1 and 2 March 2022 Current Affairs in Hindi
Main Headlines:
- 1. राफेल नडाल ने कैमरून नॉरिस को हराकर मैक्सिकन ओपन का खिताब जीता।
- 2. केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला 5 मार्च 2022 को सागर परिक्रमा का उद्घाटन करेंगे।
- 3. प्रोफेसर दीपक धर बोल्ट्जमैन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
- 4. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 1 से 8 मार्च 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है।
- 5. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया।
- 6. शून्य भेदभाव दिवस 2022: 1 मार्च
- 7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 46वें सिविल लेखा दिवस समारोह के अवसर पर एक प्रमुख ई-शासन पहल-इलेक्ट्रॉनिक बिल प्रक्रिया प्रणाली का शुभारंभ किया।
- 8. सौरभ चौधरी ने मिस्र के काहिरा में अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता।
- 9. डॉ भूषण पटवर्धन को मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद कार्यकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- 10. अन्नपूर्णा देवी ने 49 शिक्षकों को राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार प्रदान किए।
- 11. माधबी पुरी बुच को सेबी का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।
- 12. सरकार ने एलआईसी में स्वचालित मार्ग के तहत 20% तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति दी।
- 13. दबंग दिल्ली के सी ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 का खिताब जीता।
- 14. यूक्रेन में रूस के हमले में दुनिया का सबसे बड़ा विमान नष्ट हो गया।
Happy April get 35% Off
Use Coupon code APRIL25
विषय: खेल
1. राफेल नडाल ने कैमरून नॉरिस को हराकर मैक्सिकन ओपन का खिताब जीता।
- उन्होंने अकापुल्को में कैमरून नॉरिस को 6-4, 6-4 से हराकर अपना 91वां एटीपी खिताब जीता।
- 2022 में यह उनका तीसरा खिताब है और हार्ड कोर्ट पर 25वीं टूर्नामेंट जीत है।
- राफेल नडाल ने चौथी बार मैक्सिकन ओपन का खिताब अपने नाम किया है। इस साल उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीता है।
- डबल्स फाइनल में, फेलिसियानो लोपेज और स्टेफानोस सितसिपास ने मार्सेलो अरेवालो और जीन-जूलियन रोजर को 7-5, 6-4 से हराकर खिताब जीता।
- मैक्सिकन ओपन:
- यह एक पेशेवर टेनिस टूर्नामेंट है और एटीपी टूर 500 सीरीज का हिस्सा है।
- यह 2001 से हर साल अकापुल्को में आयोजित किया जाता है।
विषय: सरकारी योजनाएं और पहल
2. केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला 5 मार्च 2022 को सागर परिक्रमा का उद्घाटन करेंगे।
- सागर परिक्रमा आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में गुजरात के मांडवी स्थित श्यामीजी कृष्ण वर्मा स्मारक से शुरू होगी।
- यह सभी मछुआरों, मछली किसानों और संबंधित हितधारकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए सभी तटीय राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्व-निर्धारित समुद्री मार्ग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
- भारत सरकार का मत्स्य विभाग गुजरात सरकार के मत्स्य विभाग, भारतीय तट रक्षक, भारतीय मत्स्य सर्वेक्षण, गुजरात समुद्री बोर्ड और मछुआरों के प्रतिनिधियों के साथ सागर परिक्रमा का आयोजन कर रहा है।
- 'सागर परिक्रमा' का पहला चरण मांडवी से 5 मार्च 2022 को शुरू होगा और 6 मार्च 2022 को पोरबंदर में समाप्त होगा।
- भारत में 8118 किलोमीटर लंबी तटीयरेखा है, जो कि तटवर्ती 9 राज्यों और 4 केंद्र - शासित प्रदेशों से गुजरती है।
भारत के तटीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और तटीय लंबाई (मत्स्य पालन सांख्यिकी पर हैंडबुक से आंकड़े, 2020) |
||
1. |
अंडमान और निकोबार |
1912 किमी |
2. |
आंध्र प्रदेश |
974 किमी |
3. |
दादर एंड नगर हवेली और दमन और दीव |
27 किमी |
4. |
गोवा |
104 किमी |
5. |
गुजरात |
1600 किमी |
6. |
कर्नाटक |
300 किमी |
7. |
केरल |
590 किमी |
8. |
लक्षद्वीप |
132 किमी |
9. |
महाराष्ट्र |
720 किमी |
10. |
उड़ीसा |
480 किमी |
11. |
पुडुचेरी |
45 किमी |
12. |
तमिलनाडु |
1076 किमी |
13. |
पश्चिम बंगाल |
158 किमी |
|
कुल |
8,118 किमी |
विषय: पुरस्कार और सम्मान
3. प्रोफेसर दीपक धर बोल्ट्जमैन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
- उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के जॉन जे होफील्ड के साथ मेडल साझा किया।
- पदक समारोह स्टैटफिज 28 सम्मेलन के दौरान होगा, जो इस साल अगस्त में टोक्यो में होगा।
- प्रोफेसर धर एक भौतिक विज्ञानी हैं। वह भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, पुणे में प्रोफेसर हैं।
