डेली करेंट अफेयर्स और GK | 8 अगस्त 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 08 Aug 2020 21:03 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना के लिए सिफारिश के पत्र का प्रारूप जारी किया गया।

  • आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना (PM SVANIDI) के लिए लेटर ऑफ रिकमेंडेशन मॉड्यूल लॉन्च किया गया है।
  • सिफारिश का पत्र उन स्ट्रीट वेंडर्स के लिए योजना को सुलभ बनाएगा जो बिना पहचान पत्र और बिक्री के लिए प्रमाणपत्र के हैं और योजना के तहत लाभ पाने के लिए सर्वे की गई सूची से बाहर हैं।
  • मॉड्यूल के माध्यम से, स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल रूप से सक्षम प्रक्रिया प्राप्त होगी, जिसमें एक योग्य विक्रेता औपचारिक रूप से शहरी स्थानीय निकाय से सिफारिश के पत्र के लिए अनुरोध कर सकता है।
  • जब विक्रेता को शहरी स्थानीय निकाय से सिफारिश का पत्र प्राप्त होगा, तो वह आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की पीएम स्‍वनिधि योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन कर सकेगा।
  • लेटर ऑफ रिकमेंडेशन यानी सिफारिश का पत्र पाने वाले वेंडर को पहचान पत्र या सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग 30 दिनों के भीतर मिल जाएगा।
  • पीएम स्वनिधि:
    • हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि यानी पीएम स्वनिधि योजना शुरू की है।
    • इस योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को विशेष सूक्ष्म ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर कोविड-19 की वजह से बंद हुए उनके कारोबार को फिर से चालू करने में मदद करना है।
    • इस योजना की अवधि मार्च 2022 तक है।

2. डॉ प्रदीप कुमार जोशी को यूपीएससी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

  • डॉ प्रदीप कुमार जोशी को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है और वे अरविंद सक्सेना की जगह लेंगे।
  • डॉ प्रदीप कुमार जोशी 2015 से यूपीएससी के सदस्य रहे हैं।
  • यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 12 मई 2021 तक जारी रहेगा।
  • उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।
  • यूपीएससी के अध्यक्ष और सदस्य:
    • यूपीएससी के अध्यक्ष और इसके सदस्यों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। वर्तमान में, यूपीएससी में 8 सदस्य हैं।
    • सदस्यों की संख्या संविधान द्वारा निर्धारित नहीं है और सदस्यों की संख्या राष्ट्रपति के विवेक पर निर्भर करती है।
    • अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो।
    • राष्ट्रपति अध्यक्ष और सदस्य की सेवा की शर्तें तय करता है।

(सोर्स: न्यूज़ ऑन AIR)

3. चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन।

  • चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली एक सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन पीएम द्वारा किया जाएगा।
  • पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल पोर्ट ब्लेयर को अन्य स्थानों जैसे स्वराज द्वीप, लिटिल अंडमान, कार-निकोबार, कामोरता, ग्रेट-निकोबार, लॉन्‍ग आइलैंड और रंगत को भी जोड़ेगा।
  • केबल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए तेजी से और ज्‍यादा भरोसेमंद मोबाइल तथा लैंडलाइन दूर-संचार सेवाएं सुनिश्चित करेगा।
  • 30 दिसंबर 2018 को, पीएम ने पोर्ट ब्लेयर में इस परियोजना का शिलान्यास किया था।
  • सबमरीन ऑप्टिकल केबल से निम्न लाभ होंगे:
    • पर्यटन और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा
    • टेली-मेडिसि‍न और टेली-एज्‍यूकेशन जैसी ई-प्रशासन सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी
    • छोटे उद्यमियों को ई-कॉमर्स में अवसर बढ़ने से लाभ होगा
  • अंडमान व निकोबार द्वीप समूह:
    • यह एक द्वीपसमूह और भारत का केंद्रशासित प्रदेश है। इसमें 572 द्वीप हैं।
    • अंडमान निकोबार से 10° चैनल द्वारा अलग किया जाता है।
    • अंडमान- निकोबार की राजधानी और सबसे बड़ा शहर पोर्ट ब्लेयर है।
    • पोर्ट ब्लेयर दक्षिण अंडमान में स्थित है।

