4 February 2022 Current Affairs in Hindi

By PendulumEdu | Last Modified: 28 Feb 2022 20:02 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: अंतरिक्ष और आईटी

1. चंद्रयान-3 को अगस्त 2022 में लॉन्च किया जाएगा।

  • केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी, डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान -3 अगस्त 2022 में लॉन्च होने वाला है।
  • मंत्री ने बताया कि जनवरी से दिसंबर 2022 के दौरान 19 मिशनों की योजना बनाई गई है।
  • इनमें 08 लॉन्च व्हीकल मिशन, 07 स्पेसक्राफ्ट मिशन और 04 टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर मिशन शामिल हैं।
  • पिछले दो वर्षों में प्रक्षेपित किए गए उपग्रहों की सूची नीचे दी गई है।

पिछले दो वर्षों में लॉन्च किए गए उपग्रह

उपग्रह का नाम

प्रक्षेपण तिथि/प्रक्षेपण माह

ईओएस-03

अगस्त, 2021

अमेज़ोनिया-1

फरवरी 28, 2021

सतीश धवन सैट (एसडीसैट)

फरवरी 28, 2021

यूनिटीसैट

फरवरी 28, 2021

सीएमएस-01

दिसंबर, 2020

ईओएस-01

नवंबर, 2020

जीसैट-30

17 जनवरी, 2020

  • चंद्रयान-2:
    • इसे 22 जुलाई 2019 को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी मार्क III ऍम1 द्वारा लॉन्च किया गया था। इसके लैंडर (विक्रम), रोवर (प्रज्ञान) और ऑर्बिटर को भारत में विकसित किया गया था।
    • 7 सितंबर 2019 को, इसरो का रोवर ले जाने वाले विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया था।

विषय: नियुक्तियाँ

2. लेफ्टिनेंट जनरल जी.ए.वी. रेड्डी ने रक्षा खुफिया एजेंसी के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

  • लेफ्टिनेंट जनरल जी.ए.वी. रेड्डी ने रक्षा खुफिया एजेंसी के प्रमुख (महानिदेशक) के रूप में कार्यभार संभाला है।
  • लेफ्टिनेंट जनरल जी.ए.वी. रेड्डी ने लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस.  ढिल्लों की सेवानिवृत्ति के बाद कार्यभार संभाला है।
  • लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती , जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे, से उप सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।
  • लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तरी कमान के जीओसी-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता (राणा प्रताप कलिता) ने पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया।

विषय: महत्वपूर्ण दिन

3. अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस: 04 फरवरी

  • अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस हर साल 04 फरवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
  • 04 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस घोषित करने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2020 में अपनाया गया था।
  • पहला अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस 04 फरवरी 2021 को मनाया गया था।
  • 04 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस के रूप में चुना जाना 4 फरवरी 2019 को पोप फ्रांसिस और अल-अजहर के ग्रैंड इमाम, अहमद अल-तैयब के बीच हुई बैठक की याद दिलाता है।
  • बैठक के परिणामस्वरूप "विश्व शांति और एक साथ रहने के लिए मानव बंधुत्व पर दस्तावेज़" पर हस्ताक्षर किए गए थे।

विषय: रक्षा

4. भारत डायनेमिक्स लिमिटेड और भारतीय सेना ने कोंकर्स-एम एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

  • भारत डायनेमिक्स लिमिटेड और भारतीय सेना ने कोंकर्स-एम एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों के निर्माण और आपूर्ति के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह अनुबंध 3,131.82 करोड़ रुपये का है। इसे तीन साल में कार्यान्वित किया जाएगा।
  • भारत डायनेमिक्स लिमिटेड एक रूसी ओरिजिनल उपकरण निर्माता के साथ लाइसेंस समझौते के तहत कोंकर्स-एम का निर्माण कर रहा है।
  • अपने वैश्विक आउटरीच के एक हिस्से के रूप में, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड मित्र देशों को निर्यात के लिए मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, नाग, मिलन -2 टी, अमोघा और कोंकर्स-एम की पेशकश कर रहा है।
  • कोंकर्स-एम:
    • यह दूसरी पीढ़ी की मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है।
    • इसे या तो बीऍमपी-II टैंक से या ग्राउंड लॉन्चर से लॉन्च किया जा सकता है।
    • इसकी रेंज 75 से 4000 मीटर के बीच है।

विषय: नियुक्तियाँ

5. रवि मित्तल के आईबीबीआई अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने की संभावना है।

  • रवि मित्तल के भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने की संभावना है।
  • वह खेल विभाग के पूर्व सचिव हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
  • नियुक्ति प्रधानमंत्री कार्यालय से मंजूरी के अधीन होगी। मित्तल पांच साल के लिए या 65 साल की उम्र, जो भी जल्दी हो, तक आईबीबीआई के अध्यक्ष होंगे।
  • 20 सितंबर, 2021 को एमएस साहू के सेवानिवृत्त होने के बाद से आईबीबीआई अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। नवरंग सैनी को आईबीबीआई अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
  • भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई):
    • इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 2016 को दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 के तहत की गई थी।
    • यह आईबीसी कोड के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार है।