- बोल्ट्जमैन मेडल इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड फिजिक्स के सांख्यिकीय भौतिकी पर आयोग द्वारा तीन साल में एक बार प्रस्तुत किया जाता है।
- बोल्ट्जमैन मेडल सांख्यिकीय भौतिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जाता है।
- स्टैट फिज इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड फिजिक्स का सांख्यिकीय भौतिकी पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है।
विषय: राष्ट्रीय समाचार
4. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 1 से 8 मार्च 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है।
- उत्सव 1 मार्च को महिलाओं की सुरक्षा और रक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के सहयोग से शुरू हुआ।
- 2 मार्च के कार्यक्रम संकट में महिलाओं की सहायता करने में वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) द्वारा निभाई गई भूमिका पर केंद्रित थे।
- मंत्रालय निमहंस बेंगलुरु के सहयोग से स्त्री मनोरक्षा परियोजना का शुभारंभ करेगा।
- 3 मार्च 2022 को 'विमेन ऑफ टूमॉरो' थीम पर एक समारोह आयोजित किया जाएगा।
- 4 और 5 मार्च, 2022 को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के साथ मिलकर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
- इस आयोजन में बाल अधिकारों से जुड़े समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह आयोजन भोपाल में होगा।
- 7 मार्च 2022 को, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और यूनिसेफ इंडिया संयुक्त रूप से 'बैक टू स्कूल' अभियान को 'कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव' के रूप में लॉन्च करेंगे।
- 8 मार्च 2022 को, दो प्रमुख कार्यक्रम- नारी शक्ति पुरस्कार और सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के महिला पुलिस प्रतिनिधियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। ‘एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता’ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम है।
विषय: राष्ट्रीय समाचार
5. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया।
- 1 मार्च को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने नई दिल्ली के लाल किले में अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया।
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी थीं।
- इस अवसर पर, श्रीमती ईरानी ने एनसीपीसीआर के नए आदर्श वाक्य, "भविष्यो रक्षति रक्षित:" का अनावरण किया।
- श्रीमती ईरानी ने 'सहारा' विशेष पहल पर एनसीपीसीआर और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सहयोग की भी प्रशंसा की।
- 'सहारा' एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य सर्वोच्च बलिदान देने वाले बीएसएफ जवानों के बच्चों को मनोसामाजिक परामर्श और सहायता प्रदान करना है।
विषय: महत्वपूर्ण दिन
6. शून्य भेदभाव दिवस 2022: 1 मार्च
- हर साल 1 मार्च को दुनिया भर में शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है।
- इस दिन को संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा कानून के समक्ष समानता को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था।
- यह आय, लिंग, आयु, स्वास्थ्य की स्थिति, व्यवसाय, विकलांगता आदि के आधार पर असमानता को समाप्त करने के लिए मनाया जाता है।
- शून्य भेदभाव दिवस 2022 का विषय "नुकसान पहुंचाने वाले कानूनों को हटा दें, ऐसे कानून बनाएं जो सशक्त हों" है।
- यह दिन पहली बार दिसंबर 2013 में यूएनएड्स के निदेशक मिशेल सिदीबे द्वारा शुरू किया गया था और पहली बार 1 मार्च 2014 को मनाया गया था।
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 के तहत धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, मूल, जन्म स्थान और निवास स्थान के आधार पर भेदभाव प्रतिबंधित है।
- यूएनएड्स:
- यह एचआईवी और एड्स पर एक संयुक्त यूनाइटेड नेशंस प्रोग्राम है। इसका उद्देश्य एचआईवी की रोकथाम, उपचार और देखभाल की सार्वभौमिक पहुंच प्राप्त करना है।
- सतत विकास लक्ष्यों के हिस्से के रूप में, यूएनएड्स 2030 तक एड्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में समाप्त करने के वैश्विक प्रयास का नेतृत्व कर रहा है।
- इसका गठन 26 जुलाई 1994 को हुआ था। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
- इसके कार्यकारी निदेशक विनी ब्यानिमा हैं।
विषय: सरकारी योजनाएं और पहल
7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 46वें सिविल लेखा दिवस समारोह के अवसर पर एक प्रमुख ई-शासन पहल-इलेक्ट्रॉनिक बिल प्रक्रिया प्रणाली का शुभारंभ किया।