4. राष्ट्रीय स्वछता केंद्र का उद्घाटन पीएम द्वारा किया जाएगा।

  • राष्ट्रीय स्वछता केंद्र, स्वच्छ भारत मिशन पर एक संवादात्मक अनुभव केंद्र, का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय स्वछता केंद्र भावी पीढ़ियों को स्वच्छ भारत मिशन की यात्रा के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।
  • केंद्र में स्थापनाएं स्वछता और संबंधित पहलुओं की जानकारी, जागरूकता और शिक्षा प्रदान करेंगी।
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पहली बार 10 अप्रैल 2017 को राष्ट्रीय स्वच्छ केंद्र की घोषणा की थी, जब चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी मनाई गई थी।
  • स्वच्छ भारत मिशन:
    • स्वच्छ भारत मिशन 2014 में लॉन्च किया गया था।
    • मिशन के तहत, अब तक 10 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया है।
    • 2 अक्टूबर 2019 को, सभी राज्यों में ग्रामीण क्षेत्रों ने खुद को ओपन डिफेक्शन (ODF) मुक्त घोषित किया है।
    • स्वच्छ भारत मिशन - ग्रामीण को पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा लागू किया जा रहा है।
    • स्वच्छ भारत मिशन- शहरी को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

(स्रोत: डीडी न्यूज़)

5. बांग्लादेश द्वारा 1971 के संग्राम में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की स्मृति में एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा।

  • 1971 के मुक्ति संग्राम में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के लिए एक स्मारक का निर्माण बांग्लादेश द्वारा किया जाएगा।
  • 2021 में 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 50 वीं वर्षगांठ है।
  • 1971 में, भारत ने पाकिस्तान से मुक्ति में बांग्लादेश की मदद की थी।
  • बांग्लादेश:
    • यह एक दक्षिण एशियाई देश है जो भारत के पूर्व में स्थित है। म्यांमार, बांग्लादेश के दक्षिण पूर्व में स्थित है।
    • इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर ढाका है। इसकी मुद्रा बांग्लादेशी टका है।
    • भारत बांग्लादेश (4096.70 किमी) के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है।

6. टॉप्स (TOPS) के लिए चुने गए तीन पुरुष पैडलर (टेबल टेनिस खिलाड़ी) गुजरात से हैं।

  • लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (TOPS) के लिए चुने गए तीन पुरुष पैडलर्स गुजरात से हैं और उनके नाम हैं - हरमीत देसाई, मानव ठक्कर और मानुष शाह।
  • योजना के लिए चुने गए चौथे पैडलर का नाम सौम्यजीत घोष है।
  • हरमीत टीम का सदस्य था, जिसने जकार्ता में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने कॉमनवेल्थ टीटी चैंपियनशिप में टीम और व्यक्तिगत स्वर्ण भी जीता है।
  • मानुष ने पुणे के खेलो इंडिया में शानदार डबल जीता है।
  • लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (TOPS):
    • टॉप्स को सितंबर 2014 में युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया था।
    • इसका लक्ष्य विकास समूह के एथलीटों को वित्त प्रदान करना है जो 2024 और 2028 ओलंपिक में पदक जीत सकते हैं।

(सोर्स: न्यूज़ ऑन AIR)

7. वर्ष 2021 के आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप की मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी।

  • वर्ष 2021 के लिए आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप भारत द्वारा आयोजित किया जाएगा और वर्ष 2020 के लिए आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।
  • वर्ष 2020 के लिए आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप COVID-19 के कारण पहले स्थगित कर दिया गया था।
  • न्यूजीलैंड में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2021 को फरवरी 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
  • आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप 2021 के लिए योग्य सभी टीमें भारत द्वारा 2021 में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
  • जुलाई 2020 में श्रीलंका में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए योग्यता कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। अब, यह कार्यक्रम 2021 में आयोजित किया जाएगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC):
    • इसका गठन 1909 में हुआ था।
    • इसका मुख्यालय दुबई, यूएई में है।
    • इसके सीईओ मनु साहनी हैं।

(सोर्स: न्यूज़ ऑन AIR)

8. भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ: 8 अगस्त 2020

  • 8 अगस्त 2020 को 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ है।
  • हर साल 8 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत महात्मा गांधी ने "करो या मरो" के नारे के साथ की थी।
  • भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत मुंबई के गवलिया टैंक से हुई थी।
  • 9 अगस्त, 1942 को अंग्रेजों ने आंदोलन के मुख्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आंदोलन जारी रहा। आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी।
  • आंदोलन के दौरान, यूपी में बलिया, बंगाल में तमुलक, महाराष्ट्र में सतारा और उड़ीसा में तलचर जैसी जगहों पर समानांतर सरकार बनाई गई।

(सोर्स: न्यूज़ ऑन AIR)

9. दिल्ली एयरपोर्ट ने सभी अंतरराष्ट्रीय आगमन वाले यात्रियों के लिए अपनी तरह का पहला पोर्टल विकसित किया।

  • दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने सभी अंतरराष्ट्रीय आगमन वाले यात्रियों के लिए अपनी तरह का पहला पोर्टल बनाया है।
  • इस पोर्टल के तहत, भारत बाध्य अंतर्राष्ट्रीय आगमनकर्ता यात्री अनिवार्य स्व-घोषणा पत्र भर सकते हैं। यात्री अनिवार्य संस्थागत संगरोध से छूट के लिए इस पोर्टल पर भी आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन प्रपत्रों को विभिन्न मंत्रालयों के साथ मिलकर विकसित किया गया है जिनमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, जैसे कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, आदि शामिल हैं।
  • दिल्ली हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्रा का केंद्र है और भारत के विभिन्न देशों के साथ एयर बबल मैकेनिज्म पर हस्ताक्षर करने से अंतर्राष्ट्रीय आगमन की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
  • इस पहल से यात्रियों की यात्रा सहज और संपर्क रहित हो जाएगी क्योंकि उन्हें आगमन पर भौतिक फॉर्म नहीं भरने होंगे।
  • दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, जी ऍम आर ग्रुप (GMR Group), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और फ्रापोर्ट (Fraport) का एक संघ है।

(स्रोत: डीडी न्यूज़)

10. केंद्रीय शिपिंग राज्य मंत्री ने नाविकों के लिए ऑनलाइन निकास परीक्षा शुरू की।

  • केंद्रीय शिपिंग राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सीफर्रस या नाविकों के लिए ऑनलाइन एग्जिट परीक्षा शुरू की है।
  • COVID-19 महामारी के समय में, नौवहन के महानिदेशालय के तहत विभिन्न समुद्री प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले नाविक अपने घरों से परीक्षा दे सकते हैं।
  • भारत दुनिया में सीफर्रस के लिए ऑनलाइन एग्जिट परीक्षा शुरू करने वाला एकमात्र देश है।
  • भारत ने भारतीय और वैश्विक समुद्री उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए 5 लाख नाविकों को तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
  • सीफर्रस वे लोग हैं जो जहाजों पर काम करते हैं या समुद्र के द्वारा नियमित रूप से यात्रा करते हैं।

(स्रोत: पीआईबी)

 

समसामयिकी प्रश्नोत्तर

1. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना किस वर्ष तक जारी रहेगी?

A. 2021

B. 2022

C. 2023

D. 2024

2. यूपीएससी के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. प्रदीप कुमार जोशी

B. अरविंद सक्सेना

C. सुजाता मेहता

D. मनोज सोनी

3. पीएम एक पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन करेंगे जो पोर्ट ब्लेयर को निम्नलिखित में से किसके साथ जोड़ेगी?

A. तिरुवनंतपुरम

B. कोयम्बटूर

C. चेन्नई

D. विशाखापत्तनम

4. किस वर्ष सभी राज्यों में ग्रामीण क्षेत्रों ने स्वयं को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया?

A. 2017

B. 2018

C. 2019

D. 2020

5. बांग्लादेश ने भारतीय सैनिकों के लिए स्मारक बनाने का फैसला किया है, जो बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में मारे गए हैं। मुक्ति युद्ध किस वर्ष में लड़ा गया था?

A. 1943

B. 1947

C. 1968

D. 1971

6. इनमें से कौन हाल ही में टॉप्स के लिए चुने गए पुरुष पैडलर्स, जो गुजरात से हैं, उनमें शामिल नहीं हैं?

A. हरमीत देसाई

B. मानव ठक्कर

C. सौम्यजीत घोष

D. मानुष शाह

7. 2022 में आयोजित होने वाला वर्ष 2020 के लिए आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप कहाँ होगा?

A. भारत

B. ऑस्ट्रेलिया

C. न्यूजीलैंड

D. यूएई

8. भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू किया गया था?

A. 8 अगस्त 1940

B. 17 अक्टूबर 1940

C. 8 अगस्त 1942

D. 12 अक्टूबर 1942

9. किस भारतीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अंतर्राष्ट्रीय आगमन वाले यात्रियों के लिए अपनी तरह का पहला पोर्टल विकसित किया है?

A. दिल्ली

B. मुंबई

C. चेन्नई

D. कोलकाता

10. सीफर्रस के लिए ऑनलाइन निकास परीक्षा शुरू करने वाला विश्व का एकमात्र देश कौन सा है?

A. चीन

B. ब्रिटेन

C. फ्रांस

D. भारत

 

उत्तर

1. B

2. A

3. C

4. C

5. D

6. C

7. B

8. C

9. A

10. D

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x