 17 से 21 मई, 2022 तक बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र, बेंगलुरु में एक्सकॉन 2021 का आयोजन किया।
  • एक्सकॉन 2021 दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निर्माण उपकरण और निर्माण प्रौद्योगिकी व्यापार मेला है। एक्सकॉन 2021 एक्सकॉन का 11वां संस्करण था।

विषय: अंतर्राष्ट्रीय नियुक्ति

9. जोस रामोस-होर्टा ने पूर्वी तिमोर के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

  • पूर्व स्वतंत्रता सेनानी और 1996 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता रामोस-होर्टा पूर्वी तिमोर के नए राष्ट्रपति बने।
  • वह पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता की 20वीं वर्षगांठ से ठीक पहले राष्ट्रपति बने हैं।
  • उन्होंने गरीबी कम करने, माताओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और राजनीतिक स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है।
  • वह अगले दो वर्षों में पूर्वी तिमोर को दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) का सदस्य बनाने का भी प्रयास करेंगे।
  • रामोस-होर्टा 2006 से 2007 तक प्रधान मंत्री और 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति रहे।
  • पूर्वी तिमोर:
    • यह पूर्वी सुंडा द्वीप समूह में एक द्वीप देश है।
    • इसे 2002 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी गई थी।
    • यह दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे गरीब देश है।

Jose Ramos-Horta

विषय: रिपोर्ट और सूचकांक/रैंकिंग

10. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने "कार्य की दुनिया" पर एक रिपोर्ट जारी की।

  • इस रिपोर्ट के मुताबिक 2022 की पहली तिमाही में 11.2 करोड़ नौकरियां गई हैं। यह ‘कार्य की दुनिया’ पर आईएलओ मॉनिटर का 9वां संस्करण है।
  • 2022 की पहली तिमाही में वैश्विक स्तर पर काम करने वाले घंटों की संख्या में 3.8 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह 112 मिलियन पूर्णकालिक नौकरियों की कमी के बराबर है।
  • उच्च मुद्रास्फीति, उच्च खाद्य कीमतों के साथ-साथ बढ़ती असमानताओं के कारण वैश्विक श्रम बाजार में सुधार बाधित हुआ है।
  • यूक्रेन रूस युद्ध ने यूक्रेन और अन्य देशों के श्रम बाजारों को प्रभावित किया है।
  • अधिकांश श्रमिकों के लिए श्रम आय अभी तक रिकवर नहीं हुई है।
  • काम के घंटों में लैंगिक अंतर भी 2022 की पहली तिमाही में बढ़ गया है। महामारी ने अनौपचारिक रोजगार में महिलाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है।
  • भारत में महिलाओं द्वारा काम करने के घंटे बहुत कम थे। कोविड19 महामारी के कारण स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महिलाओं के रोजगार में कमी आई है।
  • अखिल भारतीय मजदूर संघ काँग्रेस के अनुसार, महामारी में अपनी नौकरी गंवाने वाले पांच करोड़ लोगों को कोई काम नहीं मिला है।
  • केंद्र सरकार ने माना है कि पहले लॉकडाउन के बाद केवल 50% महिलाएं ही काम के लिए शहरों में लौटी हैं।

विषय: शिखर सम्मेलन/सम्मेलन/बैठक

11. विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक दावोस में शुरू हुई।

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की पांच दिवसीय वार्षिक बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, और छह राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
  • शिखर सम्मेलन का विषय 'एक महत्वपूर्ण मोड़ पर इतिहास' है।
  • यूक्रेन संकट और जलवायु परिवर्तन बैठक का मुख्य फोकस होगा। लीडर लोग वैश्विक महामारी के बाद सरकारी नीतियों और व्यावसायिक रणनीतियों पर भी चर्चा करेंगे।
  • वार्षिक बैठक में 2,500 से अधिक लीडर भाग ले रहे हैं। 2021 की वार्षिक बैठक भौतिक रूप से नहीं हो सकी थी।
  • विश्व आर्थिक मंच की बैठक में महाराष्ट्र सरकार ने अपना पवेलियन लॉन्च किया।
  • विश्व आर्थिक मंच (WEF) 1971 में स्थापित एक गैर-सरकारी संगठन है। इसका मुख्यालय कोलोग्नी, स्विट्जरलैंड में स्थित है।

World Economic Forum

(Source: News on AIR)

विषय: जैव प्रौद्योगिकी और रोग

12. भारत मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करेगा।

  • केंद्र सरकार ने यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित 11 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी किया है।
  • विश्व स्तर पर मंकीपॉक्स के लगभग 100 मामले सामने आए हैं। फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं।
  • मंकीपॉक्स क्या है?
    • यह आमतौर पर मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण के कारण होता है।
    • मंकीपॉक्स वायरस पॉक्सविरिडे के परिवार में ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस से संबंधित है।
    • मंकीपॉक्स एक वायरस है जो जंगली जानवरों में उत्पन्न होता है। यह जंगली जानवरों से इंसानों में फैलता है।
    • मंकीपॉक्स के लक्षण चेचक के समान ही होते हैं और इसकी शुरुआत बुखार से होती है।

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

13. सी-सीएएमपी और सीएफटीआरआई ने कृषि, खाद्य प्रौद्योगिकी और संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर प्लेटफॉर्म (C CAMP) ने सेंटर फॉर फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, (CFTRI) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य कृषि, खाद्य प्रौद्योगिकी और संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना है।
  • यह समझौता ज्ञापन भारत के कृषि क्षेत्र में स्थिरता और खाद्य सुरक्षा के लिए कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
  • सेंटर फॉर फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तत्वावधान में एक प्रयोगशाला है।
  • सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर प्लेटफॉर्म:
    • यह जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित एक पहल है।
    • यह स्टार्टअप्स के लिए सीड फंडिंग योजनाओं, एंटरप्रेन्योर मेंटरशिप प्रोग्राम और बायो-इनक्यूबेशन सुविधा के माध्यम से उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देता है।

C CAMP and CFTRI signed MoU

(Source: News on AIR)

विषय: राष्ट्रीय नियुक्ति

14. विजय शेखर शर्मा को पेटीएम के सीईओ और एमडी के रूप में फिर से नियुक्त किया गया।

  • विजय शेखर शर्मा को 19 दिसंबर, 2022 से पांच साल के लिए पेटीएम के सीईओ और एमडी के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।
  • पेटीएम के मुख्य वित्तीय अधिकारी मधुर देवड़ा को अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • इंफोसिस ने सलिल पारेख को पांच साल के लिए फिर से अपना सीईओ और एमडी नियुक्त किया है।
  • वह जनवरी 2018 से इन्फोसिस के सीईओ और एमडी हैं और उनका नया कार्यकाल 1 जुलाई, 2022 से 31 मार्च, 2027 तक प्रभावी रहेगा।
  • इंफोसिस एक बेंगलुरु मुख्यालय वाली भारतीय कंपनी है जो सूचना प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग सेवाएं प्रदान करती है।
  • पेटीएम:
    • यह डिजिटल भुगतान प्रणाली, ई-कॉमर्स और वित्तीय सेवाओं में शामिल एक वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी है।
    • इसका मुख्यालय नोएडा में स्थित है।
 
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x