8 March 2022 Current Affairs in Hindi

By PendulumEdu | Last Modified: 08 Mar 2022 19:49 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code HOLI24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs in hindi july december 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: कृषि और संबद्ध क्षेत्र

1. भारत के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 23% की वृद्धि हुई।

  • उत्पादों का निर्यात अप्रैल-जनवरी 2020-21 में 15 हजार 974 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अप्रैल-जनवरी 2021-22 में 19 हजार 709 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।
  • चावल का निर्यात भी पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13 प्रतिशत बढ़ा है।
  • अप्रैल-जनवरी 2021-22 के दौरान गेहूं का निर्यात भी 387 प्रतिशत बढ़कर 1742 मिलियन अमरीकी डॉलर हो गया।
  • अप्रैल-जनवरी 2021-22 की अवधि के दौरान अन्य अनाजों के निर्यात में 66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
  • मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात भी पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत बढ़ा है।
  • अप्रैल-जनवरी 2021-22 के दौरान फलों और सब्जियों का निर्यात 1207 मिलियन अमरीकी डालर तक पहुंच गया। फलों और सब्जियों के निर्यात में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • अप्रैल-जनवरी 2021-22 के दौरान मोटे अनाज तैयारी तथा अन्य प्रसंस्कृत खाद्य मदों के निर्यात में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • काजू का निर्यात भी पिछले साल की तुलना में 11 फीसदी बढ़ा है।
  • कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में वृद्धि एपीडा द्वारा की गई विभिन्न पहलों का परिणाम है।
  • एपीडा ने भारत से भौगोलिक संकेत (जीआई) पंजीकृत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को भी बढ़ावा दिया है।

उत्पाद

(अप्रैल -जनवरी) 2021-22 में अमेरिकी डॉलर में निर्यात

(अप्रैल -जनवरी) 2020-21 में अमेरिकी डॉलर में निर्यात

वृद्धि (प्रतिशत)

चावल

7696

6793

13

मांस,डेयरी तथा पोल्ट्री उत्पाद

3408

3005

 

13

मोटे अनाज तैयारी तथा विविध प्रसंस्कृत मदें

2956

2599

14

अन्य मोटे अनाज

869

527

 

65

काजू

383

345

11

गेहूं

1742

358

387

फल एवं सब्जियां

1207

1037

16

विविध प्रसंस्कृत मदें

1448

1310

10

योग

19,709

15,974

23

(Source: PIB)

विषय: खेल

2. मिताली राज छह विश्व कप में खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं।

  • उन्होंने बे ओवल में आईसीसी महिला विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के शुरुआती मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
  • मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। वह सचिन तेंदुलकर और जावेद मियांदाद के बाद छह विश्व कप खेलने वाली तीसरी क्रिकेटर बनीं।
  • उन्होंने वह 2000, 2005, 2009, 2013, 2017 का विश्व कप खेल चुकी हैं और अब 2022 में खेल रही हैं।
  • वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उनके नाम वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी है।
  • आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप का बारहवां संस्करण है। यह न्यूजीलैंड में खेला जा रहा है।

विषय: राष्ट्रीय समाचार

3. सरकार ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए "समर्थ" (SAMARTH) पहल शुरू की।

  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने "समर्थ" नाम से महिलाओं के लिए एक विशेष उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान शुरू किया है।
  • ‘समर्थ’ को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर नई दिल्ली में लॉन्च किया गया है।
  • एमएसएमई मंत्रालय ने राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम और भारत एसएमई फोरम के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए "महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना" नामक एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी भी की।
  • समर्थ के तहत इच्छुक और मौजूदा महिला उद्यमियों को निम्नलिखित लाभ उपलब्ध होंगे:
    • मंत्रालय द्वारा आयोजित मुफ्त कौशल विकास कार्यक्रमों में महिलाओं को 20% सीटें आवंटित की जाएंगी।
    • मंत्रालय की विपणन सहायता योजनाओं के तहत, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों को भेजे गए एमएसएमई व्यापार प्रतिनिधिमंडल का 20% महिलाओं के स्वामित्व वाले एमएसएमई को समर्पित किया जाएगा।
    • राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम की वाणिज्यिक योजनाओं पर वार्षिक प्रसंस्करण शुल्क पर 20% की छूट होगी।
    • उद्यम पंजीकरण के तहत, महिलाओं के स्वामित्व वाले एमएसएमई को पंजीकृत करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

