डेली करेंट अफेयर्स और GK | 24 मार्च 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 25 Mar 2021 10:32 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs in hindi july december 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: कॉर्पोरेट / कंपनी

1. पावर ग्रिड ने एक ई-टेंडरिंग पोर्टल प्रणीत (PRANIT) लॉन्च किया है।

  • पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावर ग्रिड) ने एक ई-टेंडरिंग पोर्टल ‘प्रणीत’ लॉन्च किया है।
  • यह ऑपरेशन में आसानी और निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए लॉन्च किया गया है।
  • इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मानकीकरण परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन (एसटीक्यूसी) निदेशालय द्वारा अनुमोदित किया गया है।
  • पावर ग्रिड एकमात्र संगठन है जिसका सैप (एसएपी) सप्लायर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (एसआरएम) पर एक ई-प्रोक्योरमेंट समाधान मौजूद है।
  • एसएपी सप्लायर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (एसआरएम) एक ऐसा एप्लिकेशन है जो किसी कंपनी को अपने विक्रेताओं के साथ अपने संबंधों को प्रबंधित करने में सक्षम बनाता है।
  • पावर ग्रिड:
    • यह गुरुग्राम में मुख्यालय वाली महारत्न कंपनी है।
    • यह विद्युत मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम है।
    • यह इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) के पॉवर ट्रांसमिशन, संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है।
 

विषय: राष्ट्रीय समाचार

2. उत्तर प्रदेश सरकार ने भारत का पहला एफपीओ पोर्टल लॉन्च किया।

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान कल्याण मिशन के हिस्से के रूप में यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल लॉन्च किया है।
  • यह बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) के सहयोग से कृषि विभाग द्वारा विकसित किया गया है।
  • इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य किसानों, उत्पादक समूहों, व्यापारियों और कृषि विभाग को एक मंच पर लाना है।
  • यह किसानों के लिए पहला पूरी तरह से समर्पित एफपीओ पोर्टल है। यह किसानों को राज्य में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने के लिए सभी आवश्यक जानकारी डाउनलोड करने में सक्षम करेगा।
  • वर्तमान में, उत्तर प्रदेश में 576 एफपीओ काम कर रहे हैं, इनमें से 471 एफपीओ ने इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।
  • हाल ही में, कृषि मंत्रालय ने "कृषि भूमि उपजाने वाले 10,000 नये संगठनों का निर्माण और उन्‍हें प्रोत्‍साहन (एफपीओ)" नामक एक नई योजना शुरू की है।
 

विषय: समितियों / आयोगों / कार्यदल

3. आरबीआई द्वारा स्थायी बाहरी सलाहकार (एक्सटर्नल एडवाइजरी) समिति गठित की गई।

  • सार्वभौमिक(यूनिवर्सल) और लघु वित्त बैंकों के ऑन-टैप आवेदनों का मूल्यांकन करने के लिए आरबीआई द्वारा स्थायी बाहरी सलाहकार (एक्सटर्नल एडवाइजरी) समिति का गठन किया गया है।
  • आरबीआई की पूर्व डिप्टी गवर्नर, श्यामला गोपीनाथ, स्थायी सलाहकार समिति के प्रमुख हैं।
  • चेयरपर्सन के अलावा, समिति में चार अन्य सदस्य भी हैं। चार अन्य सदस्यों के नाम नीचे दिए गए हैं।
    • आरबीआई केंद्रीय बोर्ड के निदेशक रेवती अय्यर
    • एनपीसीआई के अध्यक्ष बी महापात्रा
    • केनरा बैंक के पूर्व अध्यक्ष टी एन मनोहरन
    • एसबीआई के पूर्व एमडी और पीएफआरडीए के पूर्व अध्यक्ष हेमंत कांट्रेक्टर
  • 2016 में, ऑन-टैप लाइसेंसिंग के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा की गई थी। आवेदनों के मूल्यांकन के लिए स्थायी समिति का गठन अब किया गया है।

विषय: राज्य समाचार / बिहार

4. बिहार इथेनॉल संवर्धन नीति लागू करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है।

  • बिहार इथेनॉल संवर्धन नीति को लागू करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है।
  • यह नीति निवेशकों को मक्का, गुड़, टूटे चावल और सड़े हुए अनाज से सीधे इथेनॉल तैयार करने में सक्षम करेगी।
  • इस नीति को राज्य कैबिनेट ने 16 मार्च 2021 को मंजूरी दी थी। इसे 17 मार्च 2021 को बिहार विधानमंडल में पेश किया गया था।
  • राष्ट्रीय बायोफ्यूल नीति, 2018 के अनुरूप पिछले दिसंबर में केंद्र सरकार द्वारा इथेनॉल के प्रत्यक्ष उत्पादन की अनुमति दी गई थी।
  • सरकार निवेशकों को 15% सब्सिडी देगी। सब्सिडी केवल अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक ही दी जा सकती है।
  • निवेशकों को राज्य सरकार की औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के अनुसार अन्य छूट और सब्सिडी भी मिलेंगी।
  • इथेनॉल नीति के तहत, निवेश प्रस्तावों को सात कार्य दिवसों में प्रथम-चरण की मंजूरी प्रदान की जाएगी।