विषय: भारत और उसके पड़ोसी देश

6. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कमालपुर में तीसरे भारत-बांग्लादेश सीमा हाट की आधारशिला रखी।

  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी ने धलाई जिले के कमालपुर में तीसरे भारत-बांग्लादेश सीमा हाट की आधारशिला रखी।
  • सीमा हाट को कमालपुर-कुमारघाट बॉर्डर हाट के नाम से जाना जाएगा।
  • यह भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा। भारत-बांग्लादेश मैत्री में त्रिपुरा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • 2020 में, अधिकारियों ने त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन अतिरिक्त सीमा हाटों के लिए संयुक्त रूप से स्थानों की पहचान की थी।
  • इनमें से दो सीमा हाट पहले से ही चालू हैं और दो और स्वीकृत किए जा चुके हैं।
  • धर्मनगर सीमा हाट का भी जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा।
  • सीमा हाट:
    • यह दो देशों के बीच शुल्क मुक्त व्यापार का एक अनूठा तरीका है।
    • इन हाटों में स्थानीय रूप से उगाए गए उत्पाद को हाट के 5 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को बेचा जाता हैं।
    • इस अवधारणा को सीमा से लगे दूरदराज के इलाकों के लोगों की भलाई के लिए अपनाया गया है।

Tripura CM laid foundation ston

(Source: News on AIR)

 
Related Study Material
Evolution and History of the Indian Constitution Preamble of the Indian Constitution
Major sources of Indian Constitution President of India
Governor of a State Joint Military Exercises of India with other Countries
Indus Valley Civilization Padma Awardees 2021 Winners
 

विषय: बुनियादी ढांचा और ऊर्जा

7. नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य रेलवे की ‘किसान रेल' की 1000वीं यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

  • कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मिलके मध्य रेलवे की ‘किसान रेल की 1000वीं यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
  • सावदा, महाराष्ट्र से 23 डिब्बों वाली ट्रेन 453 टन केले के साथ आदर्श नगर, दिल्ली पहुंची।
  • मध्य रेलवे द्वारा अब तक 3.45 लाख टन कृषि उपज पहुँचाया जा चुका है।
  • किसान रेल एक ऐसी पहल है जो किसानों को अपनी कृषि उपज को दूर के बाजारों तक जल्दी पहुंचाने में मदद करती है।
  • किसान रेल रेल मंत्रालय की प्रमुख पहल है जिसकी घोषणा बजट 2020-21 के दौरान की गई थी।
  • फ्रोजेन कंटेनरों के साथ किसान रेल मछली, मांस, दूध, फल आदि जैसे खराब होने वाले खाद्य पदार्थों के लिए राष्ट्रीय कोल्ड आपूर्ति चेन का निर्माण करेगी।
  • नोट:
    • पहली किसान रेल महाराष्ट्र के देवलाली स्टेशन और बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन के बीच शुरू की गई थी।
    • दक्षिण भारत की पहली किसान रेल अनंतपुर और नई दिल्ली के बीच शुरू की गई थी।
    • 100वीं किसान रेल महाराष्ट्र के सांगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक चलाई गई थी।

flagged off the 1000th trip of Kisan Rail of Central Railway

(Source: PIB)

विषय: महत्वपूर्ण दिन

8. विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह: 1-7 फरवरी

  • विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह हर साल फरवरी के पहले सप्ताह के दौरान मनाया जाता है।
  • यह सभी लोगों के बीच उनकी आस्था की परवाह किए बिना सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
  • इसे पहली बार 2010 में संयुक्त राष्ट्र में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
  • 2010 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फरवरी के पहले सप्ताह को विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह के रूप में घोषित किया।
  • " महामारी से उबरने के दौरान लांछन और संघर्ष का मुकाबला करने के लिए विश्वास और आध्यात्मिक नेतृत्व " इस वर्ष के विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह का थीम है।
  • विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह ‘द कॉमन वर्ड’ पहल के अग्रणी कार्य पर आधारित है। इसकी शुरुआत 2007 में मुस्लिम और ईसाई धर्मगुरुओं के बीच संवाद के लिए की गई थी।

विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

9. दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली फ्लाइंग बोट दुबई में लॉन्च की जाएगी।

  • दुबई में, दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली फ्लाइंग बोट को लॉन्च किया जाएगा।
  • स्विस कंपनी जेट ज़ीरोइमिशन ने यूएई- स्थित जेनिथ मरीन सर्विसेज और यूएस- स्थित डीडब्ल्यूवाईएन के साथ 'जेट' के निर्माण और संचालन के लिए एक समझौता किया है।
  • ‘जेट' अत्याधुनिक सुविधाओं और प्रौद्योगिकी से लैस है, जो इसे 40 नॉट की गति से पानी के ऊपर से उड़ने की अनुमति देता है।
  • बोट दो ईंधन सेल, एक एयर कंडीशनर और अन्य पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकियां हैं। इसमें 8-12 यात्री बैठ सकते हैं।
  • नवंबर 2023 में अगली सीओपी28 तैयारी बैठकों के दौरान, पहली उड़ान के लिए दुबई में "जेट" अत्याधुनिक ईंधन सेल प्रौद्योगिकी सौंपी जाएगी।
  • दुबई द्वारा दुबई स्वच्छ ऊर्जा रणनीति 2050 भी शुरू की गई है।
  • दुबई का लक्ष्य इस रणनीति के तहत 2050 तक अपनी ऊर्जा जरूरतों का 75% स्वच्छ स्रोतों से उत्पादन करना है।

