3 March 2022 Current Affairs in Hindi

By PendulumEdu | Last Modified: 08 Mar 2022 19:50 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: शिखर सम्मेलन/सम्मेलन/बैठक

1. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 'कचरा मुक्त शहरों के लिए सामाजिक उद्यम: अपशिष्ट प्रबंधन में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना' विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया।

  • 3 मार्च 2022 को स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से रायपुर में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
  • इसने राज्यों और शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को विभिन्न केंद्रीकृत और विकेन्द्रीकृत अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं को सीखने के लिए एक मंच प्रदान किया।
  • सम्मेलन के दौरान "कचरा मुक्त शहरों के लिए राष्ट्रीय क्षमता निर्माण फ्रेमवर्क" भी जारी किया गया।
  • दिन भर चलने वाले इस कॉन्क्लेव में 17 राज्यों और उनके यूएलबी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • प्रतिभागियों ने अलग-अलग गीले कचरे से खाद बनाने के वैज्ञानिक, मूल्य वर्धित प्रसंस्करण का प्रदर्शन दिखाने के लिए एक वर्मी-कंपोस्टिंग केंद्र का दौरा किया।
  • इस कॉन्क्लेव का मुख्य आकर्षण महिलाओं के नेतृत्व वाली विभिन्न कचरा प्रबंधन प्रस्तुतियां थी।
  • कॉन्क्लेव के दौरान थीम सॉन्ग 'स्वच्छता जारी है' भी रिलीज किया गया।
  • स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 को "कचरा मुक्त शहर" बनाने के लिए लॉन्च किया गया था। इसे "वेस्ट फ्रॉम वेल्थ", और "सर्कुलर इकोनॉमी" के व्यापक सिद्धांतों के अंतर्गत संसाधनों के अधिकतम उपयोग करने के लिए कार्यान्वित किया जा रहा है।

ministry of housing and urban affairs

(Source: News on AIR)

विषय: रिपोर्ट और सूचकांक/रैंकिंग

2. भारत में अरबपतियों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है: नाइट फ्रैंक

  • नाइट फ्रैंक के वेल्थ रिपोर्ट के नवीनतम संस्करण के अनुसार, भारत में अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ व्यक्तियों (यूएचएनडब्ल्यूआई) की संख्या में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • वर्तमान में, भारत में 145 अरबपति हैं और मुंबई में सबसे अधिक 1596 यूएचएनडब्ल्यूआई हैं, इसके बाद हैदराबाद में 467 यूएचएनडब्ल्यूआई हैं।
  • बेंगलुरु में यूएचएनडब्ल्यूआई की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई, इसके बाद दिल्ली का स्थान है।
  • पिछले पांच वर्षों में, दिल्ली में यूएचएनडब्ल्यूआ की संख्या में 101.2% की वृद्धि हुई है, इसके बाद मुंबई (+42.6%) और बेंगलुरु (+22.7%) का स्थान है।
  • भारत में यूएचएनडब्ल्यूआ के वृद्धि में इक्विटी मार्केट और डिजिटल एडॉप्शन प्रमुख कारक हैं।
  • अगले पांच वर्षों में, वैश्विक यूएचएनडब्ल्यूआ की जनसंख्या में 28% की वृद्धि होगी। भारत में यूएचएनडब्ल्यूआ जनसंख्या के 39% बढ़ने की उम्मीद है।
  • वर्तमान में, संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक यूएचएनडब्ल्यूआ हैं जबकि चीन दूसरे स्थान पर है।
  • 2022 में भारत में लगभग 69% अति-धनवान व्यक्तियों की संपत्ति में 10% की वृद्धि होगी।

विषय: महत्वपूर्ण दिन

3. विश्व श्रवण दिवस: 3 मार्च

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाता है।
  • यह बहरेपन को रोकने के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में कान और सुनने की देखभाल को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
  • विश्व श्रवण दिवस 2022 का विषय “टू हियर फॉर लाइफ, लिसन विद केयर" है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, बहरेपन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 2007 में इस दिवस की स्थापना की गई थी।
  • इसे शुरू में 'अंतरराष्ट्रीय कान देखभाल दिवस' का नाम दिया गया था, लेकिन 2016 में इसका नाम बदलकर विश्व श्रवण दिवस कर दिया गया।
  • 2021 में, डब्लूएचओ ने श्रवण शक्ति पर विश्व रिपोर्ट जारी की, जिसमें बहरेपन के साथ रहने वाले लोगों की बढ़ती संख्या पर प्रकाश डाला गया था।