विषय: रिपोर्ट और सूचकांक / रैंकिंग

5. नवीनतम वैश्विक घर मूल्य सूचकांक (ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स) में भारत की रैंक में गिरावट आई है।

  • नवीनतम वैश्विक घर मूल्य सूचकांक (ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स) में भारत की रैंकिंग में 13 स्थानों की गिरावट आई है और यह दिसंबर 2020 में 56 वें स्थान पर था।
  • एक साल पहले भारत की रैंक 43 थी। नाइट फ्रैंक के ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स से पता चलता है कि भारत में घर की कीमतों में 3.6% की गिरावट देखी गई।
  • नाइट फ्रैंक का ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स बताता है कि दुनिया भर के 50 से अधिक राष्ट्रीय मुख्यधारा के  आवास बाजार कैसे प्रदर्शन करते हैं।
  • तुर्की ने वार्षिक ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स रैंकिंग का नेतृत्व करना जारी रखा है। इसके बाद न्यूजीलैंड और स्लोवाकिया का स्थान हैं।
  • 2020 की चौथी तिमाही के दौरान, भारत सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला देश था। नाइट फ्रैंक एक प्रमुख वैश्विक रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी है।

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था

6. लोकसभा द्वारा वित्त विधेयक पारित किया गया।

  • लोकसभा ने वित्त विधेयक पारित कर दिया है और विधेयक अब राज्यसभा जाएगा।
  • 23 मार्च को वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तावों में संशोधन का प्रस्ताव रखा।
  • समान लेवी के मुद्दे पर, मंत्री ने कहा कि लेवी की गणना भारतीयों के स्वामित्व वाले सामानों पर लागू नहीं होगी।
  • सरकार ने ईपीएफओ कराधान के लिए 2.5 लाख रुपये की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। अब 5 लाख रुपये से अधिक के अंशदान पर अर्जित ब्याज कर योग्य होगा।
  • सरकार ने प्रस्तावित विकास वित्तीय संस्थान के लिए कर लाभ की घोषणा की है। सरकारी स्वामित्व वाली संस्थाओं को 10 वर्षों के लिए कर लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • यदि आरबीआई से लाइसेंस के तहत निजी क्षेत्र द्वारा संस्थान की स्थापना की जाती है, तो आयकर लाभ 5 वर्षों के लिए उपलब्ध होगा।

विषय: समाचार में व्यक्तित्व

7. प्रसिद्ध लेखक और निर्देशक सागर सरहदी का निधन हो गया।

  • प्रसिद्ध लेखक और निर्देशक सागर सरहदी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उन्होंने "कभी कभी", "सिलसिला", और "बाजार" जैसी कई प्रसिद्ध फिल्में लिखी हैं।
  • उन्होंने एक लेखक के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में फिल्म "बाजार" के साथ निर्देशक बने।
  • उन्होंने "कहो ना प्यार है" और "दीवाना" सहित कई फिल्मों के लिए संवाद भी लिखा है।

प्रसिद्ध फिल्म उद्योग हस्तियों का हाल ही में निधन हो गया

  • आर्य बनर्जी
  • नरेंद्र भिड़े
  • रवि पटवर्धन
  • सौमित्र चटर्जी
  • आसिफ बसरा
  • एसपी बालासुब्रह्मण्यम
  • रजत मुखर्जी

writer and director Sagar Sarhadi

(Source: News on AIR)

विषय: खेल

8. खेल मंत्रालय ने 2025-26 तक खेले इंडिया स्कीम को बढ़ाया।

  • खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की है कि खेलो इंडिया योजना को 2021-22 से 2025-26 तक बढ़ाया जाएगा।
  • खेल मंत्रालय ने योजना की निरंतरता के लिए वित्त मंत्रालय को एक व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ज्ञापन प्रस्तुत किया है। खेलो इंडिया योजना के विस्तार के लिए लगभग 8750 करोड़ की आवश्यकता होगी।
  • खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीमों की भागीदारी, भारत में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित करने, उपकरण खरीदने आदि के लिए सरकार वित्तीय सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • पहला खेलो इंडिया गेम्स 2018 में आयोजित किया गया था और पहला खेलो इंडिया विंटर गेम्स गुलमर्ग और लेह में आयोजित किया गया था।
  • खेलो इंडिया योजना:
    • इसे 2018 में लॉन्च किया गया था।
    • इसका उद्देश्य देश में खेले जाने वाले सभी खेलों के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करके भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना है।
    • इसके तहत, कम उम्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जाती है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
    • इसके बारह घटक हैं।