विषय: बैंकिंग प्रणाली

10. आरबीआई ने इंडिपेंडेंस कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

  • 2 फरवरी 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा नासिक स्थित इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
  • बैंक ने 03 फरवरी, 2022 से बैंकिंग कारोबार बंद कर दिया।
  • आरबीआई ने महाराष्ट्र के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से बैंक को बंद करने और एक परिसमापक (लिक्विडेटर) नियुक्त करने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया है।
  • डीआईसीजीसी अधिनियम, 1961 के नियमों के तहत, प्रत्येक जमाकर्ता को डीआईसीजीसी से पांच लाख रुपये की मौद्रिक सीमा तक जमा बीमा दावा राशि प्राप्त होगी।

विषय: खेल

11. सरकार ने राष्ट्रीय खेल संघों को सहायता देने से संबंधित योजना जारी रखने को मंजूरी दी।

  • राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को सहायता देने से संबंधित योजना केंद्र सरकार की प्रमुख योजना है।
  • वित्त आयोग की अवधि 2021-22 से 2025-26 के लिए, सरकार ने राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को सहायता देने से संबंधित योजना को जारी रखने को मंजूरी दी है।
  • राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को सहायता देने से संबंधित योजना प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए धन का मुख्य स्रोत है।
  • यह योजना ओलंपिक खेलों, पैरा-ओलंपिक, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों आदि की तैयारी के लिए धन मुहैया कराती है।
  • सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता का उपयोग राष्ट्रीय खेल संघों द्वारा राष्ट्रीय कोचिंग शिविर आयोजित करने, खेल उपकरण खरीदने और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किया जाता है।

Scheme of Assistance to National Sports Federations

(Source: News on AIR)

विषय: विज्ञान और प्रौद्योगिकी

12. भारत के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों में से एक आईआईएससी में स्थापित किया गया।

  • भारत में सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों में से एक, परम प्रवेगम, को भारतीय विज्ञान संस्थान द्वारा स्थापित और चालू किया गया है।
  • इसे राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत स्थापित किया गया है। यह विविध अनुसंधान और शैक्षिक गतिविधियों में मदद करेगा।
  • इसकी कुल सुपरकंप्यूटिंग क्षमता 3.3 पेटाफ्लॉप्स है। इसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) द्वारा डिजाइन किया गया है।
  • इस सुपर कंप्यूटर के अधिकांश कलपुर्जों का निर्माण और संयोजन भारत में ही किया गया है।
  • राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन ने अब तक 10 सुपर कंप्यूटर सिस्टम की तैनाती में मदद की है। राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन सी-डैक और आईआईएससी द्वारा कार्यान्वित किया जाता है।
  • परम प्रवेगम प्रणाली में एक ATOS बुलसेक्वाना XH2000 श्रृंखला प्रणाली शामिल है।
  • परम सिद्धि एआई भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है। परम 8000 भारत का पहला सुपर कंप्यूटर है।

विषय: महत्वपूर्ण दिन

13. विश्व कैंसर दिवस: 4 फरवरी

  • हर साल 4 फरवरी को दुनिया भर में विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
  • यह कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पता लगाने और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
  • ‘क्लोज द केयर गैप’ विश्व कैंसर दिवस 2022-2024 का विषय है। यह कैंसर देखभाल में वैश्विक असमानताओं को पहचानने पर केंद्रित है।
  • विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत 4 फरवरी 2000 को पेरिस में न्यू मिलेनियम के लिए विश्व कैंसर सम्मेलन के दौरान हुई थी।
  • कैंसर वैश्विक स्तर पर मौत का दूसरा प्रमुख कारण है। कीमोथेरेपी का उपयोग कैंसर के उपचार में किया जाता है।

विषय: विविध

14. चेन्नई सुपर किंग्स भारत का पहला यूनिकॉर्न स्पोर्ट्स एंटरप्राइज बना।

  • चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) भारत का पहला यूनिकॉर्न स्पोर्ट्स एंटरप्राइज बन गया है।
  • इसने 7,600 करोड़ रुपये के मार्केट कैप को छुआ है और ग्रे मार्केट में इसके शेयर की कीमत लगभग 210-225 रुपये है।
  • महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 2021 में दुबई में अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता था।
  • चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (CSKCL) के शेयरों ने 26 अक्टूबर को गैर-सूचीबद्ध बाजार में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ।
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का स्वामित्व चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड और इंडिया सीमेंट्स के पास है।
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x