विषय: राज्य समाचार/तेलंगाना

4. वर्तमान कीमतों पर प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद के मामले में तेलंगाना शीर्ष पर है।

  • महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु को पछाड़कर तेलंगाना भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बन गया है।
  • 2014 में, तेलंगाना राज्य ने "स्टार्टअप स्टेट" की मनोवृत्ति के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी।
  • इसका लक्ष्य लचीला, विस्तार के लिए खुला, और सुशासन का एक अनूठा मॉडल विकसित करने के लिए समर्पित रहना था।
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 1 करोड़ से अधिक की आबादी वाले राज्यों में, तेलंगाना में वर्तमान कीमतों पर प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद के मामले में उच्चतम विकास दर है।
  • तेलंगाना का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2011-12 में 3,59,434 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 11, 54,860 करोड़ हो गया।
  • पिछले एक दशक में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 31.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है - जो देश के किसी भी राज्य के लिए सबसे अधिक उछाल है।
  • टीआरएस सरकार ने सीएम के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में नीचे दी गई योजनाओं को लागू किया है।
    • रायथु बंधु- किसानों पर ध्यान केंद्रित।
    • कलेश्वरम - तेलंगाना के खेतों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट सिंचाई परियोजना।
    • आरोग्य लक्ष्मी - गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बुनियादी और पूरक भोजन और पोषण का प्रावधान सुनिश्चित करना।

विषय: नियुक्ति

5. श्रीकुमार प्रभाकरन ने पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला।

  • एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरन ने पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  • वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक हैं और उन्हें 22 दिसंबर, 1983 को एक लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • उन्होंने एयर मार्शल अमित देव का स्थान लिया है, जो भारतीय वायु सेना में 39 साल की विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।
  • अक्टूबर 2005 में, उन्हें वायु सेना पदक मिला, और 2022 में उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक दिया गया।
  • पश्चिमी वायु कमान का मुख्यालय: नई दिल्ली

विषय: खेल

6. 31वें दक्षिण पूर्व एशियाई खेल वियतनाम में आयोजित किए जाएंगे।

  • 31वें दक्षिण पूर्व एशिया खेल 12 से 23 मई 2022 तक वियतनाम में आयोजित किए जाएंगे, जो इस क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण खेल आयोजन है।
  • खेलों में लगभग 10,000 प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है, जिसमें 40 खेल और 526 कार्यक्रम होंगे।
  • मुख्य स्थल वियतनाम की राजधानी हनोई के साथ-साथ 11 पड़ोसी शहर जैसे क्वांग निन्ह, फु थो और बेक निन्ह होंगे।
  • द्विवार्षिक कार्यक्रम मूल रूप से नवंबर 2021 के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन वियतनाम और आसपास के क्षेत्र में कोविड महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
  • वियतनाम 2003 के बाद से दूसरी बार इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है।
  • वियतनाम पिछले संस्करण में 98 स्वर्ण, 85 रजत और 105 कांस्य पदक के साथ मेजबान देश फिलीपींस से पीछे दूसरे स्थान पर था।
  • वियतनाम:
    • यह एक दक्षिण-पूर्व एशियाई देश है।
    • यह अपने समुद्र तटों, नदियों और बौद्ध शिवालयों के लिए जाना जाता है।
    • इसकी राजधानी हनोई है और मुद्रा वियतनामी डोंग है।
    • फाम मिन्ह चिन वियतनाम के प्रधान मंत्री हैं।
 
Related Study Material
Evolution and History of the Indian Constitution Preamble of the Indian Constitution
Major sources of Indian Constitution President of India
Ramsar sites of India 2022 Classification of Rocks
Interior of the Earth Tax system in India
 

विषय: शिखर सम्मेलन / सम्मेलन / बैठकें

7. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 3 मार्च 2022 को टेक कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन किया।