SAMARTH to promote women's entrepreneurship

(Source: News on AIR)

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

4. भारतीय बैंक संघ (IBA) और भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

  • वे दिवालिया, दिवालियापन और संबंधित मामलों पर वित्तीय लेनदारों के लिए क्षमता निर्माण पर एक साथ काम करेंगे।
  • समझौता ज्ञापन "कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स: एन इंस्टीट्यूशन ऑफ पब्लिक फेथ" पर एक कार्यशाला में हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसे संयुक्त रूप से आईबीबीआई, एसबीआई और आईबीए द्वारा नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
  • आईबीबीआई के कार्यकारी निदेशक अमित प्रधान और आईबीए के मुख्य कार्यकारी सुनील मेहता ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई):
    • इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 2016 को दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता, 2016 के तहत की गई थी।
    • यह आईबीसी कोड के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार है। यह एक अनूठा नियामक है जो पेशे के साथ-साथ प्रक्रिया को भी नियंत्रित करता है।
    • इसके अध्यक्ष रवि मित्तल हैं। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • भारतीय बैंक संघ (आईबीए):
    • सितंबर 1946 में भारतीय बैंक संघ (IBA) का गठन किया गया था।
    • इसका मुख्यालय मुंबई में है। इसके सीईओ सुनील मेहता हैं।

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

5. ‘रुपे’ दो सीज़न के लिए आईपीएल का आधिकारिक पार्टनर बना।

  • अगले दो सीज़न के लिए, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रुपे को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आधिकारिक पार्टनर के रूप में साइन किया है।
  • रुपे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) का प्रमुख उत्पाद है।
  • रुपे अगले दो साल में कुल 140 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा।
  • पहले, टाटा समूह आधिकारिक पार्टनर था, और अब यह चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो की जगह लेने के बाद लीग का शीर्षक प्रायोजक बन गया है।
  • लीग के अन्य आधिकारिक पार्टनर - ड्रीम 11, अनएकेडमी, क्रेड और अपस्टॉक्स सभी ने लगभग 57 करोड़ रुपये के वार्षिक भुगतान के साथ अगले सीजन तक अपनी साझेदारी को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है।
  • स्विगी ने तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और यह हर साल 67 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा।

विषय: पुस्तकें और लेखक

6. भारतीय पॉप क्वीन उषा उत्थुप की जीवनी ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर में जारी की गई।

  • ऊषा उत्थुप की किताब, द क्वीन ऑफ इंडियन पॉप: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी ऑफ उषा उत्थुप’ का ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर द्वारा विमोचन किया गया।
  • उषा उत्थुप की जीवनी उनके जीवन और करियर के बारे में गहरी जानकारी देती है।
  • पुस्तक मूल रूप से विकास कुमार झा द्वारा हिंदी में ‘उल्लास की नाव’ शीर्षक से लिखी गई थी।
  • पुस्तक का अनुवाद लेखक की बेटी सृष्टि झा ने किया है।
  • पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने किताब प्रकाशित की है।
  • 1919 में स्थापित ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर देश की सबसे पुरानी विरासत किताबों की दुकानों में से एक है।
 
Related Study Material
Evolution and History of the Indian Constitution Preamble of the Indian Constitution
Major sources of Indian Constitution President of India
Ramsar sites of India 2022 Classification of Rocks
Interior of the Earth Tax system in India
 

विषय: पुरस्कार और सम्मान

7. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 पर वर्ष 2020 और 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किये।

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के लिए अभियान की थीम '#ब्रेक द बायस' है।
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम 'जेंडर इक्वलिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमॉरो' है।
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 का सप्ताह भर चलने वाला समारोह 1 मार्च से शुरू हुआ था। समारोह का समापन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पुरस्कार प्रदान करने के साथ हुआ।
  • कुल मिलाकर, 29 व्यक्तियों को 28 पुरस्कार प्रदान किए गए। वर्ष 2020 और 2021 के नारी शक्ति पुरस्कार के कुछ विजेताओं को अगली तालिका में दिया गया है।

2020 के लिए कुछ नारी शक्ति पुरस्कार विजेता

2021 के लिए कुछ नारी शक्ति पुरस्कार विजेता

बिहार की सामाजिक उद्यमी अनीता गुप्ता

हरियाणा की किसान और उद्यमी पूजा शर्मा

गुजरात के जैविक किसान और आदिवासी कार्यकर्ता उषाबेन वसावा

ओडिशा से दिव्यांगजन अधिकार कार्यकर्ता श्रुति महापात्रा

जम्मू और कश्मीर से पर्यावरण संरक्षण में नवोन्मेषी नासिरा अख्तर

मर्चेंट नेवी में कैप्टन केरल की राधिका मेनन (आईएमओ द्वारा समुद्र में असाधारण वीरता दिखाने के लिये पुरस्कृत पहली महिला)