Khelo India Scheme till 2025-26

(Source: Khelo India)

विषय: खेल

9. इंडिया लीजेंड्स ने सड़क सुरक्षा वर्ल्ड सीरीज 2021 में श्रीलंका लीजेंड्स को हराया।

  • इंडिया लीजेंड्स ने सड़क सुरक्षा वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रनों से हराया।
  • इस टूर्नामेंट में, सचिन तेंदुलकर ने इंडिया लीजेंड्स टीम का नेतृत्व किया और तिलकरत्ने दिलशान ने श्रीलंका लीजेंड्स का नेतृत्व किया।
  • इंडिया लीजेंड्स ने 20 ओवरों में 181 रन बनाए और श्रीलंका लीजेंड्स को 167 रनों पर रोक दिया।
  • यूसुफ पठान को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
  • तिलकरत्ने दिलशान को आठ मैचों में 271 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज के रूप में चुना गया।

विषय: समाचार में व्यक्तित्व

10. प्रख्यात कर्नाटक संगीतज्ञ मुत्तुस्वामी दीक्षितर् की आज जयंती मनाई जा रही है।

  • प्रसिद्ध कर्नाटक संगीतज्ञ मुत्तुस्वामी दीक्षितर् की 246 वीं जयंती आज मनाई जा रही है। उनका जन्म 24 मार्च 1775 को हुआ था।
  • वह एक दक्षिण भारतीय कवि, गायक, वीणा वादक और कर्नाटक संगीत के एक प्रसिद्ध संगीतकार थे। मुत्तुस्वामी दीक्षितर्, श्यामा शास्त्री और त्यागराज को कर्नाटक संगीत के त्रिमूर्ति के रूप में जाना जाता हैं।
  • उन्होंने लगभग 500 रचनाएँ लिखी हैं। उनकी रचनाएँ ज्यादातर संस्कृत में थीं। उनकी रचनाओं को कर्नाटक संगीत के शास्त्रीय संगीत कार्यक्रमों में गाया और बजाया जाता है।
  • उन्हें ‘गुरुगुहा’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • हिंदुस्तानी शैली और कर्नाटक शैली भारतीय शास्त्रीय संगीत की दो शैलियाँ हैं।
  • कर्नाटक संगीत में 72 राग हैं और यह आमतौर पर भारत के दक्षिणी हिस्सों में प्रचलित है।

Carnatic Musician Muthuswami Dikshitar

(Source: News on AIR)

विषय: खेल

11. न्यू टाटा सफारी आईपीएल 2021 का आधिकारिक पार्टनर (ऑफिशियल पार्टनर) बना।

  • टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि उसकी प्रमुख एसयूवी, नई टाटा सफारी, वीवो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 की आधिकारिक पार्टनर (ऑफिशियल पार्टनर) होगा।
  • यह लगातार चौथा वर्ष होगा जब टाटा मोटर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आधिकारिक पार्टनर बना है।
  • इससे पहले, टाटा नेक्सॉन आईपीएल 2018 के लिए, टाटा हैरियर आईपीएल 2019 के लिए और टाटा अल्ट्रोज़ आईपीएल 2020 के लिए आधिकारिक पार्टनर था।
  • टाटा मोटर्स भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल विनिर्माण कंपनी है।
  • इंडियन प्रीमियर लीग:
    • इंडियन प्रीमियर लीग का 14 वां संस्करण 9 अप्रैल से 30 मई तक भारत में 6 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
    • यह अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में खेला जाएगा।
    • आईपीएल 2021 में आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
    • इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां संस्करण यूएई में आयोजित किया गया था और इसे मुंबई इंडियंस ने जीता था।

विषय: महत्वपूर्ण दिन

12. विश्व क्षय रोग दिवस: 24 मार्च

  • विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है।
  • यह दुनिया भर में टीबी के प्रभाव के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • इस दिन 1882 में, डॉ रॉबर्ट कोच ने उस बैक्टिरिया की खोज की थी जिसके चलते टीबी की बीमारी होती है। यह माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टिरिया के कारण होता है।
  • इस वर्ष के विश्व क्षय रोग का विषय “द क्लॉक इज टिकिंग” है।
  • डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह दुनिया भर में मौत के शीर्ष 10 प्रमुख कारणों में से एक है।
  • क्षय रोग (टीबी) हवा के माध्यम से फैलता है और यह आमतौर पर फेफड़ों पर हमला करता है लेकिन शरीर के अन्य भागों में भी फैल सकता है।
  • भारत ने 2025 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है।
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x