- बजट 2022-23 घोषणानुसार, ई-बिल प्रणाली को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में कार्यान्वित किया जायेगा।
- यह पारदर्शिता, दक्षता और एक फेसलेस-पेपरलेस भुगतान प्रणाली को बढ़ाने के लिए एक और कदम है।
- आपूर्तिकर्ता और ठेकेदार अब अपने दावों को ऑनलाइन दायर कर सकेंगे, जिन्हें वास्तविक समय में ट्रैक किया जा सकता है।
- 46वां सिविल लेखा दिवस 2 मार्च 2022 को डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में मनाया गया।
- वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि थीं।
- सिविल लेखा दिवस प्रत्येक वर्ष 1 मार्च को मनाया जाता है। 1 मार्च 1976 को संघ खातों का विभागीकरण (कार्मिक का स्थानांतरण) अधिनियम, 1976 लागू हुआ था।
- भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) प्रत्येक वर्ष 1 मार्च को नागरिक लेखा दिवस के रूप में मनाती है।
विषय: खेल
8. सौरभ चौधरी ने मिस्र के काहिरा में अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता।
- उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के स्वर्ण पदक मैच में जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को हराया। रूसी आर्टेम चेर्नौसोव ने कांस्य पदक जीता।
- 28 फरवरी 2022 को भारत की श्रेया अग्रवाल सेमीफाइनल में 0.1 अंक से चूक गईं। उन्होंने महिलाओं की एयर राइफल में 629.3 स्कोर किया।
- पुरुष वर्ग में रुद्राक्ष पाटिल ने 628.5 अंक के साथ 11वां स्थान हासिल किया। दुनिया के पूर्व नंबर एक दिव्यांश सिंह पंवार 626.8 अंक के साथ 25वें स्थान पर रहे।
- इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) राइफल, पिस्टल और शॉटगन में ओलंपिक शूटिंग स्पर्धाओं का शासी निकाय है। इसका मुख्यालय म्यूनिख, जर्मनी में है।
विषय: नियुक्ति
9. डॉ भूषण पटवर्धन को मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद कार्यकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. भूषण पटवर्धन को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) की कार्यकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- वर्तमान में, वह कोविड -19 पर बहुविषयक आयुष अनुसंधान एवं विकास कार्य बल के अध्यक्ष थे।
- वह नीति आयोग, योजना आयोग और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड सहित विभिन्न शैक्षणिक अनुसंधान और नीति समितियों के सदस्य रहे हैं।
- वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों के साथ राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) को संरेखित करने का प्रयास करेंगे।
- राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC):
- यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा वित्त पोषित एक स्वायत्त निकाय है।
- यह भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन और मान्यता के लिए जिम्मेदार है।
- यह अपनी सामान्य परिषद और कार्यकारी समिति के माध्यम से कार्य करता है।
विषय: पुरस्कार और सम्मान
10. अन्नपूर्णा देवी ने 49 शिक्षकों को राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार प्रदान किए।
- शिक्षा में आईसीटी का उपयोग करने के लिए शिक्षकों को राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- अब, यह पुरस्कार स्कूल परिसरों, सीआरसी, बीआरसी, बीआईईटी, डाइट, सीटीई/आईएएसई आदि को उनकी सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए भी दिया जाएगा।
- इस अवसर पर, अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत सूचना और संचार प्रौद्योगिकी [आईसीटी] के हस्तक्षेप से स्कूलों और शिक्षक शिक्षा संस्थानों (टीईआई) को आईटी बुनियादी ढांचा प्रदान करने में मदद मिलेगी।
- हाल के वर्षों में, सरकार ने शिक्षा में आईसीटी को बढ़ावा देने के लिए दीक्षा, ई-पाठशाला, निष्ठा आदि जैसी पहल शुरू की हैं।
- राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार:
- यह प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षकों के शिक्षक और सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने वाले राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के शिक्षकों को दिया जाता है।
- प्रत्येक पुरस्कार विजेता शिक्षक को एक आईसीटी किट, एक लैपटॉप और एक प्रशस्ति प्रमाण पत्र मिलता है।
- सरकार ने विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और सात स्वायत्त निकायों/संगठनों के लिए 36 आईसीटी पुरस्कारों की स्थापना की है।
विषय: नियुक्ति
11. माधबी पुरी बुच को सेबी का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।
- सरकार ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के चेयरपर्सन के रूप में माधबी पुरी बुच को तीन साल के लिए नियुक्त किया हैं।