तमिलनाडु से जया मुथु और तेजम्मा टोडा कढ़ाई में कलाकार

महाराष्ट्र के सामाजिक उद्यमी कमल कुम्भार

विषय: शिखर सम्मेलन / सम्मेलन / बैठकें

8. चार दिवसीय इंडो-पैसिफिक मिलिट्री हेल्थ एक्सचेंज (आईपीएमएचई) सम्मेलन का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 07 मार्च, 2022 को वर्चुअली किया।

  • आईपीएमएचई सम्मेलन की सह-मेजबानी सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) और यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड (यूएसआईएनडीओपीएसीओएम) द्वारा की जाती है।
  • 'एक अस्थिर, अनिश्चित, जटिल और अस्पष्ट (वीयूसीए) दुनिया में सैन्य स्वास्थ्य सेवा' सम्मेलन का विषय है।
  • सम्मेलन 10 मार्च, 2022 तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य सैन्य चिकित्सा में सहयोग और संयुक्त कौशल को बढ़ाना है।
  • डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने मुख्य भाषण दिया। सौम्या स्वामीनाथन ने 'वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियां और वीयूसीए दुनिया में नेतृत्व की भूमिका' पर बात की।
  • इंडो-पैसिफिक मिलिट्री हेल्थ एक्सचेंज (आईपीएमएचई):
    • इसे पहले एशिया पैसिफिक मिलिट्री हेल्थ एक्सचेंज (एपीएमएचई) के नाम से जाना जाता था।
    • इसकी उत्पत्ति एशिया प्रशांत सैन्य चिकित्सा सम्मेलन (एपीएमएमसी) में हुई है। एपीएमएमसी पहली बार 1990 में आयोजित किया गया था।

विषय: सरकारी योजनाएं और पहल

9. यूनिसेफ के सहयोग से सरकार ने कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान शुरू किया।

  • महिला और बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) ने शिक्षा मंत्रालय और यूनिसेफ के साथ साझेदारी में कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान शुरू किया है।
  • यह औपचारिक शिक्षा या कौशल प्रणाली के साथ उन छात्राओं को फिर से जोड़ने के लिए शुरू की गई है, जिन्होंने विभिन्न कारणों से स्कूल छोड़ दिया था।
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल में 11-14 वर्ष की आयु की लड़कियों के नामांकन और प्रतिधारण को बढ़ाना है।
  • इसे मौजूदा योजनाओं जैसे किशोरी बालिका योजना (एसएजी), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की मदद से लागू किया जाएगा।
  • यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत लागू किया जाएगा।
  • बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना:
    • इसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनवरी 2015 में पानीपत, हरियाणा में लॉन्च किया गया था।
    • इसका उद्देश्य स्कूलों में लड़कियों के नामांकन को प्रोत्साहित करना और महिलाओं के लिए कल्याणकारी सेवाओं की दक्षता में सुधार करना है।

Kanya Shikhsa Pravesh Utsav campaign

(Source: PIB)

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

10. एनआईईएसबीयूडी ने गांवों में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी) ने स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमशीलता कार्यक्रम (एसवीईपी) शुरू करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • यह जमीनी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक सतत स्वरूप विकसित करने में मदद करेगा।
  • स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमशीलता कार्यक्रम (एसवीईपी) दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) का एक उप-घटक है।
  • इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों को गैर-कृषि क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर उद्यम स्थापित करने में सहयोग मिलेगा।
  • ग्रामीण उद्यमियों को अपना उद्यम शुरू करने के लिए मुद्रा बैंक से वित्तीय सहायता भी मिलेगी।
  • एसवीईपी पहल सामुदायिक स्तर पर नवोन्मेषी ईको-सिस्टम की रचना करने, आर्थिक तथा सामाजिक अर्जन में तेजी लाने में मदद करेगा।
  • राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी):
    • यह कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का एक प्रमुख संगठन है।
    • प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण, प्रबंधन विकास कार्यक्रम और उद्यमिता-सह-कौशल विकास कार्यक्रम इस संस्थान की प्रमुख गतिविधियाँ हैं।
    • यह नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