  • टेक कॉन्क्लेव 2022 राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 3 और 4 मार्च 2022 को आयोजित किया गया दो दिवसीय कार्यक्रम है।
  • इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर विशिष्ट अतिथि होंगे।
  • टेक कॉन्क्लेव 2022 एनआईसी टेक कॉन्क्लेव का तीसरा संस्करण है। इसका विषय “नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजीस फॉर डिजिटल गवर्नमेंट” है।
  • एनआईसी विशेष रूप से ई-गवर्नेंस में लागू उभरती प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित टेक कॉन्क्लेव का आयोजन करता है।
  • टेककॉन्क्लेव:
    • यह एनआईसी द्वारा गठित तकनीकी सलाहकार समूह (टीएजी) द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है।
    • टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव के दूसरे संस्करण की मेजबानी एनआईसी द्वारा 21 से 22 जनवरी 2020 तक की गई थी।
  • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र:
    • यह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक संलग्न कार्यालय है।
    • इसकी स्थापना 1976 में केंद्र और राज्य सरकारों को प्रौद्योगिकी संचालित समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी।

Tech Conclave 2022 on 3rd March 2022

(Source: News on AIR)

विषय: महत्वपूर्ण दिन

8. विश्व वन्यजीव दिवस: 3 मार्च

  • विश्व वन्यजीव दिवस प्रतिवर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है।
  • विश्व वन्यजीव दिवस 2022 का विषय "पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख प्रजातियों की सुरक्षा" है।
  • दिसंबर 2013 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 68वें सत्र में 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
  • 3 मार्च वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) के 1973 में हस्ताक्षर का दिन है।
  • विश्व के जंगली जानवरों और पौधों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 3 मार्च को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में घोषित किया गया था।
  • सतत विकास लक्ष्य 15 जैव विविधता के नुकसान को रोकने पर केंद्रित है।

विषय: रिपोर्ट और सूचकांक/रैंकिंग

9. भारत 17 सतत विकास लक्ष्यों पर तीन पायदान नीचे 120वें स्थान पर खिसका।

  • भारत को 17 सतत विकास लक्ष्यों में 120वें स्थान पर रखा गया है। पिछले साल भारत की रैंक 117वीं थी।
  • भारत का समग्र सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) स्कोर 100 में से 66 है।
  • ताजा रैंकिंग में,पाकिस्तान को छोड़कर सभी दक्षिण एशियाई देशों से भारत पीछे है।
  • सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की स्टेट ऑफ इंडिया की पर्यावरण रिपोर्ट, 2022 के अनुसार, 11 एसडीजी में चुनौतियों के कारण भारत की रैंकिंग गिरी है।
  • भारत ने भुखमरी से मुक्ति, अच्छे स्वास्थ्य और आरोग्यता, लैंगिक समानता और संवहनीय शहरी और सामुदायिक विकास, आदि एसडीजी पर खराब प्रदर्शन किया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और भूमि पर जीवन के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
  • झारखंड और बिहार 2030 तक एसडीजी हासिल करने के लिए सबसे कम तैयार हैं।
  • ताजा रैंकिंग में केरल पहले स्थान पर है जबकि तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश दूसरे स्थान पर हैं।
  • तीसरा स्थान गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड द्वारा साझा किया गया है।
  • केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ पहले स्थान पर है, उसके बाद दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी दूसरे स्थान पर है।
  • सतत विकास रिपोर्ट 2021 में फिनलैंड 85.90 के स्कोर के साथ शीर्ष पर है जबकि स्वीडन 85.61 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • डेनमार्क और जर्मनी क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
  • सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी):
    • इसे 193 संयुक्त राष्ट्र देशों ने 2015 में अपनाया था। यह 17 लक्ष्यों पर आधारित है।
    • इन्हें वर्ष 2030 तक हासिल करने का लक्ष्य है।
    • यह सभी के लिए बेहतर और अधिक टिकाऊ भविष्य प्राप्त करने का एक खाका है।

विषय: राष्ट्रीय समाचार

10. सड़क पर रहने वाले जानवरों के लिए भारत की पहली मोबाइल एम्बुलेंस चेन्नई में शुरू हुई।

  • ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया द्वारा सड़क पर रहने वाले जानवरों के इलाज के लिए भारत की पहली पूरी तरह से सुसज्जित मोबाइल एम्बुलेंस लॉन्च की गई है।
  • इसे मद्रास हाई कोर्ट की जस्टिस डॉ. अनीता सुमंत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • चेन्नई स्थित ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया चैरिटी को हर दिन जानवरों की देखभाल के लिए लगभग 500 अनुरोध प्राप्त होते थे, लेकिन पिकअप और परिवहन की कमी के कारण वे केवल 60 का ही इलाज करते थे।
  • अब, इस एम्बुलेंस की मदद से वे पूरे शहर को कवर कर सकते हैं।
  • यह एम्बुलेंस एक इन्वर्टर, दो पंखे, एक फ्रिज और कैबिनेट से लैस है। इसमें डॉग कैचिंग इक्विपमेंट और ऑक्सीजन की सुविधा भी होगी।
  • यह सड़क पर रहने वाले जानवरों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

11. भारत और जापान ने 75 अरब डॉलर तक की द्विपक्षीय स्वैप व्यवस्था का नवीनीकरण किया।

  • बैंक ऑफ जापान और आरबीआई ने द्विपक्षीय स्वैप समझौते (बीएसए) के संशोधन और पुनर्कथन समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • इसका उद्देश्य वित्तीय सुरक्षा जाल को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • द्विपक्षीय स्वैप समझौता डॉलर के बदले स्थानीय मुद्रा की अदला-बदली (स्वैप) करने की दोतरफा व्यवस्था है।
  • भारत और जापान के प्रधानमंत्रियों ने 2018 में द्विपक्षीय स्वैप समझौते पर बातचीत की थी। यह विदेशी मुद्रा में अधिक स्थिरता लाएगा।
  • भारत और जापान:
    • भारत-जापान व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर 16 फरवरी, 2011 को हस्ताक्षर किए गए थे।
    • भारत और जापान ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' में उन्नत किया है।
    • भारत और जापान ने 28 अप्रैल 1952 को अपने राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।

विषय: रिपोर्ट और सूचकांक/रैंकिंग

12. नीति आयोग राष्ट्रीय लिंग सूचकांक विकसित कर रहा है।

  • राष्ट्रीय लिंग सूचकांक लैंगिक समानता में अंतर को मापेगा और सरकार को लैंगिक समानता से संबंधित नीति तैयार करने में मदद करेगा।
  • इसे सतत विकास लक्ष्यों के ढांचे के साथ जोड़ा जाएगा।
  • यह परिभाषित लिंग मैट्रिक्स पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) की प्रगति को मापने के लिए एक उपकरण के रूप में कार्य करेगा।
  • नीति आयोग ने राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक का मसौदा भी तैयार किया है।
  • स्वच्छ ऊर्जा पहल, उत्पादन क्षमता, पर्यावरणीय स्थिरता और नई पहल, ऊर्जा की सामर्थ्य और विश्वसनीयता, और ऊर्जा दक्षता राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक के संकेतक हैं।
  • सूचकांक राज्यों को अपने ऊर्जा संसाधनों को अधिक कुशलता से प्रबंधित करने में मदद करेगा।

विषय: महत्वपूर्ण दिन

13. विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस: 1 मार्च

  • हर साल 1 मार्च को दुनिया भर में विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस की स्थापना अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (आईसीडीओ) द्वारा की गई थी।
  • यह नागरिक सुरक्षा कर्मियों के बलिदान का सम्मान करने और आत्म-सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा आईसीडीओ की मान्यता की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए भी मनाया जाता है।
  • विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2022 का विषय है “आपदाओं और संकटों की स्थिति में विस्थापित आबादी का नागरिक सुरक्षा और प्रबंधन; स्वयंसेवकों की भूमिका और महामारी के खिलाफ लड़ाई”।
  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (आईसीडीओ):
    • इसकी स्थापना 1931 में जॉर्ज सेंट-पॉल ने की थी।
    • यह बुनियादी ढांचे और पर्यावरण की रक्षा करते हुए नागरिक विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देता है।

विषय: पुस्तकें और लेखक

14. राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की आत्मकथा का अनावरण किया।

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की आत्मकथा 'उंगलिल ओरुवन' (One Among You) के पहले खंड का चेन्नई में अनावरण किया गया।
  • तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरई मुरुगन ने पुस्तक की पहली प्रति प्राप्त की।
  • इसमें एमके स्टालिन के शुरुआती जीवन के अनुभव और उनसे जुड़े अन्य विवरण शामिल हैं।
  • एमके स्टालिन तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।
  • एमके स्टालिन तमिलनाडु के पहले उपमुख्यमंत्री हैं।
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x