- वह भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष हैं।
- उन्होंने अजय त्यागी की जगह ली जिनका कार्यकाल 28 फरवरी 2022 को समाप्त हो गया।
- वह 5 अप्रैल 2017 से 4 अक्टूबर 2021 तक सेबी की पूर्णकालिक सदस्य (WTM) थीं।
- उन्होंने सेबी को इन-हाउस तकनीकी प्रणालियों को डिजाइन करने में मदद करने के लिए गठित सात-सदस्यीय विशेषज्ञ समूह का भी नेतृत्व किया।
- उन्होंने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी काम किया है।
- कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) ने उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद नाम की सिफारिश की है।
- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी):
- इसकी स्थापना 1988 में हुई थी और 1992 में इसे वैधानिक दर्जा दिया गया था।
- यह भारत में प्रतिभूति बाजार का नियामक है और इसका उद्देश्य प्रतिभूतियों में निवेशकों के हितों की रक्षा करना है।
- इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
विषय: अर्थव्यवस्था/बैंकिंग/वित्त
12. सरकार ने एलआईसी में स्वचालित मार्ग के तहत 20% तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति दी।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एलआईसी में 20% तक एफडीआई की अनुमति देने के लिए एफडीआई नीति में संशोधन को मंजूरी दी।
- अन्य कॉरपोरेट निकायों में भी एफडीआई की सुविधा के लिए एफडीआई नीति में भी मामूली बदलाव किए गए हैं।
- निगम में विदेशी निवेश के लिए मौजूदा एफडीआई नीति में कोई विशेष प्रावधान नहीं था।
- उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने एलआईसी में एफडीआई की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया था।
- सरकार ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से एलआईसी के शेयरों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की मंजूरी दे दी है।
- पिछले साल सरकार ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी कर दी थी।
- भारत में एफडीआई प्रवाह 2019-20 में 74.39 अरब डॉलर से बढ़कर 2020-21 में 81.97 अरब डॉलर हो गया है।
- जीवन बीमा निगम (एलआईसी):
- इसका गठन सितंबर 1956 में हुआ था। यह पूरी तरह से (100%) भारत सरकार के स्वामित्व में है।
- इसका मुख्यालय मुंबई में है।
- एम आर कुमार जीवन बीमा निगम के अध्यक्ष हैं।
विषय: खेल
13. दबंग दिल्ली के सी ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 का खिताब जीता।
- बेंगलुरु में प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के फाइनल में दबंग दिल्ली के सी ने पटना पाइरेट्स को 36-37 से हराया।
- पवन सहरावत को 24 मैचों में 304 रेड पॉइंट्स के लिए ‘रेडर ऑफ द सीजन’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
- पटना पाइरेट्स के मोहम्मदरेजा चियानेह को ‘डिफेंडर ऑफ द सीजन’ का पुरस्कार मिला।
- मोहित गोयत को सीजन का ‘इमर्जिंग प्लेयर’ घोषित किया गया है।
- सीजन का ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ का पुरस्कार नवीन कुमार को गया।
- प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के विजेता को 3 करोड़ का नकद पुरस्कार मिला।
वर्ष |
प्रो कबड्डी लीग सीज़न |
विजेता |
2014 |
सीज़न 1 |
जयपुर पिंक पैंथर्स |
2015 |
सीज़न 2 |
यू मुंबा |
2016 |
सीज़न 3 |
पटना पाइरेट्स |
2016 |
सीज़न 4 |
पटना पाइरेट्स |
2017 |
सीज़न 5 |
पटना पाइरेट्स |
2018 |
सीज़न 6 |
बेंगलुरु बुल्स |
2019 |
सीज़न 7 |
बंगाल वारियर्स |
2021-22 |
सीज़न 8 |
दबंग दिल्ली |
विषय: अंतरराष्ट्रीय समाचार
14. यूक्रेन में रूस के हमले में दुनिया का सबसे बड़ा विमान नष्ट हो गया।
- दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान एंटोनोव एएन-225 या 'मरिया' रूस-यूक्रेन युद्ध में नष्ट हो गया।
- एंटोनोव एएन-225 को 1980 के दशक के दौरान डिजाइन किया गया था। यह शुरू में सोवियत वैमानिकी कार्यक्रम का हिस्सा था।
- इसने 1988 में पहली उड़ान भरी थी और अब इसका उपयोग आपदाओं के दौरान राहत सामग्री पहुंचाने के लिए किया जाता था।
- यह 84 मीटर लंबा (276 फीट) है और 850 किलोमीटर प्रति घंटे (528 मील प्रति घंटे) की गति से 250 टन कार्गो का परिवहन कर सकता है।
- हथियार निर्माता यूक्रोबॉरोनप्रोम (Ukroboronprom) का अनुमान है कि फिर से ठीक करने की लागत 3 अरब डॉलर से अधिक होगी और इसमें पांच साल से अधिक समय लगेगा।
Daily Current Affairs Quiz 27 and 28 February 2022
Start QuizDaily Current Affairs Quiz 26 February 2022
Start QuizDaily Current Affairs Quiz 25 February 2022
Start QuizDaily Current Affairs Quiz 24 February 2022
Start Quiz
Comments