11. प्रसार भारती ने अपनी वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए यप टीवी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति और यप टीवी के संस्थापक और सीईओ उदय रेड्डी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • इस समझौते का मुख्य उद्देश्य वैश्विक मंचों पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विकासों पर भारत के दृष्टिकोण को सामने रखना है।
  • अब, डीडी इंडिया को यूएस, यूके, यूरोप, मध्य पूर्व, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर में यप टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
  • डीडी इंडिया प्रसार भारती का अंतरराष्ट्रीय चैनल है। यह 190 से अधिक देशों में उपलब्ध है।
  • यह दुनिया भर में भारत और इसके प्रवासी लोगों के बीच एक सेतु का काम करता है।
  • प्रसार भारती का गठन नवंबर 1997 में हुआ था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

विषय: सरकारी योजनाएं और पहल

12. सरकार ने डोनेट-ए-पेंशन कार्यक्रम शुरू किया।

  • इसे श्रम मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के भविष्य के लिए लॉन्च किया गया है।
  • यह प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएम-एसवाईएम) पेंशन योजना के तहत एक पहल है।
  • इस योजना के तहत, भारत के नागरिक अपने सहायक कर्मचारियों जैसे घरेलू कामगार, ड्राइवर, हेल्पर आदि के प्रीमियम अशंदान को दान कर सकते हैं।
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों के 25 करोड़ पंजीकरण प्राप्त करने पर "ई-श्रम" कार्यक्रम भी आयोजित किया।
  • श्रम और रोजगार मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव ने राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों / सीएससी-वीएलई को “ई-श्रम” पुरस्कार प्रदान किए।
  • उन्होंने यह भी घोषणा की कि ई-श्रम पोर्टल को राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाएगा।
  • ई-श्रम पोर्टल अब उमंग मोबाइल एप्लिकेशन पर भी उपलब्ध है।
  • प्रधान मंत्री श्रम योगी मानधन (पीएम-एसवाईएम):
    • यह असंगठित श्रमिकों के लिए एक पेंशन योजना है।
    • योजना के लाभार्थी की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    • लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद 3000 रुपये प्रति माह मासिक पेंशन प्राप्त होगी।

Labour Ministry for the future of Unorganised sectors workers

(Source: PIB)

विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

13. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने यूएई को "ग्रे लिस्ट" में रखा।

  • फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने कहा है कि यूएई ने अपराधियों और आतंकवादियों को वहां संपत्ति छिपाने से रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं।
  • संयुक्त अरब अमीरात मध्य पूर्व का वित्तीय केंद्र है और कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्यालयों का घर है।
  • यूएई सरकार ने देश में अवैध प्रवाह से निपटने के लिए हामिद अल ज़ाबी के नेतृत्व में एक कार्यकारी कार्यालय का गठन किया था।
  • यूएई ने एक कॉर्पोरेट रजिस्ट्री भी स्थापित की है और कई देशों के साथ प्रत्यर्पण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने पाकिस्तान को "ग्रे लिस्ट" पर बरकरार रखा है।
  • एफएटीएफ की "ग्रे लिस्ट" उसकी "ब्लैक लिस्ट" जितनी गंभीर नहीं है। भारत एफएटीएफ परामर्श और उसके एशिया प्रशांत समूह का सदस्य है।
  • फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF):
    • यह एक अंतर सरकारी संगठन है।
    • इसकी स्थापना 1989 में मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फाइनेंसिंग और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली की अखंडता के लिए अन्य संबंधित खतरों से निपटने के लिए की गई थी।
    • वर्तमान में, इसमें दो क्षेत्रीय संगठनों - यूरोपीय आयोग और खाड़ी सहयोग परिषद सहित 39 सदस्य हैं।
    • इस समय उत्तर कोरिया और ईरान एफएटीएफ की ब्लैक लिस्ट में हैं।

विषय: विविध

14. विद्या बालन भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस की ब्रांड एंबेसडर बनीं।

  • पराग राजा भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
  • समाचार में अन्य ब्रांड एंबेसडर:
    • कोका-कोला ने थम्स अप के लिए शाहरुख खान को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।
    • तनिष्का कोटिया और उनकी बहन रिद्धिका कोटिया को हरियाणा के गुरुग्राम जिले के लिए बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया है।
    • उषा इंटरनेशनल ने मिताली राज को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया।
    • अपग्रेड ने अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x